465441
मां बगलामुखी मन्दिर में बारिश से उफान, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में भी प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह बारिश का दौर जारी है। जिले के नलखेड़ा में आज सुबह से तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए। उफान पर आए बरसाती नाले से प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मन्दिर का मुख्य मार्ग बंद हो गया, मन्दिर के समीप स्थित पुलिया के ऊपर पानी आने से मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिया पर पानी होने के बावजूद राहगीर व वाहन चालक उस पर निकलते दिखाई दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से ,मलबे में दबे 4 मजदूर, घायल मजदूरों का उपचार जारी।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: शास्त्री पार्क के निकट निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा,मलबे में 4 मजदूर दबे, हुए घायल, घायलों को प्राइवेट अस्पताल में कराया गया भर्ती। हालत नियंत्रण में0
0
Report
मालवीय नगर की दुखद घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की दिशा में सख्त कदम
Noida, Uttar Pradesh:माननीय मुख्यमंत्री श्री pushkardhami जी, मालवीय नगर की यह दुखद घटना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। इस संवेदनशील विषय पर आपके द्वारा व्यक्त की गई चिंता स्वाभाविक एवं महत्वपूर्ण है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहती हूँ कि इस प्रकरण की जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। दिल्ली सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता है कि न तो कोई दोषी बचना चाहिए और न ही किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का अन्याय होना चाहिए। सभी संबंधित एजेंसियों को तथ्यों, साक्ष्यों और विधि के अनुरूप निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा उद्देश्य केवल सत्य को सामने लाना और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।0
0
Report
ताराचक में दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक युवक की मौत, दो घायल
Danapur, Bihar:दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल बताए जा रहे हैं. इलाके में तनाव बढ़ गया और पुलिस कैंप बना दी गई है. घटना के अनुसार शराब पार्टी के कारण यह घटना बताई जा रही है. घटनास्थल से शराब की खाली बोतलों के भी मिलने की बात बताई जा रही है. नितिन कुमार नाम के युवक की मौत की पुष्टि बिहटा निवासी बताया गया है. दानापुर एसपी के अनुसार घटना की जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री से वार्ता, जांच निष्पक्ष
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। साथ ही केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।0
0
Report
ASI से दरगाह सर्वे की मांग: अनिल राजभर PM-CM को पत्र लिखेंगे
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच .कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान,कहा- सालार मसूद की दरगाह का होगा ASI सर्वे, PM-CM को लिखूंगा पत्र, ख़बर बहराइच से है, जहाँ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बहराइच में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा सर्वे कराए जाने की बात कही है। मंत्री राजभर महाराजा सुहेलदेव स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बहराइच पहुंचे थे। बहराइच के चित्तौरा झील के निकट महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 'हर घर भगवा अभियान' में शामिल होने आये कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दरगाह में सूर्यकुंड के अस्तित्व को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करेंगे और प्रधानमंत्री को भी दरगाह के ASI सर्वे के लिये पत्र लिखेंगे। मंत्री राजभर ने जोर देकर कहा कि दरगाह का एएसआई सर्वे अवश्य होगा। मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व में महाराजा सुहेलदेव की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने गाजी की मजार को सजाने का काम किया था। अनिल राजभर ने बताया कि आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आकर उन्हें नमन करते हैं।0
0
Report
ओ-ज़ोन बोर्ड से दिल्ली के जगतपुर मिलन विहार में आक्रोश, कैंडल मार्च तय
Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के जगतपुर और मिलन विहार इलाके में ओ-ज़ोन को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इलाके में ओ-ज़ोन के बोर्ड लगाए जाने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि ओ-ज़ोन की वजह से उनके घरों और भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब सैकड़ों की संख्या में लोग सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल रहे है। जगतपुर और मिलन विहार में रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि वर्षों से इस इलाके में हजारों परिवार रह रहे हैं, लेकिन अब ओ-ज़ोन के बोर्ड लगाए जाने से उन्हें अपने आशियाने उजड़ने का डर सताने लगा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिना उनकी समस्याओं को सुने इलाके को ओ-ज़ोन की श्रेणी में रखा जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल निगम पार्षद गगन चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मिलन विहार और आसपास की आबादी को ओ-ज़ोन से बाहर नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि लोगों के मन में बना भय और असमंजस दूर हो सके। पार्षद का कहना है कि हम कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। हमारे घर, दुकानें और रोजगार सब कुछ यहीं है। अगर हमें ओ-ज़ोन के नाम पर परेशान किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। स्थानीय लोगों ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में सैकड़ों लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकालेंगे और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। उनका कहना है कि यह सिर्फ मकानों का नहीं बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य का सवाल है। फिलहाल जगतपुर और मिलन विहार में ओ-ज़ोन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। लोगों ने साफ कर दिया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा। अब सभी की निगाहें सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
सतना के गोदाम चोरी: एक आरोपी सो गया, बाकी साथी फरार
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के खेरमाई रोड स्थित एक एसी और कूलर के गोदाम में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चोरी की नीयत से गोदाम में घुसे चोरों में से एक को इतनी गहरी नींद आ गई कि वह वारदात के दौरान ही गोदाम के फर्श पर सो गया। सुबह जब गोदाम खुला तो संचालक ने उसे अंदर सोते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाद में आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स के गोदाम को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। गोदाम संचालक बिहारी ने बताया कि चोर छत के रास्ते एसी के आउटडोर यूनिट को तोड़कर अंदर प्रवेश किए थे। अंदर घुसने के बाद उन्होंने गोदाम में रखे कीमती सामान टीवी, एसी और कूलर पर हाथ साफ किया और लाखों रुपये का माल समेट लिया। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान एक आरोपी को नींद आ गई। वह गोदाम के भीतर ही फर्श पर लेट गया और गहरी नींद में सो गया। इस बीच उसके अन्य साथी चोरी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब गोदाम संचालक रोजाना की तरह प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो अंदर एक अज्ञात युवक को सोता देखकर हैरान रह गए। संचालक ने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में उसके चोरी की वारदात में शामिल होने की पुष्टि होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से उसके फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी गए सामान की सूची तैयार कर उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है, जहां चोरी करने आया आरोपी अपनी ही लापरवाही के कारण पुलिस के हत्थे चढ़ गया।0
0
Report
सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान संगठन ने फूंका बिगुल,21 सितंबर को सहारनपुर से दिल्ली को करेंगे कूच।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर:सरकार की नीतियों को लेकर अब किसान मजदूर संगठन में भरी हुंकार, 21 सितंबर को सहारनपुर से शुरू होगी रैली, दिल्ली पहुंचेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी से की अपील.. राशन, बिजली, पानी, खाद फ्री देना करो बंद, छात्राओं को मिले पूर्ण शिक्षा फ्री और देशवासियों को इलाज फ्री।0
0
Report
CNG कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई अपनी जान।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - ककोड़: सुनपेड़ा नहर पटरी पर चलती कार बनी आग का गोला। बर्निंग कार से कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर हुई राख, CNG चलित कार में वायरिंग में स्पार्किंग होने के कारण आग लगने को जताई जा रही आशंका0
0
Report
Advertisement
दहेज के चक्कर में नवविवाहिता ज्योति देवी की गला दबाकर हत्या; पति-ससुराल पर आरोप
Gopalganj, Bihar:GOAPALGANJ में दहेजलोभियों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी व शव को घर में छोड़कर फरार हो गए मृत्तिका के परिजनों ने पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया घटना आज रविवार शाम बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहठी गांव की है जहाँ 22 बर्षीय ज्योति देवी का शव उनके घर से बरामद हुआ है ज्योति यूपी के गोरखपुर जिले की रहनेवाली थी जिसकी शादी महज एक माह पूर्व खजुहठी गांव निवासी बुटन राम के पुत्र मुन्ना राम से हुई थी शादी के एक माह बाद उसकी हत्या कर दी गई व शव को छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए मृतिका के चाचा सौरभ राम ने बताया कि ज्योति की शादी धूमधाम से एक माह पूर्व हुई थी दहेज में एक लाख रुपए व अपाची बाइक दिया था लेकिन पति कार की मांग करने लगा मैंने कहा हमलोग मजदूर है इतना पैसा नही है जिसके बाद ज्योति को प्रताड़ित करने लगा व आज उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गले पर निशान मिला है वही पति व ससुराल वाले फरार हो गए हैं0
0
Report
अशोक गहलोत: सचिन पायलट को लेकर क्या बोले? भूलकर आगे बढ़ो, मैंने मंत्री बनाया
Noida, Uttar Pradesh:अशोक गहलोत का सचिन पायलट को लेकर बयान सचिन पायलट को कहा था मैंने सब कुछ भूलकर आगे बढो- गहलोत पायलट मैंने मंत्री बनाया - अशोक गहलोत0
0
Report
इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई केस: ट्रोलिंग से जुड़ा IT एक्ट मामला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जहर खाने वाली इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई के केस में एफआईआर दर्ज हुई है। उनके पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया है...घटना के 4 दिन बाद हुई रिपोर्ट में आरोप है अनीता की इंस्टाग्राम आईडी पर पर गलत कमेंट कर ट्रोल किया गया था। इन्फ्लूएंसर ने जहर खाने से पहले दो सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी....इसके कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अनीता ने कहा - औरतों का मरना आसान नहीं, बहुत मुश्किल है। फिर जहर खा लिया था....घटना के बाद इन्फ्लूएंसर के पति दीनाराम का कहना था कि कुछ लोकल इन्फ्लूएंसर और मेरे परिवार के लोग मिलकर मेरी पत्नी को ट्रोल कर रहे थे। उन्होंने बताया- परिवार के लोगों ने कहा था कि दूसरे लोगों से तेरी बेइज्जती करवाएंगे। इन लोगों ने मिलकर उसे सुसाइड के लिए उकसाया है। पति दीनाराम ने बताया- वॉट्सएप पर भी कई मैसेज किए गए थे। इसके सबूत और रिकॉर्डिंग भी हमारे पास हैं। रिपोर्ट मालाराम और अन्य लोगों के खिलाफ दी गई है। बनाड़ थाना अधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि पति की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की वजह से जहर खाने का कारण बताया गया। पति दीनाराम ने मालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अनीता बिश्नोई बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान लेने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय गांधी स्टेडियम में विशेष लाभुक शिविर: ट्राई-साइकिल और कृत्रिम अंग वितरित
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री समेत कई अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान दिव्यांगजनों और अन्य लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। आपको बताते चले कि बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विशेष लाभुक शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के تحت लाभुकों को सहायता सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शिविर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, चश्मा सहित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। वहीं अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुकों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार सरकार और जिला प्रशासन की पहल से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन से चार सौ लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, चश्मा और अन्य सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए कहा कि सभी लाभार्थी सरकार की इस योजना से खुश हैं। वहीं जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिले के प्रत्येक दिव्यांगजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन लाभुकों को फिलहाल सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है, उन्हें राशि प्राप्त होते ही लाभ प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों लाभुकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता रहेगा.0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट ने आंतरिक ऑडिट की जानकारी जारी की
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या. राम मंदिर ट्रस्ट जारी किया बयान. 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय समय पर आंतरिक ऑडिट होता है, इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं, ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है, वही कार्य आजकल हो रहा है, अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है'0
0
Report
कासगंज: नदरई हजारा नहर हादसे में तीन भाइयों की मौत, परिवार शोक में डूबा
Hathras, Uttar Pradesh:कासगंज में नदरई हजारा नहर हादसा\n\nहाथरस के टीकरी कलां गांव में पसरा मातम\n\nतीन सगे भाइयों की एक साथ जली चिंताएं\n\nनहर से तीनों सगे भाइयों के शव हुए थे बरामद\n\nकासगंज जिले की नदरई हजारा नहर में नहाने के दौरान डूबे हाथरस जिले के गांव टीकरी कलां निवासी तीन सगे भाइयों के शव आखिरकार बरामद कर लिए गए... रविवार को चले लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले दो युवकों के शव मिले, जबकि करीब दो घंटे बाद तीसरे भाई का शव भी बरामद कर लिया गया... तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज भेजा गया है.. पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपे... जिसके बाद गांव में तीनों का अंतिम संस्कार हुआ... \n\nbata दें कि टीकरी कलां निवासी हरेंद्र उर्फ छोटू, अजय और जयप्रकाश अपने मित्र सुमित के साथ शनिवार को दो मोटरसाइकिलों से नदरई हजारा नहर पर घूमने और नहाने पहुंचे थे....चारों युवक नहर में उतरे, तभी अचानक तीनों सगे भाई गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूबने लगे... उनके साथ मौजूद सुमित ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका... वो किसी तरह तैरकर बाहर निकला और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी... सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और पीएसी की फ्लड यूनिट मौके पर पहुंच गई.... शनिवार शाम से शुरू हुआ बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा.... रविवार सुबह रेलवे पुल के नीचे से दो भाइयों के शव बरामद हुए... इसके बाद तलाश जारी रखी गई और लगभग दो घंटे बाद तीसरे भाई का शव भी मिल गया... यह हादसा परिवार के लिए किसी बड़े वज्रपात से कम नहीं है। मृतकों के पिता डालचंद का करीब 20 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था.... दो वर्ष पहले बड़े बेटे विकास की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.... अब एक ही दिन में तीन और बेटों को खो देने से परिवार पूरी तरह टूट गया है.... हरेंद्र की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी, अजय विवाहित था, जबकि सबसे छोटे जयप्रकाश की पत्नी गर्भवती है... 70 वर्षीय मां कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है... गांव टीकरी कलां में शोक की लहर दौड़ गई है.... हर आंख नम है और पूरा गांव इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा नजर आ रहा है... पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया,... जिसके बाद तीनों का अंतिम संस्कार हुआ...0
0
Report
Advertisement
