icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Javed KhanJaved KhanFollow13 Sept 2024, 01:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्कूलों के पास अवैध शराब बिक्री के विरोध में बच्चों ने मोर्चा निकाला

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नगर में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास कथित तौर पर बढ़ रही अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, जुआ-सट्टा और अन्य अराजक गतिविधियों को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मोर्चा खोल दिया। सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के विद्यार्थियों सहित प्रदर्शनकारी पीपल चौक पहुंचे, जहां स्कूल के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्कूली बच्चों और संगठनों ने पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली। हाथों में अवैध शराब के विरोध में लिखे तख्तियां और बोर्ड लेकर बच्चे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के आसपास कथित रूप से चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल बच्चों का कहना है कि स्कूल के पास एक टपरे में कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री होती है। यहां आए दिन हंगामा होने के साथ ही गाली-गलौज की स्थिति बनी रहती है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे माहौल में उन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान परेशानी और असहजता का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास नशाखोरी, जुआ-सट्टा सहित अन्य गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है。
0
0
Report

नोएडा के सेक्टर-61 से सेक्टर-18 तक एलिवेटेड रोड धंस; 20 फुट चौड़ा गड्ढा, बड़ा हादसा टला

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में करोड़ों रुपये की लागत से बना शहर का महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच अचानक सड़क धंस गया. 20 फीट चौड़ा और 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया. गनीमत कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. नोएडा अथॉरिटी के अफसरों का कहना जांच कराई जा रही. एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल. एलिवेटेड पर रोजाना लाखों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के DND के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है एलिवेटेड. सड़क धंसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे. तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा है एलिवेटेड.
0
0
Report
Advertisement

टोंक-देवली राजमार्ग पर भीषण हादसा: कार डंपर में घुसी; चालक की मौत

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक टोंक-देवली राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार डंपर में घुसी; चालक की मौके पर मौत कार की स्पीड 190 किमी/घंटा वायरल टोंक-देवली राजमार्ग पर पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी, थाना मालपुरा की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद कार की तेज रफ्तार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन की स्पीड करीब 190 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई गई स्पीड की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राजाराम खेती का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि उसका एक बच्चा MBBS की पढ़ाई कर रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement

कुरuक्षेत्र पुलिस का खास चेकिंग अभियान: बिना नंबर प्लेट पर कार्रवाई

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में वाहनों की विशेष चेकिंग को लेकर पुलिस का अभियान पुलिस महानिदेशक के आदेश और कुरुक्षेत्र पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, गलत तरीके से लगाई गई नंबर प्लेट, काले शीशे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर 특별 नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे वाहनों की पहचान करना है, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी है या नंबर प्लेट को इस तरह से लगाया गया है कि वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता। पुलिस का कहना है कि कई बार आपराधिक वारदातों में ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट होने की वजह से सीसीटीवी कैमरों में वाहन का नंबर कैप्चर करना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने ऐसे वाहनों की विशेष चेकिंग शुरू की है। इसके अलावा जिन वाहनों में नियमों के विपरीत काले शीशे या ऐसी फिल्म लगाई गई है, जिससे वाहन के अंदर की स्थिति दिखाई नहीं देती, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करें और अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर चलें। जरूरत पड़ने पर मोबाइल में भी दस्तावेज दिखाए जा सकते हैं। पुलिस की सबसे अहम अपील है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नंबर प्लेट ही लगवाएं और नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली स्थिति में रखें। नाबालिग बच्चों को वाहन न दें की अपील पुलिस ने अभिभावकों से भी विशेष अपील की है कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न दें। कई बार स्कूल आने-जाने वाले नाबालिग बच्चे दोपहिया वाहन चलाते दिखाई देते हैं, जो उनके साथ-साथ दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। पुलिस ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद ही आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करके वाहन चलाया जाए। बीमार और बुजुर्ग लोगों को नहीं किया जाएगा परेशान पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेकिंग के दौरान बीमार व्यक्ति, बुजुर्ग या किसी मरीज को अस्पताल ले जा रहे वाहन चालकों को बेवजह परेशान नहीं किया जाता। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के साथ सम्मानपूर्वक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। पुलिस की अपील: पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखें, नंबर प्लेट सरकारी मानकों के अनुसार लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों पर नजर रखें और यदि उन्हें वाहन दिया गया है तो यह जरूर सुनिश्चित करें कि वाहन पर वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट लगी हो। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

2017 में 56 टुकड़ों में ढोलकल गणेश प्रतिमा का हुआ था सफल जीर्णोद्धार,आधी सूंड के साथ विराजे हैं बप्प

Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित बैलाडीला पहाड़ी पर 3 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजे 11वीं सदी के ऐतिहासिक ढोलकल गणेश जी की प्रतिमा का जीर्णोद्धार पुरातात्विक इतिहास की एक मिसाल है। वर्ष 2017 में असामाजिक तत्वों द्वारा पहाड़ी से नीचे गिराए जाने के बाद यह दुर्लभ ग्रेनाइट प्रतिमा 56 टुकड़ों में बिखर गई थी। पुरातत्वविद अरुण कुमार शर्मा के निर्देशन में विशेषज्ञों की टीम ने महज तीन दिनों में विशेष केमिकल ट्रीटमेंट के जरिए इन टुकड़ों को जोड़कर प्रतिमा को पुनः स्थापित किया था। मूल सूंड का टुकड़ा न मिलने के कारण पुरातात्विक नियमों का पालन करते हुए कोई कृत्रिम बदलाव नहीं किया गया, जिससे भगवान गणेश अब आधी सूंड के साथ ही मूल स्वरूप में नजर आते हैं। घने जंगलों और 8 किमी दुर्गम चढ़ाई के बावजूद इस चमत्कारिक स्वरूप के दर्शन के लिए आज भी देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
0
0
Report

कुशीनगर में ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर लोगों ने हंगामा मचा दिया

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बिजली व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा - 8 साल से नगरीय इलाकों में हो रही ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति - ग्रामीण फीडर पड़री से लगातार बिजली कटौती से नाराज थे लोग - सैकड़ों लोगों ने हटा 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पहुंच किया हंगामा - विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर जताई नाराजगी - प्रदर्शनकारियों ने जबरन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति की बंद - सूचना पर एसडीओ बलदेव सिंह और जेई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे - जबरन फिडर में घुसकर की बिजली आपूर्ति बंद - हाटा नगर के मुख्य विद्युत सब स्टेशन का मामला。
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ मोदीनगर रोड पर मकान में आग, शॉर्ट-सर्किट से नुकसान, दमकल ने बुझाई

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें और उठता धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड पर पुल के पास आदर्श नगर कॉलोनी में करन सिंह का मकान है, जिसमें नरेश कुमार किराए पर रहते हैं. मकान के भीतर गत्ते की नलकी बनाने का काम चल रहा था और मौके पर गैस सिलेंडर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था. मंगलवार सुबह अचानक घर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया. ​घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी अपनी टीम और फायर गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. आग के फैलाव को देखते हुए मौके पर दूसरा फायर टेंडर भी बुलवाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के घरों में नहीं फैल सकी. इस अग्निकांड में घर में रखे कपड़े, गत्ते का सामान, कच्चा माल और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. मुख्य अग्निमन अधिकारी अजय शर्मा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रहा है. फिलहाल विभाग द्वारा विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में सूने मकान से लाखों के सामान की चोरी, पुलिस जांच तेज

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में बेखौफ चोरों ने पीडीएस दुकानदार के एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, कपड़े, बर्तन और अनाज समेत लाखो रुपये के सामान की चोरी कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुगंज मोहल्ले की है। पीड़ित मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच आपसी बंटवारे के कारण यह पुराना मकान नियमित रूप से आबाद नहीं था। परिवार के लोग पास के ही किराए के मकान में रहता है और जरूरत पड़ने पर सुबह-शाम इस मकान में आना-जाना होता था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखे सारे कीमती सामान, आभूषण सहित करीब 15 बोरे चावल, गेहूं की चोरी कर ली। वही गृहस्वामी की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि जब घर पहुंचीं, तब ताले टूटे और सामान बिखरा देख घटना का पता चला। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि, बर्तन, कपड़े और घर में रखा चावल और गेहूं समेत 10 से 15 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इधर घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के निवासियों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है。
0
0
Report

लखनऊ: सद्भावना एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी से 11 बोरे चाइनीज लहसुन पकड़े गए

Noida, Uttar Pradesh:सद्भावना एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से कस्टम लखनऊ डिवीजन ने जब्त किया 11 बोरे , चाइनीज लहसुन चारबाग बड़ी लाइन पर तस्करी की नकेल कसते हुए, सटीक सूचना पर, कस्टम मंडल लखनऊ ने रक्सौल से आनंद विहार जा रही 14015 सद्भावना एक्सप्रेस की दिव्यांग बोगी के शौचालय से जब्त किया गया 11 बोरे तस्करी कर नेपाल से लाया गया चाइनीज लहसुन। इस मॉल की कीमत ब्लैक मार्केट में 3 लाख से ऊपर की है l उक्त कारवाही में RPF लखनऊ चारबाग की टीम ने सहयोग किया मॉल नेपाल के रास्ते स्मगलिंग कर के रक्सौल बॉर्डर पार कर करा कर भारत पहुंचा । छोटे कंसाइनमेंट में ये मॉल , दिल्ली पहुंचाया जा रहा था l चीनी लहसुन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और सफेद दिखाने के लिए मिथाइल ब्रोमाइड (Methyl Bromide) जैसे खतरनाक फंगसरोधी रसायनों और क्लोरीन का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। भारत सरकार ने सबसे पहले सितंबर 2005 में इसमें खतरनाक फंगस (जैसे एम्बेलिसिया अल्ली और यूरोसिस्टिस सेपुले) पाए जाने के बाद इसके आयात पर रोक लगाई थी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top