Back
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान: 12 माओवादी स्मारक ध्वस्त, 2 आईईडी निष्प्रिय
PDPAWAN DURGAM
Feb 17, 2026 12:47:00
Kandaganur, Karnataka
12 माओवादी स्मारक ध्वस्त
2 आईईडी निष्प्रिय
बीजापुर
जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 माओवादी स्मारक ध्वस्त कर दिए। इस दौरान दो आईईडी भी बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Central Reserve Police Force (CRPF) डी 214 की टीम ने एरिया डोमिनेशन के दौरान पिल्लूर के जंगल में माओवादियों द्वारा निर्मित 7 अवैध स्मारकों को चिन्हित किया। तलाशी के दौरान स्मारकों के समीप कॉर्डेक्स वायर से भरी दो बीयर बोतल आईईडी बरामद हुईं। यूनिट की बीडी़डी टीम ने मौके पर ही दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया, जिसके बाद सभी 7 स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।
इसी क्रम में थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत CRPF 85वीं वाहिनी ने मल्लूर के जंगल में निर्मित लगभग 12 फीट ऊंचे माओवादी स्मारक को तोड़ा। वहीं, CRPF 222वीं वाहिनी ने एरिया डोमिनेशन के दौरान ग्राम पालनार के पास 3 तथा पेद्दाकोरमा में 1 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया।
सुरक्षा बलों के अनुसार, माओवादी संगठन इन स्मारकों का उपयोग अपने कैडरों और ग्रामीणों के बीच प्रभाव बनाए रखने तथा भय का वातावरण निर्मित करने के लिए करते रहे हैं। अभियान के तहत ऐसे प्रतीकात्मक ढांचों को चिन्हित कर विधिसम्मत तरीके से हटाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 17, 2026 14:17:160
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 17, 2026 14:17:060
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:16:520
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 17, 2026 14:16:410
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 17, 2026 14:15:400
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 14:15:190
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 14:08:500
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 17, 2026 14:08:350
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 17, 2026 14:08:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 17, 2026 14:08:000
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 14:07:170
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:06:590
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 17, 2026 14:06:460
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 17, 2026 14:06:220
Report