Back
चाईबासा-चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: 81,609 मतदाताओं ने मतदान शुरू किया
APAnand Priyadarshi
Feb 23, 2026 04:49:23
Chaibasa, Jharkhand
पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा चक्रधरपुर नगर परिषद् में जमकर पड़ रहे वोट, 44 वार्ड के लिए 87 मतदान केंद्र में कुल 81,609 मतदाता कर रहे अपने मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद में भी मतदान शुरू हो चूका है. दोनों नगर परिषद् क्षेत्र के तमाम मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लम्बी कतारें सुबह से ही नजर आ रही है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त नगर परिषद बोर्ड गठन में अपनी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोट करने की होड़ सी लगी है। वहीँ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जगह जगह सुरक्षाबल चुनावी प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाये हुए हैं।
बता दें की इस चुनाव को लेकर दोनों नगर परिषद् क्षेत्र में कुल 44 वार्डों के लिए 87 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 81,609 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चाईबासा नगर परिषद की बात करें तो यहाँ कुल 21 वार्ड में वार्ड पार्षद सहित अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 36344 मतदाता कुल 38 मतदान केंद्र और मतदान कर रहे हैं।
वहीँ चक्रधरपुर नगर परिषद् क्षेत्र की बात की जाये तो यहाँ कुल 20 वार्ड में वार्ड पार्षद और अध्यक्ष के चुनाव के लिए 45,265 मतदाता 49 मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बता दें की चक्रधरपुर के कुल 23 तीन वार्डों में से तीन वार्डों में पहले ही तीन प्रत्याशी एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।
खास बात यह भी है कि इस बार मतदान बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने पदों के अनुसार मतपत्रों के रंग निर्धारित किए हैं, जिसके तहत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हल्का गुलाबी रंग का मतपत्र मतदाताओं को दिया जा रहा है। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र दिया जा रहा है।
चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के को लेकर प्रशासन ने चक्रधरपुर के लिए 136 और चाईबासा के लिए 108 मतपेटियां (बैलेट बॉक्स) उपलब्ध कराई हैं। वहीँ शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1250 पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी 87 मतदान केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इसके अतिरिक्त 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 सेक्टर पुलिस पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं। निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए 40 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
कुल 87 मतदान दलों में 435 कर्मी शामिल हैं, जिनमें 87 पीठासीन पदाधिकारी और 348 पोलिंग पार्टी सदस्य शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने की अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर (चाईबासा) और उत्तम प्रसाद (चक्रधरपुर) की उपस्थिति में की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 23, 2026 06:19:490
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 23, 2026 06:19:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 23, 2026 06:19:200
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:19:050
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 23, 2026 06:18:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 23, 2026 06:18:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 06:17:580
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:17:210
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 06:16:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 06:15:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 06:15:290
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 23, 2026 06:15:120
Report