465441
आगर मालवा में स्केटिंग करते हुए बालिका ने किया गरबा, दर्शक हुए हैरान
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिला मुख्यालय पर नवरात्र महोत्सव के दौरान एक बालिका ने स्केटिंग करते हुए गरबा किया जिसे देखकर सभी दर्शक हैरान रह गए। बस स्टैंड पर नव दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालिका आयुषी शर्मा ने स्केटिंग करते हुए हाथों में डांडिया लेकर मां के भजनों पर पारंपरिक गरबा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिन्होंने आयुषी की अनोखी प्रस्तुति की सराहना की। दर्शक भी बालिका के साहस और प्रतिभा की प्रशंसा करते नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरवाअड्डा पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट जब्त
Dhanbad, Jharkhand:बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट, विभिन्न नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक कर बिक्री के लिए रखी गई नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि घने जंगल का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से नकली शराब बनाने और सप्लाई करने का धंधा कर रहा था। अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर थाना ले आई है और फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
अरुण साव ने पीएम आवास पर भूपेश बघेल के बयान पर तीखा हमला
Raipur, Chhattisgarh:सेवा संकल्प अभियान को लेकर सभी मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान, कहा- 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब से अब तक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे है. सेवा संकल्प अभियान में 12 अलग-अलग प्रकार की सेवा के काम पूरे देश भर में होंगे, राज्य में भी उसके लिए व्यापक रूप से तैयारी की गई है. सभी 12 योजनाओं के लिए संगठन और सरकार तैयारी कर रही है सभी लोग अपने जिम्मेदारी को निभाएंगे पीएम आवास को लेकर दिए भूपेश बघेल के बयान पर बोले अरुण साव, कहा- जब आंखों में इटालियन चश्मा हो तो ऐसा ही होरा है. जिसने मुख्यमंत्री रहते हुए 18 लाख परिवारों को पीएम आवास से वंचित किया हो, छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को ठगने या धोखा देने का काम किया हो, वह क्या बहस करेंगे? इस तरह की बातें कहकर गरीबों और जरूरतमंदों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे है बाईट- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़.....0
0
Report
80 साल बाद चित्रकोट के हैंडापारा में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के चित्रकोट ग्राम पंचायत का हांडापारा लंबे इंतजार के बाद बिजली से रौशन होगा, आजादी के 80 साल बाद भी चित्रकोट ग्राम पंचायत के इस पारा में विद्युत लाइन नहीं पहुंच पाई है, यहां रहने वाले 8 पारिवारों को दिए और लाल टेन की रौशनी में रात गुजारनी पड़ती है, इस समस्या को zee मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था और सरकार तक ग्रामीणों के दर्द को पहुंचाया था वहीं अब संबंधित विभाग के जिम्मेदारों ने चित्रकोट के इस पारा में विद्युत लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू करने की बात कही है, सीएसईबी के ग्रामीण अधिकारी प्रदीप अग्रवानी ने कहा पथरीला इलाका एवं सड़क नहीं होने से विद्युत लाइन बिछाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ठेकेदार को विद्युत लाइन बिछाने के निर्देश दे दिए गए है अगले हफ्ते तक यहां विद्युत खम्भे लगाने का काम शुरू हो जायेगें0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में सड़क हादसे के बाद भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग पर चक्का जाम
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सड़क हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भटगांव - बिश्रामपुर मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम,, पीड़ित को मुवावजा और ट्रकों के परिवहन पर रोक की कर रहे हैं मांग,, कल ऑटो चालक को ट्रक ने मारी थी टक्कर,, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल सूरजपुर एडमिट,, कल भी स्थानीय लोगों ने किया था चक्काजाम,, लगभग एक घंटे से बैठे हैं आंदोलन पर,, गाड़ियों की लंबी कराते लगी,, बिश्रामपुर इलाके का मामला,,0
0
Report
कपकोट कुंवारी में शंभू नदी की झील से बाढ़ का खतरा, श्मशान घाट डूबे
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट कुंवारी क्षेत्र में शंभू नदी पर बनी झील का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पानी बढ़ने से स्थानीय श्मशान घाट डूब गया है, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार में परेशानी हो रही है। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। कुंवारी में 2013 से भूस्खलन के कारण शंभू नदी में बार-बार झील बन रही है। प्रशासन के मुताबिक झील से पानी की निकासी फिलहाल सुचारु है। वहीं ISRO के NRSC वैज्ञानिकों की रिसर्च में 2013 से 2025 तक के सैटेलाइट डेटा, Sentinel-1 रडार और मैदानी सर्वे के आधार पर झील और भूस्खलन का अध्ययन किया गया है। रिसर्च में झील के संभावित टूटने से बाढ़ के खतरे को लेकर भी modelling की गई है।0
0
Report
रतलाम के इंद्रलोक नगर में चोरों के हौसले बढ़े, CCTV फुटेज सामने
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला इंद्रलोक नगर का है, जहां बीती रात स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया。 बताया जा रहा है कि आरोपी इलाके में लगातार छोटी-छोटी चोरियां कर रहा था। कहीं घरों के दरवाज़े चोरी किए गए, तो कहीं पानी की मोटर गायब मिली। गणेश उत्सव के लिए झांकी में लगाने को रखे पाइप तक चोर ले गए। खास बात ये है कि चोरी का सामान ले जाने के लिए आरोपी सुबह करीब 4 बजे मैजिक और ऑटो चालकों को तलाश रहा था। उसी दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है。0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान आवक शुरू, खरीद जल्द शुरू करने की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, मंडी में सीजन को लेकर तैयारियां जोरो पर, सचिव बोले-मंडी में सीजन को लेकर की गई है सभी व्यवस्थाएं,किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या। अभी सरकारी धान खरीद शुरू नहीं हुई है लेकिन किसान की मांग है कि 15 तारीख तक धान की खरीद शुरू करें सरकार कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान की आवश्यक शुरू हो चुकी है। और धान के सीजन को लेकर मंडी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। कुरुक्षेत्र मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में धान के सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और मंडी में पेचवर्क का काम भी अनाज मंडी में चल रहा है। हरजीत सिंह ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था,अटल कैंटीन व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्थाओं को कर दिया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी。 हरजीत सिंह ने कहा कि उठान को लेकर भी ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि आढ़तियों व किसानों को कोई भी समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मंडी में अभी धान की 1509 की किस्म आ चुकी है। जिसकी प्राइवेट खरीद चल रही है।0
0
Report
दांतारामगढ़ में डकैती: चार-पाँच मुंह ढके बदमाश तीन मकानों से सोना-चांदी लूटे
Sikar, Rajasthan:दांता की रावोरियों की ढाणी में रात को डकैती की बड़ी वारदात इलाके में मचा हड़कंप. दांतारामगढ़ कस्बे के रवादियों की ढाणी में चोरों ने तीन मकानों को निशाना بنایا और रात को वारदात को अंजाम दिया. सबसे बड़ी वारदात फूलचंद कुमावत के मकान में हुई, जहां चोरों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि चोरों ने धारदार हथियार दिखाकर अलमारी की चाबी छीनी और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए. वहीं, फूलचंद कुमावत के बेटे राहुल के साथ मारपीट कर उसका आईफोन और हाथ से चांदी का कड़ा भी छीनने की बात सामने आई है. पीड़ित माली देवी के अनुसार, लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए. घटना की सूचना मिलते ही दांतारामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जिन मकानों में चोरी की कोशिश हुई वहां पर सीसीटीवी कैमरों में चोर दिखाई दे रहे हैं, सभी ने चेहरे पर कपड़े का मास्क पहन रखा है और इनकी संख्या चार पांच बताई जा रही है. वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरी की इस बड़ी वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.0
0
Report
रामदेवरा भादवा मेला कल से शुरू, 7–8 लाख भक्तों की उमड़ती भीड़
Jaisalmer, Rajasthan:पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव का भादवा मेला कल से शुरू होगा। मेला प्रशासन व समाधि समिति की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूज के मौके पर 7 से 8 लाख भक्तों के आने का रामदेवरा में अनुमान है। पुलिस की तरफ से पूरे मेला परिसर पर निगरानी रखने के लिए कई प्रबंध किए गए हैं। रामदेवरा, जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ बाबा रामदेव का भादवा मेला विधिवत रूप से दूज के पावन अवसर पर रविवार से शुरू होगा। समाधि समिति पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। मेले को सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए आठ लाइनों में व्यवस्था की गई है। छाया, पानी आदि सुविधाओं की व्यवस्था की गई है और भीड़ के अनुसार कैंपिंग/तंबुओं की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
37 दिन की हड़ताल के बाद सफाई कर्मी लौटे, सिरसा शहर में साफ-सफाई बहाल
Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा और सिरसा जिला में पिछले 37 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा किए जाने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है। हड़ताल खत्म होने के साथ ही सफाई कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं और शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त होने के बाद सिरसा के नगर परिषद कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी है। कर्मचारियों में हड़ताल खत्म होने और अपनी मांगें पूरी होने को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला है। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को हार पहनाकर भी संघर्ष की जीत की बधाई दी है। इस दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता की खुशी साफ दिखाई दी है । कर्मचारियों ने कहा कि 37 दिनों तक उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया और आखिरकार सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद उनकी मांगों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ है। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निकाय मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी नेताओं मनोज कुमार , बलवंत कुमार और नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष किया है। इस दौरान कर्मचारियों ने कई बार प्रदर्शन किए और सरकार तक मीडिया के जरिए अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की एकजुटता और लगातार संघर्ष के कारण उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है। अब सबसे बड़ा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कर्मचारी दोबारा अपने काम पर लौट आए हैं। सफाई कर्मचारी सड़कों पर झाड़ू लगाते और कूड़ा उठाते हुए नजर आए। जिन इलाकों में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित थी, वहां अब सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहरवासियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जमा कूड़े को हटाने और शहर को साफ-सुथरा बनाने की चुनौती अब नगर परिषद के सामने है। कर्मचारियों के वापस काम पर लौटने के बाद नगर परिषद को भी सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के लिए तेजी से काम करना होगा। कर्मचारियों का कहना है कि उनका संघर्ष केवल अपनी मांगों को लेकर था। उनका उद्देश्य अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखना और उनका समाधान करवाना था। अब जब सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया गया है, तो उन्होंने हड़ताल खत्म कर जनता की सेवा में वापस लौटने का फैसला लिया है। कर्मचारी नेता बलवंत कुमार, नरेश कुमार और मनोज कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए हड़ताल खत्म होने की जानकारी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 37 दिनों तक चले संघर्ष के बाद अब कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगें पूरी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर को साफ रखने का काम करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के बाद बनी सहमति और मांगों पर मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने संघर्ष को समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और हार पहनाकर जीत की बधाई दी है। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर में सफाई अभियान शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले 37 दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। लोगों को आने-जाने के दौरान गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा था। शहरवासियों की ओर से भी लगातार सफाई व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की मांग उठ रही थी। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर परिषद के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी शहर में जमा कूड़े को जल्द से जल्द उठाने और सभी इलाकों में सफाई व्यवस्था बहाल करने की है। सफाई कर्मचारियों ने भी कहा है कि वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने काम पर लौटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शहर को साफ रखना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई, हार पह Nicole आदि और संघर्ष की जीत की बधाई दी गई। वहीं हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर रहेगा। उनके काम पर लौटने के बाद शहर में सफाई अभियान शुरू हो चुका है।0
0
Report
पाटन के पेड़ पर जहरीला कोबरा, सड़क पर मचा रहा दहशत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जहरीले सांप की दहशत\nपाटन के थापक वार्ड में एक सांप ने दहशत मचा रखी है सड़क के ऊपर पीपल के पेड़ पर यह सांप रहता है जो कि अक्सर पक्षियों को खाने के चक्कर में अक्सर पेड़ पर लटक जाता है जिससे पाटन मनकेडी मार्ग से गुजरने वाले राहि रुक जाते हैं और यहां पर जाम के हालात बन जाते हैं ।बताया जाता कि सांप कोबरा प्रजाति का है और काफी जहरीला है वहीं लोगों का कहना है कि पीपल के पेड़ की डालियां आसपास की घरों में भी फैल गई है ऐसे में लोगों को काफी खतरा है मामले की शिकायत नगर परिषद से भी की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना कि नगर परिषद पैसों की मांग करती है जिसके चलते वह परेशान है और यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है पीपल के पेड़ में लटकता काला सांप कभी भी किसी को भी काट सकता है और वह उसका शिकार बन सकता है स्थानीय नागरिकों ने मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
भाजपा मोदी-धामी के जन्मदिन को सेवाकल्प के रूप में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मनाएगी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भाजपा इस वर्ष प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर एक माह तक सेवा संकल्प के रूप में मनाएगी और जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री धाम तथा प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर सहित तमाम मंदिरों में 17 अक्टूबर को आशीर्वाद दीपक जलाएंगे। जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रधानमंत्री काल में देशहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं इसलिए भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एक माह तक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाएंगे।0
0
Report
Advertisement
बरेली पुलिस ने तालाब से जुआ खेलने 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, तालाब में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, तालाब में जलकुंभी के बीच छिप कर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने घेराबंदी करके किया गिरफ्तार, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा की घटना, दि0 12.09.26 को भंडसर रोड, कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा हार-जीत का जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। मौके से ₹5,300 नगद एवं ताश की गड्डी बरामद हुई। प्रकरण में थाना हाफिजगंज पर मु0अ0सं0 513/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणः- 1.रूपलाल पुत्र टीकाराम नि0 कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज, बरेली। 2.करन पुत्र वीरेन्द्र नि0 कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज, बरेली। 3.पोशाकी पुत्र प्यारेलाल नि0 वार्ड नं0 10, कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज, बरेली। 4.वकील पुत्र रहीश नि0 कस्बा रिठौरा, थाना हाफिजगंज, बरेली। 5.रविन्द्र पुत्र चिरौंजी नि0 ग्राम उगनापुर, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली। 6.जमालुद्दीन पुत्र बाबूबक्श नि0 ग्राम पुरनापुर, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली।0
0
Report
रजद टिकट घोटाले के आरोप से बिहार की राजनीतिक गर्मी बढ़ी: विपक्षी दलों ने लगाई रोचक टिप्पणी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कांग्रेस ने कहा ये आरजेडी का आंतरिक मामला है और आरजेडी के अंदरखाने इस पर चर्चा करना ज्यादा बेहतर होगा। जहां तक प्रत्याशियों के चयन का सवाल है, प्रत्याशियों का चयन पार्टी का आला कमान करता है। जब आला कमान ने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है, तो उसके बाद उस फैसले पर बहुत ज्यादा टीका-टिप्पणी करना किसी के लिए भी उचित नहीं माना जाता। पार्टी के फैसले का सम्मान होना चाहिए और अगर कोई आपत्ति है, तो उसे पार्टी के अंदर उचित मंच पर रखा जाना चाहिए। जेडीयू ने कहा देखिए, रोहिणी आचार्य जी का ट्वीट आया है। आज स्थिति ये है कि तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ उनके गठबंधन के सहयोगी भी पूरी मजबूती से खड़े नहीं दिख रहे हैं और खुद तेजस्वी यादव के पास भी अपने दम पर पर्याप्त प्रत्याशी नहीं हैं। यही वजह है कि सहयोगी दलों के नेताओं को तोड़कर अपना प्रत्याशी बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे साफ है कि राष्ट्रीय जनता दल में टिकट को लेकर लेन-देन का जो खेल है, वह अब चरम पर पहुंच चुका है। खुद आरजेडी के कार्यकर्ता लंबे समय से टिकट वितरण को लेकर सवाल और आरोप लगाते रहे हैं। और आज जिस तरह की परिस्थितियां सामने आ रही हैं, उससे जनता के सामने आरजेडी की असल राजनीति और उसकी कथित विचारधारा पूरी तरह उजागर हो रही है। राजद ने कहा जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेताओं को पहले अपने घर में झांककर देखना चाहिए। उनके यहां किस तरह की स्थिति और परिस्थिति बनी हुई है, ये किसी से छिपा नहीं है। जेडीयू में जूतम-पैजार की स्थिति है। अनंत सिंह जिस तरह नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पहले उन्हें अपना घर संभालना चाहिए। दूसरे के घर में ताक-झांक करने से उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला। बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में है, खासकर ग्रेजुएट, शिक्षित, छात्र और नौजवान वर्ग में। तेजस्वी यादव ने सत्ता में रहते हुए भी और सत्ता से बाहर रहने के बाद भी लगातार छात्रों, शिक्षकों और बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे पर संघर्ष किया है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति, नियमितीकरण और रोजगार के मुद्दे पर काम किया और लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। आज भी तेजस्वी यादव छात्रों, नौजवानों और शिक्षकों के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के नेता सिर्फ वाचाल प्रवक्ताओं के जरिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन उनकी नीति और नीयत कभी भी छात्र, शिक्षक और नौजवानों के हित में नहीं रही है। इसलिए जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब भी देगी। राजद ने कहा जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेताओं को पहले अपने घर में झांककर देखना चाहिए। उनके यहां किस तरह की स्थिति और परिस्थिति बनी हुई है, ये किसी से छिपा नहीं है। जेडीयू में जूतम-पैजार की स्थिति है। अनंत सिंह जिस तरह नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पहले उन्हें अपना घर संभालना चाहिए। दूसरे के घर में ताक-झांक करने से उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला। बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में है, खासकर ग्रेजुएट, शिक्षित, छात्र और नौजवान वर्ग में। तेजस्वी यादव ने सत्ता में रहते हुए भी और सत्ता से बाहर रहने के बाद भी लगातार छात्रों, शिक्षकों और बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे पर संघर्ष किया है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति, नियमितीकरण और रोजगार के मुद्दे पर काम किया और लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। आज भी तेजस्वी यादव छात्रों, नौजवानों और शिक्षकों के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के नेता सिर्फ वाचाल प्रवक्ताओं के जरिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन उनकी नीति और नीयत कभी भी छात्र, शिक्षक और नौजवानों के हित में नहीं रही है। इसलिए जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब भी देगी। राजद ने कहा जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी के नेताओं को पहले अपने घर में झांककर देखना चाहिए। उनके यहां किस तरह की स्थिति और परिस्थिति बनी हुई है, ये किसी से छिपा नहीं है। जेडीयू में जूतम-पैजार की स्थिति है। अनंत सिंह जिस तरह नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, पहले उन्हें अपना घर संभालना चाहिए। दूसरे के घर में ताक-झांक करने से उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला। बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में है, खासकर ग्रेजुएट, शिक्षित, छात्र और नौजवान वर्ग में। तेजस्वी यादव ने सत्ता में रहते हुए भी और सत्ता से बाहर रहने के बाद भी लगातार छात्रों, शिक्षकों और बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे पर संघर्ष किया है। उन्होंने शिक्षकों की नियुक्ति, नियमितीकरण और रोजगार के मुद्दे पर काम किया और लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। आज भी तेजस्वी यादव छात्रों, नौजवानों और शिक्षकों के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष और आंदोलन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के नेता सिर्फ वाचाल प्रवक्ताओं के जरिए बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन उनकी नीति और नीयत कभी भी छात्र, शिक्षक और नौजवानों के हित में नहीं रही है। इसलिए जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब भी देगी। अब आगे क्या होता है, यह देखने वाली बात है। लेकिन सवाल अपनों ने खड़ा किया है, इसलिए जवाब भी पार्टी नेतृत्व को ही देना चाहिए।0
0
Report
रामनगर ट्रांसपोर्ट नगर में दबंगों की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर नशेड़ियों का उत्पात, युवक को सड़क पर गिराकर हॉकी से पीटा,पुलिस जांच में जुटी Story.-रामनगर ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर कुछ युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है,वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक सड़क पर पड़े व्यक्ति को दबाए हुए है. जबकि दूसरा उसके ऊपर हॉकी से वार करता नजर आ रहा है,इतना ही नहीं वीडियो में एक युवक की आवाज भी सुनाई दे रही है. जिसमें वह कथित तौर पर कहता है—जान से मार दो इसको,वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. गौर हो कि रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखाई दे रहा है,उसके ऊपर एक युवक बैठकर या दबाकर उसे काबू में किए हुए नजर आता है. जबकि दूसरा युवक हाथ में हॉकी लेकर उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद एक युवक की आवाज भी वीडियो में रिकॉर्ड हुई है. इसमें वह कथित तौर पर दूसरे युवकों से व्यक्ति को जान से मारने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस तरह की मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं मामले का वीडियो सामने आने के बाद रामनगर पुलिस भी सक्रिय हो गई है,मामले रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर सभी संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही घटना में शामिल युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.0
0
Report
Advertisement
