465441
आगर मालवा: जिला मुख्यालय पर कल निकलेगी भारतीय किसान संघ की विशाल ट्रैक्टर रैली
Agar, Madhya Pradesh:जिला मुख्यालय पर कल भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में एक विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन होगा। यह रैली पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी, जहां किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल: नारायणपुर में मकान में आग के बाद ब्लास्ट, भारी नुकसान
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब प्रकाश सीलूकर के मकान में लगी आग के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लॉस्ट कितना भयानक था। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरा मकान और घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात ये रही कि मकान रिहायशी इलाके से दूर खेत में बना हुआ था,जिससे आग आसपास नहीं फैल सकी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट गैस सिलेंडर के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नुकसान का आंकलन जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है,लेकिन परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.0
0
Report
श्योपुर में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, कई घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्रद्धालुओं से भरी हुई बस खाई में जा गिरी, बस में सवार सभी श्रद्धालु घायल, घायलो को अलवर अस्पताल में कराया भर्ती, गंभीर घायलो को जयपुर के लिए किया रेफर, घायलो में पुरुष महिला ओर बच्चें भी शामिल, श्योपुर से गिर्राजी के लिए भागवत कराने जा रहे थे श्रद्धालु, दिल्ली मुम्बई हाइवे पर अलवर का पास हुआ हादसा0
0
Report
सलोगड़ा के पास बस पलटी; चालक समेत दो घायल, बड़ा हादसा टल गया
Solan, Himachal Pradesh:सलोगड़ा में बड़ा हादसा टला: पैराफिट तोड़ दूसरी सड़क पर पलटी बस, चालक समेत दो गंभीर घायल सोलन-शिमला राष्ट्रीय मार्ग पर सलोगड़ा के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में बस चालक समेत एक अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हुई है, जबकि बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। सलोगड़ा के समीप एक मोड़ पर चालक अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़ते हुए नीचे दूसरी सड़क पर जा पहुंची और पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए तथा घायलों को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि जिस दूसरी सड़क पर बस गिरी, उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था। यदि उसी वक्त कोई अन्य वाहन गुजर रहा होता तो हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: 25 दिनों में शादी, 5 दिन साथ रहे पति‑पत्नी, दोनों ने की आत्महत्या
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पत्नी की मौत के बाद पति ने लगाई फांसी, 25 दिन पहले धूमधाम से हुई थी शादी, सिर्फ 5 दिन साथ रहे पति-पत्नी, दोनों ही घटनास्थलों से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मेघा उर्फ ज्योति का विवाह 25 दिन पहले सिद्धार्थ कांदिल के साथ बड़े ही धूमधाम से हुआ था, 25 दिनों में से यह जोड़ा सिर्फ 5 दिन ही साथ रहा था, इतने कम समय में दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पहले पत्नी और फिर पति ने मौत को गले लगा लिया, दोनों मृतकों के मोबाइल फोन को जब्त कर साइबर सेल की मदद से खंगाला जाएगा।0
0
Report
तेलीबांधा तालाब का निरीक्षण: विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:रायपुर तेलीबांधा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा. नगर निगम और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद. तेलीबांधा तालाब का कर रहे निरीक्षण. तेलीबांधा तालाब में अव्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारियों को फटकार. व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश. असामाजिक तत्वों को हटाने पुलिस को दिए निर्देश. मॉर्निंग वॉक करने आने वालों से भी विधायक पुरंदर मिश्रा ने जानकारी.0
0
Report
IGI एयरपोर्ट पर 47.8 किलोग्राम NDPS गांजा पकड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:खास प्रोफाइलिंग इनपुट और संदिग्ध यात्रा संकेतों के आधार पर, कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की。 इसके बाद, सामान की पूरी तरह से फिजिकल जांच की गई, जिसके दौरान छह (06) वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए। शक था कि इन पैकेटों में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) है। कुल बरामदगी में से, लगभग 29 किलोग्राम वज़न वाले चार पैकेट एक यात्री के सामान से मिले, जबकि लगभग 19 किलोग्राम वज़न वाले दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद हुए। इस मामले में बरामद संदिग्ध नशीले पदार्थ की कुल मात्रा लगभग 47.805 किलोग्राम (शुद्ध वज़न) थी। बरामद NDPS पदार्थ का बाज़ार मूल्य लगभग 48 करोड़ रुपये है。 हाल के समय में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यह सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है。 इस मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
भारत-नेपाल सीमा पर सूखे नशे के तस्करों के खिलाफ मोतिहारी में तीन गिरफ्तार
Motihari, Bihar:मोतिहारी में सुखी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है लेकिन भारत नेपाल सीमा इलाके में अभी भी सुखा नशे के सौदागर लगातार सूखे नशे की खेप को नेपाल से मोतिहारी लाकर लोगों को नशे का आदी बना रहे हैं. मोतिहारी के हरैया और चिरैया थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया है. हरैया थाने के नसीमा खातून और उसके बेटे अखलाक खान को घर में गांजा छुपा कर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मां-बेटे गांजा की तस्करी का बड़ा खेल करते हैं. इस बार पुलिस ने कार्रवाई की है तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.0
0
Report
नाले सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत पर भिवंडी महापालिका पर तीव्र विरोध
Thane, Maharashtra:कंत्राटी कामगाराच्या मृत्यूनंतर भिवंडी महापालिकेवर श्रमजीवी संघटनेचे तीव्र आंदोलन... ठेकेदारासह मनपाच्या जबाबदार अधिकाऱ्यांवर गुन्हा दाखल... नाले सफाई करतांना कंत्राटी नाले सफाई कर्मचारी सुभाष नवशा दिघे (वय ४४, रा. मिठपाडा, शेलार) यांचा नाल्यात पडून मृत्यू झाल्याची घटना गुरुवारी घडली होती. या घटने नंतर मनपा प्रशासना विरोधात नागरिकांचा तीव्र संताप उसळला आहे. या घटने विरोधात शुक्रवारी श्रमजीवी संघटनेने महापालिका मुख्यालयासमोर निषेध आंदोलन केले. श्रमजीवी संघटनेच्या अध्यक्षा सीता घाटाळ आणि श्रमजीवी रयत कामगार संघटनेचे कार्याध्यक्ष सुलतान पटेल यांच्या नेतृत्वाखाली हे आंदोलन करण्यात आले. यावेळी मयत कामगाराच्या कुटुंबियांना आर्थिक मदत देण्याची व कंत्राटदार आणि मनपाच्या जबाबदार अधिकाऱ्यांवर गुन्हा दाखल करण्याची मागणी यावेळी करण्यात आली. श्रमजीवीच्या आंदोलनाची दखल घेत शांतीनगर पोलीस ठाण्यात नाले सफाई कंत्राटदार चंडिका कंस्ट्रक्शनचे ठेकेदार बाळू खरात व संबंधित मनपा अधिकारी यांच्यावर शांतीनगर पोलीस ठाण्यात शुक्रवारी गुन्हा दाखल करण्यात आला. मनपा प्रशासनाच्या वतीने अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे यांनी आंदोलनस्थळी भेट देत संघटनेच्या शिष्टमंडळाशी सकारात्मक चर्चा केली. यावेळी मनपा प्रशासनाने मृत सुभाष दिघे यांच्या कुटुंबियांना १० लाख रुपयांची आर्थिक मदत तात्काळ सुपूर्द केली व दोषी कंत्राटदारावर कडक कायदेशीर कारवाई करण्याचे आश्वासनही मनपा प्रशासनाने दिले आहे.0
0
Report
मझौलिया के बिरवां में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल लेकर चोर फरार
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र के बिरवां गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली,घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि बिरवां गांव वार्ड नम्बर 12 निवासी गौरी यादव के परिवार के सभी सदस्य पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, इसी दौरान सुनसान घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया, पीड़ित गौरी यादव ने बताया कि चोरों ने घर में रखे नगद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन सहित लाखों रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर ली, चोरी के बाद चोरों ने आभूषणों के खाली डिब्बे घर की छत पर फेंक दिए और फरार हो गए,सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे तो कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए, घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।,ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
कठूमर में समाधान शिविर से आम जनता को लाभ; आवेदन निस्तारण
Alwar, Rajasthan:कठूमर में समाधान शिविर की शुरुआत: गूगल फॉर्म से आए आवेदनों का मौके पर निस्तारण, योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक अलवर जिले के कठूमर में जिला प्रशासन ने नवाचार के तहत समाधान शिविर की शुरुआत की, जहां पहले से गूगल फॉर्म के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला और जिला परिषद सीईओ सालुखे गौरव रविंद्र की मौजूदगी में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के चेक, स्वीकृति पत्र और लाभ वितरित किए गए, जिससे प्रशासनिक सेवाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने की पहल को मजबूती मिली।नवाचार के साथ समाधान शिविर की की भी शुरुआत की गई । कठूमर में आयोजित समाधान शिविर प्रशासन की एक नई पहल के रूप में सामने आया, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस शिविर में जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने स्वयं मौजूद रहकर फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने महिला फरियादियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में लोगों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर यह संदेश दिया गया कि प्रशासन अब लोगों के दरवाजे तक पहुंच रहा है। 21 अगस्त तक सभी ब्लॉकों में होंगे शिविर जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि यह अभियान पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा और 21 अगस्त तक सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। विशेष रूप से 11 जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और हर आवेदन का समय पर समाधान हो। गूगल फॉर्म से मिली शिकायतों का त्वरित निस्तारण इस पहल की खास बात यह रही कि शिविर से पहले ही गूगल फॉर्म के माध्यम से लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इससे प्रशासन को पहले से समस्याओं की जानकारी मिल गई और शिविर में उनके समाधान की पूरी तैयारी की गई। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और पात्र व्यक्तियों को तुरंत प्रमाण पत्र व स्वीकृति आदेश जारी किए गए। इस डिजिटल प्रक्रिया ने पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों का समय भी बचाया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया। विकास योजनाओं में तेजी, ग्रामीणों को मिला लाभ कठूमर क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति भी शिविर के दौरान सामने आई। ‘हर घर जल’ योजना के तहत 234 पेयजल कनेक्शनों पर कार्य जारी है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 56 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 146 शौचालयों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार लाने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं और स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता शिविर में महिलाओं और छोटे व्यवसायियों को विशेष प्राथमिकता दी गई। महिलाओं को पोषण किट वितरित कर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया। वहीं, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए, जिससे छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहायता मिल सके। इस तरह के प्रयासों से स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का लक्ष्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।0
0
Report
कोटपूतली में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कॉकरोच: खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली: कोल्ड ड्रिंक की पैक बोतल में कॉकरोच निकलने से खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कॉकरोच वाली वीडियो में पैक्ड स्लाइस कोल्ड ड्रिंक की बोतल में साफ दिख रहा कॉकरोच है। खरीदार की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं की गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में खाद्य सामग्री सुरक्षा को लेकर सवाल उठे, जबकि ZEE MEDIA वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।0
0
Report
मीरां साहिब में ड्रग तस्करों के कब्जे के खिलाफ पुलिस का बुलडोजर एक्शन जारी
Jammu, जम्मू के मीरां साहिब इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस का ड्रग तस्करों के खिलाफ बुलਡोजर एक्शन जारी। कुख्यात ड्रग तस्करों की संपत्ति को किया जा रहा निष्पादन। Demolition drive was conducted in Miran Sahib area against the property of a notorious drug peddler namely Navjot Singh Bablu S/O Amar Singh R/O Village Indira Nagar, Miran Sahib. The drive was carried out under the supervision of civil and police authorities including SDM Anuradha Thakur, R.S Pura; Tehsildar Chander Shekhar, R.S Pura; SDPO Gurmeet Singh, R.S Pura; SHO Miran Sahib; Tribhuwan Khajuria, SHO R.S Pura; Deepak Thakur, SHO Bishnah and Rashid Kesar (KPS), Probationary SHO Arnia, who remained present on the spot during the proceedings. The operation was conducted smoothly and necessary preventive measures were kept in place during the drive.0
0
Report
Advertisement
इस्लामाबाद में Hamza Burhan के funeral पर शीर्ष आतंकवादी कमांडर पहुंचे
Jammu, Hamza Burhan was buried in Islamabad, where his funeral prayers witnessed the presence of several top commanders of banned terror outfits. Chief of Hizbul Mujahideen, terrorist Syed Salahuddin, was seen attending the Namaz-e-Janaza. Along with him, Al-Badr chief Bakht Zameen Khan also reached the funeral gathering. Heavy security arrangements were visible around Bakht Zameen Khan, as heavily armed terrorists carrying AK-47 rifles and other sophisticated weapons were deployed for his protection. The visuals from the funeral also reflected clear fear of possible attacks by unknown assailants, with terrorists maintaining a high-alert security cover throughout the gathering.0
0
Report
9 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम तीसरी बार बढ़े, जम्मू कश्मीर में भी
Jammu, 9 दिन में तीसरी बार बड़े पेट्रोल डीजल के दाम जम्मू क Kashmir में भी बड़े पेट्रोल डीजल के दाम जम्मू में पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 91 पैसे बड़ा।0
0
Report
पूर्व सरपंच पर लाठी-डंडों से मारपीट: दतिया में गिरफ्तारी की मांग
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामीदतिया जमीन विवाद में पूर्व सरपंच पर मारपीट का आरोप, एसपी से गिरफ्तारी की मांग दतिया जिले के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया नई में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पूर्व सरपंच विक्रम दांगी एवं उनके पिता रामेश्वर दांगी पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक दतिया को शिकायत सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। शिकायतकर्ता विश्वप्रताप सिंह दांगी पुत्र राजकुमार दांगी निवासी ग्राम खिरिया नई के अनुसार, 21 मई 2026 की सुबह करीब 6 बजे उनके पिता राजकुमार दांगी घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर पूर्व सरपंच विक्रम दांगी और उनके पिता रामेश्वर दांगी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और जानलेवा हमला कर मारपीट की। घटना में राजकुमार दांगी का हाथ टूट गया, जिनका इलाज जिला अस्पताल दतिया में चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट उनाव थाने में दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि परिवार सुरक्षित और शांतिपूर्वक रह सके।0
0
Report
Advertisement
