465441
MP में 800 बीघा शासकीय गोचर भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त
Agar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आगर मालवा जिला प्रशासन ने शासकीय गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह के निर्देश पर सुसनेर एसडीएम मिलिंद ढोके ने नलखेडा विकासखंड के ग्राम सेमलखेडी में 800 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अब इस भूमि पर गोशाला की गायों को चरने के लिए छोड़ दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की साजिश रची, तीन गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:स्लग: नौकरानी ने रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उत्तर दिल्ली के रूप नगर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, उसी घर की पूरी जानकारी रखने वाली पूर्व नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, सरोज नाम की नौकरानी कुछ महीने पहले बुजुर्ग दंपति के घर काम छोड़ चुकी थी। लेकिन घर की दिनचर्या, सामान और नकदी से जुड़ी तमाम जानकारी उसके पास थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने बेटे मनोज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर को निशाना बनाने की साजिश रची। आरोप है कि बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक بنایا और घर में जमकर लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रूप नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस के साथ इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और गुप्त सूत्रों से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। जांच के दौरान आरोपियों की स्कूटी का नंबर सामने आया। पुलिस ने स्कूटी के मालिक तक पहुंचकर तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो लूट की साजिश का कनेक्शन सीधे नौकरानी के बेटे मनोज तक जा पहुंचा। पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश तक पहुंची। लेकिन यहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर और पाउंड भी बरामद किए हैं। उत्तर दिल्ली जिले की DCP निहारिका भट के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की साजिश के पीछे घर की पूरी जानकारी रखने वाली नौकरानी और उसका बेटा मुख्य कड़ी थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल रूप नगर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में लूट की इस पूरी साजिश से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं। साथ ही फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।0
0
Report
आगरा कैंट स्टेशन पर साधु की पिटाई: माँ ने बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और कुछ अन्य लोग साधु के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि साधु ने एक बच्ची के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद बच्ची की मां और वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक बच्ची की मां ने साधु पर बच्ची के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। आरोप के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने साधु की पिटाई शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद यात्रियों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालाँकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।0
0
Report
गांदरबल में जंगल भांग ध्वंस: नशामुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए पुलिस की कार्रवाई
Aram Pora, Ganderbal, As part of the “Nasha Mukt Jammu & Kashmir”, Ganderbal Police, in collaboration with civil society members, conducted a wild cannabis destruction drive in the jurisdiction of Police Station Kheerbawani at Korag & Sehpora. During the drive, wild cannabis spreading over more than 02 kanals of land was identified and completely destroyed, so as to refrain youth from the drug addiction. Ganderbal Police reiterated its commitment to make the district drug-free and urged the public to actively cooperate in identifying and reporting illicit drug-related activities and cultivation.0
0
Report
Advertisement
जानवरों के साथ बेवजह छेड़छाड़ भारी पड़ी: बंदरों ने शख्स पर हमला कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:जानवरों के साथ बेवजह छेड़छाड़...या उन्हें उकसाना कितना भारी पड़ सकता है...इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.... वीडियो में एक शख्स बंदरों को छड़ी से परेशान करता नजर आ रहा है... शख्स की हरकत से बंदर इधर-उधर भागने लगते हैं.... लेकिन जब वह लगातार उन्हें छड़ी से मारता है....तो बंदर भी उस पर हमला कर देते हैं...इसके बाद शख्स की सारी होशियारी धरी की धरी रह जाती है...बंदर महज 10 सेकेंड के भीतर उसे घेरकर जमीन पर गिरा देते हैं....और जमकर उसकी धुनाई कर देते हैं.... सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो साफ दिखाता है कि.... जानवरों को बेवजह उकसाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है....0
0
Report
25 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में आया प्रथम स्थान, प्रधान/प्रशासन ने किया सम्मानित
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनियां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवड़ी में 25 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान लाने वाले ग्राम पंचायत सेवड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र नितेश कुमार राय को प्रधान प्रशासक आसुतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया । बच्चो ने ताली बजाकर स्वागत किया । सेवड़ी के रहने वाले नितेश कुमार राय पुत्र सरजू राय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है । बीते 13 अगस्त 26 को चन्दौली के झांसी में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिसमे यहां के होनहार छात्र नितेश ने क्षेत्र,गांव और विद्यालय का नाम रौशन कर 25 किलो ग्राम भार में कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इस उपलब्धि पर छात्र नितेश राय को विद्यालय में एक समारोह में बच्चो और अभिभावकों के समक्ष प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह ने शील्ड और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया । कहा कि बच्चे को सम्भलने का यही एक उम्र होती है । विद्यालय और परिवार के संस्कार ने नितेश को जनपद में प्रथम स्थान दिलाने वाले विद्यालय के अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । जो छात्र को इस लायक बनाया । छात्र को जहां भी मेरी जरूरत होगी तन मन धन से साथ दूंगा । जो भी छात्र इस विद्यालय का नाम जनपद में रौशन करेगा उसे सम्मानित किया जायेगा । इस दौरान प्रधानाध्यापक बंसलाल,अध्यापक प्रकाश पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव,डॉ जगजीवन राम, नईम अहमद, अध्यापिका कमर जहां,सविंदर यादव,राकेश कुमार गौतम,अरुण कुमार यादव इत्यादि लोगो उपस्थित रहे ।0
0
Report
साइबर ठगों के खिलाफ बिलासपुर रेंज पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। साइबर ठगों के खिलाफ बिलासपुर रेंज पुलिस अब और सख्त होने जा रही है। रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी ने फर्जी सिम बेचने वाले पीओएस एजेंटों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों में होल्ड पीड़ितों की रकम को कानूनी और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर जल्द वापस दिलाने पर जोर दिया। आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर रोज लॉगिन करने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को उसी दिन स्वीकार कर तत्काल कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिलों के संदिग्ध मयूल अकाउंट की सूची भेजी गई है। इन खातों पर तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन से अधिक पुराने बैंक होल्ड मामलों में भी धारा 106 और न्यायालयीन आदेश की प्रक्रिया तेज कर पीड़ितों की रकम उनके खातों में वापस दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब साइबर ठगी में गिरफ्तार आरोपियों का पूरा ब्योरा, फिंगरप्रिंट और केस की स्थिति समन्वय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पंजीकृत वालंटियर्स का सत्यापन भी जल्द पूरा किया जाएगा। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और ठगी के शिकार लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, शिकायत मिलते ही कार्रवाई करें और पीड़ितों की रकम जल्द से जल्द वापस दिलाएं।0
0
Report
Advertisement
DPI के बाहर ABVP-शिक्षकों के प्रदर्शन पर सियासत; भाजपा का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल DPI के बाहर ABVP और शिक्षकों के प्रदर्शन पर सियासत बीजेपी प्रवक्ता कर्नल ईशान ने कहा सरकार छात्रों का और शिक्षकों का ध्यान रख रही है और कांग्रेस अगर किसी भी छात्र संगठन को भाजपा के साथ जोड़ रही है तो यह केवल राजनीति है इस पूरे मुद्दे पर जो बेहतर किया जा सकता है सरकार उसके प्रयास में जुटी है। बाइट कर्नल ईशान, बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
शक्कर की महँगाई पर सियासत तेज, भाजपा ने सरकार पर एथेनॉल-कर आरोप लगाए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शक्कर की रेट बढ़ने पर सियासत भाजपा प्रवक्ता योगेश गुप्ता ने कहा कि शक्कर की बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के संज्ञान में यह मामला है वैश्विक स्थिति के कारण थोड़ी बढ़ोतरी हुई है जिसे सरकार जल्द से जल्द सुधार करने की कोशिश में लगी है....एथेनॉल को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है पहले पेट्रोल के नाम पर कर रही थी और अब शक्कर के नाम पर कर रही है...0
0
Report
जालौन में अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, 1.4 किग्रा गांजा बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पकड़े गए युवक के पास से 1 किलो 400 ग्राम गांजा हुआ बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गांजे के साथ की युवक की गिरफ्तारी, पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की रामपुरा थाना पुलिस ने टीहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
Advertisement
हुसैनगंज, भिटारी में नकाबपोश बदमाशों ने घर में लूट की वारदात अंजाम दी
Fatehpur, Uttar Pradesh:हुसैनगंज में असलहाधारी बदमाशों का धावा, घर में सो रहे परिवार को लूटा भोर करीब 3 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट चारपाई पर सो रही महिला की कनपटी पर असलहा लगाकर उतरवाए जेवर सोने का मंगलसूत्र, कान का बाला, चांदी की पायल-बिछिया समेत नकदी ले गए बदमाश चार पहिया वाहन में रखे करीब 1.25 लाख रुपये भी ले जाने का आरोप वारदात के दौरान परिवार के सदस्य को दबोचकर रखा, विरोध करने पर दी धमकी सूचना पर पहुंची पुलिस, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव का मामला0
0
Report
ललितपुर पुलिस ने 111 खोए मोबाइल लौटाकर मालिकों को सौंपे; कीमत करीब 21 लाख
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस और सर्विलांस टीम ने 111 लोगों के खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिये। जिनकी कीमत करीब 21 लाख रूपये बताई गई है, रक्षाबंधन त्यौहार से पहले अपने खोए हुए मोबाईल फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। आज ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने पुलिस लाइन सभागार में 111 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को वापस दिये। अपने खोए हुए और गिर गये मोबाइल फोन वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आये। पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने बताया कि उन्हें जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि करीब 111 लोगों के मोबाइल फोन गिर गये या खो गये; ऐसे लोगों के मोबाईल फोन बरामद करने के लिये सर्विलांस टीम को लगाया गया था, जिन्होंने अन्य जनपदों और अन्य राज्यों से मोबाईल फोन को भ्रमित किया गया था।0
0
Report
उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा का विपक्ष बहिष्कार पर बड़ा बयान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रामकेश मीणा। उपनेता प्रतिपक्ष। विपक्ष के बहिष्कार पर0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कटनी मामले में CSP नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध निलंबन का निर्देश दिया
Noida, Uttar Pradesh:भोपालकटनी के गंभीर मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन मुख्यमंत्री ने संबंधित CSP के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्य सचिव को दिए CSP के निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही और पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं—CM मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के दिए निर्देश जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला CM का साफ संदेश—दबाव, लापरवाही या पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं0
0
Report
CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले में टीकाराम जूली का बयान जारी
Jaipur, Rajasthan:CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बाईट0
0
Report
तरनतारन में बंद ने आम जनता को किया परेशान; रिहाई-परोल की मांग तेज
Tarn Taran Sahib, Punjab:बंदी सिंहों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिए जाने की मांग को लेकर पंजाब बंद का तरनतारन में व्यापक असर देखने को मिला। सिख संगठनों और संगत की ओर से शहर के बाजारों को शांतिपूर्ण तरीके से बंद करवाया गया। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद रहीं और शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बंद के चलते बस सेवा और रेल सेवा भी प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। एमर्जेंसी सेवाएं से संबंधी दवा की दुकानें, पेट्रोल पम्प खुली रहीं, ताकि आम लोगों को दवाइयों और अन्य आवश्यक सामान के लिए परेशानी न हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बंदी सिंह लंबे समय से जेलों में बंद हैं और कुछ कैदी अपनी निर्धारित सजा से भी अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। संगठनों की मांग है कि सरकार उनके मामलों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रिहाई की दिशा में कदम उठाए। बंद के दौरान बाजारों में दुकानदारों से शांतिपूर्ण तरीके से सहयोग की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। मरीजों, बच्चों, मेडिकल सेवाओं और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखने की अपील की गई। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहीं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तरनतारन में बंद के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रदर्शनकारी संगठनों ने कहा कि आगे के आंदोलन को लेकर फैसला धार्मिक नेतृत्व और संबंधित संगठनों के निर्देशों के अनुसार लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
