आगर मालवा में नकली घी का बड़ा कारखाना पकड़ा गया, 31 लाख का नकली घी जब्त
Agar, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहारी सीजन में आगर मालवा जिले में नकली घी बनाने का बड़ा कारखाना पकड़ा गया है। यहां से करीब 31 लाख रुपये का 7,000 लीटर नकली घी जब्त किया गया। जिला खाद्य विभाग, राजस्व और कोतवाली पुलिस के संयुक्त दल ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला मुख्यालय के पास आव माता रोड पर हुई इस कार्रवाई में नकली घी के बड़े-बड़े ब्रांड के रैपर भी बरामद हुए, जिनका उपयोग कर नकली घी को असली ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था। टीम ने नकली घी बनाने की मशीनें और सामग्री भी जब्त कर कारखाने को सील कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
