icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835223
Ravikant SahuRavikant SahuFollow24 Aug 2024, 04:29 pm

सिमडेगा में अंतर जिला बैट्री चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- सिमडेगा पुलिस ने अंतर जिला बैट्री चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से चोरी की पांच बैट्री को भी बरामद कर लिया गया है । जिले के विभिन्न थाना इलाकों में खड़ी गाड़ियों से लगातार बैट्री की चोरी हो रही थी । उक्त घटना को लेकर जलडेगा थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया था। इस मामले के अनुसंधान के क्रम में बैट्री चोर गिरोह का खुलासा हुआ । अंतर जिला बैट्री चोर गिरोह के दो सदस्य ललताब खान एवं ओसामा खान दोनों बसिया निवासी को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चमोली में भीषण बारिश से भूस्खलन, चारधाम यात्रा रोक, पंप आवास तबाह

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में 40 घण्टे से लगातार हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे यहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज बारिश के बीच आज सुबह चटवापीपल पेट्रोल पंप के पास अचानक भूस्खलन होने से बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलवा पेट्रोल पंप कर्मचारियों के आवास के ऊपर गिर गया, घटना के दौरान वहां रह रहे लोग गहरी नींद में सो रहे थे, भूस्खलन की भनक लगते ही मकान में रह रहे कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आयी लेकिन मलवे से पेट्रोल पंप कर्मचारियों का आवास छतिग्रस्त हो गया है। चमोली जिले में आफत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से यहाँ के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा को आज के लिए रोक दिया गया है। भारी बारिश के बीच हाईवे पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। इन सबके बीच पहाड़ी दरकने व भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी है। बद्रीनाथ हाईवे पर चटवापीपल में पहाड़ी दरकने से पेट्रोल पंप का एक हिस्सा मलवे में दब गया, जिस वक्त यह घटना हुई तब पम्प कर्मचारी गहरी नींद में सो रहे थे। भनक लगते ही कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आयी लेकिन भवन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। जनपद में हो रही भारी बारिश के बीच प्रशाषन हर किसी से यह अपील कर रहा है कि अनावश्यक सफर न करे, जरूरी हो तो ही बाहर निकले अन्यथा भारी बारिश के बीच हो रहे खतरे का खामियाजा आपको खुद ही भुगतना पड़ सकता है。
0
0
Report

मुरादाबाद में पिंजरे में कैद तेंदुआ: वन विभाग ने आज रेस्क्यू किया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, सुबह तड़के वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया 19 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 23 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 19 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम शेरपुर पट्टी के जंगल मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, पिंजरे मे कैद तेंदुए कों देखने कों ग्रामीणों की लगी भीड़, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम शेरपुर पट्टी का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व Tourism Day पर बीकानेर में साइलेंट रीडिंग सेशन; फोन डाउन, बुक्स अप

Bikaner, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर बीकानेर में किताबों के साथ संवाद की अनोखी पहल गांधी पार्क में हुआ ‘साइलेंट रीडिंग सेशन’, युवाओं ने मोबाइल से बनाई दूरी ‘फोन डाउन, बुक्स अप’ थीम के साथ पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश जिला कलेक्टर निशांत जैन की पहल पर युवाओं को किताबों से जोड़ने का प्रयास डीएम खुद युवाओं के बीच नजर आए, अधिकारियों ने भी लिया रीडिंग सेशन में हिस्सा गांधी पार्क का माहौल आज कुछ अलग नजर आया। आमतौर पर मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आने वाले युवा आज किताबों के पन्ने पलटते दिखाई दिए किसी के हाथ में उपन्यास था तो कोई ज्ञानवर्धक किताब पढ़ता नजर आया युवाओं ने शांत माहौल में बैठकर पढ़ने का आनंद लिया विदेशों में सार्वजनिक स्थानों पर नजर आने वाली रीडिंग कल्चर की परिकल्पना को बीकानेर में भी जमीन पर उतारने की कोशिश की गई पहल का उद्देश्य युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से कुछ वक्त दूर कर किताबों, अध्ययन और विचारों से जोड़ना रहा। इस दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन भी युवाओं के बीच पहुंचे और खुद बुक रीडिंग सेशन में शामिल हुए कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस पहल का हिस्सा बने डीएम निशांत जैन ने कहा कि साइलेंट रीडिंग सेशन पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अच्छी पहल है युवाओं ने भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व पर्यटन दिवस पर हुई ये पहल पर्यटन से आगे बढ़कर शहर में एक अलग तरह की सकारात्मक तस्वीर पेश करती नजर आई—जहां कुछ वक्त के लिए मोबाइल नीचे रखे गए और किताबों को हाथ में थामा गया। फोन डाउन, बुक्स अप… बीकानेर में किताबों के साथ संवाद की इस पहल ने युवाओं को स्क्रीन से हटकर पढ़ने और सोचने का एक नया मौका दिया।
0
0
Report
Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर सफदरजंग मकबरे की सफ़ाई मुहिम शुरू

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पर्यटन मंत्रालय ने 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस पर सफदरजंग के मकबरे पर सफाई अभियान आयोजित किया। पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कर्मचारियों के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म संस्थानों के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार कहते हैं, "हर साल 27 सितंबर को 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जाता है। आज भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय इस मौके को मना रहा है। 16 से 30 सितंबर तक चलने वाले 'स्वच्छता पखवाड़ा' के तहत सफदरजंग के मकबरे पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल में कई संस्थान, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन और मंत्रालय के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसका मकसद सिर्फ़ सफ़ाई करना ही नहीं, बल्कि पर्यटन स्थलों को साफ़ और सुंदर रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना भी है जिससे घरेलू पर्यटकों को अच्छा अनुभव मिलता है और विदेशी पर्यटक हमारे देश की अच्छी छवि और सुखद यादों के साथ घर लौटते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top