नलखेड़ा में 800 बीघा गौचर भूमि अतिक्रमण मुक्त
Agar, Madhya Pradesh:कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और एसडीएम मिलिन्द ढोके के निर्देशन में, आज बुधवार को नलखेड़ा तहसील के गांव सेमलखेड़ी में राजस्व विभाग के दल ने 800 बीघा गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद, खड़ी फसल में गौशाला की गायों को चराया गया। शासन के निर्देशानुसार इस स्थल को अस्थायी गोशाला बनाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
