465441
MP में कोलकाता की डॉक्टर की जान जाने पर नलखेड़ा में हुआ कैंडल मार्च
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में नगरवासियों ने कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और जान लेने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। शिवाजी चौराहे से शुरू हुआ मार्च चौक बाजार तक पहुंचा, जहां मृतक डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मार्च में युवा, महिलाएं, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने घटना की कड़ी निंदा की और न्याय की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर महापौर चयन: पारस सिंघवी के नाम पर मोहर, मेवाड़ भाजपा में बदलाव
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर एक बड़े तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। अंतिम क्षणों में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को पछाड़ कर पारस सिंघवी ने अपने नाम पर मोहर लगवाने में सफलता हासिल कर ली। सिंघवी के नाम पर लगी मोहर ने मेवाड़ भाजपा की राजनीति में कई नए समीकरण भी बना दिए है। पेश है एक रिपोर्ट… भाजपा महापौर प्रत्याशी के नाम पर लगी मोहर क्या दे रहे संदेश पार्टी के दो बड़े नेताओं को पछाड़ पारस सिंघवी ने आलाकमान से अपने नाम पर लगावाई मोहर हालांकि सिंघवी भी थे महापौर की रेस में शामिल सिंघवी के नाम की घोषणा ने चौकाया नहीं लेकिन लोगों को किया हैरान क्या मेवाड़ भाजपा में नए यूग का हो रहा है आगाज वीओ 1— उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम महापौर के लिए पांचवीं बार चुनाव जीत कर निगम पहुँचें पारस सिंघवी को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। महापौर की सीट सामाजिक वर्ग के लिए रिजर्व होने के कारण कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रण में ताला ठोकी। सभी ने अपने अपने वॉर्ड से जीत दर्ज की। जो पार्टी आलाकमान के लिए बड़ी परेशानी को सबब बन गया। महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए जिले से लेकर राजधानी तक नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नव निर्वाचित पार्षदों से नाम लिए गए। महापौर की रेस में शामिल आधा दर्जन से अधिक दावेदार एक—एक कर पीछे हो गए। अंत में वरिष्ठ नेता प्रमाद सामर और दिनेश भट्ट मैदान में बचे लेकिन दोपहर तक दोनों में से किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन अंतिम समय में महापौर की रेस में पीछे लगे पारस सिंघवी को जिला कार्यकारिणी के साथ कुछ वरिष्ठ नेताओं का साथ मिला। हर कसौटी को पछाड़ते हुए सिंघवी ने आलाकमान से अपने नाम पर मोहर लगवाने में सफलता हासिल कर ली। बदेबंदी से निकट सिंघवी राज्यसभा सांसद चुण्णीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी के साथ महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने नगर निगम पहुंचे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान वे बड़े भावुक नजर आए। इस दौरान चौकाने वाली बात यह रही कि उदयपुर में मौजूद होते हुए भी शहर विधायक ताराचंद जैन ने नामांकन प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। जबकि वे नगर निगम से सटे अपने कार्यालय में ही मौजूद थे। महापौर का नामांकन दाखिल कर सिंघवी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को आभार जताया। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देने और उदयपुर को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयां देने को दावा किया। बाइट— पारस सिंघवी, नगर निगम महापौर प्रत्याशी, भाजपा वीओ 2— पांचवीं बार पार्षद बने पारस सिंघवी महापौर की रेस में शामिल थे। लेकिन उन्हें प्रबल दावेदार रूप में नहीं देखा जा रहा था। बावजूद इसके उनके नाम पर लगी मोहर लग गई। जो अब मेवाड़ भाजपा में बदलाव के संकेत दे रही है। बीते कई दशकों से मेवाड़ में भाजपा की राजनीति पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती थी। उनके संवैधानिक पद पर जाने के बाद से पार्टी में ऐसे कई बदलाव हुए जो उनके सक्रिय राजनीति में होते हुए संभव नहीं थे। जिसमें महापौर प्रत्याशी के नाम पर सिंघवी का चयन होना अबतक के सबसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जो कहीं न कहीं मेवाड़ में भाजपा के नए युग के आगाज़ की ओर संकेत दे रहा है। बाईट— राजेश कसीरा, राजनीतिक विश्लेषक वीओ 3— बहरहाल पारस सिंघवी के नाम पर लगी मोहर ने मेवाड़ में भाजपा की राजनीति के नए समीकरण को सामने ला दिया है। वही अब सबकी निगाह उपमहापौर के प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर टिकी हुई है। ऐसे में एक बार साफ है कि तमाम जातीय समीकरणों को पीछे छोड़ते हुए जिला कार्यकारिणी और पारस सिंघवी अपने खेमे के ही किसी युवा नेता के नाम पर मोहर लगवाने में सफल हो गए तो यह उनकी बड़ी जीत के रूप में देखा जाएगा। अविनाश जगनावत जी मीडिया उदयपुर0
0
Report
कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में सेवा संकल्प अभियान: दीपदान, रक्तदान और विभिन्न कार्यक्रम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे कृष्ण कुमार बेदी कैबिनेट मंत्री तैयारी का लिया जायजा इनोहने का सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर लाभार्थियों के घरों में शाम 7 बजे दीप जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का उल्लेख करते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और सैनिकों से जुड़ी योजनाओं सहित कई उपलब्धियों का जिक्र किया। नेता ने कोविड काल के दौरान वैक्सीन और खाद्यान्न उपलब्ध कराने सहित सरकार की विभिन्न पहलों का भी उल्लेख किया। साथ ही बिजली, हाईवे और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों को भी सेवा संकल्प अभियान के दौरान जनता के बीच रखने की बात कही। कुरुक्षेत्र में 17 सितंबर को सुबह sाढ़े 9 बजे वीआईपी घाट, ब्रह्मसरोवर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वक्ता के अनुसार, इसी तरह प्रदेश के सभी 23 जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रंगोली कार्यक्रम, बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता और निबंध लेखन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे。 वीओ 1 वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री 17 सितंबर को अंबाला से नमो मैराथन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद महेंद्रगढ़ में लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित ऐप लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। वक्ता के मुताबिक, योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये की सहायता देने की प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। कुरुक्षेत्र में शाम 7 बजे ब्रह्मसरोवर के तट पर होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और सरकार के विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों पर भी दीप जलाने की योजना है。 सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन और सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर रक्तदान शिविर और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम प्रमुख आयोजनों में शामिल रहेगा。0
0
Report
पंचकूला में नशा तस्करों पर दबिश: अफीम-हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है。 पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड, विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड, विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि NIA की जांच बिल्कुल ठीक थी, तभी कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषियों को सजा मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस मामले पर अनावश्यक राजनीति करने की कोशिश की。 विजय शर्मा ने कहा कि कोर्ट के फैसले से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वे झीरम की जांच और सबूत अपने पास होने की बात कहते रहे, तो उन्हें कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब भी अगर सबूत हैं तो उन्हें न्यायालय के सामने रखा जा सकता है。 विजय शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी के दोषियों को मृत्युदंड मिलने से लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा。 बॉइट-विजय शर्मा0
0
Report
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुँचे: सुरक्षा प्रमुखों की बैठक शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों–घाटों में लंबी उम्र की प्रार्थना
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर, काशी के अलग-अलग मंदिरों और घाटों पर उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए खास प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं।वाराणसी, उत्तर प्रदेश: एक पुजारी का कहना है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। उनकी सेहत और अच्छी सेहत को ध्यान में रखते हुए, हमने मंगल यज्ञ किया है। हमारी दिली इच्छा है कि बाबा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री को अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें..."0
0
Report
डार्गाह कहानी पर अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
असम के मजराबारी गांव की महिलाएं SFURTI से आत्मनिर्भर, पारंपरिक वस्त्रों को पुनर्जीवित करती हैं
Noida, Uttar Pradesh:असम के बक्सा जिले के मजराबारी गांव में स्थित मानस पारंपरिक पोशाक क्लस्टर में पारंपरिक वस्त्र निर्माण से जुड़ी महिला कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यहां भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की SFURTI (पारंपरिक उद्योगों के पुनर्जनन के लिए निधि योजना) के तहत सामान्य सुविधा केंद्र संचालित किया जा रहा है। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुई थी और इसकी कार्यान्वयन एजेंसी आरन्यक है। केंद्र की संचालिका ने बताया कि असम में सम्मान के प्रतीक के रूप में लोगों को भेंट किया जाने वाला गमछा तैयार करने के पीछे कारीगरों की कड़ी मेहनत और लंबे समय की प्रक्रिया होती है. गमछे को तैयार करने में धागे से लेकर बुनाई और डिजाइन तक कई चरणों से गुजरना पड़ता है. महिला कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से पारंपरिक वस्त्रों को आकर्षक रूप प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक हस्तकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है. क्लस्टर में महिलाएं समूह के रूप में काम करते हुए अपनी पारंपरिक कला को आगे बढ़ा रही हैं। डिजाइन आर्टिस्ट दर्शना बोरे ने बताया कि किसी भी वस्त्र को तैयार करने से पहले उसके डिजाइन की रूपरेखा तैयार की जाती है. इसके बाद समूह की महिलाएं उस डिजाइन को अपने हुनर और मेहनत के जरिए कपड़े पर आकार देती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में डिजाइन, बुनाई और कारीगरी का समन्वय होता है। मानस नेशनल पार्क पारंपरिक पोशाक क्लस्टर हस्तकरघा कला को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय महिला कारीगरों को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्री संजय निषाद घायल नावकों से मिलने मथुरा पहुंचे; विपक्ष पर निशाना
Mathura, Uttar Pradesh:यूपी मंत्री संजय निषाद पहुँचे मथुरा, घायलो से हालचाल के बाद साधा निशाना\n\nमथुरा के वृंदावन में मंगलवार को निषाद समाज के नाविकों से की गई मारपीट,जिसमें दस नाविक घायल हो गए. इस घटना को को लेकर आज यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने पीड़ितों से मिलने मथुरा पहुँचे और घायल नाविकों से उनका हालचाल जाना, इस दौरान घायल हुए दोनों पक्ष के लोग निषाद समाज से. लेकिन संजय निषाद ने कहा की अगर यह अनुसूचित जाती से होता तो यहाँ एसपी लोग होते.\n\nउन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, साथ ही मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रमो की सराहना की.0
0
Report
सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्र में मासूम की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Bihar:सुपौल में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर एक मासूम बालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सिमरी वार्ड-2 निवासी रूपेश कुमार शर्मा के 2 साल आठ महीने का पुत्र रियांश कुमार राज के रूप में हुई है. यह मामला सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र की छिठही पंचायत के सिमरी वार्ड 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 106 की बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि आज सुबह रियांश राज की मां गौरी देवी ने रियांश को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-106 पर छोड़कर घर लौट गई थी, जिसके कुछ देर के बाद ही करीब पौने 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सूचना मिलते ही वह अन्य परिजनों के साथ आँगनवाड़ी केंद्र पहुंची, जहां रियांश राज अचेत अवस्था में पड़ा मिला. परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में रियांश को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है. कहा कि फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि रियांश राज को आंगनवाड़ी केंद्र में मूंगफली खिलाया गया था, आरोप लगाया गया है कि रियांश रो रहा था उसी समय उसे आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में रखा एक जर्मन सेफर्ड नस्ल के कुत्ते को दिखाकर डरा दिया गया, आरोप है कि जिसके चलते डर के कारण बच्चे की सांस अटक गई जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया है कि आँगन वाड़ी केंद्र परिसर में ही जर्मन सेफर्ड नस्ल का बड़ा आकार का कुत्ता पाला गया है, आरोप है कि कुत्ते के भय के कारण ही बालक की मौत हुई है. खैर मामला जो भी हो यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, वाल विकास परियोजना के अधिकारी इसको लेकर घटना स्थल पर पहुँच गए हैं, विभाग के CDPO और DPO ने स्थल पर पहुँच पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है, मौके पर मौजूद वाल विकास परियोजना के DPO अंजू कुमारी ने बताया कि घटना घटी है बालक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. कहा कि आंगन वाड़ी केंद्र के समीप पालतू कुत्ता जर्मन सेफर्ड के रखने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसकी भी जांच की जाएगी उसके बाद जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी. इधर इस मामले को लेकर जिला प्रसाशन भी गंभीर है सदर SDM मनोहर कुमार साहू ने कहा की मामले की जांच की जा रही है उसके बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. बाइट - मृतक की मां. बाइट - सेविका, आंगनवाड़ी केंद्र. बाइट -अंजू कुमारी, DPO, ICDS, सुपौल. बाइट - मनोहर कुमार साहू, SDM, सुपौल.0
0
Report
नोएडा में हिडन क्षेत्र: 23 के खिलाफ बिजली चोरी केस, अभियंता ने मुकदमा दर्ज कराया
Noida, Uttar Pradesh:बिजली चोरी मामले में तीन गैंग समेत 23 के खिलाफ केस, अवर अभियंता ने दर्ज कराया मुकदमा नोएडा। हिडन क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और वसूली के आरोपों के मामले में विद्युत निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। विद्युत निगम के तीन जेई, एक टीजी-2 और दो लाइनमैन समेत 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि हिडन क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही थी। सेक्टर-63 विद्युत सबस्टेशन पर तैनात अवर अभियंता मनोज कुमार की ओर से सेक्टर-63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर विद्युत अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में हिडन क्षेत्र के हिजरसी, चोटपुर, पर्थला और आसपास के इलाकों में अवैध कनेक्शन, बिजली चोरी और स्थानीय निवासियों से वसूली का मामला सामने आया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है। इसमें कुछ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्या: चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के हंडिया में हुई सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती, चुनावी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके में मंगलवार की शाम हुई सपा नेता पवन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ भी हुई है, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल बृजेश यादव और मुख्य साजिशकर्ता विनोद यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक पवन यादव और विनोद यादव में चुनावी रंजिश को लेकर कई बार पहले भी विवाद हुआ था। बीते कुछ दिनों से पवन यादव और विनोद यादव के बीच काफी ज्यादा टशन चल रही थी। पुरानी रंजिश और विवादों के चलते विनोद यादव ने बृजेश और निहाल के अलावा जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। पांच लाख रुपए देने का लालच देकर जितेंद्र उर्फ लल्ला और निहाल को हायर किया गया। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पवन यादव की हत्या पुरानी रंजिश और विवादों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पवन यादव हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव समेत अन्य आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है। मामले में सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
हॉर्मुज़-क़तर स्टोरी: क्या नया संकेत सामने आया?
Noida, Uttar Pradesh:हॉर्मुज़ क़तर स्टोरी0
0
Report
मुजफ्फरपुर के होली क्रॉस स्कूल में रंगदारी मांगने आए दो अपराधी पकड़ लिए गए
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बुधवार की शाम एक निजी स्कूल पर रंगदारी मांगने पहुंचे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा. पहले दोनों अपराधियों को लोगो ने जमकर पिटा फिर किया पुलिस के हवाले. स्कॉर्पियो पर सवार हथियार से लैश होकर पटना से दो अपराधी पहुंचे थे निजी स्कूल पर. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैया स्थित होली क्रॉस स्कूल का है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को अपने अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. जैतपुर पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. आपको बता दे की रंगदारी को लेकर दो दिन पूर्व ही काठी थाना क्षेत्र के एक चर्चित स्कूल पर पहले सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दिया था और अब जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैया स्थित एक निजी स्कूलों पर पहुंचकर रंगदारी की डिमांड की गई, लेकिन स्थानीय लोगों के सूझबूझ के कारण दोनों अपराधी पकड़ लिए गए.0
0
Report
Advertisement
