आगर मालवा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, मां बगलामुखी मंदिर के घाट जलमग्न
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में बीती रात से बारिश का दौर जारी है जिससे अधिकांश नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। नलखेड़ा में लखुंदर नदी इस सीजन में पहली बार उफान पर आई जिससे मां बगलामुखी मंदिर के पीछे मौजूद घाट जलमग्न हो गए। कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
