icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835223
Ravikant SahuRavikant SahuFollow20 Jul 2024, 02:36 pm

सिमडेगा पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के सदस्य अधिकारियों के साथ की बैठक

Simdega, Jharkhand:

सिमडेगा में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति सदस्य आशा पहुंची। सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद आशा लकड़ा समाहरणालय पहुंची। उपायुक्त और एसपी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के सदस्य आशा लकड़ा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में अनुसूचित जनजाति को दिए जा रहे लाभ के अलावा अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों को अनुसूचित जनजाति को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवोदय पीटीसी में अभिभावकों से विद्यार्थियों को प्रेरित करने की अपील

Ajay GargAjay GargFollow1m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बुकलाना में आयोजित पीटीसी (अभिभावक-शिक्षक परिषद) की बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास, अनुशासन और सर्वांगीण प्रगति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी नियमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। शनिवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक परिषद बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, कक्षा में उनकी सहभागिता, व्यवहार और अध्ययन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई की नियमित निगरानी करने, उनकी समस्याओं को समझने और कमजोर विषयों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें सकारात्मक माहौल देने पर जोर दिया गया। उपप्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की सराहना करना जरूरी है। अभिभावक बच्चों के साथ नियमित संवाद करें और उनकी रुचियों, कठिनाइयों तथा भविष्य के लक्ष्यों को समझने का प्रयास करें। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साधनों के अनावश्यक इस्तेमाल पर नियंत्रण रखते हुए पढ़ाई, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए संतुलित दिनचर्या बनाने की सलाह भी दी गई। बैठक में विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। किसी विद्यार्थी की पढ़ाई या व्यवहार में कोई समस्या महसूस होने पर अभिभावकों से समय रहते संबंधित शिक्षक से संपर्क करने की सलाह दी गई। अभिभावक संघ सदस्य रोहतास सिंह ने कहा कि बच्चों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करें। शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें शैक्षिक और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में तमेंद्र सिंह, रंजना सिंह, राजकमल सिंह आदि शिक्षकों ने सेफ्टी एंड सिक्योरिटी, करियर, लक्ष्य अनुरूप शिक्षा आदि के विषय मे विस्तार से बताया।
0
0
Report

पंचकूला नवरात्र मेले की सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में इंतजाम, टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू

Panchkula, Haryana:पंचकूला शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पंचकूला में माता के दर्शनों के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नवरात्र मेले के दौरान माता मनसा देवी मंदिर सहित जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेले में करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि तीन एसीपी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय रहेंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष यातायात प्रबंधन लागू किया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान पंचकूला सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस का प्रयास रहेगा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो और भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने ड्यूटी इंचार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ शालीनता और नम्रता से पेश आएं तथा किसी भी व्यक्ति को सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत मदद उपलब्ध करा दें। माता मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसीपी राकेश कुमार संभालेंगे。 12 नाकों पर होगी सघन चेकिंग, सीसीटीवी और बॉडी कैमरों से निगरानी डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 12 नाके स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जाएगी। पुलिसकर्मी दूरबीन, बॉडी कैमरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर पर नजर रखेंगे। इसके लिए सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। ईआरवी, पीसीआर और राइडर टीमें लगातार गश्त करेंगी, जबकि सभी क्राइम ब्रांच टीमें भी सक्रिय रहेंगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नवरात्र के पावन अवसर पर पंचकूला आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस द्वारा हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय और असुविधा के माता के दर्शन कर सकें। माता मनसा देवी मंदिर के अलावा काली माता मंदिर कालका, माता शारदा मंदिर त्रिलोकपुर रायपुररानी, चंडी माता मंदिर और माता समलोठा देवी मंदिर मोरनी में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट, भाषा की बाधा होगी दूर पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए पंचकूला में हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट भी स्थापित की गई है। इसके माध्यम से दूसरे देशों और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भाषा संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुलिसकर्मी टैब में संचालित सॉफ्टवेयर की मदद से अलग-अलग भाषाओं में संवाद कर सकेंगे। यह टूरिस्ट पुलिस पोस्ट नवरात्र के अतिरिक्त भी 24 घंटे कार्यरत रहेगी। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, धारा 163 लागू, 7 दिसंबर तक लागू रहेंगे आदेश जिले में डीसीपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इनके अनुसार, भारी एवं ओवरलोड वाहनों का सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक शहर, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये आदेश 7 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। खाद्य सामग्री, दूध, पानी, एलपीजी, दवाइयां और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट रहेगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माता मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष यातायात एडवाइजरी माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस पंचकूला ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। नवरात्र के दौरान बड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों का मंदिर के आसपास के क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कोहनी साहिब गुरुद्वारा से बाईं ओर थाना एमडीसी मार्ग की तरफ निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से मंदिर तक आने-जाने हेतु मुफ्त ऑटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने सभी से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। कालका मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और वाहन चालक इन निर्देशों का करें पालन कालका स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस सूरजपुर ने भी विशेष एडवाइजरी जारी की है। परवाणू और हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे कालका बाजार मार्ग का उपयोग करने के बजाय पंचकूला-शिमला बाईपास मार्ग अपनाएं। नवरात्र के दौरान रामबाग रोड से कालका मंदिर तक बड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रामबाग की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन कालका सब्जी मंडी स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करें। इसके बाद मंदिर तक आने-जाने के लिए मुफ्त ऑटो सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से यातायात एडवाइजरी का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है। पुलिस कमिश्नर की श्रद्धालुओं से अपील पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नवरात्र मेले के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से माता के दर्शन कर सकें और नवरात्र का पर्व श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हो।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर समेत 4 शहरों में 240 ई-बसों का संचालन शुरू

Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 240 ई-बसें छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ आज डिप्टी CM अरुण साव की मौजूदगी में होगा कंसेशन एग्रीमेंट रायपुर को सबसे ज्यादा 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 और कोरबा को मिलेंगी 40 ई-बसें बिलासपुर और भिलाई में 1 नवंबर तक 20-20 ई-बसें शुरू करने का लक्ष्य चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड करेगी बसों का संचालन हाईटेक ई-बसों में सुरक्षा के लिए लगेंगे 6-6 सीसीटीवी कैमरे मोबाइल स्कैनर से किराया भुगतान और ऑनलाइन टिकट की सुविधा मोबाइल ऐप से मिलेगी बसों के रूट की जानकारी ई-बसों से प्रदूषण घटाने और शहरी परिवहन को बेहतर बनाने की तैयारी
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण के बड़े फैसले, ट्रीटमेंट सेंटर और सड़कें उन्नत होंगी

Begun, Rajasthan:रायपुर वन्यजीव संरक्षण पर बड़े फैसले छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, अंबिकापुर के संजय पार्क में बनेगा आधुनिक ट्रीटमेंट सेंटर गोमर्डा अभयारण्य में शिफ्ट होंगे 50 काले हिरण, वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी मजबूती ‘ऑरेंज ओकलीफ’ बनेगी छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली, प्रस्ताव को मिली मंजूरी संरक्षित वन क्षेत्रों की 18 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा भोरमदेव की 3, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की 14 और बादलखोल की 1 सड़क होगी उन्नत घायल वन्यजीवों के बचाव, प्राथमिक उपचार और देखरेख की मिलेगी सुविधा हाथियों से फसल नुकसान के मुआवजे की दरें अपडेट करने पर होगा विचार हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कच्चे मकानों को पक्का करने की योजना पर भी विचार होगा वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में फैसले
0
0
Report
Advertisement

CM की पहल से 12 लाख में रिमोन का इलाज मंजूर, किसानों के लिए उम्मीद

Begun, Rajasthan:रायपुर CM विष्णुदेव साय की पहल, दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 साल के रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर किसान पिता की चिंता दूर, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिलेगी मदद CM साय ने रिमोन को गोद में उठाकर दुलारा, कहा- यह केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है सक्ती के धुरकोट गांव का निवासी है 10 वर्षीय रिमोन टंडन आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीड़ित है रिमोन, इलाज में खर्च होने हैं 12 लाख रुपए आर्थिक तंगी के कारण इलाज को लेकर परेशान था परिवार रिमोन ने गीत सुनाकर मुख्यमंत्री का जताया आभार मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया- इलाज में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी
0
0
Report
Advertisement

चतरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा, लाइसेंस रद्द और जेल का जोखिम

Ansar Nagar, Jharkhand:खाद्य प्रतिष्ठानों में फ़ूड सेफ्टी विभाग का छापा, मिलावटखोरी पकड़े जाने पर होगा लाइसेंस रद्द, जाना पड़ेगा जेल चतरा : पर्व-त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पकड़े जाने पर जुर्माना, दुकान का लाइसेंस रद्द होने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।डीसी रवि आनंद के निर्देश पर दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम होटलों, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच कर रही है। साथ ही, नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान मिलावटी और मानक के विपरित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोर कारोबारीयों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच अभियान की के चर्चा मात्र से कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए हैं। फ़ूड सेफ्टी पदाधिकारी ने बताया कि अभियान छठ पर्व के समापन तक जारी रहेगा।
0
0
Report

पटना में खाद्य विभाग का छापा: पिस्ता हाउस समेत प्रतिष्ठानों से ड्रायड पदार्थ जब्त

Patna, Bihar:पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर को एसपी वर्मा रोड स्थित पिस्ता हाउस, पाइरेट्स ऑफ ग्रिल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई की सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पिस्ता हाउस से 15 किलो ड्राइड चेरी, 42 किलो ड्राइड पाइनएप्पल, 32 किलो ड्राइड जिंजर और 7.5 किलो डेट्स पेस्ट जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 56,400 रुपये बताई गई है। वहीं, एक्सपायरी पाए जाने पर एमडीएच तंदूरी मसाला के 66 और गरम मसाला के 51 पैकेट नष्ट किए गए। निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने, कीट नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में कमियां मिलीं। पाइरेट्स ऑफ ग्रिल से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सोंठ पाउडर जब्त किए गए। प्रतिष्ठान को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बर्गर सिंह हाउस से सॉस और मेयोनेज़ के नमूने लिए गए। पनीर, बादाम, किशमिश और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।
0
0
Report

मालेरकोटला से दिल्ली: 2 घंटे 30 मिनट में पहुंचना संभव, मार्ग अधूरा

Malerkotla, Punjab:ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣਾ ਹੁਣ ਹੋਇਆ ਬਹੁਤ ਆਸਾਨ ਮਹਿਜ ਦੋ ਘੰਟੇ 30 ਮਿੰਟ ਵਿੱਚ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਪਹੁੰਚ ਸਕਦੇ ਹੋ ਜੰਮੂ ਦਿੱਲੀ ਕਟਰਾ ਮਾਰਗ ਹਾਈਵੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਦੱਸ ਦੀਏ ਕਿ ਇਹ ਹਾਈਵੇ ਹਲੇ ਅਧੂਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਗਾਜ਼ੀਆਬਾਦ ਤੱਕ ਹੀ ਬਣਿਆ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਇੱਥੋਂ ਦੀ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਮਹਿਜ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਸਾ ਦੋਨੋਂ ਬਚਦੇ ਨੇ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਹਲੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਜੰਮਾ ਕਟਰਾ ਤੱਕ ਇਹ ਮਾਰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਅਧੂਰਾ ਹੈ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਹੋ ਜਾਏਗਾ।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के शैलपुत्री मंदिर में नवरात्र के दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटे

JPJai Pal26m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिछले सालों की तुलना में सुरक्षा के कहीं अधिक चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और भीड़ पर कड़ी नजर रखने के लिए पूरे परिसर में विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी बल तैनात हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था की पल-पल निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था की है ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और वे अनुशासन के साथ माता शैलपुत्री के चरणों में शीश नवा रहे हैं। मंदिर मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में सुचारू यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने, कतार में चलने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
0
0
Report

दमोह के बड़े देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों का सैलाब

Damoh, Madhya Pradesh:सुबह 3 बजे से उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी देवी मंदिर में आस्था का मेला.. एंकर/ शारदेय नवरात्र के आज पहले दिन दमोह में अलसुबह से भक्ति और आस्था का सैलाब देखने को मिला जब शहर के सबसे बड़े शक्ति केंद्र बड़ी देवी जी मदिर में सुबह 3 बजे से ही लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। मंदिर प्रांगण में जमा भक्तों की भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती के बाद कपाट खुले लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने जगतजननी की आराधना शुरू कर दी। इस प्रसिद्ध देवी मंदिर में जल अर्पण का विशेष महत्व है और लोगों को बिना भेदभाव के प्रमुख प्रतिमा पर जल अर्पण करने का सौभाग्य मिलता है लिहाजा लोग यहां जल लेकर आते है और बड़ी देवी जी का जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि इस मंदिर में देवी प्रतिमा पर जल अर्पण करने से तमाम बाधाएं दूर होती है और मातारानी यश वैभव प्रदान करती है। यहां आस्था रखने वाले लोग बताते है कि उन्होंने कई चमत्कार यहां देखे है और लाखों लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिली है। मंदिर में आने वाले नौ दिनों तक हर दिन हजारों भक्तों के आने को लेकर पुलिस ने खास इंतजाम किए है तो सुबह 3 बजे से आने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है लिहाजा महिला पुलिस बल के साथ महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए अलग से पुलिस के इंतजाम है。 बाइट/ निशा अहिरवाल ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ बालमुकुंद राठौर ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ ब्रजेश घारू ( प्लेबैक सिंगर श्रद्धालु दमोह) बाइट/ प्रियंका शर्मा ( प्रभारी बड़ी देवी चौकी दमोह) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top