icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

दीपावली की खरीदारी के दौरान बस में हमला, 20–25 व्यक्तियों ने लूटपाट की

Sheopur, Madhya Pradesh:दीपावली का त्योहार मनाने के लिए बाजार से सामान खरीदकर परिवार के साथ बस में सवार होकर घर लौट रहे लोगों के साथ रास्ते में मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि विजयपुर अस्पताल के पास करीब 20 से 25 लोगों ने बस को घेर लिया और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बलों से हमला कर दिया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गोपालपुर निवासी एक परिवार दीपावली का सामान खरीदने विजयपुर आया था। बाजार से खरीदारी करने के बाद परिवार बस में सवार होकर वापस गोपालपुर जा रहा था। इसी दौरान विजयपुर अस्पताल के नजदीक अचानक 20 से 25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अज्ञात कारणों के चलते परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बलों से हमला किया गया। इस घटना में राजू पुत्र राम भारती (22), ममता पत्नी राम भारती गोस्वामी (45), अनिल गोस्वामी पुत्र राम भारती गोस्वामी (55), शिवम पुत्र राम भारती गोस्वामी (18), भगवान बाई गोस्वामी (करीब 100 वर्ष) और राहुल धाकड़ पुत्र बाइसराम धाकड़ (17) के नाम सामने आए हैं। सभी गोपालपुर निवासी बताए गए हैं। पीड़ित पक्ष ने मारपीट के साथ लूटपाट के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नकद के अलावा मंगलसूत्र, हार, सोने की चेन और अन्य सामान भी लूट लिया गया। अनिल गोस्वामी के कंडक्टर होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने विजयपुर अस्पताल के सामने चक्का जाम लगा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। परिजनों की मांग है कि मारपीट और कथित लूटपाट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए。
0
0
Report

बेगूसराय: मां की डांट से नाराज़ छात्रा ने फंदे से जान दे दी

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट-फटकार से नाराज़ एक छात्रा ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के पास की है। मृत छात्रा की पहचान तेलिया पोखर निवासी ओम शर्मा की पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर सिमरन कुमारी को उसकी मां ने डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज़ होकर सिमरन ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिमरन ने घर में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, छात्रा के आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर हनी कांड: फरार इनामी बदमाश आदित्य उर्फ नोनू से मुठभेड़, घायल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:हनी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से कोतवाली नगर पुलिस से चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आदित्य उर्फ नोनू पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। मुठभेड़ में बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद। कोतवाली नगर क्षेत्र में 16 नवंबर की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आरोपी आदित्य ने हनी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कोतवाली नगर पुलिस पूर्व में आठ आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से आदित्य फरार था। कोतवाली नगर पुलिस शिकारपुर बायपास पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़।
0
0
Report

खूँटी के बंद खदान में पानी में तैरता युवक का शव, परिवार में मातम

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट ब्रजेश कुमार नहीं–खूँटी क्षेत्र के मुरहू प्रखंड के हस्सा गाँव में बंद पड़ी एक पत्थर खदान में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। शव की पहचान गांव के ही सनिका मुंडा (47) के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सनिका मुंडा बुधवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुँचने पर परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे थे। इसी बीच सुबह गांव के पास स्थित एक बंद खदान में उनका शव पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी। इसके बाद शव मिलने की खबर गांव में फैल गई। घटना की जानकारी पर घटनास्थल पहुंची मुरहु थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया है। सनिका मुंडा अपने पीछे एक शादीशुदा बेटी और दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने अब भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report

कल्याणपुर में 11 लाख 11 हजार 1100 दीपों से बड़े दीपोत्सव का मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे

Munger, Bihar:जगमगाएगा कल्याणपुर, राज्य के सबसे बड़े दीपोत्सव का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे शुभारंभ मुंगेर : जिले के बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर में शनिवार को छोटी दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 लाख 11 हजार 1100 दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। इसे राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस भव्य आयोजन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कल्याणपुर सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से बरियारपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कल्याणपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित 'एक दिया मां के नाम' दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार देर शाम प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार और जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पानिकर समेत कई वरीय अधिकारी कल्याणपुर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरिकेडिंग करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इधर, दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल्याणपुर यूथ क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से लाखों दीपों को सजाने और व्यवस्थित करने का काम तेजी से चल रहा है। दीप प्रज्वलन के लिए 40 हजार लीटर से अधिक तिल तेल और 45 क्विंटल घी की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। एक साथ लाखों दीपों की रोशनी से कल्याणपुर को जगमग करने की तैयारी है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो के जारंगडीह में अवैध कोयला भंडारण का खुलासा, प्रशासन एक्शन में

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के जारंगडीह में अवैध कोयला भंडारण का मामला सामने आया. बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र का मामला. जारंगडीह में कथित रूप से अवैध रूप से कोयला भंडारण का पर्दाफाश हुआ. जारंगडीह कर्बला के opposit पुख्ता बगल के जंगलों में अवैध रूप से जमा किया गया कोयला रखा गया है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. जारंगडीह के कई स्थानों पर जहां बत्ती घर, काली मंदिर, असनापानी और जारंगडीह उपस्वास्थ्य केंद्र के बगल का स्थान शामिल है, वहां अवैध रूप से कोयला जमा किया जाता बताया गया है जिसे देर रात पिकअप वैन से विभिन्न मंडियों तक भेजा जाता है. दिन के उजाले में अवैध भंडारण की ये तस्वीरें कोयला की काली खेल का पोल खोल रही हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर किन लोगों द्वारा अवैध भंडारण किया गया और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी; यह बड़ा सवाल है. मामले पर सीसीएल Kathara महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कारवाई की बात कही.
0
0
Report

CRPF जवान सुधीर स्वामी के निधन पर नागौर सांसद बेनीवाल ने समन्वय की मांग उठाई

Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल से खबर CRPF जवान सुधीर स्वामी के निधन के बाद मामला गर्माया, समर्थन में उतरे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मुंडियागढ़ निवासी हैं CRPF उप निरीक्षक सुधीर स्वामी, जवान के परिजनों के साथ मांगों को लेकर रेनवाल में आंदोलन कर रहे हैं ग्रामीण। आर्थिक पैकेज, शहीद का दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन। RLP कार्यकर्ता भी आंदोलन स्थल पर मौजूद, बेनीवाल ने भी उठाई आवाज। सांसद बेनीवाल ने जयपुर रेंज IG और जिला कलेक्टर से फोन पर की वार्ता। राज्य सरकार से केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर मांगों का सकारात्मक समाधान निकालने की अपील। CRPF के अधिकारी देर रात सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे थाने। आइजोल के लोक भवन में ड्यूटी के दौरान हुआ था सब इंस्पेक्टर सुधीर स्वामी का आकस्मिक निधन。
0
0
Report

जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक और सोने की चेन समेत लाखों का सामान बरामद जौनपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली, मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार से जुड़े एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कुल 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, पीली धातु की एक चेन, 8,180 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा कोतवाली पुलिस ने पांच पुरुषों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3,480 रुपये नकद, पीली धातु की एक चेन, चोरी की दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद चेन को कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित बताया गया है, जबकि एक मोटरसाइकिल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी है। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ौतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। मछलीशहर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार वहीं, मछलीशहर पुलिस ने रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और चेन बेचने से प्राप्त 4,700 रुपये बरामद किए गए। इस मामले में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को दबोचा इसी अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बहोरिकपुर सड़क के पास घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से सुजानगंज क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ और जांच के दौरान दो अन्य महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेले और बाजारों में बनाते थे लोगों को निशाना पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और अलग-अलग जिलों में घूमकर वारदातों को अंजाम देते थे। मेला, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। गिरोह में शामिल महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन काटकर फरार हो जाती थीं। चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने खर्च चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी और चार मोटरसाइकिलोें समेत अन्य सामान की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाईट अनंत चंदशेखर सिंह एसपी सिटी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top