सिमडेगा के पार्वती शर्मा महिला इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा शहरी क्षेत्र के पार्वती शर्मा महिला इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह , डीएफओ एवं एसडीओ सुमंत तिर्की, कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाए और उसे बचाकर बड़ा भी करें ताकि उसे फल और ऑक्सीजन लगातार इंसान को मिलता रहे। उपायुक्त ने कहा हर ओकेजन पर आप एक पौधा जरूर लगाए। उसे बड़ा होने तक अपनी निगरानी में रखें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
