icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धर्मावाला टोल पर ग्रामीणों को मुफ्त एंट्री, विधायक ने विवाद हल कराया

Dehradun, Uttarakhand:स्थानीय ग्रामीणो को टोल से बड़ी राहत.. देहरादून के विकासनगर में धर्मावाला टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला... यहाँ अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया... मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस पूरे मामले में मध्यस्थता करते हुए जनता को बड़ी राहत दिलाई है। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड दिखाकर टोल से निशुल्क आवाजाही की अनुमति मिल गई है। दरअसल विकासनगर के धर्मावाला टोल प्लाजा पर बीते रोज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टोल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार नारेबाजी की...ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें टोल माफी के साथ-साथ बंद किए गए रास्तों को दोबारा खोलने, कहीं ग्रामीण इलाकों के लिए सर्विस लाइन और अंडरपास बनाने की मांग रखी गई....हंगामे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और नेशनल हाईवे के निदेशक सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे... विधायक ने ग्रामीणों और टोल अधिकारियों के बीच वार्ता कराकर बीच का रास्ता निकाला....विधायक के निर्देश पर अब 15 किलोमीटर की रेंज में आने वाले तिमली, कुल्हाल, धर्मावाला, आदूवाला, शाहपुर और कुंजा, कुंजाग्रांट जैसे क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणो को आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त एंट्री मिलेगी... वहीं, टोल प्रशासन को हो रहे नुकसान को देखते हुए ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने भी टोल प्लाजा प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया है...ग्रामीणों ने वादा किया है कि वे उन कमर्शियल और भारी वाहनों को गांव की छोटी गलियों से निकलने से रोकने में मदद करेंगे, जो अक्सर टोल बचाने के चक्कर में गांव के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आईपीएस अजय पाल शर्मा का वीडियो वायरल, जहांगीर खान के समर्थकों को दी चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:आईपीएस अजय पाल शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान के घर जाकर उनके लोगों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं. वो सीधा जहांगीर का नाम लेकर कहते दिख रहे हैं कि उसे समझा देना कि अगर लोगों को धमकाने की दोबारा शिकायत आई तो हम उससे 'सही तरीके' से निपटेंगे, अगर किसी ने भी बदमाशी की तो अंजाम बुरा होगा. वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी ने अजयपाल शर्मा को धमकी देते हुए कहा है कि 4 तारीख के बाद होगी तुम पर FIR चार्जशीट कर तुम्हें घसीट कर लाया जाएगा और बीजेपी वाला तुम्हें बचा नहीं पाएगा
0
0
Report

राघोपुर में शराबी कार चालक ने अड्डा दुकान में धक्का मारकर चार को घायल किया

Danapur, Bihar:सोमवार की देर शाम बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर में एक शराब के नशे में कार चालक ने अंडा दुकान में धक्का मार चार लोगों को जख्मी कर दिया।घटना की सूचना पर जबतक आसपास के लोग पंहुच पाते कार का चालक रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल हो गया।वही मौके वारदात पर पुलिस ने पंहुच आसपास के लोगो की मदद से घायलो लोगों को उठाकर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया है।घायल की पहचान राघोपुर निवासी सह अड्डा व्यवसायी विजय राम ,गुड्डू कुमार, धीरज कुमार के रूप में की जा रही है।चिकित्सको ने गुड्डू कुमार की हालत गंभीर बता रहे है।वही पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार से दो पिस्टल और विदेशी शराब बरामद कर किया है।बताया जाता है कि सोमवार की शाम बिहटा- औरंगगबाद मुख्य मार्ग में राघोपुर के सामुदायिक भवन के सामने बिहटा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बॉक्स-बैगन कार ने पहले अड्डा दुकान में धक्का दिया।जिसमे अड्डा व्यवसायी विजय राम गंभीर रूप से जख्मि हो गया।वही अनियंत्रित कार ने उसके बाद आसपास खड़े तीन अन्य लोगो को भी कुचल दिया।घटना को देखकर जबतक लोग पंहुच पाते कार का नशे में धुत चालक ने कार को छोड़ अंधरे का फायदा उठाकर भाग निकला।मौके पर पंहुची पुलिस ने कार के डैशबॉर्ड डिक्की से दो पिस्टल और शराब की बोतल बरामद किया है।घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बतलाया कि घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही जब्त कार से दो पिस्टल की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बतलाया कि पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
0
0
Report

पटना यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद महिला कर्मी को निलंबित कर दिया

Patna, Bihar:ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा के निर्देश पर एक महिला यातायात पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में संबंधित यातायात पुलिस कर्मी, परिचारी प्रिया कुमारी, संदिग्ध आचरण में संलिप्त दिखाई दे रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान प्रिया कुमारी का मुख्यालय यातायात संचालन, पटना निर्धारित किया गया है। साथ ही विभागीय कार्यवाही शाखा को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर प्रपत्र ‘क’ गठित कर स्पष्टीकरण मांगा जाए और विभागीय जांच की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। पटना यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर पूरी तरह सजग और जवाबदेह है। जनहित और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात पुलिस ने यह भी दोहराया कि वह जनता की सेवा और शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

सांगोद में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग तेज

Kota, Rajasthan:सांगोद में गूँजी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की माँग एंकर कोटा के सांगोद में आज 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। संतों के सानिध्य में चैतन्य हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो उपखंड कार्यालय पहुंची। ​​यहाँ गौ सेवकों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर माँग की। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो तहसील स्तर का यह आंदोलन जल्द ही राष्ट्रीय रूप लेगा। इस दौरान लटूरी गौशाला के संत रामदास महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。
0
0
Report

पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय, तापमान में गिरावट की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:• पश्चिमी विक्षोभ, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित अक्षीय क्षेत्र के साथ पछुआ हवाओं में एक गर्त के रूप में है, अब लगभग 60° पूर्व देशांतर के अनुदिश 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। • पछुआ हवाओं में गर्त, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है, लगभग 88° पूर्व देशांतर के अनुदिश 22° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है, और यह बना हुआ है। • पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। और यह बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश तक फैले चक्रवाती परिसंचरण से पूर्व-पश्चिम गर्त, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगा के पश्चिमी बंगाल के उत्तरी भागों से होकर गुजरता है, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। और यह बना हुआ है। • उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य हवाएँ समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 60-75 समुद्री मील की गति से चल रही हैं, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत पर बनी रहेगी। Weather Report • अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद के 3 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 28 अप्रैल से 2 मई 2026 के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। • दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.0°C) रहा और शेष दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहा। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।
0
0
Report
Advertisement

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी माँग भक्तों ने निकाली पदयात्रा एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Pratap SinghPratap SinghFollow22m ago
Chhata Rural, Uttar Pradesh:सोमवार 27 अप्रैल जनपद मथुरा के कस्बा छाता में स्थानीय गौ भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा 'गौ माँ सम्मान आवाहन' के बैनर तले एक विशाल पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने की माँग करना था। तहसील छाता से कस्बा के प्रमुख मार्गो होते हुए ​भक्ति और उत्साह के साथ ​सैकड़ों की संख्या में एकत्रित गौ भक्तों ने पदयात्रा निकाली। "गौ माता की जय" और "गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो" जैसे नारों से पूरा कस्बा छाता वातावरण गूँज उठा। भक्तों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं, इसलिए उन्हें संवैधानिक रूप से सर्वोच्च सम्मान मिलना अनिवार्य है। इस रैली में ब्रज के तमाम संत बड़े-बड़े साधु संत भी पधारे। स्वयं रमेश बाबा भी बरसाना से चलकर रैली में सम्मिलित हुए, रैली के समापन पर सभी प्रदर्शनकारी तहसील कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने उप जिला अधिकारी (SDM) वैभव गुप्ता को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख माँगें रखी गईं: ​गौ माता को अविलंब 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए। ​गौ तस्करी और गौ हत्या के विरुद्ध देशव्यापी सख्त कानून बने। ​प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी गौशालाओं का प्रभावी संचालन हो। ​सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश के लिए उचित आश्रय और चारे की व्यवस्था की जाए। ​रैली को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण और कृषि की रक्षा के लिए भी गौ रक्षा आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आगामी दिनों में यह राम मंदिर जैसा आंदोलन बन व्यापक रूप लेगा। ​इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
0
0
Report

अवर अभियंता के निलंबन पर कोसीकला में विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

Pratap SinghPratap SinghFollow27m ago
Chhata Rural, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकला में विद्युत विभाग के अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। समस्त विद्युत कर्मी कोसीकला स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और निलंबन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निलंबन की कार्रवाई को एकतरफा और अनुचित करार देते हुए विभागीय अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि निलंबित अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचार ने विभाग में संसाधनों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि सीमित संसाधनों और कम स्टाफ के बावजूद उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा की जाती है, जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने विभाग से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की, ताकि कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। धरना प्रदर्शन के चलते एक्सईएन कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
0
0
Report

धनबाद में नेशनल हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशीटांड स्थित किंग पेट्रोल पंप के समीप नेशनल हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और करीब 10 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार महिला और बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बच्चे का भी इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और वे कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top