465441
नाबालिक वाहन चालकों की चेकिंग: यातायात पुलिस ने पालकों को बुलाया, 5 के चालान काटे
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में सोमवार को यातायात पुलिस ने नाबालिक वाहन चालकों को रोककर उनके पालकों को बुलाया और चालानी कार्रवाई की। यातायात थाने के सूबेदार जगदीश यादव के अनुसार, पहले भी नाबालिकों को समझाया गया था। आज 5 नाबालिक चालकों के पालकों पर ₹2200 का चालान किया गया। पालकों ने बताया कि कुछ के पास गांव से शहर आने का कोई और साधन नहीं था, जबकि कुछ ने बच्चों की जिद के आगे मजबूरी जताई। यातायात पुलिस ने सलाह दी कि पालक बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें, लेकिन उन्हें वाहन न दें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना में खाद माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी: तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में खाद माफिया सक्रिय, खाद माफिया अड्डे पर पुलिस ने की छापेमार करवाई, खाद माफिया के गोदाम से करीब तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद की बोरियां हुई बरामद, मजदूरों की मदद से नकली खाद को पैकिंग कर बाजार में खपाने की की जा रही थी कोशिश, पुलिस ने खाद गोदाम पर छापेमार कारवाई कर पकड़ी करीब तीन सैकड़ा से अधिक खाद की बोरियां, खाद के कट्टों में खाद के नाम पर काला पत्थर पैककर खपाने को तैयार था नकली खाद, पुलिस की टीम आने से पहले खाद माफिया मौके से हुआ फरार, नकली खाद गोदाम को कट्टो को पैक करते हुए मिले मजदूर, पुलिस ने खाद से भरे पैक करने वाली मशीन सहित पाँच सौ से अधिक बारदाना एक लोडिंग वाहन को भी पुलिस ने पकड़ा, स्टेशन थाना पुलिस ने की पूरी कार्यवाही, स्टेशन थाना क्षेत्र के जेवड़ा खेड़ा इलाके की पूरी घटना0
0
Report
शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय सहित
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक हुए शामिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया गंगा आरती, चित्रोत्पला त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल, धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल, शिवरीनारायण मठ के प्रमुख श्री रामसुंदरदास महंत की भी रही उपस्थिति, नवरात्रि और दशहरा मेले के अवसर पर आयोजित हो रहा महोत्सव, तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहेगी शिवरीनारायण नगरी0
0
Report
छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाएं रद्द, दीपक बैज का आरोप भ्रष्टाचार पर
Raipur, Chhattisgarh:SI भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर दीपक बैज का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में किसी विभाग की परीक्षा सुरक्षित नहीं है, पुलिस भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू रद्द कर दिया गया. शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया गया, सरकार दावा करती थी कि हम PSC की परीक्षा यूपीएससी के तर्ज में करेंगे. शिक्षक, व्यापम और SI की परीक्षा नहीं करवा पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है अपनी मांग को लेकर राजस्व पटवारी अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर. मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- जान बूझकर पटवारियों को उलझाया गया ताकि धरना प्रदर्शन करे, किसानों का पंजीयन न हो, रकबा काटा जा सके, पूरी तरह से धान बेचने में असमर्थ हो, सरकार जान बूझकर ये कर रही है. अभी पटवारी हड़ताल में गए आने वाले समय में, धान खरीदी शुरू होते ही सोसायटी के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जान बूझकर उलझा रही है ताकि धान खरीदी कम कर सके0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में कांग्रेस का पुतला दहन, SIR पर पारदर्शिता पर सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ज्ञानेश कुमार के पुतले को हथकड़ी पहनाकर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR और चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में पैदल march निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को हथकड़ी पहनाकर पुतला दहन किया और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की。 नवीन जायसवाल ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नवीन जायसवाल, जिलाध्यक्ष0
0
Report
भारत बनाम जिंबॉब्वे महिला टी-20: मंधाना ने कप्तानी के साथ खेल पर जोर दिया
Begun, Rajasthan:भारत और ज़िंबाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 16 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की तैयारियों और रणनीति पर बात की। मंधाना ने साफ कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी बढ़ी है, लेकिन इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ेगा। वह पहले की तरह अपने खेल पर ध्यान देंगी। मंधाना ने पिछले दो वर्ल्ड कप में टीम के क्वालीफाई नहीं कर पाने पर कहा कि टीम ने पूरी कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शन में अभी भी करीब 10 फीसदी सुधार की गुंजाइश है। टीम इन कमियों को दूर कर आगामी बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। टीम के नंबर-3 बल्लेबाज की भूमिका पर मंधाना ने भरोसा जताया कि इस टूर्नामेंट के बाद इस पोजिशन को लेकर बनी समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, रायपुर के मौसम और विकेट की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए अच्छा बताया। जिंबॉब्वे के खिलाफ पहली बार खेलने को लेकर मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम भी इस मुकाबले से काफी कुछ सीख सकती है। उन्होंने जिंबॉब्वे की टीम के खेल का आनंद लेते हुए खेलने के अंदाज का भी जिक्र किया। अब रायपुर में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर होगी।0
0
Report
खेत में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर का लहूलुहान शव, हत्या का शक
Morena, Madhya Pradesh:खेत में मिला किसान का लहूलुहान शव. मृतक का नाम पुरुषोत्तम गुर्जर. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान. परिजनों ने हत्या के पीछे कुल्हाड़ी से हमला करके मौत के घाट उतारे जाने की आशंका जताई. मृतक का मोबाइल मिला नहीं. हत्या की वजह संभवतः पैसों के लेनदेन बताई जा रही है. हत्यारे अज्ञात. बुधवार सुबह केदारपुर गाँव की घटना. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना शुरू की. झांसी रोड थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
हरदोई के शातिर चोर ने प्रेमिका से चोरी की भागीदारी, 28 मुकदमे गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:हरदोई का शातिर चोर प्रेमिका से मिलने आता था, मुलाकात के बाद वह चोरी करने निकल पड़ता था और चोरी के माल में हिस्सेदारी होती थी. फर्रुखाबाद में चोरी के खुलासे के बाद यह कहानी सामने आई. सर्वेश यादव और उसकी प्रेमिका के बारे में बताया गया कि वे करीब दो साल से जुड़े थे. आरोप है कि सर्वेश घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लेता था और चुराए माल का हिस्सा उसे देता था. वह टोपी लगाकर चोराई करता था ताकि पहचान न बने. 2 अक्टूबर की घटना के बाद एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया. सर्वेश के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में छह और हरदोई में 22 मुकदमे दर्ज हैं, कुल 28 मुकदमों का इतिहास बताया गया. महिला आरोपी के खिलाफ फतेहगढ़ में छह मुकदमे हैं. गिरफ्तार माल में 10,180 रुपये नकद, 25 पैसे के 32 सिक्के, 50 पैसे के 23 सिक्के और एक अंगूठी-पायल शामिल कुल 25 वस्तुएं बरामद हुईं. प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.0
0
Report
बसिरहाट इटिंडा में कांग्रेस ने जGnesh कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया
Basirhat, West Bengal:জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগ ও গ্রেফতারের দাবীতে বসিরহাট সীমান্তবর্তী ইটিণ্ডায় বিক্ষোভ মিছিল কংগ্রেসের। মুখ্য নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগ ও,গ্রেফতারের দাবি রাজ্য জুড়ে আন্দোলনে নেমেছে জাতীয় কংগ্রেস। এই রকম আজ উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাট সীমান্তবর্তী ইটিণ্ডায় জ্ঞানেশ কুমারে পদত্যাগ ও গ্রেফতারের দাবীতে বিক্ষোভ মিছিল করে কংগ্রেস কর্মী সমর্থকরা।0
0
Report
गिरिडीह में नवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन का अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद
Giridih, Jharkhand:दुर्गा पूजा को दृष्टिगोचर रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्वक के साथ मनाने को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचलबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। पर्व के निमित्त बेहतर समन्वय, सद्भाव के साथ जिला प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व को लेकर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर लिया गया है। बैठक के माध्यम से आमजनों से आह्वान किया गया है कि पर्व की गरिमा के साथ नवरात्रि पर्व मनाएं। इसके साथ ही पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । इसके साथ ही आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग भी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष 24× 7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से पर्व में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। संयमित और अनुशासित तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनाएं। त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्क तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जमालपुर-भागलपुर रूट पर तीसरी लाइन: 1094 करोड़ की परियोजना से रेलवे की गति बढ़ेगी
Munger, Bihar:जमालपुर-भागलपुर रूट पर दौड़ेगी तीसरी लाइन, 1094 करोड़ की परियोजना के लिए जल्द ही जमीन होगा अधिग्रहण शुरू। मुंगेर : साहिबगंज लूप रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम करने और मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ने अब जमीन पर आकार लेना शुरू कर दिया है। जमालपुर से भागलपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ पूरे रेलखंड पर ट्रॉली से निरीक्षण किया। निरीक्षण मुंगेर जिला सीमा में पड़ने वाले जमालपुर जंक्शन से लेकर खड़िया-पीपरा हॉल्ट तक किया गया। इस दौरान रेलवे के डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन गोपाल पाठक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज गुप्ता, डीसीएलआर रविशंकर उरांव सहित निर्माण विभाग के कई इंजीनियर मौजूद थे। निरीक्षण के कारण जमालपुर से सुल्तानगंज के बीच डाउन लाइन पर दो घंटे का मेगा ब्लॉक भी लिया गया था। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर ने बताया कि जमालपुर से भागलपुर के बीच कुल 53 किलोमीटर में तीसरी लाइन बिछाई जानी है। इस 53 किमी में से करीब 18 किमी का हिस्सा मुंगेर जिले की सीमा में आता है। उन्होंने बताया, 'इस 18 किमी के लिए रेलवे को 60.32 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जबकि जमालपुर से भागलपुर तक पूरे प्रोजेक्ट में कुल 155.5984 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। हमारा प्रयास है कि किसानों को उचित मुआवजा देकर जल्द से जल्द जमीन रेलवे को हैंडओवर की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। आज हमने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर यह देखा है कि कहां-कहां रैयती जमीन है और कहां सरकारी। भू-अर्जन शाखा को तेजी से सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा की इस परियोजना का डीपीआर 1094 करोड़ रुपये का बनाया गया था। यह सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत है। इस रूट पर मालगाड़ियों का दबाव बहुत ज्यादा है। तीसरी लाइन बनने के बाद मालगाड़ियों को अलग ट्रैक मिल जाएगा और यात्री ट्रेनें समय पर चलेंगी। यात्रियों के लिए नई ट्रेनों के परिचालन का रास्ता खुलेगा और रेलवे के राजस्व में भी बड़ी वृद्धि होगी। जमीन मिलते ही हम युद्धस्तर पर काम शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि यह पिछले साल 6 दिसंबर को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर जब जमालपुर आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि बरहरवा से किउल तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की योजना है। जमालपुर-भागलपुर तीसरी लाइन उसी मेगा प्लान का पहला चरण है।0
0
Report
जहानाबाद के गांधी मैदान में 3,000 बच्चों ने सामूहिक अर्घ्य देकर गिनीज रिकॉर्ड की तैयारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को समर्पित एक भव्य एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 3,000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ कतारबद्ध होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पारंपरिक सूप थामे हजारों बच्चों की कतार और भक्तिमय माहौल ने पूरे शहर को छठ के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और जिले के गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक छठ गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राहुल कुमार ने इसे जहानाबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 3,000 बच्चों का एक साथ सूप लेकर खड़े होना और भगवान भास्कर को अर्घ्य देना बेहद मनमोहक और ऐतिहासिक दृश्य था। इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ऐसे सकारात्मक और सांस्कृतिक आयोजन जिले में लगातार होने चाहिए। वही कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह विश्व में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जहां इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने छठ के पारंपरिक गीतों के बीच सामूहिक अर्घ्य दिया। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले दो महीनों से लगातार तैयारी की जा रही थी। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत सामाजिक समरसता रही। कार्यक्रम में सभी जाति, धर्म और राजनीतिक दलों के लोग एक मंच पर नजर आए। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन जहानाबाद की बदलती छवि का प्रतीक है, जिसका शहर कभी लोग आने से कतराते थे, आज वही जहानाबाद ऐसे ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए दुनिया को सकारात्मक संदेश दे रहा है। वही इतने बड़े पैमाने पर आयोजित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिला वॉलंटियर्स को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने छात्राओं की कतारों और मैदान के विभिन्न हिस्सों में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सम्मान में राजस्थान कैबिनेट ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित प्रधानमंत्री ने स्थापित की रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म की संस्कृति राजस्थान को मिल रहा प्रधानमंत्री के अनुभव और विजन का लाभ- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की अनवरत जनसेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रसेवा का ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया है। इस उपलक्ष्य में राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सुशासन, विकास और विकसित भारत के संकल्प की यात्रा निरंतर जारी है। लोकतंत्र में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार प्रचंड जनादेश मिला है। प्रधानमंत्री के विजन से विनिर्माण और तकनीकी क्षमताओं का अभूतपूर्व विस्तार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं को प्रधानसेवक मानकर देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नई संस्कृति स्थापित की है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति और आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक एवं ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक निर्णयों से देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। जी-20 और ब्रिक्स सम्मेलनों के सफल आयोजनों के साथ ही आज वैश्विक मंचों पर भारत की साख और कूटनीतिक ताकत अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की आर्थिक विकास दर को बढ़ाकर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन से देश में विनिर्माण और तकनीकी क्षमताओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और जीएसटी ने आर्थिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को नई दिशा तथा जनधन खाते, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति ने वित्तीय समावेशन एवं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक 4 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई है। 60 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान भारत जैसी योजना से निशुल्क उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 36 देशों ने प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक अथवा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है तथा 21 बार अन्य देशों की संसद को प्रधानमंत्री संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2014 में भारत के प्रस्ताव पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता मिली। काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास हुआ और अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में आया बदलाव उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को अपना मूलमंत्र बनाकर प्रधानमंत्री ने वंचित वर्ग के उत्थान को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता बनाया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और किसान सम्मान निधि जैसी पहलों से जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई गई है। पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में बदलाव आया है। केन्द्र के सहयोग से पूरी होगी जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुभव और विजन का लाभ राजस्थान की डबल इंजन सरकार को भी मिल रहा है। प्रदेश में 2 हजार 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे विकसित किए जा रहे हैं। जयपुर के चारों ओर यातायात के दबाव को कम करने के लिए 11 हजार 764 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना का कार्य केन्द्र सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। सौर ऊर्जा में प्रथम एवं अक्षय ऊर्जा स्थापना में दूसरे स्थान पर राजस्थान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश 39.36 गीगावाट स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता के साथ अग्रणी प्रदेश बन चुका है। इस तरह राजस्थान देश में सौर ऊर्जा में प्रथम एवं अक्षय ऊर्जा स्थापना में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य सरकार के पौने तीन वर्षों में लगभग 28 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता की वृद्धि हुई है। 6 हजार मेगावॉट-आवर की बैटरी भंडारण परियोजनाओं से विद्युत पारेषण तंत्र का विस्तार हो रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राजस्थान में 5 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं और 3 लाख 37 हजार रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। पीएम-कुसुम योजना में भी किसानों के लिए 5.2 गीगावाट से भी अधिक क्षमता के संयंत्र स्थापित कर राजस्थान अग्रणी बना है। प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए प्रदेश में करीब 30 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। जल समझौतों से राजस्थान की जल सुरक्षा का मार्ग हुआ प्रशस्त मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दशकों से लंबित जल संबंधी बड़ी परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों के 3 करोड़ से अधिक लोगों को पेयजल और लगभग 4 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, यमुना, किशाऊ एवं नर्मदा जल समझौतों से राजस्थान की जल सुरक्षा बेहतर होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने दी देश की पहली एकीकृत ग्रीनफील्ड रिफाइनरी की सौगात उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और गौरवपूर्ण उपस्थिति में दिसंबर 2024 में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट हुआ। इसमें 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को पचपदरा में देश की पहली एकीकृत ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज-2 और माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है。 प्रदेश में 410 से अधिक परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ संपन्न मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को राष्ट्र निर्माण और परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति मानते हैं। डबल इंजन सरकार ने अब तक 1 लाख 93 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी हैं। 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश में 410 से अधिक परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ बिना पेपरलीक के संपन्न कराई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया गया तथा 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। लखपति दीदी, लाडो प्रोत्साहन और अनेक नवाचारों से मातृशक्ति को नेतृत्व और समान अवसरों से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राजस्थान में 3 लाख 82 हजार आवास बनवाए गए हैं और 4 लाख 53 हजार आवासों का निर्माण प्रगतिरत है। प्रदेश के 75 लाख गरीब परिवारों को कम कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, सहयोग और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी और समयबद्ध क्रियान्वयन के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा को निरंतर गति प्रदान कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रही है।0
0
Report
Advertisement
CM मीटिंग के बाद जमवारामगढ़ में हाईवे पर नाकाबंदी, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Jaipur, Rajasthan:जिला-जयपुर लोकेशन-जमवारामगढ़ जमवारामगढ़ (जयपुर) मुख्यमंत्री की बैठक के बाद एक्शन में पुलिस, हाईवे से स्टेट हाईवे तक नाकाबंदी हथियारबंद जवानों की मौजूदगी में वाहनों की sघन जांच प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की बैठक के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जयपुर ग्रामीण जिले के जमवारामगढ़ सीओ सर्किल में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए बुधवार को प्रमुख हाईवे और स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जमवारामगढ़ सीओ सर्किल के तहत जयपुर-दिल्ली हाईवे, जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे, रायसर थाना क्षेत्र में मनोहरपुर-दौसा हाईवे तथा आंधी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान हथियारबंद जवानों की तैनाती के बीच आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। जमवारामगढ़ सीओ रामकिशन विश्नोई ने भी नाकाबंदी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों की सघन जांच करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है。0
0
Report
जयपुर में ATS की नई कार्यकारिणी का गठन, खर्रा अध्यक्ष चुने गए
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन्स (ATS) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जयपुर में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से ATS के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। सर्वसम्मति से जयपुर के रिछपाल खर्रा को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। रोहित बोहरा को उपाध्यक्ष, ध्रुव बिश्नोई को महासचिव, MD शर्मा को सचिव और गोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के बाद पदाधिकारियों ने परिवहन भवन में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रिछपाल खर्रा के नेतृत्व में परिवहन आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने ATS से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। आयुक्त ने सभी सदस्यों से अपने केन्द्रों पर विभाग के नियमों के अनुरूप कार्य करने के लिए कहा।0
0
Report
शिंदे ने सरकार पर प्रहार: दिवाली से पहले किसानों को 5000 रुपये
Satara, Maharashtra:सरकारने पाच हजार रुपये दिवाळीपूर्वी शेतकऱ्यांना देणार असल्याचे जाहीर केले असून राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे यांनी जोरदार टीका केली आहे. सरकारने शेतकऱ्यांची थट्टा लावली आहे; पाच हजार रुपये म्हणजे शेतकऱ्यांना भेट देताय का भीक असा सवाल करत योग्य मदत न केल्यास रस्त्यावर उतरण्याचा इशारा शशिकांत शिंदे यांनी दिला आहे. तसेच आज समाविष्ट केलेल्या चाळीस दुष्काळग्रस्त तालुक्यांच्या यादीवरून सरकारवर टीका केली आहे. आमची मागणी संपूर्ण महाराष्ट्रात दुष्काळग्रस्त जाहीर करण्याची असून केवळ मंत्र्यांच्या आणि आमदारांच्या मागणीनुसार सर्वेक्षण न करता दुष्काळी तालुके जाहीर केले जात असल्याची टीका शशिकांत शिंदे यांनी सरकारवर केली आहे.0
0
Report
Advertisement
