icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फैज़ुल्लागंज में बाढ़ घटने के बाद डेंगू-मलेरिया ने लोगों की जिंदगी खराब कर दी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ का बाढ़ ग्रस्त इलाका फैजुल्लागंज में अब गोमती का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब स्थानीय लोगों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों ने घायल कर दिया है. ज़ी मीडिया की टीम नांव से पानी में डूबी कॉलोनी में जाकर घरों में कैद लोगों से बात कर रही है. उन्होंने बताया कि 15 दिन से काम धंधा ठप है, आमदनी का कोई स्रोत नहीं बचा. क्षेत्र के कई लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में आकर अस्पतालों में भर्ती हैं. कई दिनों तक घरों में खाना तक नहीं बना. बच्चे परेशान हैं. घर में बंद हैं. जानवरों की मौत भी हो गई. कुछ इलाकों में राहत सामग्री पहुंची, पर कुछ अभी अछूते रह गए. बच्चों ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे, ना बाहरी दुनिया से कोई कनेक्शन है. कई दिनों से लाइट भी नहीं आ रही, अंधेरे में जीवन गुज़ारना पड़ रहा है. सबसे बड़ी समस्या साफ पीने के पानी की है. पहले बाढ़ ने हमारा जीवन बिगाड़ा, अब बीमारियों ने जीवन को बद से बदतर कर दिया.
0
0
Report

सुनेल थाने की गिरफ्तारी: अवैध देशी कट्टा-कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सुनेल थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना में अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन में डीएसपी पिड़ावा पूजा नागर के सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी व उनकी पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ गस्त के दौरान कार्रवाई करते हुए पिड़ावा निवासी आसिफ खां उर्फ आसिफ लाल के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
0
0
Report

खुलेआम धमकी देते टीआई का वीडियो वायरल, प्रदर्शन के बाद निलंबन की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL गाली बाज टीआई, खुलेआम छात्रों को कूटने की धमकी देते वीडियो वायरल - खाकीधारी का गुंडा अवतार ... - प्रदर्शन के दौरान टीआई के बिगड़े बोल... - प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों को दी गाली... - छात्रों को गाली देते हुए मिसरोद टीआई रतन सिंह परिहार ने बोले यहीं कूट दूंगा... - छात्रों की समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्टूडेंट विंग ने किया था प्रदर्शन... - गाली देते हुए वीडियो सोशल पर हुआ वायरल... - वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी विधायक और आदिवासी संगठनों ने की टीआई पर कार्रवाई की मांग की थीं ... - पुलिस उपायुक्त जोन 2 ने किया निलंबित...
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर 11 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाने के मामले में कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, आलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने विधायक सेना पटेल के पति सहित 11 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में व्याप्त बिजली की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, इसी दौरान मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया था। ​कारवाई کا आधार: पुलिस ने वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। ​मामले میں विधायक सेना पटेल के पति समेत कुल 11 कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

Jamia Millia Islamia छात्र संघ चुनाव अब तक नहीं, भूख हड़ताल जारी

New Delhi, Delhi:जामिया मिलिया इस्लामिया में पिछले 21 साल से नहीं हुए छात्र संघ के चुनाव जिसको लेकर पिछले 3 दिन से कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। स्टूडेंट की डिमांड है कि जामिया में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव कराए जाएं। हालांकि इससे पहले भी कई वाइस चांसलर के दौर में चुनाव को लेकर बात रखी गई लेकिन उसके बावजूद अभी तक जामिया में छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए गए। चुनाव नहीं करने के पीछे जामिया प्रशासन का अपना तर्क है; आखिरी चुनाव साल 2005 में हुआ था, जिसके बाद से अब तक कोई छात्र संघ का चुनाव नहीं किया गया। चुनाव नहीं करने के पीछे जाने प्रशासन की दलील है कि यूनियन यूनिवर्सिटी के हिसाब से नहीं चलती, कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से यूनियन को भंग कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए गए। हालांकि यह मामला लीगल तौर पर कोर्ट में गया जिसमें साल 2022 में कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया। जामिया प्रशासन की तरफ से यह दलील रखी गई कि छात्र संघ प्रशासन के खिलाफ काफी गलत रवैया रहा है, बहुत सी ऐसी गतिविधियाँ की गईं जिससे जामिया को नुकसान पहुंचा है; जिसके बाद साल 2022 में कोर्ट ने इस पूरे मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया था।
0
0
Report

भीलवाड़ा-जहाजपुर मतदान केंद्रों का निरीक्षण पुलिस ने किया

Jaipur, Rajasthan:डीवाईएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण। भीलवाड़ा-जहाजपुर पंचायत राज चुनाव का आगाज होने के साथ ही चुनावी तैयारी पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक स्तर पर शुरू कर दी है। डीवाईएसपी रेवडमल मौर्य व थाना अधिकारी दयाराम चौधरी ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण व भौतिक सत्यापन करते हुए व्यवस्थाएं देखी ताकि निष्पक्ष व भय मुक्त मतदान संपन्न हो सके। डिप्टी मौर्य ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के तहत पुलिस मुस्तैद है और अशांति करने वाले तत्वों पर पैनी निगाहें पुलिस द्वारा रखी जा रही है । कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले तत्वों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
Advertisement

वाशीम में संभाजीनगर-नागपूर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तीनों की मौत

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशीम जिल्ह्यातील संभाजीनगर–नागपूर द्रुतगती महामार्गावर शेलूबाजारजवळील तपोवन फाट्याजवळ दोन दुचाकींची समोरासमोर धडक होऊन भीषण अपघात झाला. या अपघातात कारंजा नगर परिषदेच्या उर्दू शाळेचे मुख्याध्यापक आबिद हुसैन आणि शिक्षक नाजिम अहमद यांचा घटनास्थळीच मृत्यू झाला.तर गंभीर जखमी लक्ष्मण चव्हाण यांचा रुग्णालयात नेत असताना मृत्यू झाला.दोन्ही शिक्षक कार्यालयीन कामानिमित्त वाशिमकडे जात होते. या अपघातात तिघांचा मृत्यू झाल्याने परिसरात हळहळ व्यक्त होत असून, शैक्षणिक क्षेत्रावर शोककळा पसरली आहे。
0
0
Report

उत्तराखंड के आठ जिलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय बास्केटबॉल के लिए मौका मिलने की उम्मीद

Almora, Uttarakhand:उत्तराखंड विद्यालयी प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन अल्मोड़ा के Hemwati Nandan Bahuguna स्टेडियम में किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 350 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ग में दो चयनकर्ता बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन करेंगे। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों کا कहना है कि जिला स्तर पर खेलने के बाद अब उन्हें प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। यहाँ दूसरे जिलों के खिलाड़ियों के साथ खेलने से नई चीजें सीखने को मिल रही हैं। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलने की उम्मीद भी है।
0
0
Report

रामनगर के आम बगीचे में युवक का शव, पोस्टमार्टम से असल वजह का खुलासा

Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम गौजानी के करनपुर रोड स्थित एक आम के बगीचे में युवक का शव पड़ा मिला, स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक की पहचान पाटकोट निवासी दीवान सिंह के रूप में हुई है, घटनास्थल से मोबाइल फोन शराब का क्वार्टर और सल्फास की शीशी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है,फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम गौजानी के करनपुर रोड स्थित आम के बगीचे में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना क्षेत्र में रहने वाले हेमंत बिष्ट ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, मैकडॉवेल्स शराब का एक क्वार्टर, सल्फास की एक शीशी और चप्पल बरामद हुई हैं,मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी भी कराई गई. शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी,इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार कराया,बाद में मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी पाटकोट, थाना रामनगर के रूप में हुई. कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था और तीन दिन पहले जहर खाने की धमकी भी दे रहा था,हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है,अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर के अगिआंव में महिला हत्या: परिवारिक विवाद और फरार आरोपी की तलाश

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव की है जहां आज तड़के सुबह 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। वह अमित कुमार राय की पत्नी थीं और हाल ही में दिल्ली से अपने घर लौटी थीं। मृतिका का पति हरियाणा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। इधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के भैंसुर सुमन्त राय पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपित घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपित की भूमिका को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। हत्या की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है。
0
0
Report

अमित शाह के बयान से विपक्ष का विरोध तेज, लोकतंत्र बचाने की अपील—RJD विधायक

Patna, Bihar:देश के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिल्ली और देश के अन्य भागों में किया जा रहे हैं प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान की यही रवैया रहा तो 2029 में विपक्ष की सरकार नहीं बनेगी पर RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा सवाल है कि हमारा काम है देश के लोकतंत्र को बचाना। सरकार में आएंगे, नहीं आएंगे, जनता तय करती है। अमित शाह नहीं तय करेंगे कि कौन आएगा, कौन जीतेगा, कौन हारेगा। यह बात सही है कि जिस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त उन्होंने नियुक्त किया और उनसे जो गलत काम कराया, वही सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी हम कराएंगे। जनता तय करेगी, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और मालिक जो आदेश देता है या जो करता है, और किसको कान पकड़ के बाहर करना है और किसको गद्दी देना है, यह जनता तय करती है। अमित शाह का यह बोलना गलत है और इसका मतलब है कि आप सब काम करवा रहे हैं, गलत काम अपने चुनाव आयुक्त से, इसलिए इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। जनता मालिक होती है, देश की जनता मालिक होती है और लोकतंत्र में वोट देने का अधिकार सबको है और वो मौलिक अधिकार है। उसमें किसी को यह कहने की जरूरत नहीं कि आपकी सरकार नहीं आएगी, अब आने वाले दिनों में नहीं रहेगी। इसका मतलब बेईमानी करना चाहते हैं, आप शैतानी करना चाहते हैं। वही पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जो लगाए गए आप थे उस पर भाई वीरेंद्र ने कहा यह सब गलत है। जो लोग भी बोल रहे हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, वो माने आरोप मनगढ़ंत बात कर रहे हैं। हमारे समय में और हमारे इंडिया गठबंधन के जो सरकार थी, जो यूपीए (UPA) सरकार बोलती थी, उसमें इस तरह की बातें, खामियां नहीं थीं। वोट चोरी हुआ है और देश में मताधिकार के प्रयोग से रोकने का काम किया है। और संविधान में, संविधान के अनुच्छेद 32 में उल्लेखित है कि हर व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना है। तो वही देश की जनता अपने मौलिक अधिकार और लोकतंत्र को बचाने के लिए, और एसआईआर के नाम पर लोगों की वोट चोरी हुई है, यह गलत नहीं है, यह सब आप लोग भी जानते हैं। भाई बीरेंद्र ने कहा कि जो प्रदर्शन हो रहा है आगे प्रदर्शन अब पूरे देश में आंदोलन होगा। और आप लोगों के माध्यम से मैं पहले भी आह्वान करता रहा हूं और आज भी मैं आह्वान करता हूं जेन-जी (Gen-Z) और नौजवानों से कि आपका यह देश है, आपके कंधों पर देश का भविष्य है, आपके साथ अन्याय हो रहा है, आपके वोट की चोरी हो रही है, इसलिए रोड पर उतरिए और सरकार को कान पकड़ कर और बाहर कीजिए, गद्दी से हटाने का काम कीजिए। वहीं वैशाली के राघवपुर में हुई घटना को लेकर भाई बीरेंद्र ने कहा बहुत दुखद घटना है। पहले तो मैं पीड़ित परिवार, जो 13 बच्चे नाव डूबने से जिनकी मौत हुई है, उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान भगवान करे। और हमारे नेता चूंकि आंदोलन में एसआईआर (SIR) के मुद्दे को लेकर पूरे इंडिया गठबंधन के बैठक में गए थे, आंदोलन में गए थे, वो भी आ रहे हैं। वो भी राघोपुर जाएंगे और मृत परिवार के लोगों की मदद भी करेंगे। और बहुत दुखद घटना घटी है और मासूम बच्चे की मौत हुई है। मैं उनके प्रति गहरा संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके परिवार को ढाढस देता हूं, उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति भगवान प्रदान करे। जिम्मेदारी तो तय होनी चाहिए। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि रात में नाव परिचालन का नियम पहले से बना हुआ है कि नाव रात्रि में, शाम के बाद नाव परिचालन नहीं होगा। ये सरकार की लापरवाही भी है, प्रशासन की लापरवाही है। अगर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त रहती तो शायद नाव से बच्चे नहीं जाते और इतना जान गंवानी नहीं पड़ती। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ दोनों वहां तत्काल रहना चाहिए। और देर से पहुंचने का, अगर पहले अगर पहुंच जाती है, शायद और कुछ बच्चे को जान बचाया जा सकता था। इसलिए आज से मैं सरकार से मांग करता हूं, राघोपुर दियारा काफी जलमग्न रहता है, अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, तो वहां तो एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तत्काल वहां स्थायी रूप से रहना चाहिए। नियम तो बनते हैं और पालन नहीं होता, यह बात सही है। प्रशासन को चाहिए कि शाम में जो भी नाव खुले, बिना प्रशासन की अनुमति से नहीं खुलनी चाहिए और प्रशासन को इस पर कड़ी नजर रखनी चाहिए कि कौन लोग नियम का पालन कर रहा है, कौन लोग... जब दियारा है, वहां आपका प्रशासन का लोग रहना चाहिए कि रात में, शाम में कौन परिचालन कर रहा है, उस पर कार्रवाई भी करनी चाहिए। लेकिन सरकार के पदाधिकारियों की लापरवाही से यह घटना घटी, इसमें नो डाउट।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top