835223
सिमडेगा में 22 मंडली की विशेष सामाजिक बैठक आयोजित
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा जिले के बरवाडी मिशन में 22 मंडली की विशेष सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने 22 मंडली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास और प्रार्थना से हम बड़ी लड़ाई जीत सकते हैं। विधायक ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आदिवासी और मसीही समाज के मुद्दों पर जागरूक किया और कहा कि हमें अपने समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए मिलकर काम करना होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के वजीरपुर में पूर्वांचली परिवारों पर बुलडोजर, राजनीतिक घमासान बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के वजीरपुर इलाक़े में बसे पूर्वांचली भाईयों के मकानों और दुकानों पर बीजेपी सरकार लगातार बुलडोज़र चला रही है। बीजेपी को दिल्ली में पूर्वांचली समाज फूटी आँख नहीं सुहाता, लेकिन अब तो नफ़रत हद पार कर गयी। पूर्वांचली कह कर गोली मारी जा रही है, घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं。0
0
Report
रेखा शर्मा के बयान पर बवाल, हिसार में बिश्नोई समाज ने बैठक में कड़ी निंदा
Hisar, Haryana:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर भाजपा सांसद रेखा शर्मा के दिए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। हिसार के बिश्नोई मंदिर मैं 26 अप्रैल की बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब तक 16 जिलों में रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है। हिसार के बिश्नोई मंदिर में इसी मसले को लेकर आज बिश्नोई समाज ने सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया। हिसार में बिश्नोई सभा के अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा ने जी मीडिया को बताया कि आज की बैठक में सर्व समाज ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम लोग कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होगी तो समाज इसको लेकर जनआंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।0
0
Report
जयपुर में IG ह्यूमन राइट्स किशन सहाय पर दुष्कर्म-मारपीट का मामला दर्ज
Jaipur, Rajasthan:प्रेमानंद महाराज , धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर धाम ) के खिलाफ विवादित बयान देने वाले IPS अधिकारी के खिलाफ जयपुर में दुष्कर्म, मारपीट का मामला हुआ दर्ज राजस्थान पुलिस के आईजी ह्यूमन राइट्स किशन सहाय के खिलाफ एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बलात्कार का आरोप लगाया है। डाक से भेजी गई शिकायत पर यह एफआईआर जयपुर के मालवीय नगर थाने में दर्ज की गई है। मामले की जांच महिला एडिशनल डीसीपी south को दी गई है। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाए है कि आईपीएस अधिकारी ने शादी का झांसा दिया। उसने अपने सरकारी आवास पर बुलाया और यहां उनके साथ जबरदस्ती की। महिला जयपुर पहली बार आई थी। आरोप है कि उनका मोबाइल बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट हुई। इसके बाद शिकायत नहीं करने की धमकी दी। यहां तक की महिला को तीन महीने से वीडियो काल कर धमकाया गया। डर के मारे उन्होंने उस समय शिकायत नहीं की। इसके बाद दूसरे राज्य से डाक से शिकायत भेजी। इस शिकायत पर अब जाकर जयपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में पीड़िता ने कहा कि उन्हें शादी का झांसा दिया था। आईपीएस एक राजनीतिक पार्टी बनाने का दावा करते हैं। वे विज्ञान का प्रचार کرتے हैं। उनके इस काम की भी जांच होनी चाहिए। 3 मई को शिकायतकर्ता महिला को उसके बयान और मेडिकल टेस्ट के लिए जयपुर बुलाया गया है.0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद कनेक्टिविटी बनेगा गेटवे; 15,000 करोड़ की आरआरटीएस मेट्रो से दूरी घटेगी दिल्ली तक
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। एंकर- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का बड़ा दावा करते हुए कहा कि नतीजे आने के बाद टीएमसी का आतंक पश्चिम बंगाल से खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी पहले हाई कोर्ट में हारी और अब सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी अपील खारिज कर दी है。 केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज गांव मच्छर में विकास कार्यों का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फरीदाबाद कनेक्टिविटी का गेटवे बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15000 करोड रुपए से 64 किलोमीटर की गुरुग्राम से फरीदाबाद होते नोएडा जाने वाली आरआरटीएस मेट्रो को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सराय काले खां तक की फरीदाबाद से कनेक्टिविटी होने जा रही है। दिल्ली आश्रम से फरीदाबाद के लिए भी रेड लाइट फ्री परियोजना को मंजूरी मिल गई है, जो 800 करोड रुपए में पूरी होगी, उसके बाद 10 मिनट में आश्रम से फरीदाबाद पहुंचा जा सकेगा。 उन्होंने दिल्ली- आगरा, केएमपी, दिल्ली- मुंबई- बड़ोदरा, जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीन हाईवे का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में फरीदाबाद से कहीं भी आसानी से पहुंचा जा सकता है。 गांव मच्छर में विकास कार्यों को गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि 115 करोड़ रुपये से 24 गांव में सड़के, गलियां, नालियों के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जिन पर जल्द काम शुरू होगा। इसी तरह से मच्छर गांव में भी 350 करोड़ की लागत से कई विकास कार्य कराए जाएंगे。 करीब 600 करोड रुपए की लागत से 24 गांव और 81 कॉलोनी में सीवर लाइन भी डाली जाएंगी。 बाइट- कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री。0
0
Report
गोरखपुर में DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का आकस्मिक निधन, शिक्षा विभाग में शोक
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शिक्षा विभाग को बड़ा झटका, DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का निधन। एंकर: गोरखपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है… जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब دو महीनों से कैंसर व हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत इसे एक अपूर्णनीय क्षति मान रहा है। वीओ : गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का निधन शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वे पिछले दो महीनों से हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। डॉ. अमरकांत सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए जाने जाते थे। उनके नेतृत्व में जिले के कई विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के प्रयास किए गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। कई शिक्षकों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में याद किया। “डॉ. अमरकांत सिंह का जाना हम शिक्षा विभाग के लिए बहुत बड़ी क्षति है… उन्होंने हमेशा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया… फिलहाल, पूरे जिले में शोक का माहौल है… और हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।0
0
Report
जयपुर में पीले पानी की सप्लाई जारी, विभाग पर सवाल उठे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पिंकसिटी में आज भी पीले पानी की सप्लाई, शहर के कई इलाकों में पीले पानी की सप्लाई, झालाना डूंगरी समेत कई हिस्सों में पीला पानी आया, जलदाय विभाग ने अब तक ले चुका 100 सैंपल, बीसलपुर बांध से ही पीले पानी के सप्लाई का अंदेशा, विभाग का दावा-पीला पानी पीने योग्य,लैब में टेस्टेड, केमिस्ट,इंजीनियर्स क्लोरीन डोल की जांच कर रहे है, लेकिन रखरखाव के लिए सरकार कर रही 6 करोड खर्च, सालाना GCKC फर्म को दिए जा रहे है 6 करोड, फिर भी पीले पानी की शिकायत पर सवाल उठे, फर्म GCKC,इंजीनियर्स के खिलाफ होगी कार्रवाई?0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
धनबाद पुलिस केंद्र में नया शस्त्रागार भवन, सुरक्षा और पराक्रम में इजाफा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस केंद्र में नवनिर्मित मैगजीन शस्त्रागार भवन का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस बल को और सशक्त करने की दिशा में पुलिस विभाग पुलिस केंद्र को आधुनिक रूप दे रही है। शस्त्रागार के बनने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे जिले का शस्त्रागार पुलिस केंद्र में है। यहीं पर हथियार रखे जाते हैं और उनका रखरखाव व मेंटेनेंस किया जाता है। नया शस्त्रागार बनने से हथियारों और गोलियों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था और बेहतर होगी।0
0
Report
नोएडा सेक्टर 8 में गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में सेक्टर 8 में लगी भीषण आग। गत्ते की फैक्ट्री लगी आग। सूचना के बाद मौके पहुँची फायर विभाग। फायर विभाग की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं। लाखों का सामान जलकर खाक। थाना फेज 1 क्षेत्र की घटना।0
0
Report
Advertisement
कपिल मिश्रा ने दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने का बयान दिया
Delhi, Delhi:एक लंबे समय से दिल्ली में टूरिज्म को लेकर कोई भी काम नहीं हो रहा था मौजूदा सरकार पिछले एक डेढ़ साल से किशोर ध्यान दे रही है सीएम रेखा गेट गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में आर्ट एंड कल्चर और टूरिज्म को लेकर काफी काम हो रहे हैं टूरिज्म बोर्ड बनाने को लेकर भी फैसला हुआ है इसमें कॉरपोरेट और सरकार सभी के रिप्रेजेंटेटिव होंगे इवेंट और फिल्म शूटिंग को सिंगल विंडो क्लियरेंस दी जाएगी दिल्ली में टूरिज्म के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा मेडिकल टूरिज्म के लिए अलग से पॉलिसी बनाई जाएगी 3 MOU साइन किए गए हैं दिल्ली के नए एंट्री गेट्स के निर्माण कार्य का काम शुरू किया जाएगा दिल्ली पर्यटन में कई चीजों को आगे बढ़ाया जा रहा है दिल्ली को टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा ना सिर्फ ट्रांजिट डेस्टिनेशन के तौर पर दिल्ली के पास हेरिटेज भी है और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है दिल्ली में वर्ल्ड क्लास इवेंट वेन्यू भी मौजूद है टूरिज्म को इंडस्ट्री दिलाने का दर्जा के लिए भी हम आगे बढ़ रहे हैं टूरिज्म को इंडस्ट्री का स्टेटस दिया जाए इसके लिए हम काम कर रहे हैं0
0
Report
राजद मेधावी छात्रों का सम्मान: 90–96% तक वालों के साथ भविष्य की राह आसान
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में आरजेडी युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और उपाध्यक्ष अनीता यादव मौजूद रहे। इस दौरान मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया। रंजन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और जब यही बच्चे मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो पूरे राज्य का नाम रोशन होता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। किसी ने 96 प्रतिशत, किसी ने 90 प्रतिशत तो किसी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा राजद की ओर से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करें और देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएं। इस कार्यक्रम में करीब 35 से 40 छात्रों को सम्मानित किया गया, जो अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे थे। इनमें सरला बिरला स्कूल, विवेकानंद स्कूल, बीपीएस स्कूल और ज्ञानोदय स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों के छात्र शामिल थे। रंजन यादव ने यह भी कहा कि यह सम्मान समारोह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 12वीं के परिणाम आने के बाद भी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका हौसला लगातार बढ़ता रहे। बाइट: रंजन यादव ( युवा प्रदेश अध्यक्ष राजद) बाइट: अनीता यादव ( उपाध्यक्ष आरजेडी झारखंड)0
0
Report
भारत सरकार ने खतरे की चेतावनी देने के लिए नागरिकों के लिए नया आपदा सूचना प्रणाली शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:आज 11:46 पर मोबाइल जोर से, अलग तरह से बजा और स्क्रीन पर नीचे दिया गया संदेश चमका। भारत सरकार ने नागरिकों को खतरे की चेतावनी देने के लिए यह प्रणाली शुरू की है, आशा करते हैं समय रहते प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी मिलने से बहुत से अमूल्य जीवन बचाए जा सकेंगे व जन धन की हानि रोकी जा सकेगी। सादर शुभकामनाएं。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट के रिव्यू पिटिशन को खारिज कर दिया
Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील विमल चौधरी की बाईट Init- राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट व उनके गुट के डेढ दर्जन तत्कालीन विधायकों को स्पीकर की ओर से अयोग्यता नोटिस देने के विवाद में दायर रिव्यू पिटिशन को खारिज कर दिया है। एक्टिंग सीजे सजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस शुभा मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश मोहनलाल नामा की रिव्यू पिटिशन खारिज करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि जो मुद्दे उठाए गए थे वे ऑर्डर ऑफ एडमिशन में दर्ज किए गए थे और अब वे केवल एकेडमिक ही रह गए हैं। ऐसे में रिट याचिका को सारहीन घोषित कर निस्तारित किया गया था। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर तय कर चुका है कि अदालत का रिव्यू का दायर अत्यंत सीमित होता है और रिव्यू के माध्यम से मामले के पुनः न्याय निर्णय की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसे में रिव्यू याचिका को खारिज किया जाता है। रिव्यू पिटिशन में अधिवक्ता विमल चौधरी ने अदालत को बताया कि 19 दिसंबर, 2023 को आदेश पारित करते समय उसे तर्क रखने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई करते हुए दल-बदल, व्हिप जारी करने का दायरा, स्पीकर की शक्तियां और न्यायिक समीक्षा सहित कुल 13 विधिक बिंदु तय किए थे। जिन्हें तय किए बिना ही याचिका को सारहीन बताकर निस्तारित कर दिया गया। इसके साथ ही विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में नेता प्रतिपक्ष रहे राजेन्द्र राठौड़ की याचिका पर भी हाईकोर्ट विधिक बिंदु पर सुनवाई कर रहा है, जबकि उस मामले में भी विवाद समाप्त हो चुका है। इसके अलावा स्पीकर के नोटिस की क्रियान्विति पर अंतरिम रोक लगाने वाले हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी, जो अभी भी लंबित चल रही है। इसे देखते हुए भी 19 दिसंबर, 2023 के फैसले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए और विधिक बिंदु को बिना सुलझाए नहीं छोडना चाहिए। गौरतलब है कि साल 2020 में सचिन पायलट सहित करीब डेढ दर्जन विधायक मानेसर के एक रिसॉर्ट में चले गए थे। उन पर यह आरोप लगा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की बगावत करते हुए यह कदम उठाया है। इसके बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने स्पीकर से शिकायत की थी कि इन विधायकों ने पार्टी की ओर से जारी व्हिप की अवहेलना की है और 13 व 14 जुलाई, 2020 को जयपुर में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर स्पीकर ने इन विधायकों को 15 जुलाई 2020 को नोटिस जारी कर पूछा कि क्यों ना पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाए। इस पर उन्होंने इस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।0
0
Report
फरीदाबाद के SRS Royal Hills में बिल्डर की मनमानी से मालिक नाराज, शिकायत दर्ज
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसायटी के निवासी इन दिनों बिल्डर की मनमानी से खासे परेशान हैं। करीब 1700 फ्लैट्स वाली इस सोसायटी का निर्माण साल 2016 में SRS ग्रुप द्वारा किया गया था, लेकिन आज तक यहां रहने वाले लोगों की रजिस्ट्रियां नहीं कराई गई हैं। आरोप है कि बिल्डर अब फ्लैट ओनर्स से 4 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मांग कर रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है। इसी मुद्दे को लेकर सोसायटी के निवासी एकजुट हो गए हैं और कल बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और बिल्डर के कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे。0
0
Report
एटा में समाधान दिवस: DM- SSP ने फरियाद सुनीं, कई शिकायतें निस्तारित
Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामरन जी ने समाधान दिवस पर लोगों की सुनी समस्याएं। एटा जिले की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। DM और SSP के तहसील पहुंचते ही फरियादियों की समस्या सुनी। अधिकारियों ने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण कराया। वहीं अधिकारियों ने निष्पक्ष व विधिक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। राजस्व, पुलिस, सहित अन्य विभागों के अधिकारी समाधान दिवस पर रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
