आगर मालवा में कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले में इंदौर-कोटा नेशनल हाइवे पर एक कंटेनर में सुबह अचानक आग लग गई, जिससे कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। हादसा आगर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर हुआ। गनीमत यह रही कि ड्राइवर समय रहते कंटेनर से कूदकर बाहर निकल आया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर के अगला हिस्सा जल चुका था। कंटेनर में छत पंखे भरे हुए थे, जबकि आग लगने के कारण अभी अज्ञात हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
