835223
सिमडेगा में ट्रक और पुलिस गाड़ी की टक्कर, 4 पुलिसकर्मी और एक कैदी घायल
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में अलसंगा मोड के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में एक कैदी समेत 4 पुलिसकर्मी और ट्रक चालक घायल हो गए। रांची के टुपुदाना थाना के एसआई उमा शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम तिग्गा, कांस्टेबल रंजित सुरीन और चालक प्रताप घोष ने शनिवार रात को ब्लैकमेलिंग केस के अभियुक्त लोकेश साहू को बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। रविवार सुबह सभी पुलिसकर्मी कैदी को लेकर रांची की ओर जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंकित हत्या कांड में शामली पुलिस का खुफिया तंत्र और साइबर क्राइम टीम फेल,मुख्य आरोपी से कोसो दूर
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश)शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की सिटी शहर में हरियाणवी कलाकार अंकित बलियान हत्याकांड में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को भ्रमित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कि युवक ने हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर सत्यम कादियान के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट तैयार किया था। इन अकाउंट के माध्यम से सत्यम के पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। पुलिस और आमजन को भ्रमित करने के साथ ही फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाना भी इसका उद्देश्य था।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है जबकि पुलिस की कार्यवाही से म्रतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने वीडियो बयान जारी करके कई गंभीर आरोप लगाये है। आप को बता दे कि जनपद में सिटी शामली में हुई 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अनित बालियान की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 5 दिन बाद कार्यवही करते हुए 31 अगस्त 2026 को पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को मार गिराया था। वहीं, घटना में शामिल सत्यम कात्यायन और आर्यन संधू फरार चल रहे थे। इस मामले में कोतवाली शामली पुलिस ने 25 नवंबर को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देश पर फर्जी सोशल मीडिया जांच की गई। साइबर सेल से मिली जानकारी में या कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सत्यम कात्यायन के नाम लेकर अंकित बलियान की हत्या के बाद उनकी वीडियो डाल रहा था। वही इस बारे में साइबर सेल से मिली जानकारी में सामने आया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सत्यम कात्यायन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इन पर अंकित बलियान हत्याकांड में फरार आरोपी सत्यम के पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे। जांच में पता चला कि इन फर्जी अकाउंट को बिहार के मधेपुरा जनपद के थाना धैलाढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुरा निवासी अंकित यादव पुत्र गणेश यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था। वही आरोपी अंकित यादव ने फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाने के लिए अपने चाचा झोलो उर्फ मोहन यादव और पिता गणेश यादव के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने सत्यम कात्यायन के नाम से अकाउंट तैयार कर उसके पुराने फोटो और वीडियो पोस्ट किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्लास्टर का काम करता है। कुछ महीने पहले अंकित बलियान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में लोगों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे।वहीं अब कोतवाली शामली और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार 27 नवंबर को आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से फर्जी आईडी संचालित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली शामली में मुकदमा अपराध संख्या 516/26 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66 सी में कार्रवाई की है कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाली शामली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और सर्विलांस सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही मुख्य आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर म्रतक अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने वीडियो बयान जारी कर आमजनमानस की सुरक्षा पर सवाल खड़े किये है। वही उन्होंने कहा की अगर जब वो कोतवाली जाती है तो पुलिस दो दो घंटे बैठाये रखती हूं। कोई जवाब नही देती।0
0
Report
गुढ़ागौड़जी में विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में आग लग गई
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी से बड़ी खबर आग का गोला बन गई कांग्रेस विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में लगी आग गुढ़ागौड़जी के मैन स्टैंड पर अचानक गाड़ी ने पकड़ ली आग कुछ खराबी होने के बाद गाड़ी से उतर गए थे विधायक सैनी सैनी के कार्यकर्ताओं ने सामान भी निकाला गाड़ी से वायरिंग जल जाने से नहीं खुला बोनट भी, ड्राइवर कर रहा था चैक इतने में ही धूं धू कर जल गई गाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर के पानी से बुझाई आग विधायक भगवानाराम सैनी सुरक्षित, पर गाड़ी काफी जली झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे में शुक्रवार को उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी की गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना गुढ़ागौड़जी के मुख्य स्टैंड की है, जहां चलते समय गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद विधायक भगवानाराम सैनी गाड़ी से नीचे उतर गए थे। इसी दौर में उनकी गाड़ी में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, विधायक भगवानाराम सैनी गुढ़ागौड़जी के मुख्य स्टैंड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी में कुछ खराबी महसूस हुई। इसके बाद विधायक गाड़ी से उतर गए और ड्राइवर गाड़ी की जांच करने लगा। बताया जा रहा है कि गाड़ी की वायरिंग में खराबी के कारण बोनट भी नहीं खुल पाया। ड्राइवर गाड़ी की तकनीकी खराबी को चेक कर ही रहा था कि अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर की मदद से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी का काफी हिस्सा जल चुका था। घटना में विधायक भगवानाराम सैनी पूरी तरह सुरक्षित रहे। गाड़ी में आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों की मानें तो गाड़ी की कल्च प्लेट खराब हो गई थी। जिसके कारण बदबू भी आ रही थी और हलका सा धुआं भी उठा। आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही गाड़ी से जरूरी सामान भी निकाल लिया गया।0
0
Report
बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर डूंगरपुर में कैंडल मार्च जागरूकता संदेश
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर डूंगरपुर में कैंडल मार्च, जागरूकता का दिया संदेश डूंगरपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सृष्टि सेवा समिति की ओर से बाल विवाह के उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर डूंगरपुर जिले में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत कैंडल मार्च आयोजित कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। जिला कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व डीजे दीपा गुर्जर, अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता और विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इसके बाद सभी को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। इसके बाद बाल विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और कोर्ट परिसर में पुनः आकर संपन्न हुआ। कैंडल मार्च के माध्यम से आमजन को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संदेश के साथ बच्चों की शिक्षा व सुरक्षित भविष्य का आह्वान किया गया। इस दौरान कैंडल मार्च के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Advertisement
बोकारो रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने 1200 पदों के लिए नौकरियां दीं
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को रोजगार मेले के जरिए मिला अवसर। मेले में 13 कंपनियों ने 1200 पदों पर नौकरी का मौका दिया। बोكارो के बेरमो में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार की ओर से शुक्रवार को बोकारो थर्मल स्थित संध्याकालीन डिग्री कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 13 कंपनियों ने भाग लिया और करीब 1000 से 1200 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए गए। रोजगार मेले का उद्घाटन श्रम नियोजनालय पदाधिकारी ने किया। मेले में स्थानीय सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार की तलाश में पहुंचे। मो. इमरान फारूक़ी ने बताया कि अधिकांश कंपनियां झारखंड की हैं, जबकि दो से तीन कंपनियां दूसरे राज्यों की हैं।0
0
Report
हाजीपुर में औद्योगिक थाना क्षेत्र में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है... जिस भांजे पर मामा को भरोसा था, उसी पर घर में रखी लाखों की ज्वेलरी चोरी करने का आरोप है... औद्योगिक थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना और चांदी भी बरामद किया है...दरअसल, पूरा मामला हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित छोटी धनौती का है... जहां 25 नवंबर को संतोष कुमार ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी... बताया गया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे... इसी दौरान घर में रखी उनकी दुकान की ज्वेलरी चोरी हो गई... पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की...जांच के दौरान पीड़ित ने अपने भांजे रोहित कुमार पर संदेह जताया... पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की... तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल डिटेल्स के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले... पूछताछ में रोहित ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने सहयोगियों के बारे में जानकारी दी...रोहित की निशानदेही पर पुलिस ने अनवरपुर निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया... दोनों आरोपियों के पास से चोरी की करीब 10 किलो 800 ग्राम चांदी और 9.340 ग्राम सोना बरामद किया गया है...पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में कुल तीन लोग शामिल थे... तीसरा आरोपी नगर थाना के एक अन्य मामले में पहले से जेल में बंद है... जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी... पुलिस अब इस चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है...0
0
Report
अलीगढ़ के स्कूल में फीस न देने पर बच्चों को बंधक बनाकर गेट पर कुत्ता बांधने का मामला वायरल, सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया.. जहां फीस जमा ना करने पर स्कूल प्रशासन ने तीन बच्चों को बंधक बना लिया.. गेट के बाहर कुत्ता बांध दिया.. अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ फीस वसूली के तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं..0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur कोर्ट परिसर से हथकड़ी लगाकर फरार कैदी, पुलिस तलाश में जुटी
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के CGM कैंपस में अदालत परिसर से पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी हथकड़ी में बंधे हाथ को हथकड़ी सड़का कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार को CGM कैंपस के गेट के पास घटी, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी साहेबगंज थाना क्षेत्र से एक अपराधिक मामले में पेशी के लिए लाया गया था; इसी दौरान कोर्ट परिसर में ही उसने हथकड़ी सरका कर फरार हो गया। इसके बाद सिपाही हाथ में खाली रस्सी और हथकड़ी लिए पूरे कोर्ट परिसर से लेकर कोर्ट के बगल स्थित पार्क के जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं आरोपी के भागने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और उसकी तलाश तेजी से की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पुलिसकर्मी कैदी को हथकड़ी लगाकर कोर्ट परिसर में लेकर जा रहा था; इसी दौरान कैदी ने बेहद चालाकी से अपने हाथ से हथकड़ी सरका ली और पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोगों को समझ नहीं आया। स्थानीय चाय दुकानदार ने बताया कि यह वाकया उसकी आंखों के सामने हुआ जब कैदी सीजीएम कैंपस के गेट की तरफ से भागा। कैदी के भागते ही उसके साथ मौजूद सिपाही और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह कोर्ट में मौजूद भीड़ की वजह से नजरों से ओझल हो गया। पुलिस प्रशासन अब यह पता लगाने में जुट गया है कि कैदी ने हथकड़ी कैसे सरकाई और सुरक्षा में कहां चूक हुई. फिलहाल पुलिस की टीमें फरार कैदी की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. AV0
0
Report
जालौन में SP के निरीक्षण में बंदूक नही चला पाए जालौन कस्बे के चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में SP के निरीक्षण में बंदूक नही चला पाए जालौन कस्बे के चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह को नही था पता कि कैसे होता है बंदूक से फायर, बंदूक से फायर न कर पाने पर पास में खड़े सिपाही ने आकर खोला बंदूक का लॉक, तब चौकी इंचार्ज बंदूक से कर पाए फायर, ऐसे बिना ट्रेंड पुलिसकर्मियों की दम पर चल रही है जालौन की सुरक्षा व्यवस्था, चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन कोतवाली का निरीक्षण व चौकीदारों को कंबल बाँटने पहुँचे थे SP सुरेशचंद्र रावत।0
0
Report
तिंवरी पंचायत समिति में कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से प्रधान पद जीता
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर में पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तिंवरी में पहली बार कांग्रेस का प्रधान बना है। कांग्रेस प्रत्याशी कसुंबी देवी को 12 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शैतानराम को 3 मत मिले। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के 11 सदस्य होने के बावजूद कसुंबी देवी को 12 वोट मिले, जिससे एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग सामने आई। इस जीत के साथ तिंवरी पंचायत समिति में पहली बार कांग्रेस ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।0
0
Report
Advertisement
कैराना में पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच मुठभेड़
Kairana, Uttar Pradesh:शामली....रिपोर्ट:- अमित तरार (उत्तर प्रदेश)शामली जनपद के कैराना में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक दिन पहले लूटा गया सैमसंग मोबाइल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। दरअसल, मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। गुरुवार शाम करीब छह बजे मोहल्ला पीपलोतला निवासी कलीम पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तिरंगे झंडे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और उसका सैमसंग मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने भूरा रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर गंदराऊ की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो डंपिंग ग्राउंड के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान निवासी मोहल्ला पीरजादगान और तस्लीम निवासी मोहल्ला छड़ियान, कैराना के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से गुरुवार को लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद हुई है, जो पुलिस के मुताबिक दिल्ली से चोरी की गई थी। बाइट -- सुमित शुक्ला, एएसपी शामली फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले मोबाइल लूट की अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा हो गया है।0
0
Report
पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना: सोनिया चौधरी पहली बार नहीं, दूसरी बार बनीं प्रधान
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी पंचायत समिति में दूसरी बार कांग्रेस का बोर्ड, सोनिया चौधरी फिर बनीं प्रधान कांटे के मुकाबले में कांग्रेस ने एक मत से दर्ज की जीत, सोनिया चौधरी को मिले 8 और आरएलपी की विद्या देवी को मिले 7 मत सास बनी जिला प्रमुख तो बहू बनी प्रधान....... पीपाड़ सिटी पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान सोनिया चौधरी दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम परिणाम में कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत समिति में अपना बोर्ड कायम रखा। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य सोनिया चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था, जबकि आरएलपी ने विद्या देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने प्रधान पद के चुनाव में भाग नहीं लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया चौधरी को 8 मत प्राप्त हुए, जबकि आरएलपी प्रत्याशी विद्या देवी को 7 मत मिले। इस प्रकार सोनिया चौधरी ने एक मत से जीत हासिल कर दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया। अशोक गहलोत का दूसरा घर माना जाता है पीपाड़, कांग्रेस ने फिर कायम रखा राजनीतिक दबदबा राजनीतिक दृष्टि से पीपाड़ सिटी का मारवाड़ क्षेत्र में अपना विशेष महत्व रहा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पीपाड़ सिटी को दूसरा घर भी माना जाता है। कांग्रेस के लिए पीपाड़ क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में भी पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना था और अब पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में भी कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाकर स्थानीय निकायों में अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है। जिला प्रमुख प्रमिला चौधरी की बहू हैं सोनिया चौधरी सोनिया चौधरी की जीत के साथ ही एक और राजनीतिक संयोग चर्चा में है। सोनिया चौधरी की सास प्रमिला चौधरी हाल ही में जोधपुर जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। प्रमिला चौधरी इससे पूर्व जोधपुर जिला सरपंच संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अब बहू सोनिया चौधरी के दूसरी बार पीपाड़ सिटी पंचायत समिति की प्रधान बनने से परिवार में जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान, दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आई हैं। बाईट सोनिया चौधरी प्रधान0
0
Report
बेगूसराय में प्रतिबंधित कोडीनुक्त कफ सिरप के नकली डॉक्टर-लोगो क्रेटा से बरामद, दो गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डॉक्टर का लोगो लगी एक क्रेटा कार से 1135 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कारोबारी और कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद कफ सिरप पांच बोरों में भरकर कार के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है। दरअसल, पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया रेलवे स्टेशन चौक का है। जहां बलिया पुलिस नशे के खिलाफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। कार का नंबर BR 01 FF 2286 बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान पुलिस भी उस वक्त हैरान रह गई, जब कार के अंदर पांच बोरों में रखी 1135 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुई। खास बात यह है कि जिस क्रेटा कार से नशीला कफ सिरप बरामद किया गया, उस पर डॉक्टर का लोगो लगा हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार में सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलखुश कुमार के रूप में हुई है, जबकि चालक आयुष कुमार खगड़िया जिले के गोगरी का निवासी बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर बलिया डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अंचलाधिकारी की मौजूदगी में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान डॉक्टर का लोगो लगी क्रेटा कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। फिलहाल बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
चितलवाना में कविता कंवर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित; कांग्रेस की जीत की लहर
Jalore, Rajasthan:चितलवाना(जालोर)-पंचायत समिति चितलवाना में कांग्रेस की कविता कंवर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित, समर्थकों में खुशी की लहर पंचायत समिति चितलवाना में कांग्रेस की कविता कंवर माधोसिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से कविता कंवर को प्रत्याशी घोषित किया गया था, जबकि भाजपा ने इस पद पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। ऐसे में कविता कंवर निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। पंचायत समिति चितलवाना में कांग्रेस के 13 और भाजपा के 2 सदस्य हैं। भाजपा की ओर से प्रधान पद के लिए प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के चलते कविता कंवर की निर्विरोध जीत तय हुई और उन्हें प्रधान घोषित किया गया। कविता कंवर के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने की घोषणा के बाद चितलवाना क्षेत्र में समर्थकों के बीच खुशी का माहौल रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह देखने को मिला। विजुअल डिटेल- (1)-प्रधान को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए (2)-शपथ लेते हुए नव निर्वाचित प्रधान (3)-निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने पर खुशी मनाते हुए0
0
Report
गिरोनिया के जंगल में मादा पैंथर शव, टाइगर हमले की आशंका
Dholpur, Rajasthan:गिरोनिया के समीप फैलामन जंगल में मादा पैंथर का शव मिला. टाइगर के हमले में मौत की आशंका सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गिरोनिया के समीप फैलामन जंगल में मादा पैंथर का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्यों के आधार पर मादा पैंथर का शिकार टाइगर द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पैंथर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, जंगल में मादा पैंथर का शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पैंथर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, वन विभाग की निगरानी में आज खुशहालपुर की घाटी में मृत मादा पैंथर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों के बीच टेरिटरी को लेकर संघर्ष की आशंका से वन विभाग सतर्क हो गया है। फिलहाल विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है और सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।0
0
Report
शेरगढ़-6 समितियों के प्रधान चुनाव: संतोष कंवर नाथूसिंह भाजपा से विजयी
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 6 समितियों के प्रधान चुनाव का परिणाम घोषित, शेरगढ़ से कांग्रेस के भगवानसिंह तेना निर्विरोध घोषित, बालेसर से गुड्डी देवी, आगोलाई से पुष्पा चौधरी, चामू से प्रेमलता, चाबा से रामसिंह और सेखाला से बीजेपी से संतोष कंवर नाथूसिंह विजय घोषित, गौरतलब हैं सेखाला से कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होते हुए क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा से संतोष कंवर नाथूसिंह ने खोला खाता, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने सेखाला से एक मात्र भाजपा प्रधान बनने पर संतोष कंवर नाथूसिंह को विजय श्री की दी बधाई।0
0
Report
Advertisement
