icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835223
Ravikant SahuRavikant SahuFollow25 Jul 2024, 04:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खरगोन दौरे में मंत्री सारंग ने दीपक खरीदकर दीपावली की दिशा दिखाई

Khargone, Madhya Pradesh:दीपावली पर खरगोन के दौरे के दौरान प्रदेश के सहकारिता एवं खेल युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को खरगोन के गायत्री तिराहे सनावद रोड पर दीपक खरीदे। उनके साथ खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने भी दीपावली के दीपक खरीदे। इसके बाद मंत्री सारंग अस्पताल खरगोन पहुंचे। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी ली। इलाज सही मिलने को लेकर भी बात की। साफ-सफाई एवं बाथरूम बंद होने की शिकायतों पर सफाई सुपरवाइजर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए।
0
0
Report

सुल्तानपुर में शादी समारोह के बीच हर्ष फायरिंग से 5 वर्षीय आर्श की मौत

Sultanpur, Uttar Pradesh:स Sultanpur जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के फुटेहरी बनेकागांव में रविवार शाम शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में पांच वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गिरिवर गोपाल पटेल के चचेरे भाई अनुराग पटेल की रविवार शाम कादीपुर के सूरापुर स्थित सुंदर मैरिज लॉन से बारात निकलने की तैयारी थी। बारात रवाना होने से पहले की जा रही फायरिंग के दौरान अनुराग के जीजा अजय द्वारा चलाई गई गोली गिरिवर के पांच वर्षीय बेटे अर्श के पेट में जा लगी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल अर्श को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कादीपुर के क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी अजय की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

उज्जैन: दोहरे हत्या केस के मुख्य आरोपी रोहित पिता राकेश पासी नागपुर से गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन तीन माह पहले हुए दोहरे हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र से पकड़ा, उज्जैन पहुँचने के दौरान ब्रिज पर कार से कूदकर भागा, भागने के दौरान ब्रिज से नीचे गिरा, हाथ पैर टूटे, आरोपी का नाम रोहित पिता राकेश पासी, 18 जुलाई 2026 को नीलगंगा चौराहा पर आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड को दिया था अंजाम, हत्या कांड में दो सगे भाइयों की हुई थी मौत, अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपी अब भी फरार, उज्जैन पुलिस ने तीन माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित पिता राकेश पासी को गिरफ्तार कर लिया है। नीलगंगा चौराहा पर हुए दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाइयों की धारदार हथियार व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । वहीं एक चचेरे भाई पर प्राण घातक तक हमला किया गया था । मृतक शहर के चर्चित व रसूखदार परिवार से आते थे। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल हो गया था मामले में पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को चिन्हित किया है। जिसमें से अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। चार आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। आज गिरफ्तार हुए आरोपी को जब पुलिस नागपुर से उज्जैन ला रही थी तभी उज्जैन सीमा में गरोठ बाईपास रोड पर पुलिस की गाड़ी खराब हो गई । इसी दौरान आरोपी गाड़ी में से कूद कर ब्रिज पर भागा। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान आरोपी ब्रिज से कूद गया जिसकी वजह से पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं शरीर के अन्य जगहों पर भी चोंट लगी है। आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दरअसल पूर्व का घटनाक्रम इस प्रकार है कि नीलगंगा चौराहा पर 18 जुलाई की रात्रि करीब 11 बजे क्षेत्र में ही रहने वाले पासी गुट ने पुरानी रंजिश के चलते भाजपा से जुड़े गौरकर परिवार पर हमला कर दिया था हमले में धारदार हथियार व पिस्तौल का उपयोग किया गया। हमले में दो सगे भाई लोकेश गोरकर और जय गोरकर की मौके पर ही हत्या हो गई थी। वही अन्य रिश्तेदारों में चचेरा भाई तपन गौरकर व उसके पिता दिलीप राव गोरकर गंभीर घायल हो गए थे। हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। मामले में पुलिस ने पासी गुट की ओर से कुल 23 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। वहीं 4 आरोपी अब भी फरार है। आज गिरफ्तार हुए आरोपी के विषय में थाना नीलगंगा प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि नीलगंगा चौराहा पर दो हत्या एक साथ हुई थी। जिसके एक आरोपी रोहित पिता राकेश पासी जो की जबरन कालोनी में रहता है उसे नागपुर से गिरफ्तार कर उज्जैन पुलिस ला रही थी। गरोठ बाईपास के पास पुलिस की गाड़ी खराब हुई तो मैकेनिक बुलाने के लिए इंतजार कर रहे थे । इसी दौरान आरोपी कूद कर भाग गया और ब्रिज पर चढ़ गया व ब्रिज से चलांग लगा दी। आरोपी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
0
0
Report
Advertisement

दौसा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए पुलिस तैयारी पूरी, मतदान तीन नवंबर

Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में है चुनाव सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान, लालसोट, शिवसिंहपुरा क्षेत्र में चुनाव सभी जगह तीन नवंबर को होगा मतदान जिसके लिए आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना होगी पोलिंग पार्टियां पंचायत समिति के 142 सदस्य और जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए वोटिंग 655698 मतदाताओं के लिए बनाए गए 763 बूथ जहां सुरक्षा के भी रहेंगे व्यापक बंदोबस्त करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात 59 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद जवान होंगे तैनात 65 पुलिस मोबाइल पार्टियां रहेंगी गस्त पर 59 सीआई ओर नो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे तैनात एसपी कुंदन कंवरिया खुद कर रहे मॉनिटरिंग
0
0
Report

AI-made fake video: Mosque blown-up clip goes viral; suspect arrested

Gaya, Bihar:गयाजी- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने का मामला अब ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने लगा है। बेलागंज थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर पंचायत में एआई की मदद से मस्जिद को बम से उड़ाने का कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने इलाके में सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। मामले को लेकर लक्ष्मीपुर पंचायत के गोबराहा गांव के ग्रामीणों ने बेलागंज थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि एक युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल कर लक्ष्मीपुर मस्जिद को बम से उड़ाने से संबंधित फर्जी वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो में दिखाई गई घटना वास्तविक नहीं है, बल्कि तकनीक के माध्यम से तैयार की गई भ्रामक सामग्री है। इसके बावजूद इस तरह के वीडियो के प्रसार से गांव में तनाव और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो तैयार करने और उसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद बेलागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। वीडियो के प्रसार और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ आरोपी की पहचान करने की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों और तकनीकी टीम की तत्परता से आरोपी की पहचान कर उसे विष्णुपद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर पंचायत निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर वीडियो तैयार करने, उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा इस मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गोडा के भटोन्धा में DBL पत्थर लीज का विरोध; किसानों खेती पर खतरे की आशंका

Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के भटोन्धा में ग्रामीणों और रैयतों ने बैठक कर सड़क निर्माण कंपनी DBL के प्रस्तावित पत्थर लीज का जमकर विरोध किया है। लाल झंडी गाड़कर कर संघर्ष का ऐलान भी किया। ग्रामीणों को डर है कि दर्जनों बीघे जमीन पर पत्थर खदान बनने से न सिर्फ जानमाल का नुकसान होगा बल्कि हजारों किसानों की खेती वाली जमीन भी प्रभावित होगी। दूसरे, इस खदान से सिर्फ कंपनी को फायदा होगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रस्तावित स्थल पर घने जंगल हैं जिसे काटना होगा। स्थानीय रैयत राजेश हांसदा आदि ने बताया कि लीज आवंटन में तय मानकों की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। जिस भूमि का लीज कराया गया है उसमें वास्तविक ग्राम सभा की आम सहमति भी नहीं ली गई है। बहरहाल, इस आदिवासी बहुल गांव में पहले भी DBL कंपनी एक स्थानीय रैयत के नाम पर काफी गहराई तक खुदाई कर चुकी है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि ज्यादा गहराई होने के कारण जल स्तर को ले काफी दिक्कतें हो सकती हैं जिसका हजारों बीघे खेती पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
0
0
Report

जयपुर स्टेशन पर दिवाली-छठ पूजा के लिए रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट लागू; सुरक्षा 강화

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी, 2सी नोट- खबर के लिए बाइट 2सी की गई है। बाकी विजुअल और पीटीसी ओएफसी से भेजे गए हैं। एंकर द दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस दोनों ही एजेंसियों ने सतर्कता भी बढ़ाई है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 इस बार दिवाली पर जयपुर स्टेशन पर रोलिंग क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू कर भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्टेशन पर आने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा। दरअसल आम दिनों में जयपुर जंक्शन से औसतन 1 लाख यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर यात्रियों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख या उससे भी अधिक हो जाती है। इस बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर ड दी है। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए जयपुर स्टेशन के नए बनाए गए द्वितीय द्वार, जो कि हसनपुरा की तरफ स्थित है, उसे यात्रियों के निकास के रूप में उपयाेग किया जाएगा। जयपुर डीआरएम रवि जैन ने यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। Gfx In रेलवे प्रशासन की तैयारी क्या ? - 4 से 16 नवंबर तक के लिए रेलवे प्रशासन ने किए हैं विशेष इंतजाम - हसनपुरा के द्वितीय द्वार से यात्रियों का केवल एग्जिट (निकास) रखा जाएगा - इससे मुख्य द्वार पर यात्रियों के निकास के दबाव को कम किया जा सकेगा - हसनपुरा साइड में अभी निर्माण कार्य जारी, इसलिए एंट्री बंद रहेगी - यात्रियों को प्रवेश अभी केवल मुख्य द्वार की तरफ से ही मिलेगा - भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे - यानी प्लेटफार्म पर एक साथ भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा Gfx Out बाइट- रवि जैन, डीआरएम, जयपुर रेल मंडल वीओ- 2 रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से और अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन परिसर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रियों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी असामान्य स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सभी बैगेज स्क्रीनिंग मशीनों को सुचारू किया गया है, जिससे कोई भी संदिग्ध वस्तु स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। Gfx In सुरक्षा कैसी होगी ? - यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम लागू - सभी उपकरणों को सुचारू किया गया, सभी कैमरे सक्रिय - मुख्यालय और सभी मंडलों में 24x7 वॉर रूम स्थापित किए गए - ये सभी स्थितियों पर नजर रखेंगे, यात्रियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करेंगे - आरपीएफ और जीआरपी की नियमित गश्त रहेगी - डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तु या व्यक्तियों की पहचान की जाएगी Gfx Out क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
0
Report

रांची के होटल कर्मी हत्या: होटल मालिक समेत दो गिरफ्तार, टांगी का सुराग मिला

Ranchi, Jharkhand:रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी बनेश्वर गोराई उर्फ राहुल की धारदार हथियार से हुई हत्या का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने होटल मालिक और होटल के एक अन्य स्टाफ को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बंगला का रहनेवाला बनेश्वर कृष्णा के होटल में स्टाफ का जिम्मा संभालता था और वही पर होटल कर्मी का भी काम करता था लेकिन होटल लगातार घाटे में चल रहा था जिसकी अहम वज़ह स्टाफ का लगातार बदलता रहना होता था इसे लेकर कृष्णा और बनेश्वर(राहुल) के साथ लगातार विवाद होता था। और उस कारण ही कृष्णा ने राहुल की हत्या की योजना बनाई और 30 अक्टूबर को जब राहुल होटल से निकला तो बीच रास्ते में ही कृष्णा और उसके स्टाफ अमित ने टांगी से मारकर हत्या कर दी। और टांगी को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने वो टांगी भी बरामद कर ली है। बाइट --- गौरव गोस्वामी, ग्रामीण एसपी रांची।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में आवारा गायों का कहर: बुजुर्ग महिला और बच्चे पर हमला

Faridabad, Haryana:हेडलाइन फरीदाबाद में आवारा गाय का आतंक, बुजुर्ग महिला और बच्चे पर किया हमला ग्यासी कोठी, तिकोना मंदिर के पास की घटना; हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल फरीदाबाद में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला तिकोना मंदिर के पास ग्यासी कोठी इलाके का है, जहां एक गाय ने बुजुर्ग महिला और एक बच्चे पर हमला कर दिया। गाय के हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आवारा पशुओं को लेकर रोष है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो अस्पताल में नवजात बेचने के आरोप: जांच जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जेनरल अस्पताल में नवजात बच्चे को बेचने के आरोप पर चास एसडीएम के आदेश पर सेक्टर 4 थाना पुलिस जांच करने पहुंची जहां सेक्टर 4 थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही जांच करने पहुंचे लेकिन अभी वैसा कुछ दिखा नहीं, वहीं अभी जांच जारी है। दरअसल एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला काफी तूल पकड़ लिया जहां BGH अस्पताल में भर्ती एक महिला से एक महिला द्वारा उसके नवजात बच्चे के लेन देन की बात सामने आई। इस दौरान दस्तावेज पर साइन करने और किसी से नहीं कहने की चर्चा भी इस वीडियो में एक महिला द्वारा भर्ती मरीज से की जा रही है। इस वीडियो के सामने आते ही चास एसडीएम के निर्देश पर सेक्टर 4 थाना पुलिस BGH जांच करने पहुंची। हालांकि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सही मामला क्या है। सेक्टर 4 थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभी जारी है。
0
0
Report

कर्नाटक सरकार Kannada ध्वज को आधिकारिक राज्यध्वज बनाने पर विचार; विधानसभा सत्र तय

Noida, Uttar Pradesh:bangaluru - Government Plans to Grant Official State Flag Status to Kannada Flag: CM D.K. Shivakumar Chief Minister D.K. Shivakumar said the state government is considering granting official state flag status to the Kannada flag and that the matter will be discussed during the upcoming Belagavi Assembly session. Shivakumar made these remarks during the 71st Kannada Rajyotsava celebrations held at Kanteerava Stadium on Sunday. He also spoke to the media at his Sadashivanagar residence and near the Bhuvaneshwari statue at Vidhana Soudha. "I have just hoisted the Kannada flag alongside the national flag. We are moving forward with plans to grant official recognition to the Kannada flag. Earlier, the Cabinet had taken a decision on this matter and submitted a proposal to the Central Government. However, we have not received approval so far. "Against this backdrop, we recently held discussions with legal experts, and another round of consultations will be conducted. We are examining the legal aspects concerning the use, status and protection of the Kannada flag, ensuring that the dignity and rules governing the national flag are not compromised," he said. He further stated, "Our government is committed to taking another Cabinet decision, introducing the necessary legislation and ensuring that the Kannada flag can be hoisted alongside the national flag. "We will facilitate public discussions and discussions among legislators on this issue, not just within the Chief Minister's Office but also at Vidhana Soudha. During the upcoming winter session, we will work towards giving this proposal a new shape and passing a resolution to approach the Central Government for the necessary legal protection. "This is not just our government; it is your government. The red-and-yellow flag, which represents the emotions and identity of Kannadigas, will be given due respect. This flag represents Kannada knowledge, heritage, culture, religious harmony, equality and the message of peace. We are committed to granting it official recognition as the state's flag. This decision will further strengthen Karnataka's identity within India's federal structure," Shivakumar explained. Government Considers Making Kannada Flag Hoisting Mandatory The Chief Minister also said that the government has planned various programmes over the next year, beginning with the 71st Kannada Rajyotsava, to highlight the pride and glory of the Kannada language. He said the government is considering making it mandatory to hoist the Kannada flag not only at all government offices but also at institutions supported by the government. He further indicated that the government is preparing to issue an order within this month, encouraging private institutions to hoist the Kannada flag as well.
0
0
Report

झुंझुनूं में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान, कांग्रेस पर एसआईआर का तीखा आरोप

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान अभियान के सह प्रदेश प्रभारी भवानीशंकर शर्मा पहुंचे झुंझुनूं एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा बोले- असम और त्रिपुरा में बैलेट से चुनाव हुए, कांग्रेस हारी तमिलनाडु, बंगाल सहित कई राज्यों में कांग्रेस की सत्ता से दूरी गिनाई राहुल गांधी पर निशाना, बोले- चुनाव में मेहनत नहीं करती कांग्रेस 5 नवंबर तक चलेगा भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान झुंझुनूं पहुंचे भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के सह प्रदेश प्रभारी भवानीशंकर शर्मा ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार वोट चोरी और एसआईआर का मुद्दा उठाकर देश में भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कांग्रेस की मांग पर उन्होंने असम और त्रिपुरा के निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां बैलेट पेपर से चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। शर्मा ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय जमीनी स्तर पर मेहनत करनी चाहिए, न कि हार के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने चाहिए। एसआईआर को नियमित प्रक्रिया बताते हुए शर्मा ने कहा कि इसके जरिए मृत, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाता है तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान 5 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को एसआईआर की वास्तविकता बताएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top