icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोप: क्या एनकाउंटर चर्चा बनेंगे?

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक और पटना के मनेर में एनकाउंटर और आरा में हाफ एनकाउंटर को लेकर RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है, अपराधियों का बोलबाला है, सरेआम हत्या होती है, अब पुलिस वाले भी हत्या करने लगे हैं, अपराधी भी हत्या करने लगे हैं।चाहे वो आरा का मामला हो, चाहे मधुबनी का मामला हो।"जब विपक्ष सरकार को निद्रा से जगाती है तो सरकार भी हरकत में आती है, लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा बैठक भी करती है।" ​तेजस्वी जी जब तक इनको कुदेरते नहीं हैं, कुरेदते नहीं हैं, तब तक सरकार जागती नहीं है। और नेता प्रतिपक्ष एक-एक बात राज्य हित में सत्ता प्रतिष्ठान का ध्यान आकृष्ट करते हैं लेकिन ये तो अहंकार में सत्ता है। ​बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी ये तो सुनती नहीं है विपक्ष की आवाज।" तो जब-जब भी दबाव विपक्ष करता है तब-तब हरकत में आती है बिहार की पुलिस, चाहे हाफ एनकाउंटर करे या फुल एनकाउंटर करे। पुलिस वाले घायल हों या अपराधी मारे जाएं। लेकिन इतनी बात है न कि भाई बिहार में इक़बाल मरा है, अपराधियों का बोलबला बढ़ा है। मनबढ़ू और मनचले लोग सड़कों पर अपना काम कर जाते हैं, लेकिन सत्ता चुपचाप रहती है।" आखिर ये स्थिति उत्पन्न क्यों हुई? जब तक शासन का इक़बाल नहीं गिरता है, तब तक एनकाउंटर जैसी बातें नहीं आतीं। एनकाउंटर तभी होता है जब सत्ता का इक़बाल गिर जाता है। बाइट--- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी
0
0
Report

बीना अग्निकांड: मां-बेटी की मौत, देवरानी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:बीना अग्निकांड—मां बेटी ने तोड़ा दम, आरोपी देवरानी गिरफ्तार। सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड में दर्दनाक खबर सामने आई है। आग में झुलसी मां गिरजाबाई और उसकी 15 वर्षीय बेटी आयुषी भी जिंदगी की जंग हार गई। गिरजा ने सागर में तो आयुषी ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी देवरानी काजल को हिरासत में ले लिया है। परिवार के बारे में बताया गया है कि पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में देवरानी काजल ने कथित तौर पर अपनी जेठानी गिरजाबाई और उसकी बेटी आयुषी को कमरे में बंद कर आग लगा दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी काजल कमरे को बाहर से बंद कर मौके से फरार हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गिरजाबाई की सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि आयुषी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा था उसने भी देर रात दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी देवरानी काजल को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में लकड़ी चोरी: ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध पकड़कर हाथ-पैर बांधे

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर * लकड़ी चोरों का आतंक देर रात किसानों के खेतों से काटे जा रहे पेड़ * नहर किनारे से पेड़ काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ले जा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा * ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा * ग्रामीणों ने चोरों का हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक * मौके से लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ग्रामीणों ने पकड़ी * पुलिस और वन विभाग की गश्त के बावजूद चोरी की घटनाओं पर उठ रहे सवाल * ग्रामीणों ने लकड़ी चोरी पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव का मामला
0
0
Report

इरफान अंसारी ने केंद्र-चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, मोदी को सुनने की नसीहत

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का उदाहरण देते हुए सरकार को सबक लेने की चेतावनी दी. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की आवाज सुनने की नसीहत दी साथ ही दावा किया कि देश में लाखों छात्र, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं. लेकिन राहुल गांधी ने लोगों को कानून हाथ में लेने से रोक रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को इन परिस्थितियों से सबक लेना चाहिए. रामलीला मैदान में राहुल गांधी की रैली को बीजेपी की ओर से फ्लॉप बताए जाने पर इरफान अंसारी ने पलटवार किया.
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर कुबेर नाभि इत्र से उज्जैन के कुंडेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़

Ujjain, Madhya Pradesh:धनतेरस पर कुबेर देव की नाभि में लगाया जाता है इत्र, सुख-समृद्धि की कामना लेकर कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु उज्जैन के 84 महादेव में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर में धनतेरस पर उमड़ रही भक्तों की भीड़ मान्यता है कि कुबेर देवता की नाभि में इत्र लगाने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंदिर में विराजित है करीब 1100 साल पुरानी कुबेर देवता की प्रतिमा, अनार का लगाया जाता है विशेष भोग। मंदिर की दो अनोखी विशेषताएं भी हैं खास,विश्व में एक मात्र यहां खड़े नंदी विराजित हैं और शिखर पर बना है माता लक्ष्मी का श्री यंत्र। उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों में शामिल कुंडेश्वर महादेव मंदिर अपनी कई अनोखी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। यहां कुबेर देवता की करीब 1100 साल पुरानी प्रतिमा विराजित है। मंदिर की एक और खास बात यहां मौजूद नंदी की प्रतिमा है। यहां नंदी बैठे हुए नहीं, बल्कि खड़ी मुद्रा में विराजित हैं। इसे विश्व की अनोखी प्रतिमाओं में से एक बताया जाता है। इसके अलावा मंदिर के शिखर पर भी एक विशेष धार्मिक संरचना देखने को मिलती है। आमतौर पर शिव मंदिरों के शिखर पर रुद्र यंत्र होता है, लेकिन कुंडेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर माता लक्ष्मी का श्री यंत्र बना हुआ है। इसी वजह से मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है। आज धनतेरस पर मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु भगवान महादेव के दर्शन के साथ कुबेर देवता से भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं। आस्था और परंपरा का यह संगम कुंडेश्वर महादेव मंदिर को धनतेरस पर खास बना रहा है.
0
0
Report

नीमराणा में सरपंच चुनाव मतगणना के दौरान देर रात हंगामा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़) कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा क्षेत्र के गुगलकोटा गांव में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान देर रात हंगामा हो गया। चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने कथित तौर पर जमकर उत्पात मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना पर नीमराणा डीएसपी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
0
0
Report

त्योहारों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 सैंपल लिए, बांसुरी स्वीट्स व पुष्कर कैटरिंग की सैंपलिंग

Jhunjhunu, Rajasthan:त्योहारों के सीजन में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम की ओर से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री के कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। सीएमएचओ ने जिला मुख्यालय पर दो बड़े मिठाई एवं कैटरिंग प्रतिष्ठानों का स्वयं निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई करवाई। उन्होंने रोड नंबर एक स्थित बांसури स्वीट्स पहुंचकर अंजीर बर्फी का सैंपल लिया। प्रतिष्ठान संचालकों को मिठाइयों एवं खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव, स्वच्छता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद पुराना बाजार स्थित रानी सती रोड पर पुष्कर कैटरिंग के कारखाने पहुंचे। यहां मावे एवं सोयाबीन कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए गए। साथ ही कारखाने का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव एवं परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि जिलेभर में अंजीर बर्फी, दो प्रकार की मावा मिठाई, घी, बादाम, दूध, दो खोया एवं तीन सोयाबीन तेल सहित कुल 11 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। त्योहारों के मद्देनजर 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की 11 एफएसओ की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं सैंपलिंग कर रही हैं। मिलावट की शिकायत मिलने पर तथा रैंडम जांच के आधार पर भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान मिठाई एवं खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी मिलावट की शिकायत मिलने पर विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके。
0
0
Report
Advertisement

धनपुरी माइंस: डंपर में लग गई भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - धनपुरी माइंस में कंपनी के डंपर में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ वाहन! डंपर में आग लगने से खदान परिसर में मची अफरा-तफरी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर से कूदकर बचाई अपनी जान। देखते ही देखते आग ने पूरे डंपर को लिया अपनी चपेट में। धनपुरी माइंस में कोयला और ओवरबर्डन परिवहन में लगे हैं कंपनी के डंपर。 आरोप है कि कंपनी पुराने और जर्जर डंपरों से करा रही है काम। वाहनों के नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी जांच में लापरवाही के आरोप। समय पर रखरखाव नहीं होने से वाहनों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल。
0
0
Report

धन्वंतरि जयंती पर राजीव गांधी अस्पताल में पूजा-आराधना, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान

Alwar, Rajasthan:भगवान धन्वंतरि जयंती पर चिकित्सालय में हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम, वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान अलवर। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में स्थापित भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों ने सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पीसी सैनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेंद्र जुनेजा भी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश मीणा और डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का जनक माना जाता है। आयुर्वेद में उनका विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। बाइट: डॉ पी सी सैनी पीएमओ
0
0
Report

खूँटी में 18 चक्का ट्रक हादसे में सात की मौत, ग्रामीणों ने जाम से मुआवजे की मांग

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - 18 चक ट्रक के द्वारा कुचलना से सबलों की मौत एक स्थिति गंभीर विरोध में सड़क जाम। खूँटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशांबी हरिजन कॉलोनी के पास में तोरपा रोड पर एक 18 चक्का ट्रक के द्वारा ग्रामीणों को विगत रात रौंद डाला। जिस हृदयविदारक घटना में एक बच्ची समेत सात महिला पुरुषों की मौत हो गई। साथ ही, पाँच वर्षीय एक बच्ची खुशबू कुमारी अपने जीवन और मौत से जूझ रही है। इस घटना के विरोध में आज कर्रा के लोगों ने पूरी तरह स्वत: ही अपनी दुकानें बंद कर दिया है। और जगह-जगह सड़क को चेक कर सड़क जाम कर दिया है। जिसमें कर्रा रेलवे गेट के पास क्षेत्र के ग्रामीण सड़क जाम कर दिए हैं और मुआवजा , सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ खड़ी है। ‌ बंदी बुलाए जाने वाले ग्रामीणों का मांग है कि परिजनों को सहायता दिया जाए उचित मुआवजा और नौकरी दिया जाए। इस ग्रामीण और आसपास के लोग काफी मर्माहत हैं। वहीं सांसद विधायक और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के बारे जानकारी देते हुए कहा कि दो गरीब परिवार के सात लोगों की मौत की घटना बहुत ही मर्माहट करती है आज इन परिवार को भरण पोषण के लिए काफी समस्या है वही पूरा घर उजड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद ना तो सांसद आए ना विधायक और ना ही जिला प्रशासन। जब तक कोई आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे। उन्होंने इस मांग को पूरा करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के रतनपुर पोखर में डूबकर युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला

Begusarai, Bihar:चर्चित रतनपुर बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने युवक का शव पोखर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लडुवारा गांव निवासी मोहम्मद फुरकान के पुत्र मोहम्मद फूल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मोहम्मद फूल एक स्थानीय पीवीसी कंपनी में काम करता था। गुरुवार को वह अपने एक सहयोगी के साथ डोर-विंडो लगाने के काम से रतनपुर पहुंचा था। काम खत्म होने के बाद दोनों बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले उसका सहयोगी मोहम्मद आशिफ पोखर में उतरकर नहा रहा था। वहीं, मोहम्मद फूल पोखर के किनारे बैठा था। कुछ देर बाद उसने भी कपड़े उतारे और नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि पानी में उतरने के महज एक से डेढ़ मिनट के भीतर ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके सहयोगी ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डूबने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत पोखर की तरफ दौड़े। स्थानीय तैराकों ने भी पानी में उतरकर युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और पोखर की गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद डायल 112 के साथ रतनपुर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे SDRF की टीम ने मोहम्मद फूल का शव पोखर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
0
0
Report

मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे

Dipu RawatDipu RawatFollow15m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। धनहाँ नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया रहे। इस दौरान विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं विद्यालय प्रबंधक चंदन गुप्ता एवं प्रधानाचार्य विपिन ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक हेमंत, जितेंद्र, विशाल, आकाश, जानवी, मनोरमा, अंजलि, दीपिका, , रेखा, अंशु, अनामिका सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top