icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नशा मुक्त हरियाणा: मोदी की मन की बात से युवा जागरूकता और राष्ट्र निर्माण

Palwal, Haryana:एंकर ; पलवल, हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को सेक्टर-2 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और देश हित से जुड़े संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम उपरांत कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक बदलाव और जन भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहे हैं। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नशा मुक्त भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक की जिम्मेदारी है। युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नशे से दूर युवा ही स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल हरियाणा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश के लाखों युवाओं ने नशे के विरुद्ध महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के साथ-साथ इस संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने बताया कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत यह प्रयास 100 सप्ताह तक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज, हरेंद्रपाल राणा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित की जा रहीं ‘नशा-मुक्त हरियाणा-नमो मैराथन-2026’ भी युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा इनमें भाग लेकर नशा-मुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक हरियाणा का संदेश दे रहे हैं। खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुट होकर ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को मजबूत करने तथा नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। नशा मुक्त भारत की शुरुआत हम सभी से होती है। सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है।उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और मिलकर नशा मुक्त समाज तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट : गौरव गौतम खेल, युवा अधिकारिता एवं कानून राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नंबर 3
0
0
Report

नेवली में चक्का जाम: धारा 327 हटाने के मुद्दे पर तकरार

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय के पुलिस अधीक्षकों कार्यालय के सामने आज ग्राम नेवली के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया,ग्रामीणों का आरोप है कि नेवली निवासी युवक नंदकिशोर विगत 21 सितंबर को اپنی ससुराल धनिया खेड़ी गया था वहां पर राहुल बैरागी ने सोते समय नंदकिशोर पर हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको भोपाल रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी नंदकिशोर पर ही पुलिस द्वारा धारा 327 का मामला दर्ज किया गया है जो कि गलत है और इस धारा को तत्काल हटाया जाना चाहिए मौके पर पहुंची पुलिस एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और एसडीएम मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को दी समझाइए और मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही इसके बारे में ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे से चल रहा अपना चक्काजाम खत्म कर दिया। 21 सितंबर को नेवली निवासी नंदकिशोर पर अपनी ससुराल में आए राहुल बैरागी ने हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर कैस बना दिया इसी के विरोध में आज पुलिस द्वारा गलत कार्यवाही का आरोप लगाते हुए नेवली के निवासियों ने चक्का जाम कर दिया वहीं एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि समझाइए देकर चक्काजाम खत्म करवा दिया गया है आगे पुलिस द्वारा जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी वहीं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि एक पक्ष के लोगों ने आज यहां पर चक्काजाम किया है और उनकी मांग है की धारा 327 गलत रूप से लगाई गई है उनसे आवेदन मांगा गया है और उसकी जांच की जाएगी।वहीं पीड़ित परिवार के रूप सिंह बैरागी ने कहा कि नंदकिशोर पर गलत तरीके से धारा 327 लगाई गई है जो कि सरासर गलत है हमने कई बार पुलिस से उचित जांच करने की बात कही उसके बाद भी पुलिस द्वारा जांच नहीं की गई इस कारण हमें आज चक्का जाम करना पड़ा。
0
0
Report

अल सुबह मानक के विपरित हो रही हैं शराब की बिक्री, बढ़ी परेशानी

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Nauder, Uttar Pradesh:सुबह होते ही शराबियों का आतंक, अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल *बाजारों व चट्टी-चौराहों पर बढ़ रही नशाबाजों की सक्रियता, छात्र-छात्राओं महीलाओं को भी परेशानी* चहनियां,बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज, मारूफपुर, मजीदहा, टांडाकला, बलुआ बाजार, नादी निधौरा सहित चहनियां क्षेत्र के प्रमुख बाजारों,चट्टी-चौराहों पर सुबह होते ही शराबियों की सक्रियता बढ़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अलसुबह ही बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। इसके चलते नशे की गिरफ्त में युवाओं के आने को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह सार्वजनिक स्थानों पर शराबियों के जमावड़े और उनकी गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को होती है। लोगों का सवाल है कि यदि शराब की बिक्री निर्धारित समय से पहले हो रही है तो आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है और संबंधित पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों ने बलुआ थाना पुलिस के साथ ही मारूफपुर, महुअर, कैलावर तथा मोहरगंज चौकी प्रभारियों से मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पुलिस को अवैध शराब की बिक्री के स्थानों की जानकारी नहीं है तो स्थानीय लोग जांच में सहयोग कर सकते हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता समित कुमार सिंह ने कहा कि सुबह होते ही यदि शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है तो यह पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन समाज और युवाओं के लिए चिंताजनक है। प्रशासन को इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सुबह के समय बाजारों व चट्टी-चौराहों पर विशेष निगरानी कराई जाए तथा अवैध शराब बिक्री की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
0
0
Report
Advertisement

धवन रोड मार्केट में पुराने मकान का छज्जा अचानक गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां शहर के धवन रोड मार्केट में रविवार सुबह एक पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह और नगर पालिका ईओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जर्जर मकान का स्थलीय निरीक्षण किया और मकान में रहने वाले लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने मकान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में है। छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report

नलखेड़ा बंद जारी, मंदिर हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सुरक्षा मांग तेज

Agar, Madhya Pradesh:नलखेड़ा नगर में आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के समीप कार हादसे के बाद जारी आंदोलन अब और तेज हो गया है। आज नगर बंद के बीच प्रदर्शनकारियों से पुलिस कप्तान और कलेक्टर ने बातचीत की, लेकिन मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बंद जारी रखने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि नगर बंद के साथ मंदिर में होने वाले हवन-अनुष्ठान भी बंद हैं। नलखेड़ा में आठ भक्तों की मौत के बाद शुरू हुआ आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा। आज नगर बंद के दौरान प्रशासन की ओर से कलेक्टर और एसपी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को लेकर बातचीत की प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई, नाले की पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने और मंदिर मार्ग पर सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग रखी। लेकिन बातचीत के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, नलखेड़ा बंद जारी रहेगा। वहीं, आंदोलन के समर्थन में मंदिर परिसर और बाहर हवन-अनुष्ठान कराने वाले पंडित और आचार्य भी अनुष्ठान बंद रखे हुए हैं।
0
0
Report

मोदी के नेतृत्व से भारत पर्यटन में विश्व स्तर पर उछाल, शेखावत का दावा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत की महत्ता और प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है。 शेखावत ने बताया कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत का पर्यटन क्षेत्र तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 5 वर्षों में भारत का घरेलू पर्यटन 24% (CAGR) की दर से बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर जहाँ 132 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्राएँ दर्ज की गईं, वहीं भारत में अकेले 428 करोड़ घरेलू पर्यटक यात्राएँ पंजीकृत हुई हैं。 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, आर्थिक समृद्धि, टैक्स में राहत और 25 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के कारण लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ी है। भारत की विविधताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ हर पर्यटक की इच्छा के अनुरूप अनुभव उपलब्ध हैं। भारत आने वाले समय में वैश्विक पर्यटन रैंकिंग में और बड़ी छलांग लगाएगा।
0
0
Report
Advertisement

शहीद भगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Ajay GargAjay GargFollow12m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 को जनपद बुलंदशहर के तहसील स्याना स्थित गांव रवानी कटीरी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे रवानी कटीरी से प्रारंभ होकर स्याना तक जाएगी। कार्यक्रम लगभग शाम 4:00 बजे तक रहेगा। शोभायात्रा के दौरान बुगरासी में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को उचित एवं सम्मानजनक रूप से स्थापित कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत के EO/चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात स्याना में उपजिलाधिकारी (SDM) स्याना को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। VSHF के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर शोभायात्रा के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान और आम जनता की समस्याओं का समाधान—दोनों समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
0
0
Report

नवादा के बैंकों ने रविवार खोले, हड़ताल से पहले मिली राहत

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में 3 दिन की बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक। सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल के कारण ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को खुला बैंक, उमड़ी भीड़। नवादा जिले के अधिकतर बैंक रविवार को भी खुले रहे। आमतोर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन सोमवार से तीन दिन की हड़ताल के कारण यह फैसला लिया गया। इसका मकसद ग्राहकों की परेशानी कम करना था। यह निर्णय उच्च स्तर पर लिया गया। बैंक खुलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्राहक अपने जरूरी काम निपटाने पहुंचे। बैंककर्मियों की हड़ताल सप्ताह में पांच दिन काम लागू करने समेत कई मांगों को लेकर है। ग्राहकों ने बैंक खुलने को राहत भरा बताया और उनकी मांगों का समर्थन किया। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बैंकिंग सेवाएं बंद रह सकती हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं संबंधित बैंक की व्यवस्था के अनुसार जारी रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow13m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने मिश्रा कॉलोनी, चंपापुरवा, गोताखोर, ऋषि नगर, नेहरू नगर और अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बारिश और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता वाले स्थानों पर पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी कराने तथा बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर लगातार नजर रखने को कहा। एसडीएम ने नगर पालिका गंगाघाट के ईओ डॉ. राजेश शर्मा को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल निकासी के साथ-साथ राहत व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाइट एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा
0
0
Report

कांग्रेस का आरोप: SIR प्रक्रिया से मतदाता परेशान, तत्काल बंद करने की मांग

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए। कांग्रेस के प्रदेश नेता इकरामुल हसन ने कहा कि SIR की प्रक्रिया से आम लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं को गलत तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। इकरामुल हसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को आम लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जिन लोगों को बिना उचित कारण नोटिस दिया गया है, उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। कांग्रेस नेता ने मांग की कि SIR की प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए, ताकि आम मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना जरूरी है।
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा सुरतढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज श्री गंगानगर के सुरतगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। और पंचायती राज चुनावो को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, सीएम के दौरे से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल से Zee मीडिया ने खास बातचीत की इस दौरान जिले में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर निहालचंद मेघवाल ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्णतया संवेदनशील है और किसानों को उनके हक का पूरा पानी देने के लिए सरकार तैयार है। निहालचंद मेघवाल से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने ....
0
0
Report
Advertisement

झारखंड कांग्रेस ने वोटर अधिकार भंग के आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा

Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव की पीसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, चुनाव आयोग की पारदर्शिता और जवाबदही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल आक्रोशपूर्ण मार्च किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मतदाताओं के वोट की रक्षा के लिए प्रदर्शन करेंगे। राहुल गांधी ने वोट चोरी को जनता के सामने रखने के लिए साक्ष्यों के साथ कदम उठाने का किया है। एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। नाम जोड़ने और काटने में कई विसंगतियां हैं। जनता के आक्रोश का लक्ष्य minority, दलित और OBC वोट है। कल कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेगी। पूरे देश में एसआईआर में विसंगतियां हैं। झारखंड में भी लगभग 45 लाख वोटर विलोपित करने के प्रयास हो रहे हैं। सीएलपी लीडर प्रदीप यादव ने कहा, आज सबसे कठिन समय है, वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास हो रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार चुनाव आयोग के हाथों वोट के अधिकार को छिनवा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त कानून से ऊपर जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। कहीं वोटर का नाम काट कर, कहीं जोड़ कर, कहीं डुप्लीकेसी कर, कहीं कड़े शर्तों को लागू किया जा रहा जो एसआईआर का दुरुपयोग है। झारखंड में भी यह देखा जा रहा है और रोज नई-नई शर्तें लागू की जा रही हैं। फॉर्म 6, जिसमें जीएन नाम जुड़ेंगे, उससे जुड़े भी नए नियम लागू किए जा रहे हैं। फॉर्म 6 में नाम न जुड़ने के लिए नया फॉर्म लाया गया और नई-नई शर्तें जोड़ी गईं। चुनाव आयोग को फॉर्म बदलने का अधिकार नहीं है। जो वोटर बीजेपी के विरोध में है उसको कैसे हटाने जाएं, इसके लिए नई-नई शर्तें लागू की जा रही हैं। झारखंड के CEO आलाकमान को खुश करने और मोदी, अमित शाह को खुश करने के लिए बड़े-बड़े कारनामे किए गए हैं। उपायुक्तों को 36 चिट्ठी लिख चुके हैं और सभी में विरोधाभास है। इनके प्रयास हैं कि एसआईआर में ऐसी शर्तें डालें ताकि बीजेपी विरोध के वोट छूट जाएं। देश में लोकतंत्र पर खतरे की घंटी बज रही है। इन घटनाक्रमों से झारखंड के CEO बीजेपी के नज़दीक जाने के लिए दुसरे ज्ञानेश कुमार बनना चाहते हैं; इसलिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। यह मामला सामान्य नहीं, बहुत कठिन विषय है। कांग्रेस ने ठाना है, लोकतंत्र हमने देश को दिया है, इस लोकतंत्र को जिंदा रखेंगे। कल CO कार्यालय में विशाल प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाएंगे। ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। बाइट ... केशव महतो कमलेश, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस; बाइट ... प्रदीप यादव, नेता विधायक दल, कांग्रेस.
0
0
Report

ऋषिकेश में गंगा पानी 5 सेमी ऊपर, जल पुलिस ने घाटों पर सावधानी बरतने की अपील

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश, उत्तराखंड: पहाड़ों में लगातार भारी बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का पानी का लेवल वॉर्निंग लेवल से 5 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। ऋषिकेश जल पुलिस घाटों पर लगातार अनाउंसमेंट कर रही है, भक्तों और आने वालों से अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की अपील कर रही है। ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश जल पुलिस के ऑफिसर विनोद सेमवाल कहते हैं, "जैसे ही हमें पानी का लेवल बढ़ने की जानकारी मिली, हमारी टीम, जो यहां हमेशा अलर्ट पर रहती है, तुरंत जुट गई। हमारे यहां जल पुलिस और डिज़ास्टर रिलीफ टीम तैनात है। हम जॉइंट पेट्रोलिंग करते हैं, और पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर, हम लोगों को वॉर्निंग दे रहे हैं कि वे ज़्यादा आगे न जाएं। हम उन्हें घाटों से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि पहाड़ों में लगातार बारिश की वजह से नदी का पानी का लेवल काफी बढ़ गया है, जिससे डूबने या बह जाने का खतरा है। इसीलिए हम ये वॉर्निंग दे रहे हैं..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top