icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835223
Ravikant SahuRavikant SahuFollow26 Jul 2024, 11:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

हल्द्वानी: एफसीआई गोदाम से अवैध मजार हटाकर अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए धामी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में हल्द्वानी में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय खाद्य निगम के राजपुरा स्थित गोदाम परिसर में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया है. प्रशासन के मुताबिक यह कार्रवाई विधि सम्मत प्रक्रिया और पूर्व में जारी नोटिस के बाद की गई है. खास बात यह है कि सरकार की ओर से अब तक हटाई गई अवैध मजारों की संख्या 604 तक पहुंच गई है. दरअसल, शनिवार तड़के हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में स्थित भारतीय खाद्य निगम के सरकारी गोदाम परिसर में प्रशासनिक टीम पहुंची. सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और परिसर में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया. संरचना को हटाने के लिए करीब दो सप्ताह पहले ही संबंधित पक्ष को विधि सम्मत तरीके से नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के माध्यम से सरकारी परिसर में बनी अवैध संरचना को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर इसे नहीं हटाया गया, जिसके बाद शनिवार सुबह प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इसे हटाने की कार्रवाई की.
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी पोस्टमार्टम रूम के बाहर लापता बेटी की तलाश में आई महिला ने बेल्ट पीटा

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पोस्टमार्टम रूम के बाहर हंगामा उस समय बना जब इंदौर से अपनी लापता बेटी और दो बच्चों की तलाश में पहुंची एक महिला ने एक लड़की की बेल्ट से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला और उसके परिजन लड़की को वाहन में बैठाकर शहर कोतवाली थाने ले गए। इंदौर निवासी सीमा के अनुसार, उनकी बेटी जया शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच छत्रीपुरा क्षेत्र के लालबाग से अपनी ढाई वर्षीय बेटी दिशा और 8 माह के बेटे कार्तिक के साथ लापता हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की दोनों बच्चों को लेकर जाती दिखाई दी, जिसके पीछे उसकी मां और एक अन्य महिला भी थी। पूछताछ में लड़की का संबंध ग्राम पिपलिया से होने की जानकारी मिली। सीमा ने बताया कि इस संबंध में इंदौर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जया का ससुराल ग्राम पिपलिया में होने के कारण परिवार वहां पहुंचा और कुछ लोगों से पूछताछ की; परिजनों के अनुसार उन्हें जानकारी मिली कि जया और बच्चों को बड़वानी लाकर पोस्टमार्टम रूम के पास छोड़ दिया गया था। हालांकि परिवार को अब तक जया और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चला। सीमा ने बताया कि वे अपनी बेटी और बच्चों की सुरक्षित वापसी चाहते हैं लेकिन संबंधित लड़की कोई जानकारी नहीं दे रही थी; इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उन्होंने लड़की की पिटाई कर दी।
0
0
Report

रतलाम के रावटी में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण प्रेरित करने का मामला दर्ज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में बंद कमरे में चल रही प्रार्थना सभा के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया है। मामला 1 नवंबर का है, जब शिकायत मिलने पर पुलिस एक मकान में पहुंची थी। यहां कई ग्रामीण महिलाएं और कुछ पुरुष मौजूद थे। मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें भी मिली थीं। दरअसल, फरियादी शिवा रायकवार ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसे बीमारियां दूर होने का कहकर प्रार्थना सभा में बुलाया गया था। वहां उसे और अन्य ग्रामीण महिलाओं को ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाई गई और धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आरोप है कि उन्हें चमत्कारी पानी बताकर कुछ पिलाया गया, जिसके बाद चक्कर आने पर शिवा ने अपने साथी को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई थी। शिकायत पर पुलिस ने टीकमसिंह अमलियार, उसकी पत्नी नंदीबाई और एक अन्य महिला के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच जारी है।
0
0
Report

करनाल में AQI 600 से ऊपर, पराली और धान-गेहूं फसलों पर बढ़ा प्रदूषण

Karnal, Haryana:करनाल। पिछले कई दिनों से एनसीआर में लगातार AQI बढ़ता जा रहा है करनाल में आज सुबह 600 से भी ऊपर चला गया था मगर करनाल की जो जिला सचिवालय में हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल करनाल द्वारा इंडेक्स लगाया गया उसमें कोई भी चीज स्पष्ट नजर नहीं आ रही थी अब भी उसकी ऐसी स्थिति बनी हुई है। पहले इसका सारा टिकरा किसानों पर फोड़ा जाता था कि किसान परली में आग लगाते हैं लेकिन अब तो करनाल , कुरुक्षेत्र,की बात करें तो लगभग किसानों की जो धान की फसल है वह कट चुकी है और किसान गेहूं की फसल की भी बुवाई कर रहे हैं पराली में बहुत कम आग लगी है ।
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र के विकास नगर में 72 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर में 72 वर्षीय योगेंद्र सिंह भंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटना हुई. उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई थीं, जबकि उनका बेटा और दो बेटियां बाहर रहते हैं. पत्नी जब वापस घर पहुँचीं तो पति को मृत देखकर उनके होश उड़ गए. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी. मौत के पीछे क्या वजह रही, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं होगी; मामले की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है.
0
0
Report

फिरोजाबाद में हवा घुला जहर: AQI 530 तक पहुंचा, लोग मास्क पहनने लगे

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में हवा में घुला जहर ANC - यूपी के फिरोजाबाद में हवा में घुला जहर, तीन चौराहों पर AQI 500 के पार दिवाली से पहले फिरोजाबाद की हवा जहरीली हो गई है। स्मार्ट सिटी के सेंसरों में रैना, जैन नगर और जवाहर पुरम में एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया, धूल-धुएं के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से शहर की हवा जहरीली हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के छह में से तीन स्टेशनों में इस साल का सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया। जैन नगर, रैना और जवाहर नगर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। सुबह से ही शहर में स्मॉग की चादर छाई रहीक्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टेशनों के अनुसार सबसे ज्यादा रैना की हवा खराब रही। यहां पर एक्यूआई 530 पहुंच गया। पीएम-2.5 का अधिकतम स्तर 338 तक रहा।पीएम-10 का अधिकतम स्तर 396 तक रहा। जैन नगर में एक्यूआई 529 और पीएम 2.5 की स्थिति 325 तक पहुंच गई। वहीं जवाहर पुरम में भी एक्यूआई 516 दर्ज किया गया है। हवा में पहले प्रदूषण की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग अब मास्क का प्रयोग कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top