Back
मनोरपुर पुलिस ने दो संदिग्ध भाकपा माओवादी गिरफ्तार
APAnand Priyadarshi
Dec 24, 2025 10:31:09
Chaibasa, Jharkhand
मनोरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध भाकपा माओवादी गिरफ्तार
मनोरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते 23 दिसंबर को गश्ती के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) से संबंधित पर्चा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है。
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर की शाम पु०अ०नि० मयंक प्रसाद मनोरपुर थाना के सशस्त्र बल के साथ रामधानी चौक के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरा गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नन्दपुर, सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया और सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए सुरीन टोला की ओर रवाना हुई।
जैसे ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस वाहन से उतरते ही दोनों संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए गश्ती दल में शामिल सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (29 वर्ष), पिता करम सिंह जाते, ग्राम डिम्बुली टोला-तयांग ईकिर, थाना मनोहरपुर तथा विमल नाग (22 वर्ष), पिता पस्कल नाग, ग्राम राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के रूप में हुई।
स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधि-सम्मत तलाशी के दौरान दुर्जन जाते के पास से लाल रंग में लिखा हुआ प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का एक पर्चा तथा विमल नाग के पास से आईटेल कंपनी का एक काला रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को प्रतिबंधित संगठन से जुड़े होने के आरोप में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी पु०अ०नि० अम्मीएल एक्का, पु०अ०नि० मयंक प्रसाद, स०अ०नि० रंजीत मुर्मू एवं आरक्षी सैकोलन खाखा शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 24, 2025 12:17:310
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 24, 2025 12:17:130
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 24, 2025 12:16:420
Report
APAVINASH PATEL
FollowDec 24, 2025 12:16:330
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 24, 2025 12:16:210
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 24, 2025 12:16:000
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 24, 2025 12:15:490
Report
ASAmit Shrivastav
FollowDec 24, 2025 12:15:330
Report
0
Report
0
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 24, 2025 12:08:260
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 24, 2025 12:08:100
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 24, 2025 12:07:580
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 24, 2025 12:07:440
Report
