465441
MP में क्रिकेट खेलते समय 15 वर्षीय बालक की गई जान
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा के सुसनेर में क्रिकेट खेलने के दौरान 15 वर्षीय बालक की जान चली गई। दोस्तों के साथ खेलते समय अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसनेर थाना प्रभारी केशर राजपूत ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दंतेवाड़ा: नेरली घाटी में ट्रक पेड़ से टकराया, रास्ते पर लगा लंबा जाम
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग दंतेवाड़ा - नेरली घाटी में ट्रक पेड़ से टकराया, सड़क पर लगा लंबा जाम दंतेवाड़ा के बचेली-नेरली घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और घाटी में लंबा जाम लग गया। जाम में यात्री बसों, कारों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंस गए हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने में जुट गई है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
उज्जैन पुलिस का स्वदेशी पोर्टेबल CCTV सेटअप, पांच स्थानों पर लाइव निगरानी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन.. बिजली का कनेक्शन नहीं, फिर भी LIVE निगरानी! उज्जैन पुलिस का देसी CCTV मॉडल, CM मोहन यादव ने सराहा बिजली का कनेक्शन नहीं...लेकिन कैमरा लगातार निगरानी करता रहे। उज्जैन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक ऐसा पोर्टेबल CCTV मॉडल तैयार किया है, जिसे जरूरत के हिसाब से कहीं भी लगाया जा सकता है。 इस स्वदेशी तकनीकी नवाचार को उज्जैन पुलिस के आरक्षक गौरव जयसवाल ने तैयार किया है। बाबा महाकाल की सवारी के दौरान इस तकनीक का पांच अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल किया गया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पुलिस के इस नवाचार का जायजा लिया और इसकी सराहना की。 उज्जैन में बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा और निगरानी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। खासकर ऐसे स्थान, जहां स्थायी CCTV कैमरे लगाना आसान नहीं होता。 इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए पुलिस की रेडियो शाखा में पदस्थ आरक्षक गौरव जयसवाल ने पोर्टेबल CCTV कैमरा तैयार किया。 यह कैमरा नियमित बिजली कनेक्शन पर निर्भर नहीं है और सिम आधारित संचार व्यवस्था के जरिए लाइव निगरानी तथा वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने में सक्षम है。 बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी के दौरान इस तकनीक का प्रयोग किया गया। गुदरी चौराहा, हरसिद्धि पाल, रामघाट, रामानुजकोट और कमरी मार्ग—इन पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए गए。 करीब एक महीने की मेहनत से तैयार किए गए इस मॉडल का सवारी के दौरान सफल परीक्षण हुआ। जरूरत पड़ने पर कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज का इस्तेमाल महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर भी किया जा सकता है。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस तकनीकी पहल का जायजा लिया और उज्जैन पुलिस के प्रयास की सराहना की。 पुलिस अब इसी मॉडल के करीब 10 और पोर्टेबल CCTV कैमरे तैयार कराने की दिशा में काम कर रही है। इन्हें शहर के ऐसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया जा सकेगा, जहां स्थायी CCTV की व्यवस्था करना मुश्किल है。 यानी अब उज्जैन पुलिस की निगरानी व्यवस्था सिर्फ स्थायी कैमरों तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत के मुताबिक कैमरा मौके पर पहुंचेगा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगा। कम लागत और स्वदेशी तकनीक का यह मॉडल उज्जैन पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक नई पहल के तौर पर सामने आया है。0
0
Report
इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज अब 19 सितम्बर को
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पहले यह कार्यक्रम 12 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसकी तारीख बदली गई है. कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को इंदौर में होगा. राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से शहर में सियासी हलचल तेज है. कांग्रेस की ओर से छात्रों और युवाओं के बीच बड़े स्तर पर संवाद कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है. पहले कांग्रेस ने 12 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की थी. इसके लिए नेहरू स्टेडियम को आयोजन स्थल के तौर पर प्रस्तावित किया गया था. हालांकि स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के बाद अब कार्यक्रम को एक सप्ताह आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया है. इंदौर में कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कार्यक्रम की नई तारीख की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित था जो अब 19 सितंबर को आयोजित होगा. कांग्रेस की बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
विदिशा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने हनुमान अंश से करोड़ों दिल जीते
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। हाल ही में 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म लगभग 2 करोड रुपए के बजट से बनी है. शुरुआती दिनों में फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया. परंतु जैसे ही फिल्म में एक नया मोड़ आया तो कुछ ही दिनों में लगभग 45 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म में काम करने वाले विदिशा जिले की तहसील गंजबासोदा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया सात्विक शर्मा विदिशा जिले के गंज बासौदा के निवासी है. हनुमान अंश फिल्म के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में और नाटकों में भी काम किया है. सात्विक शर्मा गंजबासौदा के निवासी है जो कि भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. उनके पिता का कहना है कि समय-समय पर जब भी कोई अच्छा रोल मिलता है तो मैं स्वयं इसे मुंबई लेकर जाता हूं. जब सात्विक शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि मुझे जब इस फिल्म का ऑफर मिला तब मैंने अपने दादाजी से नीम करोली बाबा के जीवन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की. मेरे दादाजी ने मुझे नीम करोली बाबा के बारे में बहुत कुछ बताया, साथ ही बाल कलाकार सात्विक शर्मा जो की नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म मैं शुभंकर का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने अवश्य जाएं.0
0
Report
तेज़ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 वर्षीय सौरभ की मौत, इलाके में मातम
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 साल के मासूम को रौंदा, साइकिल चला रहे तीसरी के छात्र सौरभ की दर्दनाक मौत उज्जैन शहर की राज रॉयल कॉलोनी क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर के बाहर साइकिल चला रहे 10 वर्षीय मासूम सौरभ को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बेरहमी से रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर ही मासूम सौरभ की दर्दनाक मौत गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ पिता शैलेंद्र चावंड जिसकी उम्र 10 वर्ष हे जो कि कक्षा 3 का छात्र था, अपने घर के बाहर बेफिक्र होकर साइकिल चला रहा था। तभी अचानक काल बनकर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे चपेट में लेते हुए उसके ऊपर से गुजर गई। मृतक सौरभ दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता शैलेंद्र पेशे से पेंटर हैं। घटना के बाद से ही काजल कॉलोनी और राज रॉयल कॉलोनी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; सतना-चित्रकूट में चेतावनी जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कल से भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में बारिश का दौर और तेज होने की संभावना सतना में भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी सतना और चित्रकूट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में फर्जी पासबुक एडिटिंग से बैंक से निकासी, आरोपी गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका खोज निकाला है। अब साइबर अपराधी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के साथ-साथ फर्जी तरीके से पासबुक में एंट्री कराकर बैंक के काउंटर से ही खाते से रुपए निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्णिया में सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एडिट की गई फर्जी पासबुक भी बरामद की गई है। मामला पूर्णिया के चुनापुर इलाके का है। जानकारी के अनुसार, चुनापुर निवासी एक खाताधारक के खाते से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, पूर्णिया से राशि की निकासी कर ली गई। खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिलने के बाद खाताधारक को संदेह हुआ। इसके बाद उसने बैंक प्रबंधन से मामले की शिकायत की। बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी जानकारी शिकायत मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पासबुक में छेड़छाड़ कर उसे एडिट किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी तरीके से तैयार की गई पासबुक भी बरामद की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पासबुक में किस तरह से बदलाव किया और उसके आधार पर बैंक काउंटर से राशि की निकासी कैसे हो गई। सिग्नेचर का मिलान कैसे हुआ, पुलिस कर रही जांच पूर्णिया के एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि बैंक के काउंटर से पासबुक को एडिट कर राशि की निकासी करने का एक नया तरीका सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बैंक काउंटर से खाते से रुपए निकाले गए तो निकासी के दौरान खाताधारक के हस्ताक्षर का मिलान किस तरह किया गया। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या उसके साथ इस पूरे खेल में अन्य लोग भी शामिल हैं। बैंक कर्मियों की भूमिका की भी जांच मामले में पुलिस अब बैंक स्तर पर भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी पासबुक के आधार पर राशि निकासी के दौरान बैंक की निर्धारित प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं। अगर प्रक्रिया का पालन हुआ था तो फर्जी पासबुक और सिग्नेचर के बावजूद निकासी कैसे हो गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस पूरे खेल में बैंक से जुड़े किसी व्यक्ति की मिलीभगत तो नहीं है। हालांकि, अभी तक पुलिस की जांच में बैंक कर्मियों की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे और मामलों की भी आशंका पुलिस को आशंका है कि पासबुक में छेड़छाड़ कर बैंक काउंटर से राशि निकालने का यह मामला अकेला नहीं हो सकता। सीमंचल के दूसरे इलाकों में भी इस तरह से खाताधारकों को निशाना बनाया गया है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने खातों को निशाना बनाया, कितनी राशि की निकासी की गई और इस गिरोह में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तकनीकी और बैंकिंग स्तर पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद साइबर ठगी के इस नए तरीके से जुड़े और भी खुलासे होने की उम्मीद है।0
0
Report
मद्महेश्वर के पास चट्टान टूटने से मंदाकिनी जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
Routhiya, Uttarakhand:स्लग: मद्महेश्वर में बारिश से चट्टान टूटी, मंदाकिनी नदी का बढ़ सकता है जलस्तर.. स्थान: रुद्रप्रयाग, 02 सितंबर 2026 एंकर: रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मद्महेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। बंदतोली के समीप चट्टान का एक हिस्सा टूटने से मोरखंडा नदी में मलबा और पत्थर आ गए हैं, जिसके चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए मंदाकिनी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है। जिला प्रशासन ने एहतियातन नदी किनारे रहने और आवाजाही करने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं。 वीओ: रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच मद्महेश्वर क्षेत्र में चट्टान टूटने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार शाम करीब 6 बजकर 3 मिनट पर डीडीआरएफ टीम मद्महेश्वर ने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी कि बंदतोली के समीप चट्टान का कुछ हिस्सा टूट गया है। चट्टान का मलबा और पत्थर मोरखंडा नदी में पहुंचने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।हालांकि फिलहाल किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी है। मोरखंडा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के चलते मंदाकिनी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना जताई गई है। सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कुंड स्थित रिन्यू जल विद्युत परियोजना को भी स्थिति से अवगत करा दिया है। वहीं, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग नगर पालिका और तिलवाड़ा,अगस्त्यमुनि तथा ऊखीमठ नगर निकायों के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के किनारे न जाने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
HP विश्वविद्यालय बिल पास पर Jai Ram Thakur का बयान; राम जन्मभूमि ट्रस्ट संदर्भ
Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): JAI RAM THAKUR (FORMER HIMACHAL PRADESH CM) ON HP UNIVERSITY BILL PASSED BY ASSEMBLY / RAM JANMABHOOMI TRUST TRUSTEE0
0
Report
Advertisement
लखनऊ STF ने पेपर लीक मामले में अपराधी पुष्कर पांडे समेत दो गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ STF यूपी STF को मिली बड़ी सफलता कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य अनुराग मिश्रा एवं आर०ओ०/ ए०आर Zero-आरो० की परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वांछित पुष्कर पांडे को किया गिरफ्तार. STF द्वारा पकड़े गए अभियुक्त अनुराग मिश्रा का पुष्कर पांडे जनपद प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं. STF ने दोनों अभियुक्तों को पार्श्वनाथ अपार्टमेंट के बगल थाना विभूति खंड लखनऊ से किया गिरफ्तार.0
0
Report
स्वरा भास्कर के जौहर टिप्पणी पर पटना में बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई
Patna, Bihar:पटनाः कथित तौर पर फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। पटना में बीजेपी नेता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने स्वरा भास्कर के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज किया है। कृष्णा सिंह कल्लू ने अभिनेत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वरा भास्कर की टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महिलाओं और देश की माताओं-बहनों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी नेता ने स्वरा भास्कर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।0
0
Report
जौनपुर में ठेले हटाने के विवाद से सड़क पर जाम, यातायात बाधित रहा
Jaunpur, Uttar Pradesh:ठेले हटाने के विवाद में सड़क पर उतरे सब्जी व्यापारी, एक घंटे तक जाम में फंसी रही जनता जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में डीएम आवास के पास सब्जी के ठेले हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे ठेलों को हटाने की बात कहे जाने के बाद सब्जी व्यापारी सड़क पर उतर आए और ठेले लगाकर मार्ग को जाम कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि पुलिस एक सब्जी विक्रेता की लड़के को अपने साथ ले गई है। इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर ठेले खड़े कर दिए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक आम लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं ने ग्राहकों को सब्जी देने से भी इनकार कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, सदर एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाते हुए बताया कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ठेले लगने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के लिए अगले दिन सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि व्यापारी तत्काल जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जिस लड़के को पुलिस अपने साथ ले गई है, उसे पहले छोड़ा जाए। पुलिस द्वारा लड़के को छोड़ने के बाद व्यापारियों ने अपना विरोध समाप्त किया और सड़क से ठेले हटाए। इसके बाद करीब एक घंटे से बाधित यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका。 सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सब्जी विक्रेता सड़क पर बेतरतीब ढंग से ठेले लगाते हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को बातचीत के लिए अगले दिन सुबह 10 बजे कार्यालय बुलाया गया है। बैठक में व्यवस्था को लेकर समाधान निकाला जाएगा और व्यापारियों से निर्धारित स्थान पर ही सब्जी की दुकान लगाने की अपील की जाएगी। बाईट- महिपाल सिंह सिटी मजिस्ट्रेट बाईट सब्जी व्यापारी0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र पुलिस bust liquor smuggling network, about 60 lakh recovered
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर घेराबंदी कर शराब से लदा डीसीएम पकड़ा है। डीसीएम से 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशी यानी 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 33 लाख और डीसीएम की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। यानी पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये की बरामदगी की है। मौके से हरियाणा निवासी आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये कि शराब की बोतलों पर FOR SALE PUNJAB ONLY लिखा था और इसे बिहार ले जाना रहा था। सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े खेल का खुलासा किया है। मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी डीसीएम में भारी मात्रा में शराब लदे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो डीसीएम चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन करीब 200 मीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीसीएम की तलाशी ली गई तो अंदर शराब की पेटियां देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। कुल 464 पेटियों में 13 हजार 296 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 4077.36 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये है। जांच में शराब की बोतलों पर FOR SALE PUNJAB ONLY लिखा मिला। पूछताछ में शराब को बिहार ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हरियाणा के भिवानी निवासी 28 वर्षीय करन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल और 1200 रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल करीब 27 लाख रुपये कीमत का डीसीएम भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शराब और वाहन समेत कुल बरामदगी करीब 60 लाख रुपये की है। अब पुलिस पूछताछ के आधार पर इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।0
0
Report
पटना में तेजस्वी यादव ने बिहार की बाढ़ स्थिति और डस्टबिन घोटाले पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): TEJASHWI YADAV(LEADER OF OPPOSITION, BIHAR) ON TODAY’S MEETING, FLOOD-LIKE SITUATION IN BIHAR AND PRASHANT KISHOR’S ‘DUSTBIN SCAM’ ALLEGATION0
0
Report
लखनऊ: योगी ने इंफ्लूएंजा-ए(H1N1) एवं मौसमी इंफ्लुएंजा स्थिति पर बैठक की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH REVIEWS MEETING ON INFLUENZA-A H1N1 AND SEASONAL INFLUENZA SITUATION / VISUALS0
0
Report
Advertisement
