icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा हत्या: श्वेता शुक्ला के मामले में पिता- सौतेली मां को आजीवन कारावास

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में 21 बेटी श्वेता शुक्ला गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में दोषी पिता राजेश शुक्ला और सौतेली मां किरन शुक्ला को 425 दिन बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह की अदालत ने आज मंगलवार देर शाम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मोतीगंज क्षेत्र के खिरई खिरवा निवासी ब्रज बिहारी मिश्र ने धानेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीतू की शादी धानेपुर क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा निवासी राजेश शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप था कि राजेश ने नीतू की हत्या कर दूसरी शादी कर ली थी। कुछ समय बाद इसकी जानकारी होने पर नीतू की बेटी श्वेता के भविष्य को देखते हुए उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। 11 जून 2024 को सूचना मिली कि श्वेता की राजेश, उसकी पत्नी किरन और बेटी खुशी ने हत्या कर दी है। सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की साक्ष्य मिलने पर राजेश शुक्ला और किरन शुक्ला के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश किए। न्यायालय ने संदेह से परे साक्ष्यों के आधार पर राजेश शुक्ला और किरन शुक्ला को दोषी करार दिया। आज मंगलवार को दोनों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। दरअसल आरोपी कातिल पिता राजेश शुक्ला संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते अपने अपने भाई- भतीजे को फंसाना चाह रहा था और जहां मृतका श्वेता शुक्ला की शादी आरोपी पिता करना चाह रहे थे। वहां मृतक शादी करने को तैयार नहीं थी। जिसको लेकर के आरोपी कातिल पिता राजेश शुक्ला ने अपनी दूसरी बीवी किरन शुक्ला के साथ मिलकर श्वेता शुक्ला के हत्या करने का प्लान बनाया था और बीते 12 जून 2024 तड़के सुबह 2:00 बजे इन दोनों लोगों ने मिलकर श्वेता शुक्ला की सोते समय गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
0
0
Report

सोनभद्र के पॉक्सो केस में आरोपी अली फैज को आजीवन कारावास

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दो नाबालिग बच्चियों से गंभीर लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने दोषी अली फैयाज उर्फ फैज को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अलग-अलग धाराओं में कुल 73 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। खास बात ये है कि आरोप तय होने के महज 4 महीने 4 दिन में सुनवाई पूरी कर अदालत ने दोषी को सजा सुना दी। मामला सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहां दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ओमकार शुक्ला की अदालत ने अभियुक्त अली फैयाज उर्फ फैज को दोषी करार देते हुए उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन के मुताबिक अभियुक्त ने दोनों नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ लैंगिक अपराध किया था। सुनवाई के दौरान पीड़िताओं के बयान, चिकित्सकीय साक्ष्य, जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज और पुलिस विवेचना समेत अन्य साक्ष्य अदालत के सामने रखे गए। साक्ष्यों के समग्र परीक्षण के बाद अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाया और पॉक्सो एक्स एक्ट की गंभीर धाराओं में कठोर सजा सुनाई। अदालत ने कुल 73 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है। इस मामले में सबसे अहम बात ये रही कि आरोप विरचित होने के महज 4 महीने 4 दिन में सुनवाई पूरी कर दोषी को सजा सुना दी गई। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िताओं पर पड़े प्रभाव को देखते हुए कठोर दंड को जरूरी माना। मामले में राज्य की ओर से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि और नीरज कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की। मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
0
0
Report

बद्रीनाथ हाईवे पर मैक्स पलटा: चालक-स्वामी नशे में गिरफ्तार, 7 यात्री सुरक्षित

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ हाइवे पर कर्णप्रयाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चटवापीपल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जो गोविंद घाट से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। सूचना मिलते ही 112 और गौचर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। केवल एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है। बीओ 1 बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर के समीप हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर सभी सवारियों को प्राथमिक उपचार के लिए गौचर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद 5 यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में वाहन चालक और वाहन स्वामी दोनों नशे की हालत में पाए गए हैं, जिनका पुलिस ने मेडिकल करवाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गौचर चौकी में खड़ा करवा दिया है और नशे में धुत चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: 17 टोटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार—सीसीटीवी से खुलासा

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के तरबगंज थाने के क्षेत्र के रघुनाथ गांव में एक मोटरसाइकिल एजेंसी से स्टील की 20 हजार रुपए कीमत की 17 टोटियाँ चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 10 अगस्त दोपहर 12 बजे हुए चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद एजेंसी मालिक अनिल कुमार शुक्ला ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी आशीष पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। तरबगंज थाने की पुलिस ने आज मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ग्राहक बनाकर मोटरसाइकिल एजेंसी पर पहुंचा और घूसते समय उसने कई बाइक के रेट भी लिए और बाहर जाते समय एजेंसी के अंदर लगी 17 अलग-अलग टोटियाँ उठा ले गया। जब शाम को कर्मचारियों ने पानी के लिए बाथरूम और शौचालय देखने पर सभी टोटियाँ गायब पाईं तो सीसीटीवी चेक किया गया और आशीष पांडे नामक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखा. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाइट- अनिल शुक्ला- एजेंसी मालिक
0
0
Report

फिरोजपुर ANTF ने ड्रोन से मंगाई गई 30.6 किग्रा हेरोइन समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:FIROZPUR (PUNJAB): THREE ARRESTED WITH 30.6 KG HEROIN WORTH AROUND RS 150 CRORE. VISUALS. GURINDER VIR SINGH SIDHU (AIG, ANTF, FIROZPUR) S/B फिरोजपुर ANTF एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी हुई हासिल, तीन नशा तस्करों के पास से कर में रखी हुई 30 kilo 600 gm हेरोइन हुई बरामद, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 150 करोड रुपए के करीब, पाकिस्‍तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी भारत में खेप, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में से दो लड़के हैं ITI स्टूडेंट , पकड़े गए नशा तस्करों की उम्र महज 22 से 25 साल के है बीच , पाकिस्तान में बैठे एक कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर शाह पठान ने भिजवाई थी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हीरोइन की खेप, फिरोजपुर के सरहदी गांव अली के के पास ड्रोन के जरिए लोकल तस्कर को भिजवाई गई थी यह खेप, आगे यह तीनों तस्कर पंजाब सहित अलग-अलग राज्यों में पहुंचने वाले थे पकड़ी गई नशे की खेप
0
0
Report

धनबाद के भटिंडा फॉल में चाचा-भतीजे डूबे, शव बरामद

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी अन्तर्गत भटिंडा फॉल मे डूबने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार का रहने वाला था। जन्मदिन पार्टी मानने चाचा भतीजा पहुँचा था। भतीजा आयुष कुमार अपने जन्मदिन पर अपने चाचा व दोस्तों के साथ भठिंडा फॉल घूमने आया था। जहाँ सभी दोस्त नाश्ता किया उसके बाद आयुष अपने चाचा प्रजीत पांडेय के साथ फॉल मे घूमने गया। फोटोग्राफिंग करने मे पैर फिसल गया और तेज बहाव मे दोनों बह गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तेज बहाव मे दोनों बह गया। अपने दोस्त आयुष और उसके चाचा को डूबता देख सभी दोस्तों ने हल्ला कर स्थानीय लोगो को सूचना दिया। जिसके बाद भटिंडा के स्थानीय गोताखोर पहुंचे और घंटों तलाश के बाद दोनों शव को पानी से निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम मे भेज जांच मे जूट गई है। वही पुलिस ने कहा की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा
0
0
Report
Advertisement

खुदीराम बोस बलिदान दिवस पर शियुली साहा के नाम की घोषणा पर गो बैक नारे

Mollar Chak, West Bengal:শিউলির নাম ঘোষণা হতেই গো ব্যাক, গো ব্যাক স্লোগান। মঙ্গলবার কেশপুরের মোহবনিতে ক্ষুদিরাম বসুর আত্ম বলিদান দিবসে স্মরণ অনুষ্ঠান মঞ্চে শিউলি সাহার নাম ঘোষণা করতেই দর্শক আশে সথে গো ব্যাক স্লোগান ওঠে। জেলা প্রশাসনের উদ্যোগে ক্ষুদিরামের আত্মবলিদান দিবস ' বিনম্র শ্রদ্ধাঞ্জলি 'অনুষ্ঠানের আয়োজন হয়। বিভিন্ন অথিতির সাথে কেশপুরের বিধায়ক শিউলি সাহাকে দেখা যায়,তার নাম ঘোষণা করেন ঘোষক। আর তাতেই ক্ষোভে ফেটে পরেন দর্শকদের মধ্যে কিছু দর্শক। शিউলি সাহा গো ব্যাক স্লোগান দিতে থাকে। एक महिला অভিযোগ করেন शিউলি साहা খুব अत्यাচার করেছে, লোক দিয়ে ধর্ষণ করিয়েছে, সে কেনো এখানে থাকবে। পুলিশ পরিস্থিতি সামাল দেয়।
0
0
Report

अलवर में रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला के दोनों पैर कटे, जयपुर रेफर

Alwar, Rajasthan:अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बदीपुरा के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला के दोनों पैर मौके पर ही कटकर अलग हो गए। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बदीपुरा निवासी रुकसार पिछले करीब तीन महीने से अपनी मां के पास रह रही थी। मंगलवार को वह रेलवे ट्रैक पार कर खेत की ओर गई थी। खेत से वापस लौटते समय वह ट्रैक पर जयपुर से अलवर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रेन मौके पर रुक गई और स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया。
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिवना नदी उफान पर

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है, कल से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहा रिमझिम और तेज बारिश होने की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है नदी नाले उफान पर है जल स्रोत भरने लगे हैं, रतलाम जिले में और राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई बारिश के बाद शिवना नदी के कैचमेंट एरिया से पानी आने से शिवना नदी भी अब उफान पर है पशुपतिनाथ मंदिर के पास की छोटी पुलिया पर होकर पानी बह रहा है जिसकी वजह से इस पर से आवागमन को बंद किया गया है का लाभाटा बांध के भी गेट को तकरीबन 6 फीट खोला गया है पानी की आवक बढ़ने पर और भी गेट खोले जा सकते हैं प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है वहीं यह भी अलर्ट जारी किया है की नदी नाले में तेज बहाव होने और पुल पुलियों पर पानी बहने की स्थिति में नदी नालों को पार ना किया जाए,
0
0
Report
Advertisement

चमोली में तमक नाले पर अस्थाई मोटर मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू, तलाश जारी

Noida, Uttar Pradesh:चमोली | तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही सुचारु तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली का कार्य पूरा, दूसरे दिन भी लापता व्यक्ति की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी चमोली,नीती घाटी में भारी बारिश के चलते तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बह गया था, जिससे जोशीमठ-नीति मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से अब मार्ग को अस्थाई रूप से बहाल कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई है। तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार किया गया। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मार्ग को आवागमन के लिए तैयार किया गया। अस्थाई मार्ग तैयार होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। नदी तटों सहित आसपास के संभावित स्थानों पर लापता व्यक्ति की गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घटनास्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम और तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात अधिकारियों एवं टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top