465441
गोयल में भगवान देवनारायण की भादवी छठ पर्व मेला: देखें शोभायात्रा
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के नलखेड़ा के गांव गोयल में भगवान देवनारायण की भादवी छठ पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत मंदिर में पूजन से हुई, जिसके बाद नगर भ्रमण किया गया। भगवान देवनारायण हर वर्ष नगरवासियों से मिलने और उनकी दशा जानने के लिए आते हैं। नगर भ्रमण के बाद सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती होती है, इसके बाद महाआरती और महा प्रसादी का आयोजन किया जाता है। छठ पर्व पर आयोजित मेला दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और यह प्राचीन परंपरा के अनुसार किया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश में आंदोलन जारी: सरकार पर दबाव बढ़ा
Panna, Madhya Pradesh:बारिश में आंदोलन जारी0
0
Report
क्रेटा से अवैध पिस्टल-कारतूस बरामद, गढ़वा में गिरफ्तारी
Narayanpur, Jharkhand:क्रेटा से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद गढ़वा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गढ़वा थाना क्षेत्र के हूूर ओवरब्रिज के पास एक क्रेटा गाड़ी में सवार युवक किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। दरअसल, मंगलवार की शाम गढ़वा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हूूर ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर JH 01FB 5927 में शाहिद हुसैन नाम का व्यक्ति अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना थी कि दोनों किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल ओवरब्रिज के पास पहुंचकर संदिग्ध क्रेटा की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले। वहीं, गाड़ी की डिक्की से एक अवैध देसी प Pistल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है जो जिला मुख्यालय में छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है वह हाल में ही जेल से छूट कर गढ़वा सदर अस्पताल में फिर से तांबा की पाइप का चोरी किया था।0
0
Report
9.30 के लिए ओवैसी की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:9.30 के लिए ओवैसी की बाइट0
0
Report
Advertisement
भीनमाल नगरपालिका चुनाव: भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मतदान 21 सितम्बर
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सिंबल जमा, भाजपा ने मनोज गुप्ता और कांग्रेस ने प्रेमराज बोहरा को बनाया प्रत्याशी,दोनों दलों ने निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों के सिंबल जमा करवाए, मंगलवार को दोनों उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, भाजपा के पार्षद बाड़ेबंदी में, शपथ के लिए दो-दो पार्षदों को लाया गया,21 सितंबर को होगा पालिकाध्यक्ष पद के लिए मतदान। भीनमाल-जालोर भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। भाजपा ने मनोज गुप्ता और कांग्रेस ने प्रेमराज बोहरा को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को दो-दो नामांकन दाखिल किए थे। बुधवार को दोनों ही दलों की ओर से प्रत्याशियों के सिंबल निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए गए। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखा गया है। बुधवार को भाजपा की ओर से पार्षद पद की शपथ दिलवाने के लिए दो-दो पार्षदों को वाहनों में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लाया गया। इस दौरान election प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी। भीनमाल नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा के 19, कांग्रेस के 8 और निर्दलीय 13 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सभी की नजरें 21 सितंबर के मतदान पर टिकी हैं。0
0
Report
आईफोन के लिए बेटे ने परिवार पर हमला किया
Noida, Uttar Pradesh:बेटे ने Iphone के लिए परिवार को पीटा!0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र से तेज राहत, मंत्री चौहान ने निरीक्षण किया
Noida, Uttar Pradesh:बाढ़ से प्रभावित हर पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार! वैशाली के राघोपुर प्रखंड में नाव एवं ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का माननीय केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री ChouhanShivraj जी के साथ जायजा लिया तथा फसल क्षति का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। राहत एवं सहायता कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन: 25.514 किलोग्राम गांजे के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा की खेप की बरामद, 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजे के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चेकिंग के दौरान झांसी निवासी गांजा तस्कर महेश सोनी को किया गिरफ्तार, पकड़े गए गांजा तस्कर के कब्जे से 25 किलो 514 ग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद, पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की एट कोतवाली पुलिस ने एट कस्बे से की गिरफ्तारी。0
0
Report
बीकानेर में महापौर के लिए नामांकन: सुरेंद्र सिंह शेखावत पर परिवारवाद आरोप
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर बीकानेर महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुरेंदर सिंह शेखावत ने दाखिल किया नामांकन. नामांकन के बाद जी मीडिया से खास बातचीत में सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, मैं उस भरोसे पर खरा उतरूंगा. सीटों के अंतर को लेकर बोले-कोई चुनौती नहीं, हमारे पार्षद मेरे पक्ष में मतदान करेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला पर सुरेंद्र सिंह शेखावत ने परिवारवाद का आरोप लगाया. बोले- कांग्रेस में विधायक, पार्षद और महापौर पद एक ही परिवार में रखने की कोशिश का इससे बड़ा उदाहरण नहीं. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सभी पार्षदों से अपने क्षेत्र की जनता की आवाज सुनकर मतदान करने की अपील की. 21 सितंबर को मतदान के जरिए इस मुद्दे का जवाब देने का समय.0
0
Report
दिल्ली के युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने फरीदाबाद लाकर बंधक बनाकर पीटा गया
Faridabad, Haryana:बर्थडे पार्टी के बहाने दिल्ली के 18 वर्षीय युवक को बुलाकर बंधक बनाने और उसके साथ कई दिनों तक मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक के अनुसार उसको पेट्रोल पिलाया गया और गुप्तान में भी पेट्रोल डाला गया, युवक दिल्ली के अलीगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला लक्की 8 सितंबर को Yash को बर्थडे पार्टी में चलने की बात कहकर अपने साथ फरीदाबाद के धीरज नगर स्थित मकान पर ले आया। रात में पार्टी खत्म होने के बाद Yash से कहा गया कि सुबह घर चले जाना। आरोप है कि अगले दिन सुबह वहाँ मौजूद लोगों ने Yash से अपनी अंगूठी और पिस्टल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि Yash को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ लगातार मारपीट की गई। इस दौरान अचानक Yash के हाथ एक मोबाइल फोन लग गया। उसने मौका पाकर अपने भाई और बहन को अपनी लोकेशन भेज दी। Yash का भाई पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था। लोकेशन मिलते ही वह पुलिस को साथ लेकर धीरज नगर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधक से छुड़ाया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, ERV-206 से सूचना मिली थी कि धीरज नगर के एक मकान में युवक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर रखा गया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
पटना: राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों पर कार्रवाई, जमाबंदी मामले में कानूनी कदम
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। दरभंगा सदर के तत्कालीन सीओ अरुण कुमार सक्सेना पर गैरमजरूआ खास जमीन की दाखिल-खारिज कर रैयती जमाबंदी कायम करने का आरोप है। मामले में कानूनी कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बंजरिया, पूर्वी चंपारण के तत्कालीन सीओ गणि कुमार वर्मा पर राजस्व कर्मचारी के अधिकृत डिजिटल लॉगिन का अनधिकृत इस्तेमाल कर दूसरे व्यक्ति से दाखिल-खारिज वाद का निपटारा कराने का आरोप है। आरोप पत्र गठित किया गया है。 बेनीपट्टी के तत्कालीन सीओ पियूष मिश्रा पर अंचल कार्यालय के खाते से निकासी की गई राशि से जुड़े मामले में आयुक्त के सचिव, सारण प्रमंडल के पूछे जाने पर प्रश्न उठने का मामला है। आरोप पत्र गठित किया गया है। एकंगरसराय के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी अमोद कुमार पर अस्वीकृत दाखिल-खारिज वाद से संबंधित वसीका के आधार पर दोबारा आवेदन करने पर दाखिल-खारिज की मंजूरी के लिए अनुशंसा करने का आरोप है। उन्हें 5 साल तक 10% पेंशन कटौती की सजा दी गई है。 एकंगरसराय के एक अन्य तत्कालीन राजस्व कर्मचारी अमोद कुमार पर दाखिल-खारिज वाद संख्या 2997/2022-23 में गलत पारिवारिक सूची के आधार पर हिस्सेदारों के दावे पर बिना नोटिस तामिला कराए दाखिल-खारिज की मंजूरी के लिए अनुशंसा करने का आरोप है। उन्हें 5 साल तक 15% पेंशन कटौती की सजा दी गई है。 कटिहार के कदवा के तत्कालीन राजस्व अधिकारी-सह-प्रभारी सीओ मयंक आशुतोष आनंद पर कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया दोहरीकरण से जुड़ी अर्जनाधीन जमीन के सत्यापन में विसंगति पाए जाने का मामला है। अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया गया है。 पटना सिटी के तत्कालीन सीओ चंदन कुमार पर ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन जमाबंदी कायम करने में फर्जीवाड़ा करने کا आरोप है। आरोप पत्र गठित किया गया है। अररिया के कुर्साकांटा के सीओ आलोक कुमार पर अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन पोर्टल पर अद्यतन स्थिति/सूचना की प्रविष्टि में खराब प्रदर्शन और विभाग के स्पष्टीकरण के बावजूद निरीक्षण संबंधी प्रविष्टि नहीं करने का आरोप है। अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया गया है। गोपालगंज के बरौली के तत्कालीन राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, जो फिलहाल निलंबित हैं, के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 07/2026, दिनांक 12.01.2026 में अभियोजन स्वीकृति प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।0
0
Report
Saty Niketan: MCD moves to demolish second building after notice
New Delhi, Delhi:साउथ कैंपस सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने के बाद अब दूसरी बिल्डिंग को MCD ने नोटिस देकर तोड़ना की कानूनी करवाई शुरू कर दी सत्य निकेतन में तीन बिल्डिंग 74,75,76 बिल्डिंग को नोटिस देकर तोड़ना शुरू किया सत्य निकेतन में 5 मंजिल बिल्डिंग गिरी जिससे 7 की मौत हो गई थी तभी से दिल्ली विपक्ष पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया MCD अब सत्य निकेतन में दूसरी बिल्डिंग जो 4 फ्लोर ऊपर है या फिर जर्जर हो गई उनको नोटिस देकर कानूनी करवाई करते हुये तोड़ना शुरू कर दिया सत्य निकेतन में तीन बिल्डिंग 74,75,76 बिल्डिंग को नोटिस देकर तोड़ना शुरू किया है और कई बिल्डिंग को जाँच करते MCD नोटिस देने तैयारी तेजी से जुटी हुई0
0
Report
गुरुग्राम के बालक नाथ मंदिर मामले में VHP की एंट्री, अदालत ने स्टे दिया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - बालक नाथ मंदिर में तोड़फोड़ का मामला विश्व हिंदू परिषद ने मामले की एंट्री, प्रशासन को दी चेतावनी मंदिर में तोड़ी गई समाधि का किया जाए पुनर्निर्माण - सुरेंद्र जैन भूमाफियाओं के दबाव में अधिकारियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की हैं फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में स्टे दे दी है यदि मानेंगे पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन - सुरेंद्र जैन गुरुग्राम के बालक नाथ मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद में अब विश्व हिंदू परिषद (VHP) की सीधी एंट्री हो चुकी है। संगठन ने स्थानीय प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए मंदिर परिसर में क्षतिग्रस्त की गई समाधि के तुरंत पुनर्निर्माण की मांग रखी है। वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भू-माफियाओं के दबाव में आकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। हालांकि, कोर्ट ने इस पूरे मामले पर स्टे दे दिया है, जिससे फिलहाल आगे की किसी भी कार्रवाई पर रोक लग गई है। गुरुग्राम का बालक नाथ मंदिर इस वक्त प्रशासनिक कार्रवाई और जनआक्रोश का मुख्य केंद्र बना हुआ है। आरोप है कि बिना उचित प्रक्रिया के मंदिर परिसर की पवित्र समाधि को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। वीएचपी का सीधा आरोप है कि यह कार्रवाई किसी प्रशासनिक नियम के तहत नहीं, बल्कि जमीन पर नजर गड़ाए बैठे भू-माफियाओं की साठगांठ का नतीजा है। मामला तूल पकड़ने के बीच मंदिर पक्ष ने अदालत का रुख किया, जहां से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टे ऑर्डर जारी कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हालांकि, वीएचपी का रुख़ अब भी सख्त बना हुआ है। संगठन का कहना है कि कानूनी स्टे के बावजूद उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मंदिर की समाधि को दोबारा पूर्व स्थिति में नहीं लाया जाता। बालक नाथ मंदिर का यह विवाद अब महज एक प्रशासनिक कार्रवाई न रहकर बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। कोर्ट के स्टे से फिलहाल राहत जरूर मिली है, लेकिन वीएचपी की बड़े आंदोलन की चेतावनी ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।0
0
Report
Advertisement
मुंबई-नाशिक हाईवे पर आटगांव के पास भीषण दुर्घटना, 4 की मौत, 6 घायल
Thane, Maharashtra:मुंबई-नाशिक महामार्गावर आटगाव येथे भीषण अपघात झाला असून यात 4 जणांचा जागीच मृत्यू झाला आहे, तर 6 जण गंभीर जखमी झाले आहेत. मुंबई-नाशिक महामार्गावर आटगाव हद्दीत उभी असलेल्या मालवाहू गाडीला इर्टिगा कारने जोरदार धडक दिल्याने हा भीषण अपघात झाला. त्र्यांबकेश्वरहून दर्शन घेऊन मुंबईकडे निघालेल्या जोगेश्वरी येथील जैस्वाल कुटुंबाच्या गाडीला हा अपघात झाला आहे. या अपघातात 4 जणांचा मृत्यू झाला असून 6 जण जखमी झाले आहेत. सर्व जखमींना शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत तपास सुरू केला आहे.0
0
Report
जदयू के विधायकों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन, UCC ड्राफ्ट पर तक पुष्टि नहीं
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन का बयान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद संजय झा उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ पार्टी के अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 सितंबर के कार्यक्रम में जो विशेषज्ञ है वह विधान परिषद विधायकों को उनके काम के बारे में जानकारी देने का काम करेंगे विधानमंडल कैसे काम करता है उसको लेकर जानकारी देंगे। विभिन्न राज्यों के सांसद और विधायक को बुलाया गया है जदयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एकदिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है जिसको 5 भागों में बांटा गया है। जिम्मेदारी और समिति कानून निर्माण भारत में हालिया घटनाक्रम राज्य के बजट को समझना जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा UCC पर अभी तक कोई ड्राफ्ट सामने नहीं आई है UCC का ऑफिशियल अभी तक कोई ड्राफ्ट सामने आया ही नहीं है इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती जब भी बात होगी तो गंभीरता से बात की जाएगी। बाइट — राजीव रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जेडीयू0
0
Report
यूपी का खेल मॉडल दिखेगा, ट्रेड शो 4.0 में 3D मॉडल और एआई
Noida, Uttar Pradesh:खेल प्रतिभा से वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तक, ट्रेड शो में दिखेगा नए यूपी का स्पोर्ट्स मॉडल इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार खेल विभाग का भव्य पवेलियन 200 वर्ग मीटर के पवेलियन में खेल निदेशालय, युवा कल्याण, स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल यूनिवर्सिटी की होगी संयुक्त भागीदारी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां, वीडियो बाइट्स और तस्वीरों के जरिए दिखेगी यूपी की खेल प्रतिभा आधुनिक खेल परियोजनाओं के 3डी मॉडल होंगे आकर्षण का केंद्र जेन-जी को खेलों से जोड़ने के साथ एआई के इस्तेमाल और खेल प्रतिभाओं के डिजिटल डेटा प्रबंधन की भी दिखाई जाएगी झलक लखनऊ, 16 सितंबर। योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में खेलों और खेल सुविधाओं के तेजी से विस्तार को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0 में पहली बार प्रदेश का खेल विभाग अपनी व्यापक भागीदारी दर्ज कराने जा रहा है। खेल विभाग की ओर से करीब 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विशेष पवेलियन तैयार किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र की उपलब्धियों, खिलाड़ियों की सफलता, आधुनिक खेल सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इस पवेलियन में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग के चार प्रमुख अंग संयुक्त रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसमें खेल निदेशालय, प्रादेशिक विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग, स्पोर्ट्स कॉलेज और मेरठ में विकसित हो रही खेल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। शासन स्तर पर इस आयोजन के नोडल अधिकारी विशेष सचिव कुमार विनीत होंगे, जबकि खेल विभाग की ओर से भी इसकी तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। उपलब्धियों से लेकर खिलाड़ियों तक की होगी झलक ट्रेड शो में खेल विभाग की उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। पवेलियन में प्रदेश से निकले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खिलाड़ियों के वीडियो बाइट्स, उनकी तस्वीरों और उपलब्धियों से जुड़ी सामग्री के माध्यम से आगंतुकों को उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए टीवी पैनल और डिजिटल डिस्प्ले का भी इस्तेमाल होगा। योगी सरकार के दौर में तैयार किए जा रहे वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर सहित प्रदेश में विकसित हो रही प्रमुख खेल सुविधाओं के साथ मेरठ में बन रही खेल यूनिवर्सिटी को भी पवेलियन में जगह मिलेगी। इन परियोजनाओं के 3डी मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर तैयार की जा रही डॉक्यूमेंट्री भी ट्रेड शो के दौरान दिखाई जाएगी। युवा कल्याण विभाग की उपलब्धियां भी होंगी प्रदर्शित पवेलियन में युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को भी प्रमुखता दी जाएगी। युवक मंगल दल और महिला मंगल दल से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किए गए प्रमाणपत्रों, पुरस्कारों और मेडल्स को भी गैलरी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। गेमिंग जोन बनेगा आकर्षण का केंद्र पवेलियन को केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे पूरी तरह इंटरएक्टिव बनाने की तैयारी है। इसके लिए एक विशेष गेमिंग जोन बनाया जा रहा है, जिसमें फुटबॉल, हॉकी और टेबल टेनिस समेत चार खेलों से जुड़े गेम शामिल किए जाएंगे। ट्रेड शो में आने वाले दर्शक इन खेलों का छोटा सा इंटरएक्टिव अनुभव ले सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को छोटे उपहार और चॉकलेट आदि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जेन-जी को खेलों से जोड़ने पर जोर आज की युवा पीढ़ी और खासकर जेन-जी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलों से जोड़ने पर भी पवेलियन में विशेष प्रस्तुति होगी। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करना है। खेल विभाग की कोशिश होगी कि युवा पीढ़ी खेलों को केवल प्रतियोगिता के तौर पर नहीं, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम के रूप में भी देखे। खेलों में एआई के इस्तेमाल की भी झलक पवेलियन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के खेल क्षेत्र में इस्तेमाल की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए एआई का उपयोग, खेल प्रतिभाओं के डेटा बेस के बेहतर प्रबंधन और भविष्य में तकनीक के माध्यम से खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रस्तुति होगी। उच्च उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना से खिलाड़ियों को मिल रहा बेहतर प्रशिक्षण खेल विभाग के विशेष सचिव विनीत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों ने खेल नर्सरी के रूप में दशकों से देश और विश्व पटल पर प्रदेश की प्रतिभाओं को पहचान दिलाई है। इन संस्थानों से निकले खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होने के साथ राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब खेल प्रतिभाओं को और बेहतर संबल देने के लिए प्रतियोगिताओं की तैयारी से लेकर शासकीय सेवा तक सहायता दी जा रही है। खेल विद्यालय, खेल विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स हॉस्टल और उच्च उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साई के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सुविधाएं, ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा स्टेडियमों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
