32900
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर SSB जवानों ने धूमधाम से मनाई होली
Siddharthanagar, Lumbini Province:देशभर में होली का उत्साह चरम पर है, वहीं यूपी के महराजगंज में भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने भी होली का जश्न मनाया। जवानों ने पहले कैंप कार्यालय में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं, फिर गुलाल और अबीर लगाकर रंगों में सराबोर हो गए। होली के गीतों पर जवानों ने जमकर डांस भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में रेंजर के शहीद दर्जे की मांग पर वनकर्मियों का धरना
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी रेंज में अवैध खनन रोकने गए रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत की डम्पर से कुचलकर मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ वाहन मालिकों और चालकों को डिटेन किया है, जबकि मुख्य डम्पर चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत को वन शहीद का दर्जा देने, घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और उनकी स्मृति में शहीद स्मारक बनाने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ और राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ की ओर से उपवन संरक्षक कार्यालय में धरना दिया गया। संघ की ओर से उपवन संरक्षक के माध्यम से वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में वनकर्मियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कर्मचारी वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगातार कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, जबकि वन अपराधों में शामिल लोग आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। संघ ने मांग की कि रेंजर प्रतापसिंह चूंडावत को वन शहीद का दर्जा दिया जाए और उनकी स्मृति में शहीद स्मारक बनाया जाए। साथ ही उनके परिवार को उचित सम्मान और राजकीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वन मंडल प्रतापगढ़ के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरने में रेंजर, वनकर्मी और वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने जब्त किए वाहन, मालिक और चालक डिटेन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ गए वनरक्षक सुरेश मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके से दो डम्पर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने वाहनों के मालिकों और चालकों को डिटेन किया गया है, जबकि मुख्य डम्पर चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और घटना में शामिल वास्तविक आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और वाहनों को जब्त किया गया है। वाहन मालिकों और चालकों को डिटेन किया गया है, जबकि डम्पर चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं। मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
मेगा अभियान के तहत सचिव रेखा यादव ने गडरपुरा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Dholpur, Rajasthan:मेगा अभियान के तहत सचिव रेखा यादव ने गडरपुरा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में चल रहे 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत सचिव रेखा यादव ने ग्राम गडरपुरा, ग्राम पंचायत सनौरा, तहसील बाड़ी में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा डॉन-ड्रग जागरूकता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा, एसिड हमला पीड़ितों के लिए सहायता, बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए सहायता, एससी-एसटी पुनर्वास, स्कूल छोड़ने वाले वंचित बच्चों के लिए सहायता और आशा-बाल विवाह मुक्ति जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सचिव ने ग्रामीणों को बताया कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता, परामर्श और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी विधिक समस्या होने पर प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया0
0
Report
कोटा में पंचायतीराज चुनाव: प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रधान पदों की आरक्षण लॉटरी पूरी हो गई है। कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आरक्षण तय किया गया。 जिले की 6 पंचायत समितियों में तीन प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी के लिए एक-एक पद आरक्षित हुआ है。 लॉटरी में लाडपुरा और चेचट प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। सुल्तानपुर एसटी ओपन, इटावा एससी ओपन, खैराबाद ओबीसी महिला और सांगोद अनारक्षित ओपन रखा गया है। वहीं जिला परिषद के 25 वार्डों में 6 एससी, 4 एसटी, 2 ओबीसी और 13 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 47 फीसदी पद आरक्षित होंगे。 अब निगाहें सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण पर हैं। इनकी लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोला; अयोध्या को वर्ल्ड हेरिटेज बनाने का दावा
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पौली ब्लॉक के शिवबख्ररी गांव में निर्माणधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डिप्टी सीएम ने अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर इसे जनता को समर्पित करने के निर्देश दिए। इस अस्पताल का निर्माण कार्य 13 साल से अधूरा है। इसके बन जाने से क्षेत्र की लाखों की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। डिप्टी सीएम ने इस दौरान टीबी रोगियों को पुष्टाहार पोटली भेंट की और पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों को सम्बोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और आगामी चुनावों में बीजेपी को जिताने की अपील की। वीओ -सपा पर हमलावर होते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या, काशी और मथुरा के डेवलेपमेंट पर हमेशा सवाल खड़ा करते हैं। लेकिन प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रहने के बावजूद अयोध्या को विकास के लिए तरसा रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार अयोध्या को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर तक प्रतिबंध लगा दिया गया था। समाजवादी पार्टी को सनातन संस्कृति से कोई लेना देना नही है। यह सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर सनातन पर तरह के आक्षेप लगाकर अयोध्या के विकास के मार्ग को अवरूद्ध करना चाहते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी की सरकारों में तुष्टिकरण की हद हो गई थी। अयोध्या, काशी और मथुरा का विकास अवरूद्ध हो गया था। लेकिन हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि हम अपने सनातन संस्कृति के जो विरासत के प्रतीक स्थल है हम उसे देश दुनिया मे प्रचारित करने, विकसित करने और वर्ड क्लास बनाने का काम करेंगे। ब्रजेश पाठक ने सपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि जो राम का नहीं हुआ वह कृष्ण का नहीं हो सकता और जो कृष्ण का नहीं हुआ वह किसी का नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी के युवाओं के जोड़ने के अभियान के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा का कुछ भी होने वाला नहीं है। सपा गुंडों की पार्टी है, अपराधियों की पक्षधर पार्टी है इनके पास गुंडा माफिया के अलावा कोई आधार नहीं है। यह पार्टी जब जब सत्ता में आई है गुंडे माफिया सड़कों पर आए हैं हमारी सरकार ने उन्हें जेलों में ठूसने का काम किया है। 2027 के रणनीति के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम प्रदेश को देश का नम्बर राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। बाइट- ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम0
0
Report
एनटीपीसी कैनाल डूबे रामजी साकेत का शव SDRF ने 20 किलोमीटर दूर बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग..... एनटीपीसी कैनाल में डूबे व्यक्ति का मिला शव, 20 किलोमीटर दूर डैम से एसडीआरएफ ने किया बरामद..... विंध्यनगर थाना क्षेत्र के गहिलगढ़ निवासी 44 वर्षीय रामजी साकेत की डूबने से मौत..... कैनाल का पानी अत्यधिक गर्म होने की वजह से रेस्क्यू टीम को बचाव अभियान में आई भारी परेशानी..... सेमरा बाबा के पास कैनाल में गिरे थे रामजी साकेत, तेज बहाव में बह गए थे..... एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने निकाला शव.... पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस......0
0
Report
चिन्गो में चलती गाड़ी में भीषण आग: ग्रामीणों की तत्परता से सभी सुरक्षित, no casualties
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगो में चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, वाहन जलकर पूरी तरह खाक। बड़ा हादसा टला, आग लगते वक्त गाड़ी में सवार थे लोग, ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोई जनहानि नहीं, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, बड़ा हादसा टला। आग लगने का कारण अज्ञात, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी: सोशल मीडिया पर सत्य और अर्धसत्य के भ्रम से दूर रहने के लिए एकरूपता जरूरी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि समारोह के तहत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। इस दौरान सीएम योगी ने सोशल मीडिया के दौर में सत्य और असत्य के बीच पैदा हुए भ्रम को लेकर बड़ा बयान दिया। गोरखनाथ मंदिर का दिग्विजयनाथ स्मृति भवन... वेद मंत्रों की गूंज... शंखनाद और धार्मिक वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। गोरखपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मुख्य मंदिर से कथा स्थल तक श्रीमद्भागवत महापुराण की शोभायात्रा निकाली गई। कथा स्थल पर अखंड ज्योति स्थापित की गई और पोथी प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने व्यासपाठ का पूजन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के दौर में सत्य और असत्य के बीच पैदा हो रहे भ्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन में व्यक्ति के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि सत्य क्या है और असत्य क्या। उनके मुताबिक सोशल मीडिया ने सत्य और असत्य के बीच 'अर्धसत्य' का एक नया तथ्य प्रस्तुत कर दिया है, जो कभी पूर्ण सत्य नहीं होता। “सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने सत्य और असत्य के बीच एक नया तथ्य प्रस्तुत कर दिया है, अर्धसत्य का, जो कभी सत्य नहीं होता। सीएम योगी ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में पूरी दुनिया की मानवता के सामने चुनौती खड़ी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के तेजी से आगे बढ़ने के बावजूद स्थायी शांति के लिए विश्व मानवता भारत भूमि की ओर देखती है। भारत में पावन कथाओं की परंपरा कठिन परिस्थितियों में व्यक्ति को मार्गदर्शन देने का काम करती है मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति के विचार और आचरण में साम्यता प्रभावकारी होती है। जब मन, वचन और कर्म एक दिशा में होते हैं तो सफलता प्राप्त होती है। वहीं मन, वचन और कर्म में एकरूपता नहीं होने पर भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा इसी भ्रम को दूर करने और जीवन की वास्तविकता को समझने का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास जी महाराज का गोरक्षपीठ में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा की परंपरा और इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु इस कथा के माध्यम से ज्ञान, भक्ति और निष्काम कर्म की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास मलूकपीठाधीश्वर श्रीमद्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और 29 सितंबर को इसका विराम होगा। कार्यक्रम में अयोध्या और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत-महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुण्यतिथि समारोह के तहत आयोजित यह धार्मिक आयोजन गोरखनाथ मंदिर में 29 सितंबर तक चलेगा। यानी गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी का संदेश—सोशल मीडिया के दौर में सत्य और अर्धसत्य के बीच अंतर समझना जरूरी... और जीवन में मन, वचन और कर्म की एकरूपता ही भ्रम से मुक्ति का रास्ता है0
0
Report
डुमरा में हत्या के मुख्य आरोपी त्रिभुवन महतो गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया में जिला परिषद सदस्य के पति वैद्यनाथ महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी त्रिभुवन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस की लगातार दबिश और इलाके में चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि त्रिभुवन महतो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में ग्रामीणों द्वारा पकड़कर सौंपे जाने की बात नहीं कही गई है। गौरतलब है कि 12 सितंबर को केथरिया इलाके में वैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में भारी बवाल हुआ था। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस दौरान एसपी समेत पुलिस के कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।0
0
Report
डोरंडा में गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई; गोवंश, चमड़ा और मांस बरामद
Ranchi, Jharkhand:डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोवंश से जुड़े मामले में छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में गोवंश को जब्त किया है। मौके से भारी मात्रा में गोवंश का चमड़ा और अवैध मांस भी बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोवंश को कहां से लाया गया था और इस पूरे मामले के पीछे कौन लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
जमीयत उलेमा-एहिंद के मौलाना मदनी बोले, मस्जिदों पर बढ़ती आक्रामकता चिंता का विषय
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने कहा, "देश में एक खास तबके को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पहले मॉब लिंचिंग हो रही थी, फिर घरों पर बुलडोज़र चलाए गए और अब मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों और इबादत की जगहों को निशाना बनाया जा रहा है....यह अराजकता की ओर ले जाने वाली चीज है...आज जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आपातकालीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई और उसमें इसको लेकर बहुत विस्तार से चर्चा हुई कि हमें क्या करना चाहिए..."0
0
Report
गाजियाबाद की फेडरल बैंक शाखा में नकली सोना, गोल्ड लोन मामला दर्ज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद आरडीसी स्थित फेडरल बैंक की एक शाखा में गोल्ड लोन के दौरान नकली सोना सामने आने के मामले में थाना कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून 2026 को मयूर बंसल और दीपांशु बंसल गोल्ड लोन के सिलसिले में बैंक शाखा पहुंचे थे। दोनों ने बैंक में गोल्ड प्रस्तुत किया था। पुलिस के अनुसार बैंक के गोल्ड अप्रूवर ने शुरुआती जांच में प्रस्तुत किए गए सोने को सही पाया था। हालांकि इसके बाद बैंक के एक अन्य कर्मचारी ने जब उसी गोल्ड की दोबारा जांच की तो वह नकली पाया गया। इसके बाद बैंक प्रबंधन की ओर से तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। एसीपी कविनगर अभय राजेन्द्र डागा के मुताबिक पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही मयूर बंसल और दीपांशु बंसल अपना गोल्ड लेकर बैंक से निकल गए। घटना के बाद बैंक स्तर पर पूर्व में स्वीकृत किए गए अन्य गोल्ड लोन के बदले जमा सोने की भी समीक्षा की गई। इस जांच के दौरान कुछ अन्य गोल्ड भी नकली पाए जाने की बात सामने आई। मामले में बैंक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना कविनगर में अपराध संख्या 663/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। विवेचना के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैंक में नकली सोना किस तरह प्रस्तुत किया गया और इस मामले में अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों बैंक के रिकॉर्ड और गोल्ड लोन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
कानपुर के स्वास्थ्य विभाग में 100 पेंशन फाइलें गायब, ACMO की फाइल भी लापता
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर के स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब CMO कार्यालय के पेंशन कक्ष से करीब 100 महत्वपूर्ण फाइलें गायब मिलीं...ہائیरانی की बात ये है कि एक रिटायर्ड ACMO की फाइल भी नदारद है. करीब 100 पेंशन फाइलों के गायब होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं…अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि ये फाइलें कैसे गायब हुईं और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है0
0
Report
Advertisement
मुरैना के जौरा में साधारण सभा विवाद, प्रक्रिया पर विपक्ष के सवाल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जौरा जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक एक बार फिर विवादों में घिर गई। 23 सितंबर को आयोजित बैठक में एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा और स्वीकृति को लेकर जनपद सदस्यों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ। एक पक्ष ने बैठक को नियम विरुद्ध तरीके से आयोजित करने का आरोप लगाया, तो वहीं अध्यक्ष पक्ष और जनपद पंचायत सीईओ ने बैठक को नियमानुसार और सर्वसम्मति से संपन्न होने की बात कही। जौरा जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ जनपद सदस्यों ने बैठक की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए। 23 सितंबर को आयोजित बैठक के एजेंडे में एसबीएम और स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना के चयनित हितग्राहियों, डब्ल्यूएमपी, क्षेत्रीय एडीओ, पीसीओ और उपयंत्रियों की उपस्थिति, एनआरएलएम के अंतर्गत संचालित समूहों, ग्राम पंचायतों में टाइड और अनटाइड राशि से किए गए कार्यों तथा वित्त सहित अन्य विषयों पर चर्चा प्रस्तावित थी। बैठक शुरू होने के दौरान 11 सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर दिए। इसी दौरान जनपद सदस्य टिंकू नरेंद्र सिंह सिकरवार और उनके साथ मौजूद कुछ सदस्यों ने बैठक की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि हर बार बैठक में पहले ही हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं, लेकिन बैठक में चर्चा नहीं होती और बाद में मनमाने तरीके से प्रोसीडिंग तैयार कर दी जाती है। सदस्यों ने कहा कि पहले बैठक में चर्चा होगी, अपनी राय प्रोसीडिंग में दर्ज कराई जाएगी और उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसी बात को लेकर बैठक में काफी देर तक हंगामा और विवाद की स्थिति बनी रही। टिंकू नरेंद्र सिंह सिकरवार ने बैठक को मनमाने तरीके से संचालित करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ दादागिरी और गुंडागर्दी की गई और उन्हें जबरदस्ती बैठक से बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान उनकी करीब 10 हजार रुपये की घड़ी गुम हो गई। वहीं, जनपद पंचायत की ओर से बैठक को लेकर अलग पक्ष सामने आया।जनपद पंचायत सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक साधारण सभा की बैठक में कोरम पूरा था और 11 सदस्यों के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर हो चुके थे। उनके अनुसार कुछ सदस्य बाद में पहुंचे और उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए।0
0
Report
झारखंड CID ने सीजीएल पेपर घोटाले लिए फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार किया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : जेएसएससी सीजीएल पेपर गड़बड़ी मामले में रांची सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फूड इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। सीआईडी की टीम ने गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा गांव स्थित उसके पैतृक आवास से फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर रांची ले गई है। जानकारी के अनुसार रांची सीआईडी के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम गांवा पहुंची थी। वहां एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस के सहयोग से संजय कुमार को उसके घर से दबोचा गया। बताया जा रहा है कि संजय कुमार साल 2025 बैच के फूड इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जमशेदपुर में पदस्थापित हैं। सीआईडी सूत्रों के अनुसार सीजीएल पेपर लीक मामले में संजय कुमार के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम संजय कुमार को अपने साथ रांची ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।0
0
Report
बिलासपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ निगम का बुलडोजर एक्शन, अशोक नगर के पीछे निर्माण हट गया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। अशोक नगर में सरस्वती स्कूल के पीछे कथित अवैध प्लाटिंग की शिकायत के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर वहां किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। जिला प्रशासन को मिली शिकायत के बाद निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई महीनों से प्लाटिंग की गतिविधियां चलने की शिकायत सामने आ रही थी।मामला अशोक नगर स्थित सरस्वती स्कूल के पीछे का है, जहां लंबे समय से प्लाटिंग किए जाने की शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि यहां प्लाटिंग के लिए पहले WBM सड़क का निर्माण कराया गया और बाद में उसे सीसी सड़क में तब्दील किया गया। शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंचने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अब निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर निगम के बुलडोजर से प्लाटिंग से जुड़े निर्माण को हटाया गया। इस दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। शिकायत से जुड़े मामले में शीतल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल, आरती अग्रवाल और अर्पित अग्रवाल के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि इन नामों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बाइट – रंजना अग्रवाल, जोन कमिश्नर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे की बैठक के बाद शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निगम का अमला सक्रिय हुआ है। मंगलवार को दृष्टि सभा कक्ष में हुई बैठक में सरकारी कामकाज में तेजी लाने के साथ अवैध प्लाटिंग के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अशोक नगर में शिकायत के आधार पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। खास बात यह है कि संबंधित क्षेत्र में कई महीनों से प्लाटिंग की गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद अब निगम की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल निगम ने मौके पर किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई की है। आगे जांच में यदि प्लाटिंग नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। बाइट – अनुमाप तिवारी, भवन शाखा प्रभारी0
0
Report
Advertisement
