465441
पिपलिया हमीर में शिक्षक के ट्रांसफर पर बच्चों ने दी भावुक विदाई
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के बड़ोद तहसील के पिपलिया हमीर गांव में एक शासकीय शिक्षक के ट्रांसफर पर बच्चों ने भावुक विदाई दी। ग्राम पिपलिया हमीर के माध्यमिक विद्यालय में 29 साल तक सेवा देने के बाद शिक्षक ब्रजमोहन का स्थानांतरण हो गया। विदाई समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें बच्चों की भावनाएं स्पष्ट नजर आ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
परंपरा की डगर पर निकला गौ-चरावन मेला, श्रीकृष्ण-बलराम के जयकारों से गूंजा जलालपुर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर के ऐतिहासिक गौ-चरावन मेले की पारंपरिक शोभायात्रा सोमवार को नगर की सड़कों पर आस्था और लोक संस्कृति के रंग बिखेरती हुई निकली। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता के प्रति श्रद्धा दिखाई दी। पलटू साहब मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाकर किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महंत राम प्रसाद दास, मेला मंत्री बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के दौरान नगर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जयकारों और धार्मिक माहौल के बीच लोग परंपरागत आयोजन के साक्षी बने। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार गौ-चरावन मेला जलालपुर की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, जिसमें श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन और गौ संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। गौ सेवा से प्रकृति संरक्षण तक का संदेश गौ-चरावन मेले की खासियत केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। भारतीय परंपरा में गाय, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और प्रकृति के प्रति संवेदना को जीवन का हिस्सा माना गया है। श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन से जुड़ी कथाएं भी मनुष्य और प्रकृति के बीच इसी सह-अस्तित्व की याद दिलाती हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी मिलता है। बदलते दौर में लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। पलटू साहब मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली शोभायात्रा में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन जहां धार्मिक विश्वास का अवसर बना, वहीं नई पीढ़ी के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का माध्यम भी बना।0
0
Report
सरस्वती बाल मंदिर केस: बजरंग सेना का योगी को शिकायती पत्र, गिरफ्तारी की बढ़ी मांग
Fatehpur, Uttar Pradesh:सरस्वती बाल मंदिर के मृतक छात्र तेजस द्विवेदी उर्फ यशु का मामला बजरंग सेना ने डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम योगी को सौंपा शिकायती पत्र आरोपी फरार प्रबंधक के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी उठाई मांग फरार प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की जल्द गिरफ्तारी की मांग निष्कासित तीन छात्रों को बुलाकर पूछताछ की मांग एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर विद्यालय घेराव की चेतावनी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लेकर पहुंचा बजरंग सेना परिवार नकल के आरोप में कार्रवाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ने और मौत का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम का मामला0
0
Report
मैनपुरी-लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-आरोप प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर दंगों पर फिर बवाल, संगीत सोम बोले—सनातनी कभी नहीं भूला
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगा की चर्चा एक बार फिर ही शुरू बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे सनातनी न भूले है न कभी भूलेंगे, न आपको माफ किया है न करेंगे अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सनातियों से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया अखिलेश यादव आज भी वही चेहरा दिखा रहे है, जब दंगों में सनातनी काटे जा रहे थे तब तो सैफई में नाच गाने देख रहे थे सहारनपुर मामले में संगीत सोम बोले जो गिराई गई वो मस्जिद थी ही नहीं वह सिर्फ एक अवैध बिल्डिंग थी, जो सरकारी जमीन पर बनी थी। क्या अखिलेश नहीं चाहते है कि सरकारी जमीनें खाली करवाई जाएं0
0
Report
सागर शराब कांड: यूपी कनेक्शन पर कांग्रेस का दावा, 50 से ज्यादा मौतों का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर सागर शराब कांड मामले में के यूपी कनेक्शन पर कांग्रेस का बड़ा दावा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान - ललितपुर एसपी ने मना कर दिया कि शराब हमारे यहां की नहीं है जीतू पटवारी बोले सरकार आंकड़े छुपा रही है 50 से ज्यादा मौत हुई हैं में दिनभर में खुद 33 जगह बैठकर आया हूं कांग्रेस पार्टी के विधायक और जिला अध्यक्षों को निर्देश - सभी जिले में शराब के खिलाफ करे आंदोलन अवैध शराब का करें खुलासा भाजपा विधायकों से बोले अगर आपका हिस्सा शराब के अवैध करोबार में नहीं है तो आप भी इसमें शामिल हो。 जीतू पटवारी सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे थे बाइट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी0
0
Report
छत के रास्ते चोरी: मंगलपुर के बिछियापुर में 30 लाख का मामला
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी करीब 30 लाख रुपये की चोरी की घटना करीब 2 लाख कैश, जेवर चोरी किए महिलाओं की साड़ियों से रस्सी बना कर चढ़े उतरे चोर चोरों ने सामान निकलने के लिए दीवार तोड़ कर बनाया रास्ता मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज घटना का जल्द होगा खुलासा- पुलिस मंगलपुर क्षेत्र के बिछियापुर गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत बैंक घोटाले: शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, करोड़ों ठगी का मामला जेल भेजा गया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में साढ़े आठ करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने जेल भेजा है। दरअसल थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक राधेश्याम प्रभाकर समेत अन्य अज्ञात बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मई 2026 में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। राइस मिल संचालक मोहम्मद जीशान ने आरोप लगाया था कि उनका खाता पंजाब एंड सिंद बैंक में संचालित है। बैंक के मैनेजर राधेश्याम प्रभाकर व अन्य अधिकारियों ने कम ब्याज पर अधिक लोन का लालच देकर व्हाट्सऐप पर चेक की कॉपियां मंगाई औए फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनसे व उनकी पत्नी से करीब 8 करोड़ 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। राइस मिल मालिक का दावा है कि कई चेक बिना हस्ताक्षर के थे और रकम उनकी अनुमति के बिना निकाली गई। सुनगढ़ी थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इस दौरान बैंक के उच्च अधिकारियों ने बैंक मैनेजर राधेश्याम को बैंक से हटाकर दूसरी जगह अटैच किया था। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी बैंक मैनेजर राधेश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है साथ ही इसमें जांच के बाद अन्य बैंक के आरोपि कर्मचारियो की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।0
0
Report
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित, मंत्री ने राहत कार्य तेज करने निर्देश
Munger, Bihar:मुंगेर : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा सोमवार को धरहरा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित बाहाचौकी, हेमजापुर और शिवकुंड पंचायत पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मौजूदा हालात की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित परिवारों के बीच पॉलिथीन का वितरण किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बाढ़ से हो रही परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पानी से घिरे घरों, आवागमन, पेयजल, पशुओं के चारे समेत अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने अधिकारियों से राहत सामग्री के वितरण की भी जानकारी ली। इसके बाद मंत्री ने सामूहिक किचेन का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा पीड़ित परिवारों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवार घबराएं नहीं। सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है तथा जरूरतमंद परिवारों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार, हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, शिवकुंड मुखिया प्रतिनिधि अरविंद यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में आपसी विवाद में सरेआम बीच सड़क पर महिला की पिटाई,पिटाई का वीडियो वायरल तो पुलिस तत्काल कार्रवाई में आई फिर मामले की तहकीकात करते हुए कार्रवाई शुरू की. घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गोशाला रोड की है. महिला की सरेआम सड़क पर पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ युवकों के द्वारा एक महिला को बीच सड़क पर घसीटते पीटा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है. उसी घटना में महिला को सरेआम सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा गया है. इतना ही नहीं बाइक पर बैठे युवक द्वारा महिला और उसके परिवार के लोग को देख लेने की धमकी भी दी जा रही है. हालाँकि यह बताया जा रहा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए हैं. घटना सामने आने के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मिठनपुरा थाना में आवेदन दिया गया है, वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पूरा मामला को लेकर मिठनपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पूर्व के आपसी विवाद को लेकर पड़ोस के ही दो परिवारों के बीच मारपीट की घटना हुई है, दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
कोटा: 3 साल से फरार विक्रम मिश्रा गिरफ्तार, धोखाधड़ी केस में बड़ा मोड़
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस ने 3 वर्ष से फरार चल रहे वांछित आरोपी विक्रम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ीपूर्वक प्लॉट पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का मामला दर्ज था। पीड़ित की रिपोर्ट पर वर्ष 2023 में कुन्हाड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा है। इसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और अन्य संभावित तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
रींगस नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सामग्री वितरण प्रशिक्षण सम्पन्न
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर मतदान सामग्री वितरण को लेकर चुनाव ड्यूटी टीम को दिया प्रशिक्षण सीकर जिले के रींगस में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बृजेश कुमार ने चुनाव ड्यूटी टीम को 8 सितंबर को मतदान दलों को वितरित की जाने वाली मतदान सामग्री के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों को मतदान सामग्री प्राप्त करने, उसके मिलान, सुरक्षित रखरखाव एवं मतदान दलों तक सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए सभी कार्मिक निर्धारित प्रक्रिया एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। गौरत है कि रींगस नगर निकाय क्षेत्र के 35 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव में कुल 20,985 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं नगर निकाय चुनाव में 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराना है। इसके लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री के वितरण से लेकर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं तक की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया。0
0
Report
ज्ञान संकल्प पोर्टल से 650 करोड़ से अधिक सहयोग; प्रवासी राजस्थानी भागीदारी से शिक्षा सुधार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान फाउंडेशन की नॉलेज सीरीज के 5वें एपिसोड का वर्चुअल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ व राजस्थान में शिक्षा के बदलते परिदृश्य में भामाशाहों एवं प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका और भावी साझेदारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में करीब 170 प्रवासी राजस्थानियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में 65 हजार से अधिक राजकीय विद्यालयों में करीब 75 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को 21वीं सदी के कौशल, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से जोड़ना है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सरकार के साथ प्रवासी राजस्थानियों, भामाशाहों और कॉरपोरेट जगत की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में भामाशाहों ने शिक्षा के क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कार्यक्रम में बताया गया कि ‘ज्ञान संकल्प पोर्टल’ के माध्यम से अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2017 में शुरू किए गए इस पोर्टल के जरिए भामाशाह, एनआरआई और औद्योगिक संस्थान अपनी पसंद के विद्यालय को गोद लेने अथवा वित्तीय सहयोग देने में सक्षम हैं। कार्यक्रम में विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, रोबोटिक्स लैब, सोलर सिस्टम, पुस्तकालय, साइंस किट और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं के लिए सहयोग का आह्वान किया गया।0
0
Report
Advertisement
बागपत सड़क दुर्घटना: मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।0
0
Report
नाखनौल जंगल में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप, 3 आरोपी हिरासत में
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़/अलवर। नौगांवा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर से सटे नाखनौल गांव के जंगल में सोमवार सुबह खेत में पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना देर रात की बताई जा रही है लेकिन पता सुबह लगा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नौगांवा थाना अधिकारी हरदयाल यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक चाकू भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सालय और संबंधित चिकित्सा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। पशु के अवशेषों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकेंगे। गोरक्षक दल से जुड़े यतीन दत्त ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें नाखनौल गांव के जंगल क्षेत्र में कथित गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनो गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के बताई जा रहे हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य लोगों तथा परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और कुछ हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। थाना अधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि नाखनौल गांव में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सालय की टीम और मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल, ऑफर लेटर और जीपीएफ-ईएसआई मांग
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में आज लैब टेक्नीशियनों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला । सामान्य चिकित्सालय में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कृष्णा लैब के लैब टेक्नीशियानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल की और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की । प्रदर्शन कर रहे लैब टेक्नीशियन बालकृष्ण ने बताया कि वे पिछले करीब छह माह से जिला अस्पताल में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ऑफर लेटर तक नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि पिछले छह माह से उनके वेतन से जीपीएफ और ईएसआई की राशि भी नहीं काटी जा रही है। लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को कई बार अवगत कराया गया लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार संबंधित अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही।बालकृष्ण ने बताया कि मजबूरन आज उन्हें काम बंद कर हड़ताल करनी पड़ी और विरोध प्रदर्शन کرنا पड़ा । उन्होंने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द ऑफर लेटर जारी किया जाए और जीपीएफ व ईएसआई से संबंधित समस्या का समाधान किया जाए। लैब टेक्नीशियनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करना पड़ेगा। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की लैब सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी रही।0
0
Report
Advertisement
