465441
आगर मालवा में एम्बुलेंस और कन्टेनर की हुई भीषण टक्कर
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में जिला अस्पताल से मरीज को उज्जैन ले जा रही एम्बुलेंस तनोडिया के पास एक कन्टेनर से टकरा गई। हादसे में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और छह लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलगाव के गणपति विसर्जन मिरवणिका में महापौर सहित अधिकारी उत्साह से भाग
Jalgaon, Maharashtra:जलगाव शहर में गणपति विसर्जन मिरवणिका बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। ग्यारह दिनों की पूजा के बाद प्यारे बाप्पा को विदा करने के लिए महापालिका परिसर से मिरवणुका शुरू हुई। आरती महापौर के हाथों की गई और इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, महापालिका आयुक्त, उपमहापौर तथा नगरसेवक उपस्थित थे। आरती के बाद ढोल-ताशों की गड़गड़ाहट के साथ मिरवणुका आगे बढ़ी। विसर्जन मिरवणुकी में महापौर के साथ नगरसेवकों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महापौर ने नगरसेविकाओं के साथ फुगड़ी खेलकर आनंद व्यक्त किया। साथ ही किसानों के drought से राहत मिलने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सहायता मिल सके, ऐसी प्रार्थना बाप्पा के चरणों में की गई।0
0
Report
महिला पहलवानों ने बृजभूषण की बरी के खिलाफ सेशन कोर्ट में अपील की
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के orders को महिला पहलवानों ने राऊज एवेन्यू सेशन कोर्ट में चुनौती दी। चार महिला पहलवानों में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अपील में बृज भूषण के साथ साथ सह-आरोपी विनोद तोमर की बरी होने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। सेशन कोर्ट कल सुनवाई कर सकता है।0
0
Report
गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर चौरी चौरा में जलकल परिसर में अज्ञात युवक के शव मिलने से सनसनी. शव ऑपरेटर के कमरे में पड़ा मिला. शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव स्थित चकदेइया मोड़ का है. यहां जलकल की टंकी परिसर में बने ऑपरेटर के कमरे से शुक्रवार को तेज दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे की जांच की गई तो अंदर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. मृतक युवक की उम्र करीब 27 वर्ष आंकी गई है. हालांकि उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह जलकल परिसर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
खबर स्पष्ट स्रोत से प्राप्त नहीं हो पाई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नालंदा: विधायक पप्पू खान पर 25 हजार इनाम, फर्जी दस्तावेज़ से कब्जे के आरोप
Nalanda, Bihar:स्लग:पूर्व विधायक पर इनाम घोषित न्यूज लोकेशन:नालंदा मोबाइल:9304231471 डेस्क:बिहार एंकर:जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे बिहारशरीफ के पूर्व विधायक नौशादुन नबी उर्फ पप्पू खान पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। पुलिस मुख्यालय ने उनकी गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना भी नामजद हैं और दोनों लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं।मामला वेना थाना कांड संख्या 544/23 से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के जरिए पीड़ित ललन कुमार के सिहुली गांव में तीस डिसमिल जमीन और अन्य दूसरे की जमीन को अपनी पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराकर जबरन कब्जे का प्रयास किया गया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के घर की कुर्की-जब्ती को लेकर न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने उनके आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन वे फरार हो गए थे और तब से लेकर आज तक फरार बताए जा रहे है। गौरतलब है कि पप्पू खान राजद के पूर्व विधायक रह चुके है लेकिन उनकी हरकतों के कारण राजद ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल वह किसी पार्टी के सदस्य नहीं है। वहीं एसपी हृदयकांत ने अगले एक सप्ताह के भीतर पप्पू खान की गिरफ्तारी की बात कही है।हालांकि उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया।0
0
Report
विधायक मामले पर पीटीसी: नई जानकारी से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:विधायक मामले में पीटीसी0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: मस्जिद इमाम समेत दो गिरफ्तार, रोहन राठी हत्या मामले
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:हत्यारे इमाम गिरफ़्तार हुए हैं; मुजफ्फरनगर के LL.B. छात्र रोहन राठी की हत्या के मामले में पुलिस ने मस्जिद के इमाम नाजिम और उसके साले शावेज को गिरफ्तार किया है। दावे के मुताबिक घटना रात के समय घटी जब इमाम नाजिम अपने ससुराल जा रहा था; उसी रास्ते पर रोहन राठी खड़ा मिला और बदमाश समझकर इमाम ने उसे टक्कर मारी। इसके बाद डर से जुर्म में नाजिम और शावेज ने मिलकर रोहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वे रोहन की मोटरसाइकिल, घड़ी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और जीपीएस के आधार पर शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में दोनों को घायल कर गिरफ्तार किया। उनके पास से मृतक की मोटरसाइकिल, घड़ी, मोबाइल फोन, एक कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने घटना का विवरण साझा किया और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाजिम लक्सर (हरिद्वार) के निवासी हैं और शावेज देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले हैं; आगे जेल भेजने की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बिलासपुर: नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम के संपदा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क एक कार्य को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और संपदा शाखा में ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
यूपीआई पर 0.4% MDR लागू से व्यापारी वर्ग में भारी नाराज़गी
New Delhi, Delhi:यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों का साफ कहना है कि यह हम पर थोपा जा रहा है व्यापारी पहले ही इनकम टैक्स जीएसटी देता है और उसके बावजूद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट पर 0.4% एमडीआर लग जाने पर इसका बहुत व्यापारियों पर पड़ेगा चेंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल का कहना है कि 2 अक्टूबर को हम जो यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट को लेकर एक आवाहन किया है इस दिन किसी भी तरह की यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट नहीं होगी जो भी पेमेंट होगी कैश में होगी और यह सांकेतिक है वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर लगाने का असर जनता पर ही पड़ेगा सरकार को व्यापारियों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बैठकर बात करनी चाहिए और समस्या का समाधान निकालना चाहिए व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि वह इस यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जाने वाले एमडीआर के खिलाफ है0
0
Report
Advertisement
जयपुर के हरमाड़ा में वाहन चोर गिरफ्तार; 3 बाइक बरामद, CCTV से पकड़
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu हरमाड़ा थाना पुलिस की वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक बरामद आरोपी श्रवण मंडल को चोरी की स्कूटी समेत किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल बरामद पार्किंग और सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों को बनाता था निशाना चोरी के वाहन औने-पौने दाम में बेचकर नशे और मौज-मस्ती में उड़ाता था रकम सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस0
0
Report
स्वामित्व योजना में गड़बड़: छतरपुर में निजी नामों के रिकॉर्ड से उठे सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -मध्य प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना... जिसका मकसद गांवों की जमीन का मालिकाना हक तय करना और लोगों को उनके अधिकार का रिकॉर्ड देना था। लेकिन छतरपुर जिले से सामने आया एक मामला इसी योजना की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये कि जिस जमीन पर सरकारी विभाग की चौकी थी, वो निजी नामों तक कैसे पहुंच गई? और जब पड़ताल आगे बढ़ी तो एक शासकीय विद्यालय के शिक्षक सदन की जमीन का रिकॉर्ड भी सामने आ गया। दो सरकारी उपयोग वाली भूमि... और कथित तौर पर एक ही परिवार से जुड़े नामों का कनेक्शन। मामला राजनगर तहसील क्षेत्र के शिवराजपुर हल्का का है, जहां स्वामित्व योजना के तहत तैयार किए गए सर्वे और जमीन के रिकॉर्ड को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे-39 पर चंद्रनगर चौराहे के पास स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व की पुरानी चौकी की बिल्डिंग और भूमि को शिवराजपुर निवासी दुर्गादत्त पाठक और उत्कर्ष पाठक के नाम दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की चंद्रनगर रेंज की ओर से राजस्व विभाग को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई गई और मामले की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पड़ताल के दौरान चंद्रनगर सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सदन की भूमि का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इस भूमि को भी निजी नामों पर दर्ज किया गया और इसमें पटवारी की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टाइगर रिजर्व की चौकी वाली भूमि जिन नामों पर दर्ज होने की बात सामने आई है, उन्हीं से जुड़े परिजनों के नाम पर शिक्षक सदन की भूमि भी दर्ज कर दी गई। अब सवाल सिर्फ रिकॉर्ड की एक गलती का नहीं है। सवाल ये है कि क्या स्वामित्व योजना के तहत रिकॉर्ड तैयार करने से पहले जमीन के वास्तविक उपयोग का सत्यापन हुआ? क्या राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित विभागों के दस्तावेजों का मिलान किया गया? और अगर दो सरकारी उपयोग वाली भूमि के रिकॉर्ड निजी नामों तक पहुंचने की बात सामने आ रही है, तो आखिर यह किस आधार पर हुआ? क्या पटवारी की कथित मिलीभगत से शासन की महत्वपूर्ण योजना की प्रक्रिया पर पलीता लगाया गया है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।0
0
Report
चाकसू बस स्टैंड में रोडवेज बसों के ठहराव लिए ज्ञापन; भूख हड़ताल की चेतावनी
Dudu, Rajasthan:जिला: जयपुर विधानसभा: चाकसू संवाददाता: दिलीप चौधरी स्थानीय संवाददाता: मुकुट शर्मा चाकसू जयपुर चाकसू में रोडवेज बसों के ठहराव की मांग, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन, चाकसू में पूर्व पार्षद विनोद राजोरिया ने SDM सीमा तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चाकसू से गुजरने वाली राजस्थान रोडवेज बसों का चाकसू बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि बाईपास बनने के बाद रोडवेज बसें चाकसू के अंदर से होकर नहीं जाकर बायपास से निकल जाती है, जिससे आमजन, विद्यार्थी, बुजुर्ग और मरीजों को परेशानी हो रही है। इसलिए चाकसू से गुजरने वाली रोजबेज बसो का कस्बे के अंदर से आना जाना बस स्टैंड पर ठहराव सुनिश्चित करावे .... यदि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो विनोद राजोरिया ने अंबेडकर सर्किल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है0
0
Report
Advertisement
झाँसी जिला अस्पताल में अंधेरगर्दी: इमरजेंसी वार्ड में 2 घंटे से बत्ती गुल, तड़प रहे मरीज
Jhansi, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़: झाँसी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 'अंधेरगर्दी', 2 घंटे से बत्ती गुल; तड़प रहे मरीज झाँसी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाले झाँसी जिला चिकित्सालय की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी इमर्जी वार्ड में पिछले 2 घंटे से बिजली ठप है। बिजली गुल होने से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
बिहार में बाढ़ क्षति का चार-स्तरीय आकलन, किसानों को राहत और फसल सुझाव जल्द
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ से फसल क्षति का चार-स्तरीय आकलन किया गया है; तीन स्तर पर क्षति का अनुमान लगा लिया गया है। जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसान राहत पाएंगे, और प्रभावित क्षेत्र में किस फसल से उन्हें बेहतर लाभ मिलेगा, यह सुझाव किसानों को दिया जाएगा। यह मुद्दा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने खास बातचीत में बताया।0
0
Report
नदियाँ उफनाईं, जलभराव से बस्तियाँ डूबने लगीं; प्रशासन ने आश्रय केंद्रों में शरण लिया
Kondagaon, Chhattisgarh:सुबह की तस्वीर भी हमने दिखाइ अब शाम की तस्वीर भी जी मीडिया दिखा रहा है जहां नदी नालो का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ऐतिहात के तौर पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि लोग उफनती नदी नाले पार ना करें ऐसे में जो लोग गणेश विसर्जन करने पहुंच रहे हैं उन्हें भी हिदायत दिया जा रहा है कि काफी दूर भी मत जाए नजदीक ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन करें निचली कुछ बस्तियों पर जल भराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उन घरों से लोगों को उनके मकान खाली करवाए गए हैं उन्हें आश्रय स्थल पर आश्रय दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचाया जा सके फिलहाल मौसम साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में लोगों की तकलीफें और बढ़ सकती हैं बादल फटने से लगातार बराबर मूसलाधार बारिश हो रही है ऐसे में छोटी नदी नाले भी उफान पर हैं कुछ ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय का कटाव हो चुका है नारायणपुर कोंडागांव मार्ग, जगदलपुर कोंडागांव मार्ग अवरुद्ध है इसके अलावा स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है0
0
Report
Advertisement
