icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में VB G Ram G भुगतान पद्धति पर मुखिया संघ ने जताई नाराज़गी

Patna, Bihar:VB G Ram G act 2025 जो मनरेगा के स्थान भारत सरकार ने लाया उसके भुगतान प्रक्रिया में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास के पात्र पर प्रतिनिधियों ने असंतोष जताया है . मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय का बड़ा बयान- राज्य हित में मनरेगा के स्थान पर VB G Ram G के तहत भुगतान प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत . ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव के पत्र से प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन होगा . भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा करे विभाग . जिलों में भुगतान से अफ़रातफ़री का माहौल सरकार की अधिसूचना में मेकर पी ओ और चेकर डीपीओ तथा अप्रूवर NEP डायरेक्टर का रोल नहीं . पत्र से संबंधित एक्ट का उल्लंघन . सचिव से माँग अविलंब ग्राम पंचायत को शामिल किया जाय . कार्यक्रम पदाधिकारी को चेकर बनाया जाय . अप्रूवर जिला के पास रहे लेकिन मेकर ग्राम पंचायत को बनाया जाय . सचिव से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल . प्रतिनिधिमंडल में शेर सिंह और अजय भाष्कर मौजूद रहे।
0
0
Report

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने अवैध हथियार-नशीले पदार्थ के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक राइफल, एक पिस्टल व 16 कारतूस बरामद किए गए। स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों से 6.17 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, रमेश, श्रवण कुमार, जगदीश, सुरजीत और निखिल के रूप में हुई है। सुनील कुमार नोहर थाना का हिस्ट्रीशीटर है, उस पर 43 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रमेश टाउन थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। श्रवण कुमार पर सात मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों से कोर्ट से रिमांड लेकर SIT पूछताछ करेगी।
0
0
Report
Advertisement

शेखपुरा में शादी का झांसा देकर विधवा के साथ यौन शोषण का मामला

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में शादी का झांसा देकर विधवा के यौनशोषण का मामला सामने आया है। यौनशोषण का आरोप शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी लखपति कुमार पर लगाया गया है। पीड़ित न्याय की गुहार लेकर शेखपुरा पहुंची और पटेल चौक के पास अचेत होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को उपचार के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अब ठीक है। पीड़ित ने बताया कि उसके पति की सड़क हादसे में ढाई वर्ष पूर्व मौत हो गई, जिसके बाद से लखपति ने शादी कर उसके तीन बच्चों को रखेगा। इसके बाद दोनों करीब दो वर्ष से सहमति से रिश्ते में थे, अब आरोपी उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि जब वह अपने पास रखने का दबाव बनाती है तो उसका आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल कर रहा है।
0
0
Report

दुद्धी में 40 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के दुद्धी कस्बे में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। VO: मामला दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर-4 का है, जहां धर्मेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने मंगलवार दोपहर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दुद्धी पुलिस अस्पताल पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उप निरीक्षक हरिकेश राम आजाद ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। युवक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

हरदोई में दहेज-बाइक के मालिकाने को लेकर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में महिला थाने के बाहर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दहेज में मिली बाइक को लेकर बीच सड़क पर भिड़े हरदोई के महिला थाने के बाहर सोमवार को पति-पत्नी के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दहेज में मिली बाइक के मालिकाना हक और उसकी चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर खींचतान शुरू हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले गई,जहां बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के नेवादा सातन गांव निवासी रेशमा देवी का विवाह 20 अप्रैल को शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी सचिन कुमार से हुआ था। रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने पांच लाख रुपये नकद और एक बाइक दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का कहना है कि 27 जून को उसके साथ मारपीट की गई और कुछ दिन पहले पति उसे मायके छोड़कर चला गया।रेशमा की शिकायत पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया गया था। बातचीत के बाद बाहर निकलते ही रेशमा ने अपने नाम पर पंजीकृत बाइक वापस मांगी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों सड़क पर भिड़ गए।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

लापता महिला का शव मिला, परिजनों ने 5 घंटे रोड जाम किया

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में लापता महिला का शव मिला है नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने 5 घंटे तक रोड को किया जाम पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए जाम को खुलवाया पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र ग्राम कादरगंज पुख्ता का है मीना नाम की महिला के पैसे सद्दाम पर थे सद्दाम ने पैसे देने के बहाने महिला को अपने पास बुलाया उसी दिन से महिला लापता हो गई ऐसा परिजनों का आरोप है परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन महिला कहीं नहीं मिली परिजनों ने पुलिस से लापता महिला को तलाशने की बात कही लेकिन महिला कहीं नहीं मिली आज परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर रोड को जाम कर दिया यह जाम 5 घंटे तक चला राहगीर परेशान हो गए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम को खुलवाया पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है उस व्यक्ति की निशान देही के आधार पर गंगा नदी से लापता महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने सब का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
0
0
Report

हरियाणा भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने JE और बेलदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर सौरभ कुमार और विभाग के बेलदार करमजीत को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो केInspector तेजपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता जरनैल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद विभाग में लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि जेई सौरभ कुमार ने जानबूझकर बिल रोक रखे थे और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की। जांच में सामने आया कि आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की। रिश्वत लेने के लिए विभाग के बेलदार करमजीत को भेजा गया। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने 45 हजार की रिश्वत बेलदार करमजीत को दी। करमजीत ने यह राशि जेई सौरभ कुमार को सौंप दी। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

कोर्ट के फैसले के बाद आशीष सूद ने केजरीवाल पर निशाना साधा

New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद ने 2020 में हुए दिल्ली दंगे को लेकर आए कोर्ट के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर साधा निशाना. 2020 में हुए दिल्ली दंगे को लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया जिसके बाद दिल्ली में सियासत तेज हो गई. दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी और पूर्व केजरीवाल सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि जब दंगा हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री केजरीवाल थे लेकिन उन्होंने दंगा रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए बल्कि ताहिर हुसैन को निर्दोष साबित करने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बार-बार बयान देते रहे लेकिन जब कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहरा दिया तो अब क्या केजरीवाल दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे. क्योंकि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के गुनहगार हैं और उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगनी होगी. क्योंकि जिन लोगो ने सड़क जाम की उन्होंने ही दंगा किया और सड़क खुलवाने के लिए केजरीवाल ने कुछ नहीं किया बल्कि सड़क जाम बंद करने वालों के पक्ष में खड़े रहे. दंगे के बाद कोर्ट में पिछली सरकार ने अच्छे वकील नहीं खड़े किए हमेशा ताहिर हुसैन एंड टीम को बचाने का काम किया लेकिन जब सरकार बदली हमने पैरवी की और जब सारे तथ्य कोर्ट के सामने आए तो ताहिर हुसैन दोषी साबित हुआ जिसे केजरीवाल एंड टीम बचाने में लगी थी.
0
0
Report
Advertisement

आबूरोड में शराब के नशे में चचेरे भाई की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के लूनियापुरा में मंगलवार को शराब के नशे में दो युवकों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जिला कलेक्टर ने देवरी देव ग्राम में अतिक्रमण हटवाकर चारागाह भूमि मुक्त कराई

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ग्राम पंचायत सरखण्डिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्राप्त परिवाद का मौके पर ही संज्ञान लिया और तुरंत ही देवरी देव गांव पहुंचकर चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। जिला कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने भी सराहना की。 गौर तलब है कि मनोहर थाना क्षेत्र के सरकंडिया में आज ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन था। जिसमें जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ जनसुनवाई करने पहुंचे थे। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ बिना किसी विलंब के संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम देवरी देव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, जिस पर प्रशासनिक अमले ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि को बुलडोजर चला कर अतिक्रमण से मुक्त कराया। जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में सरकारी एवं चारागाह भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी, सार्वजनिक एवं चारागाह भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हित से जुड़ी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावी निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन के अधिकार सुरक्षित रह सकें। इस दौरान जिला परिषद ल सीईओ शम्भु दयाल मीणा, संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी, पटवारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report

बीए फाइनल परिणाम पर भारी विवाद: अंग्रेजी में 95% फेल, छात्रों ने मांगी जांच

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ में बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आरोप है कि अंग्रेजी विषय में लगभग 95 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। छात्रों ने परिणाम में गंभीर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। दरअसल, 13 जुलाई को बीए फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय, नवागढ़ में बीए फाइनल ईयर के करीब 300 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम सामने आने पर केवल 15 छात्र-छात्राएं ही अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण हुए, जबकि 285 विद्यार्थी फेल घोषित कर दिए गए। छात्रों का कहना है कि कई विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय में 1, 4, 5 या 14 अंक ही मिले हैं, जिससे परिणाम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ी संख्या में एक ही विषय में छात्रों के फेल होने से कॉलेज परिसर में नाराजगी का माहौल है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रबंधन को आवेदन सौंपकर परीक्षा परिणाम की जांच, उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और त्रुटि पाए जाने पर परिणाम में सुधार की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, अब सभी की नजर विश्वविद्यालय और संबंधित परीक्षा प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

चैनपुरिया में वन-अतिक्रमण: ग्रामवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Baran, Rajasthan:चैनपुरिया में वन विभाग और चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी बारां के ​अटरू उपखंड क्षेत्र के ग्राम चैनपुरिया में वन विभाग और चारागाह की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम अटरू को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 700 से 1000 बीघा भूमि पर हरे-भरे पेड़ों को काटकर साफ कर दिया गया है, जबकि 200 से 300 बीघा जमीन को ट्रैक्टर चलाकर समतल कर दिया गया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी प्रशासन को 7-8 बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। एक तरफ सरकार हरियालो राजस्थान अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय वन कर्मियों की कथित मिलीभगत से वन संपदा नष्ट की जा रही है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि भूमि को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, वहां दोबारा पौधरोपण हो और क्षेत्र में स्थायी फॉरेस्ट चौकी बनाई जाए। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि पांच दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो समस्त ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
0
0
Report

टीकमगढ़ के नन्नी टेहरी में राशन बोरियों में जानवरों की हड्डियां मिलने से हंगामा

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के नन्नी टेहरी गांव से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन की बोरियां खोलते ही उनमें जानवरों की खोपड़ी और पैरों की हड्डियां मिली है, जिसके बाद आक्रोशित हितग्राहियों ने राशन लेने से इंकार कर दिया, जिसके बाद खाद्य विभाग ने तत्काल वितरण रोकते हुए पूरे स्टॉक को सील कर दिया और हितग्राहियों के लिए नया गेहूं भेजे जाने की बात कही जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है की संबंधित खेप किस गोदाम से आई थी, प्रारंभिक तौर पर हड्डियां किसी जानवर की है इसकी भी जांच कराई जा रही हैं।
0
0
Report

राजस्थान: CM ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर दो आरपीएस और एक जेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई मंजूर

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सख्त एक्शन दो आरपीएस एवं एक जेल सेवा अधिकारी पर गिरी गाज महिला बंदी सुधार गृह की उपाधीक्षक निलंबित एक आरपीएस पर सीसीए नियम 16 में कार्रवाई तथा एक के विरूद्ध विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित जयपुर, 14 जुलाई। राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अनियमितता एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारियों एवं जेल सेवा की एक अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मंजूरी दी है। जेल सेवा की अधिकारी को निलंबित करने तथा एक आरपीएस अधिकारी के विरूद्ध सीसीए नियम 16 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा एक के विरुद्ध विभागीय जांच किए जाने की अनुमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने महिला बंदी सुधार गृह, जयपुर में पदस्थापित उपाधीक्षक सरोज विश्नोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जयपुर से भरतपुर किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। सरोज विश्नोई के विरूद्ध प्राप्त परिवाद में बताया गया था कि वे सुधार गृह की एक महिला बंदी को अपने साथ रखती थी और उस महिला बंदी का कार्यालय के कार्यों में हस्तक्षेप था। साथ ही, विश्नोई द्वारा पैसे लेकर बंदियों को नियम विरुद्ध सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की भी शिकायत थी। मुख्यमंत्री ने जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में पदस्थापित सहायक पुलिस आयुक्त, साइबर क्राइम देरावर सिंह के विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत अनुशासनिक कार्यवाही के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। देरावर सिंह ने पुलिस थाना कामां, डीग में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित रहते हुए अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती। हत्या जैसे गंभीर अपराध में आठ में से केवल एक अभियुक्त को अनुसंधान में दोषी मानते हुए सात अभियुक्तों को बचाने का प्रयास किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने आरपीएस अधिकारी लाभुराम विश्नोई के विरूद्ध आरोपों को प्रमाणित मानते हुए विभागीय जांच रिपोर्ट का अनुमोदन किया है। लाभुराम विश्नोई ने पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाईमाधोपुर क्षेत्र में बनास नदी में बजरी माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई से संबंधित निर्देशों की अवहेलना की, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई और स्वयं सहित पुलिस जाब्ते की जान को जोखिम में डाला। साथ ही, कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के साथ कोई समन्वय भी नहीं किया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन निर्णयों से प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही तय होने के साथ ही कार्मिकों की कार्यशैली में पारदर्शिता एवं दक्षता आएगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top