icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कल्याण ग्रामीण भाग में आज सुबह से तेज बारिश, जलजमाव और यातायात बाधित

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात आज सकाळपासून पावसाने जोरदार हजेरी लावली आहे. गेल्या एक तासापासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे जनजीवन विस्कळीत झाले असून सर्वांची तारांबळ उडाली आहे. कल्याण ग्रामीण भागात सकाळपासूनच काळे ढग दाटून आले होते. त्यानंतर पावसाने जोरदार हजेरी लावली. कोसळणारा मुसळधार पाऊस आणि सोसाट्याचा वारा यामुळे परिसरात धुक्यासारखी परिस्थिती निर्माण झाली आहे. गेली एक तासापासून हा पाऊस अविरत सुरू असल्याने शेतात काम करणाऱ्या शेतकऱ्यांची आणि कामावर जाणाऱ्या नागरिकांची मोठी त्रेधातिरपीट उडाली आहे. तसेच गोरी-गणपती सणावर देखील या पावसामुळे विसर्जन पडत आहे. सखल भागात पाणी साचण्यास सुरुवात झाली असून वाहतुकीवरही परिणाम झाला आहे. हवामान खात्यानेही या भागात पुढील काही तास मुसळधार पावसाचा इशारा दिला असल्याने नागरिकांनी सतर्क राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
0
Report

अमरोहा के मुकरामपुर में युवक की पिटाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक की पिटाई किस वजह से की गई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दिवाली-छठ के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी कर रहा है

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी तैयारी कर रहा है,त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और टिकटों की मारामारी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे करीब 3000 फेरों की स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है और त्योहार से पहले चरणबद्ध तरीके से स्पेशल ट्रेनों और उनके फेरों की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक दिवाली और छठ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे अब तक 832 स्पेशल ट्रेन फेरों का ऐलान कर चुका है इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के हैं जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी। इस तरह अब तक कुल 1987 स्पेशल ट्रेन फेरों की तैयारी हो चुकी है, पिछले साल दिवाली और छठ के दौरान करीब 5000 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 16 सितंबर को भी कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, इनमें नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के 9 फेरे, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल के 47 फेरे और योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के 6 फेरे शामिल हैं इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के 8 और अमृतसर-बरौनी स्पेशल के 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल के भी 8 अतिरिक्त फेरे किए गए हैं, रेलवे की इस तैयारी से दिल्ली और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों के बीच त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

अदमपुर वायरल वीडियो विवाद: गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारी हंगामा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया वायरल वीडियो पर बवाल, गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, थाने में दी तहरीर अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। वीडियो में गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आदमपुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विवेक कुमार निवासी ओंगरपुर ने आरोप लगाया कि वीडियो में कही गई बातों से गुर्जर समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर है।
0
0
Report
Advertisement

फूस के बने घर के अंदर चारपाई पर सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव

MLMadan lalFollow8m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के सुजौली रेंज के सीताराम पुरवा नहर पर स्थित एक फूस के बने घर में 86 वर्षीय वृद्ध महिला फूलवती पत्नी स्वर्गीय प्रभु अकेली सो रही थी इसी दौरान बीती रात घर के अंदर प्रवेश कर तेंदुआ उसको घसीट कर पास की हल्दी के खेत में ले गया और निवाला बना लिया सुबह क्षत विक्षत अवस्था में वृद्ध महिला का शव हल्दी के खेत से बरामद हुआ घटना की जब जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और घटना की जानकारी सुजौली पुलिस व वन विभाग व परिजनों को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है
0
0
Report

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाए गए

Haridwar, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में विशेष आयोजन किया गया। हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में भाजपा नेताओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। हजारों दीयों की रोशनी से हर की पैड़ी का ब्रह्मकुंड जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा से लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

सीवान में चाकूबाजी: ग्रामीणों का भारी विरोध, गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग

Siwan, Bihar:सीवान में चाकूबाजी की घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। लखनौरा सब्जी मंडी के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर NH को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष पर लापरवाही और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण सड़क पर उतर कर थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीण SP और DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए है। मामना लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 सितंबर को आरोपियों ने एक युवक को साइबर कैफे में छुपने के दौरान चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर लोगों में पुलिस की कार्रवाई और थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों की मांग है कि सीवान के SP और DM मौके पर पहुंचें और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दें। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सड़क जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। NH जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यातायात प्रभावित हुआ है。
0
0
Report

अभिलाष साहू की बहाली पर राजू का सवाल, रोक और जांच जारी

Ranchi, Jharkhand:अभिलाष साहू की कांग्रेस में बहाली पर प्रदेश प्रभारी के. राजू ने सवाल उठाए 14 सितंबर के बहाली आदेश पर फिलहाल रोक लगाने का निर्देश अनुशासनात्मक जांच की रिपोर्ट अभी लंबित होने का पत्र में जिक्र अनुशासन समिति से अभिलाष साहू की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई वायरल वीडियो और सार्वजनिक बयानों की भी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा जांच रिपोर्ट आने तक अभिलाष साहू की संगठनात्मक जिम्मेदारियां स्थगित रहेंगी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही उपाध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसला होगा.... के राजू अभिलाष साहू का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी से किया गया था निष्कासित पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद अध्यक्ष ने चिट्ठी निकालकर दुबारा सौंपी थी पार्टी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अध्यक्ष के द्वारा जारी आदेश के खिलाफ प्रभारी ने जारी की चिट्ठी
0
0
Report
Advertisement

युवराज मनचंदा हत्या मामले में पूर्व सहकर्मी और साथी गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के लाजपत नगर थाना इलाके में एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ लाजपत नगर मार्केट से छह सितंबर को लापता हुए सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा की हत्या मामले में हैरान करने वाले तथ्य आए हैं. पुलिस ने युवराज की पूर्व आफिस सहकर्मी अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. दोनों को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस अब हत्या की वजह और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है. वही हम आपको बता दें कि गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-70 में नाले से 10 सितंबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी थी. पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात मानते हुए 14 सितंबर को शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया था. वही इस घटना के बाद परिजन मीडिया से बात करने के हालात में नहीं है कॉलोनी की रहने वाली पड़ोसी महिला ने बताया कि जब से हम लोगों ने यह सुना है कि युवराज की हत्या हो गई है हम लोग बहुत सदमे में उनके परिवार के लोग किसी से कोई बात नहीं करना चाहते बहुत अच्छी फैमिली है उनके घर में दो बेटी एक बेटा और माता-पिता रहते थे लेकिन अब बेटा युवराज इस दुनिया में नहीं रहा वह व्यवहार से बहुत अच्छा था कुछ समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार उसकी हत्या क्यों की गई है. मृतक युवराज के कॉलोनी में रहने वाली महिला की साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक निजी अस्पताल में चिकित्सक युवराज की बड़ी बहन हरसिमरन मनचंदा ने 11 सितंबर को लाजपत नगर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. 16 सितंबर को दिल्ली पुलिस के माध्यम से परिवार को पता चला कि गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. बादशाहपुर थाने के जांच अधिकारी ने शव की तस्वीर और अन्य विवरण जिप नेट पोर्टल पर अपलोड किए थे. तस्वीर और शव के पास मिले सामान के आधार पर स्वजन ने युवराज की पहचान की. पुलिस के मुताबिक युवराज सिंह मनचंदा छह सितंबर को अपनी बहन के साथ लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में शापिंग करने गए थे और शाम करीब चार बजे अपनी बहन से मीटिंग की बात कहकर गुरुग्राम चले गए. देर रात तक न लौटने पर स्वजन ने संपर्क किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला. बहन ने 11 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई. केस दर्ज कर पुलिस ने युवराज के मोबाइल से जुड़े सीडीआर और आइपीडीआर रिकार्ड की जांच की. इसमें पता चला कि लापता होने से पहले युवराज ने अपनी पूर्व आफिस सहकर्मी अन्या वत्स से बात की थी. स्वजन ने भी इसकी पुष्टि की. इस पर पुलिस ने अन्या को खोजना शुरू किया, पर उसका फोन भी बंद मिला. युवराज और अन्या के आफिस से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि अन्या एक नए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रही है, जिसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली. पुलिस टीम उत्तराखंड पहुंची. अन्या वत्स व उसके साथी संयम सचदेवा को ट्रेस कर पकड़ लिया और दिल्ली लायी. पूछताछ में अन्या और संयम ने युवराज की हत्या की बात स्वीकार की. दोनों ने शव को गुरुग्राम में उनके घर के पास एक नाले में फेंक दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया. पता चला कि 10 सितंबर को गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ था. पुलिस ने बरामद शव की तस्वीरें जब स्वजन को दिखायी तो उन्‍होंने मृतक की पहचान युवराज सिंह मनचंदा के रूप में की. पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर अन्या वत्स और संयम सचदेवा की युवराज की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने में प्रथम दृष्टया भूमिका सामने आई है। हत्या के कारणों को लेकर दोनों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मृतक युवराज के परिजन मीडिया से बात करने के हालात में नहीं है और पूरा परिवार उनके सदमे में है मृतक युवराज के घर में दो बहन और माता-पिता अब रह गए हैं जबकि युवराज घर का इकलौता बेटा था और वह गुरुग्राम के किसी कंपनी में कार्यरत था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से यह पता करते में लगी हुई है कि आखिरकार उसने युवराज की हत्या क्यों की.
0
0
Report

शिवाजी कॉलेज के बाहर भारी हंगामा: छात्रों ने मतदान के बीच सुविधाओं की मांग

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिले के शिवाजी कॉलेज में अपने अपने मुद्दों को लेकर किया मतदान कॉलेज परिसर ही छात्रावास या हॉस्टल की की मांग हाई कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा शिवाजी कॉलेज के बाहर जबरदस्त हंगामा चुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। ऐसे में पश्चिमी जिला के शिवाजी कॉलेज में क्या है माहौल यह जानने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंची और वोट डालकर आए कई छात्र-छात्राओं से बात की इनमें से अधिकतर ने मुद्दों की बात की ।कईयों ने कहा जो पार्टी सत्ता में है वही रिपीट होगी तो किसी ने बदलाव की बात करी। लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राओं में यह जरूर कहा कि इस चुनाव में चाहे सत्य निकेतन पीजी हादसा हो या फिर छात्र आंदोलन यह मुद्दे काफी हम रहेंगे साथ ही कॉलेज में छात्रों के लिए सुविधाओं की भी बात कही वहीं पहली बार वोट डालने का अनुभव करने वाले छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि छात्र संघ का चुनाव बाकी चुनाव के जैसा ही होता है।वही दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को छात्रों और नेताओं ने किया दरकिनार।सड़को पर फैलाये बैलट पेपर。
0
0
Report

नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के पांच गिरफ्तार, दो बाल अपचारी शामिल

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच मोबाइल स्नैचरों को पकड़ा है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा शहर में राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन को लेकर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये किन-किन घटनाओं से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से राहगीरों में भी परेशानी और चिंता का माहौल था। इसी बीच नोएडा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना सेक्टर-58 पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों पर शक हुआ। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बरामद मोबाइल फोन व मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने नोएडा में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top