835223
सिमडेगा पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय मवेशी तस्कर गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर अंतर्राज्यीय मवेशी तस्कर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार मवेशी, तीन पिकअप वैन, एक बाइक और चार मोबाइल जप्त किए गए। एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोड पर बेपरवाही: फोन पर बात करती युवती से पीछे की गाड़ियाँ आपस में टकराईं
Noida, Uttar Pradesh:इस तस्वीर में आप देख रहे हैं कि एक लड़की फोन पर बात करते हुए जा रही है। वो रोड पर ऐसे घूम रही है जैसे कि ये कोई गार्डन हो। लड़की को टक्कर न लग जाए, इसीलिए कार सवार एकदम से ब्रेक लगा देता है। इस तरह युवती तो बच जाती है लेकिन कार के ब्रेक लगाते ही पीछे वाली गाड़ियां आपस में टकरा जाती है और एक के बाद एक गाड़ी टकराती जाती है। ये वीडियो यहीं बताता है कि सड़क पर इस तरह बेपरवाही होकर नहीं चलना चाहिए... लड़की की 'बेपरवाही' पड़ी भारी0
0
Report
शाजापुर के एक्मेविजन सेंटर से फर्जी शेयर एडवाइजरी केस, 12 आरोपी दर्ज, 6 गिरफ्तार
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के काशी नगर स्थित एक्मेविजन कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे फर्जी शेयर ट्रेडिंग एडवाइजरी और कॉल सेंटर के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2), 62 बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपियों सहित 6 आरोपी फरार है。 पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काशी नगर स्थित एक्मेविजन कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में अवैधानिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सेंटर की पहली मंजिल के एक कमरे में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए लोगों से निवेश के संबंध में बातचीत करते मिले। मौके पर टेबल से 7 स्मार्ट मोबाइल, 6 कीपैड मोबाइल और कुछ दस्तावेज भी मिले थे。 पुलिस ने मौके पर मौजूद जयसिंह, कुलदीप, संदीप, पवन, धर्मेंद्र, आकाश और राजकुमार से पूछताछ की, लेकिन वे कमरे में चल रही गतिविधियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने मोबाइल और दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू की थी। प्रारम्भिक कार्रवाई के बाद युवकों को पूछताछ के लिए नोटिस पर छोड़ा गया था。 20 जून से 3 हजार रुपए महीने में लिया था ऑफिस जांच के दौरान कुलदीप पिता सजन सिंह धाकड़ से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी विकास के साथ मिलकर यह ऑफिस 20 जून 2026 से 3 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया था। पुलिस के अनुसार कुलदीप ने बताया कि वह साहिल मंसुरी और फहीम गोरी के निर्देशन में शेयर ट्रेडिंग संबंधी एडवाइजरी चला रहा था। एडवाइजरी संचालित करने के लिए उनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था。 जांच में विकास और प्रवीण से पूछताछ के दौरान फहीम और साहिल के निर्देशन में कॉल सेंटर चलाने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक ग्राहकों को शेयर ट्रेडिंग में दी गई टिप से लाभ होने पर उसका 20 प्रतिशत हिस्सा साहिल और फहीम द्वारा उपलब्ध कराए गए बारकोड एवं बैंक खातों में जमा कराया जाता था। इसके बदले कॉल सेंटर में काम करने वाले युवकों को प्रतिमाह करीब 25 से 30 हजार रुपए नकद दिए जाने की बात जांच में सामने आई है। मोबाइल की तकनीकी जांच में फहीम-साहिल की भूमिका सामने आई पुलिस ने कुलदीप, विकास और प्रवीण के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार जांच में फहीम गोरी और साहिल मंसूरी की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच की जाएगी। इससे यह पता चलेगा कि इस नेटवर्क के जरिए कितनी रकम का लेनदेन हुआ और पैसा किन-किन खातों में ट्रांसफर किया गया। पुलिस के मुताबिक फहीम और साहिल के खिलाफ पूर्व में भी इसी प्रकार की फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाने के मामले में 12 दिसंबर 2025 को थाना साइबर एवं हाईटेक अपराध, उज्जैन में अपराध दर्ज किया गया था。 ये 6 आरोपी हिरासत में लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के बाद कुलदीप पिता सजन सिंह धाकड़ निवासी सुनेरा, विशाल पिता दिलीप सिंह निवासी घरटखेड़ी, संदीप कराड़ा पिता प्रकाश सिंह कराड़ा निवासी घरटखेड़ी, राजकुमार पिता ज्ञान सिंह गुर्जर निवासी घरटखेड़ी, विकास पिता दिलीप सिंह निवासी घरटखेड़ी तथा प्रवीण पिता दुले सिंह गोयल निवासी सतगांव, हाल चाचाखेड़ी को हिरासत में लिया है。 6 आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश मामले में जयसिंह पिता भागीरथ निवासी लोहरवास, पवन सोन्ती पिता सोदान सिंह सोन्ती निवासी लालखेड़ी, धर्मेंद्र गोयल पिता नारायण सिंह गोयल निवासी सतगांव, आकाश गुर्जर पिता लक्ष्छीराम गुर्जर निवासी देवस्थान परी का डेरा उज्जैन, फहीम गोरी और साहिल मंसुरी निवासी शाजापुर फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि विशेष रूप से फहीम और साहिल की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों और पूरे आर्थिक लेनदेन की जानकारी सामने आने की उम्मीद है。0
0
Report
भोपाल: इमामी गेट के सामने खूनी हमला, युवक हालत गंभीर; पुलिस जांच तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल इमामी गेट BJP कार्यालय के सामने खूनी हमला! देर रात आसिल नाम के युवक पर छुरी और रॉड से ताबड़तोड़ वार, इलाके में मचा हड़कंप गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल रेफर युवक के गले समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव घायल युवक का आरोप 4 से 5 से ज्यादा आरोपियों ने घेरकर किया हमला! सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हमले की वजह और आरोपियों की तलाश को लेकर जांच शुरू0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया में स्मैक तस्करी गिरोह के दो गिरफ्तार: 65 लाख मूल्य की स्मैक बरामद
Purnia, Bihar:पूर्णिया पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पूर्णिया के एसडीपीओ अभिनव पराशर ने जानकारी देते हुए कहा कि अररिया के रास्ते कटिहार तक स्मैक की बड़ी खेप ले जायी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर बेलोरी के नजदीक वाहन जांच शुरू कर दी गयी। इस क्रम में उजले रंग के टाटा नेक्सॉन वाहन से स्मैक लेकर जा रहे तस्कर ने पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों तस्करों को पकड़ कर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 512 ग्राम स्मैक जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 65 लाख से एक करोड़ तक हो सकता है; इसके अलावा ₹4000 नेपाली नोट, 4 मोबाइल फोन बरामद किये गये। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाइट – अभिनव पराशर, एसडीपीओ पूर्णिया0
0
Report
जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज में करंट से छात्रा घायल, जलजमाव ने विद्युत व्यवस्था सवाल किये
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के प्रसुदीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आकर घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर के नानदूम निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है. वह मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी. घटना के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. रायगुनी ने बताया कि बारिश के दौरान कॉलेज परिसर में पानी जमा था. जिस गेट से परीक्षा के लिए प्रवेश करना था, वह बंद था. वह दूसरे रास्ते से आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान पानी से गुजरते समय अचानक करंट लग गया और वह गिर पड़ी. छात्रा ने बताया कि उसे पहले भी कॉलेज में करंट लगने की घटना की जानकारी थी, लेकिन जिस स्थान पर वह हादसे का शिकार हुई, वहां भी करंट का खतरा होगा, इसका अंदाजा नहीं था. घटना के बाद छात्रों में कॉलेज प्रशासन के प्रति आक्रोश है. छात्र नेताओं का आरोप है कि इससे पहले भी एक छात्रा करंट की चपेट में आ चुकी है. पानी के जमाव और विद्युत व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ. छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो सोमवार से कॉलेज बंद कराया जाएगा. उन्होंने पूरे परिसर की विद्युत व्यवस्था की जांच और जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की है.0
0
Report
रात के कॉकपिट से लैंडिंग: शहर की रोशनी में अद्भुत नजारा
Noida, Uttar Pradesh:रात के वक्त प्लेन के कॉकपिट से लैंडिंग का नजारा सचमुच अद्भुत है। जब पायलट प्लेन को जमीन पर लैंड कराने के लिए ले जा रहा है, तो नीचे शहर की रोशनियाँ का एक खूबसूरत नजारा पेश करती हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे हजारों लाखों लाइट्स चादर की तरह बिछ गई हैं। ये नजारा न केवल पायलट के लिए, बल्कि हर यात्री के लिए भी एक गजब का तजुर्बा होता है। ल LANDING का अद्भुत नजारा प्लेन से दिखी खूबसूरती0
0
Report
Advertisement
अफगानी नान: दुनिया की सबसे बड़ी रोटी ने लोगों को हैरान कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:अफगानिस्तान में बनने वाली नान-ए-अफ़गानी, जिसे अफगानी फ्लैट ब्रेड भी कहा जाता है, दुनिया की सबसे बड़ी रोटी मानी जाती है। ये रोटी करीब 12 फीट लंबी होती है और इसे खास पारंपरिक तरीके से तंदूर में पकाया जाता है। अफगानी समाज में ये रोटी न केवल भोजन का अहम हिस्सा है, बल्कि सामूहिकता और मेहमाननवाजी का प्रतीक भी है। स्थानीय बाज़ारों और मेलों में ये रोटी लोगों का विशेष आकर्षण बन जाती है। ये है नान-ए-अफ़गानी ये दुनिया की सबसे बड़ी रोटी है0
0
Report
डिजिटल आर्ट की नई मिसाल: पेंटिंग जैसी स्टोरीटेलिंग से सब हैरान
Noida, Uttar Pradesh:डिजिटल आर्ट का इससे शानदार नमूना कोई औऱ नहीं हो सकता। जिसमें डिजिटल कैरेक्टर के जरिए इस तरह स्टोरी टेलिंग की जा रही है, जैसे पहली तस्वीर में देखेंगे कि शख्स पेंटिंग को इस तरह से दिखा रहा है कि वो पूरी तरह बैकग्राउंड से मैच कर जाती है। इससे दूर से देखकर आप कह नहीं सकते है कि वाकई में ये कोई पेंटिंग है। ऐसी बेजोड़ क्रिएटिविटी आपने पहले कभी देखी है क्या? डिजिटल आर्ट का शानदार नमूना बेजोड़ क्रिएटिविटी पहले देखी है कभी?0
0
Report
चीन के रेस्टोरेंट में सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर से खाना परोसना बना नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:चीन के एक अनोखे रेस्टोरेंट में वेटर अब खाना परोसने के लिए सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये रेस्टोरेंट इतना बड़ा है कि वेटर को एक टेबल से दूसरी टेबल तक पहुंचने में वक्त और मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। ऐसे में तकनीक का सहारा लेते हुए वेटर अब स्कूटर पर सवार होकर फुर्ती से ग्राहकों तक खाना पहुंचाते रहे हैं। ये सीन ग्राहकों के लिए भी अनोखा तजुर्बा है। टेक्नोलॉजी और सुविधा का ये मेल रेस्टोरेंट अनुभव को और खास बना रहा है। सेल्फ-बैलेंसिंग स्कूटर का कमाल रेस्टोरेंट के अनुभव को बना रहा खास0
0
Report
Advertisement
एटा में मामूली विवाद के बीच दो पक्षों की मारपीट, 3 युवक हिरासत में
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, दोनों में बीच सड़क पर जमकर चले - लात घुसे और धप्पड़, मारपीट देख स्थानीय लोगों में मची अफरा तफरी, घटना के दौरान पास गुजर रही पुलिस ने मारपीट देख बीच बचाव कर मामले को कराया शांत, वहीं पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर भेजा थाने, एटा पुलिस का साफ संदेश कानून उल्लंघन/ हुड़दंग करने वाले अपराधियों को बिल्कुल भी bख्शा नहीं जायेगा, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टैंड के पास का पूरा मामला।0
0
Report
गोंडा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरने से बची महिला, पुलिस ने जान बचाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा रेलवे स्टेशन पर कल शुक्रवार देर शाम 5.40 बजे करीब एक बड़ा हादसा होते टल गया। जब एक मआसुरी खातून नाम की महिला अमृत भारत एक्सप्रेस चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने के कारण गिरने लगी जिसे तत्काल गोंडा रेलवे स्टेशन पर मौजूद राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिसकर्मियों द्वारा किसी तरीके से बचा करके महिला को प्लेटफार्म पर लाया गया और फिर इसके बाद जान बचाई गई है। राजकीय रेलवे पुलिसथाना गोण्डा की टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला यात्री की जान बच ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसका वीडियो अब सामने आया है जिसमें साफ देखा जाता है कि एक महिला कल 7 अगस्त को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन संख्या 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची थी। महिला यात्री अपनी दो बेटियों के साथ मोतिहारी से आनंद विहार जा रही थी। महिला यात्री कुछ सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गई। इसी बीच सिग्नल मिलने पर ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। ट्रेन को चलती देखकर महिला उसे पकड़ने के लिए दौड़ी, लेकिन ट्रेन की गति अधिक होने के कारण वह असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आने वाली थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए महिला को तत्काल खींचकर सुरक्षित बाहर कर लिया। जवान की सूझबूझ से महिला की जान बच गई है।0
0
Report
2pm पर पर्यावरणविद Kavita Ashok का विवरण
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गत्ते से कलाकृति: यूट्यूब पर धूम मचा रहा अनोखा कलाकार
Noida, Uttar Pradesh:इस अनोखे कलाकार ने गत्ते जैसी मामूली चीज से बेमिसाल कलाकृतियां बनाकर सभी को चौंका दिया है। ये कलाकार अपने यूट्यूब चैनल पर गत्ते से बनाए गए शानदार मॉडल, मूर्तियां और आर्टिस्टिक डिज़ाइन साझा करते हैं, जो देखनें में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। इनकी कल्पनाशीलता और हुनर उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाता है। दुनियाभर के दर्शक इनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। गत्ते से कला रचने वाला कलाकार यूट्यूब पर मचा रहा है धूम0
0
Report
विष्णु गार्डन के कुख्यात वाहन चोर आठ मामलों के साथ गिरफ्तार
Delhi, Delhi:विष्णु गार्डन का कुख्यात वाहन चोर चोरी की आठ वाहनो के साथ गिरफ्तार राजौरी गार्डन सुभाष नगर चौकीPolice ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार चोरी की पॉच स्कूटी और तीन बाईक बरामद रंजीत नगर विजय विहार उत्तम नगर कीर्ति नगर हरीनगर राजौरी गार्डन सुभाष प्लेस के आठ मामलों का हुआ खुलासा राजीश शर्मा पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन सुभाष नगर चौकी की पुलिस ने गश्त के दौरान विष्णु गार्डन के एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।इसके पकड़े जाने से चोरी की पॉच स्कूटी और तीन बाईक बरामद की है।यह चोरी की स्कूटी बाईक चोरी कर उसको गुप्त स्थान पर छुपा कर रखता था ताकि पुलिस से बच सके।पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ निक्का 33 निवासी विष्णु गार्डन दिल्ली के रूप में हुई है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, राजौरी गार्डन सुभाष नगर चौकी पुलिस टीम राजौरी गार्डन के रेड MIG फ्लैट्स के पास गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखते ही, सवार ने अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। गड़बड़ी का शक होने पर, सतर्क टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान कुलदीप सिंह उर्फ निक्का के तौर पर बताई। मोटरसाइकिल की जांच करने पर पता चला कि यह राजौरी गार्डन इलाके से चोरी की गई थी। इसके बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कई वाहन चोरियों में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसकी जानकारी के आधार पर, टीम ने अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए चोरी के 07 और वाहन बरामद किए। इन बरामदगी के साथ, कुल 08 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं और वाहन चोरी के रंजीत नगर विजय विहार उत्तम नगर कीर्ति नगर हरीनगर राजौरी गार्डन सुभाष प्लेस के eight मामलों का खुलासा हुआ है।पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी है कि इसके साथ और कौन कौन आरोपी शामिल है।0
0
Report
उदयपुरः प्रतापनगर में कार से कुचलकर महिलाहत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रतापनगर थानाक्षेत्र में कल देर शाम कार से कुचल कर महिला की हत्या के मामले में एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में राजपूत समाज और परिजनों का धरना जारी है। धरने पर बैठे लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। मामले पर डिप्टी ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज में 6 से अधिक आरोपी निकलते हुए देखे जा रहें हैं। सभी की तलाश जारी है। अभी तक की जांच में सामने आया हैं को मृतका के बेटे की आरोपियों की पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते उन्होने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता कार के सामने आ गई और उन्हें रोकने लगी। जिससे यह हादसा हुआ。0
0
Report
Advertisement
