835223
सिमडेगा में उत्साह से निकाला गया मोहर्रम जुलूस
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा के भट्टी टोली से मोहर्रम जुलूस निकाली गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए महावीर चौक पहुंची। वहां पर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। जुलूस के दौरान कई स्थानों पर खिलाड़ियों ने अपने करतब दिखाए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत्त तिर्की, सीओ इम्तियाज अहमद, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पासवान सहित कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संजय निषाद ने भाजपा से 35–37 सीटों की मांग से एनडीए के समीकरण बदले
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से 35 से 37 सीटों की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिना मांगे तो मां भी दूध नहीं पिलाती। उन्होंने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए अपनी पार्टी की जीत का आंकड़ा भी सामने रखा। महराजगंज पहुँचे डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 16 ऐसी सीटें मिली थीं, जिन पर भाजपा पहले चुनाव हार चुकी थी। इन सीटों में से 11 पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी जबकि दो सीटों पर हार का अंतर महज तीन हजार वोटों का था। उन्होंने कहा कि जिन 35 से 37 सीटों की मांग की जा रही है वहां कश्यप और निषाद समाज का प्रभाव है और भाजपा अकेले लंबे समय से इन सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है। ऐसे में उनकी पार्टी इन सीटों को एनडीए की झोली में डाल सकती है। वहीं सीटों पर अंतिम फैसले के सवाल पर उन्होंने भाजपा को भाई बताते हुए कहा कि आपस में बैठकर बातचीत से मामला सुलझा लिया जाएगा।0
0
Report
108 जोड़ियों की शादी: सामूहिक विवाह योजना से गरीबों को बड़ा लाभ
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा में 108 जोड़ों की शादी परंपरागत तरीके से संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ से अपना दल एस विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबीता वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। शोहरतगढ़ विधानसभा के कदवा स्थित एक इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में 97 हिंदू और 11 मुस्लिम जोड़ो की शादी उनके रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं आर्थिक सहायता और घर गृहस्थी से संबंधित सामान भी दिए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि आज शोहरतगढ़ विधानसभा में 108 जोड़ों की शादी परंपरागत तरीके से कराई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ये योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज जो भी जोड़ों की शादी हुई है उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध 64 हजार रुपए उनके खाते में भेजे गए हैं। बाकी बचे धनराशि में से 21 हजार के गृहस्थी के समान उनको उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी नए जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। बाइट,,,1,, गौरव सिंह सोगगरवाल, जिलाधिकारी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए विधायक विनय वर्मा ने सभी 108 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गई यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जो 108 जोड़े यहां पर परिणय सूत्र में बंधे हैं उनकी कोशिश होगी कि सभी जोड़ों को उनके माध्यम से कहीं ना कहीं नौकरी भी उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गरीबों और किसानों के लिए बहुत से अच्छी-अच्छी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ उन्हें जमीनी स्तर पर मिल रहा है। बाइट,,,2,,, विनय वर्मा ,,, विधायक शोहरतगढ़0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर आग बुझाने में दमकल को सफलता
Pali, Rajasthan:बगड़ी एवं चंडावल रेलवे स्टेशनों के मध्य रेलवे लाइन की पटरियों के पास लगी आग, स्थानीय गैंग मेन ने मारवाड़ आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे कंट्रोल रूम को दी सूचना, सोजत से अग्निशमन वाहन पहुंची मौके पर 2 घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू, ट्रैक के पास झाड़ियां में लगी आग, गनीमत रही की रेलवे ट्रैक की केबलों को नहीं पहुंचा नुकसान, स्थानीय गैंगमैन की सतर्कता से आग पर पाया काबू।0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा ग्राम पंचायत के आशु सिंह तवर निर्वाचित सरपंच, रिकॉर्ड वोटों से जीते
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले के सबसे पंचायत से भारी वोटो से रामदेवरा के सरपंच बने आशु सिंह तवर निर्वाचित पंच सरपंचों को रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा दिलाई गई शपथ निर्वाचित सदस्यों ने निकाला भव्य विजय जुलूस जमकर की आतिशबाजी आशु सिंह तंवर रिकार्ड 1752 मतों से रहे विजयी रामदेवरा, जैसलमेर पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में हुए मतदान में रामदेवरा ग्राम पंचायत के लिए सरपंच पद पर युवा आशु सिंह तंवर ने अपने प्रतिद्वंदी को करीब 1742 वोटो से हराकर इतिहास रचते हुए में इस पद पर अपना कब्जा कर लिया। देर रात्रि मे सरपंच पद के जीत की घोषणा होने के पश्चात उनके समर्थकों के द्वारा विजय जुलूस निकालकर जमकर आतिशबाजी भी की गई। सरपंच चुनाव को लेकर प्रदेश भर की निगाहें इस चुनाव पर लगी हुई थी। देर रात्रि करीब 4 बजे आशु सिंह तंवर को सरपंच पद विजेता घोषित किया गया वहीं अन्य वार्ड पंचों के लिए भी नतीजे शांतिपूर्ण तरीके से घोषित किए गए। सरपंच चुनाव को लेकर हजारों समर्थकों का जमावड़ा मतगणना केंद्र स्थल के आसपास देर रात्रि तक डटा व जमा रहा। चुनाव संपन्न होने के पश्चात निर्वाचित वार्ड पंचो की तरफ से सर्व सम्मती से लालाराम मेघवाल के नाम पर उपसरपंच की मोहर लगाई गई। निर्वाचित सरपंच आसु सिंह तंवर ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा और विश्वास रखते हुए जो आशीर्वाद प्राप्त किया है उसके अनुसार वे रामदेवरा के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। धार्मिक स्थल रामदेवरा को एक नई पहचान प्रदान करेंगे। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से सरपंच चुनाव को लेकर लोगों में जोश व उत्साह बना हुआ था। विजेता सरपंच वार्ड पंचों का समर्थकों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।0
0
Report
सीधी में पति ने पत्नी और छह वर्षीय बेटी पर हमला किया; मासूम की मौत
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ममदर गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पति ने पहले पत्नी के मुंह में चाकू डालकर हमला किया और फिर अपनी छह वर्षीय बेटी का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल मां और बेटी को रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मासूम बच्ची की मौत हो गई; पत्नी की हालत भी गंभीर है। आरोपी ने बाद में खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
जयपुर में थार का आतंक: महिला को कुचले जाने का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnuशहर में एक बार फिर थार का आतंक आया सामने थार ड्राइवर के महिला को कुचलने की कोशिश का वीडियो सोमवार रात मानसरोवर थाना इलाके की बताई जा रही है。 वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 आरोप है कि चालक ने जानबूझकर महिला को निशाना बनाते हुए मारी टक्कर इस दौरान टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई。 फिर थार लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया。 इस मामले में पुलिस में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं हुई पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और तथ्यों की जानकारी जुटा रही0
0
Report
Advertisement
इस्लामपुर में खेसारी लाल यादव कार्यक्रम के दौरान हंगामा, डीएसपी ने जांच शुरू की
Pariaunna, Bihar:इस्लामपुर थाना क्षेत्र के शेख अल्ली गांव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामा और तोड़फोड़ मामले में जी मीडिया की खबर का असर हुआ है। खबर चलने के कुछ ही घंटे बाद डीएसपी हिलसा टू ऋषि राज ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में कलाकारों के कारण भीड़ ज्यादा हो गई जिसके कारण पुलिस द्वारा हल्का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम श्री चंद्रशेखर प्रसाद के यहां आयोजित की गई थी, जिसके अनुसार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा जो बबाल और तोड़फोड़ किया गया। इस मामले में इस्लामपुर थाना अज्ञात के विरुद्ध 591/26 कांड दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है आगे भी जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।0
0
Report
रादौर में गन्ने के भाव 600 रुपये के लिए प्रदर्शन; कुलदीप शर्मा ने सरकार पर हमला
Yamuna Nagar, Haryana:गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रादौर से कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार को सौंपा। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ती लागत के बावजूद सरकार ने गन्ने के भाव में मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और क्षेत्र के 30 से 40 प्रतिशत किसानों ने गन्ने की खेती छोड़ दी है। उन्होंने कृषि मंत्री की कद-काठी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़ा पद और कद होने का क्या फायदा, जब किसानों को उसका लाभ न मिले। साथ ही उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर पूरे गन्ना उत्पादक क्षेत्र में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।0
0
Report
पौड़ी में 95 लाख के इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ—पर्यटन को नई सौगात
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी。 स्लग- पौड़ी को मिला पर्यटन का नया तोहफा, 95 लाख की लागत से बने इको एडवेंचर पार्क का शुभारंभ。 एंकर- पौड़ी की खूबसूरत वादियों में अब पर्यटक रोमांच और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। जिला प्रशासन की पहल पर करीब 95 लाख रुपये की लागत से विकसित इको एडवेंचर पार्क का पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी और ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने शुभारंभ किया। पार्क में जिपलाइन, मोगली ब्रिज, नेट ब्रिज, कमांडो नेट समेत 10 साहसिक गतिविधियां विकसित की गई हैं। इसके अलावा मड कैफे, बच्चों के झूले और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। पौड़ी विधायक ने इसे पौड़ी पर्यटन के लिए नई सौगात बताते हुए पार्क की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। वही डीएम ने कहा कि पार्क से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। उम्मीद है कि यह पार्क पौड़ी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा。 बाइट 01- राजकुमार पोरी विधायक पौड़ी बाइट 02- स्वाति एस भदौरिया जिलाधिकारी गढ़वाल0
0
Report
Advertisement
नन्ही बच्ची ने विधायक अब्बास अंसारी से कहा कि आप बहुत हैंडसम है,फिल्मो में काम क्यो नही करते है?
Mau, Uttar Pradesh:मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी और एक नन्ही बच्ची के बीच हुई बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही छोटी बच्ची जिसका नाम पोला है और वो एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी पहचान बना रही है। सोशल मीडिया पर उसके अच्छे-खासे फॉलोअर्स भी बताए जा रहे हैं। विधायक से उसकी मुलाकात और बेबाक अंदाज में पूछे गए सवाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वही विधायक के सपा कार्यालय पहुंचते ही बच्ची पोला ने नमस्ते किया इसके बाद वह अपना परिचय देते हुए बताती है कि उसका नाम पोला है। बच्ची के सहज और आत्मविश्वास से भरे अंदाज को देखकर विधायक भी उससे बातचीत करने लगते हैं। नन्ही पोला ने विधायक अब्बास अंसारी की तारीफ करते हुए कहती है कि आप बहुत हैंडसम हैं। इस पर अब्बास अंसारी भी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि आप भी बहुत क्यूट हैं। दोनों के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद पोला ने विधायक अब्बास अंसारी से बच्ची ने सवाल पूछा कि आप फिल्मों में काम क्यों नहीं करते? इस सवाल पर अब्बास अंसारी हंसते हुए जवाब देते हैं कि वह जनसेवा करते हैं। अगर वह फिल्मों में काम करने लगेंगे, तो जनता की सेवा कौन करेगा? फिलहाल क्यूट पोला और विधायक अब्बास अंसारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 56 शिक्षक हुए बर्खास्त, जिले भर के शिक्षकों के दस्तावेजो की हो रही
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एटीएस के द्वारा जांच की जा रही है जिसमें फर्जी दस्तावेज नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है जबकि तमाम शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। इस पूरे मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों को दी है। मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की जांच हो रही है जिसमें मऊ जनपद में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है साथ ही अन्य जिले भर के शिक्षकों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया जाएगा। वही कहा कि जिले भर के सभी शिक्षकों को शिक्षा विभाग में अपने पूरे दस्तावेजों को जमा करना है और जो लोग अपने दस्तावेजों को जमा नहीं करेंगे या फिर आना काली करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.।0
0
Report
पराली से भरी ट्रॉली में आग, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पराली से भरी ट्रॉली बनी आग का गोला ट्रेक्टर ट्रॉली चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा चालक ने तेजी से ट्रेक्टर कस्बे से निकाल कर नदी मे गिराई पराली आग लगने के दौरान पैट्रोल का टैंक भी था बराबर मे थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला0
0
Report
Advertisement
किंधा गांव में फिंगरप्रिंट मैच न मिलने से बुजुर्ग महिला को राशन नहीं मिला
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ धरमजयगढ़ ब्लॉक के किंधा गांव में राशन वितरण व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। छुही पहाड़ से उतरकर बुजुर्ग महिला करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर राशन लेने पहुंची, लेकिन फिंगर मैच नहीं होने के कारण उसे बिना राशन के ही वापस लौटना पड़ा। हैरानी की बात है कि 19 नवंबर 2025 को भी बुजुर्ग महिला इसी समस्या के चलते खाली हाथ लौटी थी। उस समय खबर सामने आने के बाद शासन ने महिला के घर तक राशन पहुंचवाया था। लेकिन करीब एक साल बाद फिर वही समस्या सामने आ गई है। इधर पूरे मामले में रायगढ़ जिले के फूड इंस्पेक्टर अंजनी राव ने पूरे मामले में बताया कि बुजुर्ग महिला का फिंगरप्रिंट नहीं मैच हो रहा था जिसके कारण परेशानी हो रहा था फिलहाल बुजुर्ग महिला को राशन दिलवा दिया गया है और भविष्य में इस तरह की दिक्कत ना आए इसके लिए नजदीकी राशन दुकान से राशन दिलाया जाएगा।0
0
Report
बिरसा अंचल में मलेरिया से मासूम संकट, स्वास्थ्य सेवाएं तंगहाल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट मलेरिया। स्लग नौनिहालों पर मलेरिया का वार, फिर पुराने जख्म हरे होने का डर। फिर खतरे में आदिवासी अंचल का बचपन, मलेरिया से कराह रहे मासूम। बिरसा अंचल से एक बार फिर डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है, जहां मासूम बच्चों पर मलेरिया और स्किन डिसीस जैसी बीमारियों का कहर टूट रहा है। हालात ऐसे हैं कि बीमारी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बनने लगा है। बिरसा के आदिवासी अंचल में बीमारी ने एक बार फिर दस्तक देकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की चिंता बढ़ा दी है। बीते एक महीने के भीतर करीब 100 से अधिक बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गये हैं। इन मासूमों का अस्पताल में उपचार किया गया, जिनमें कुछ भर्ती है तो कुछ स्वास्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि ठंड बढ़ने के साथ बीमार बच्चों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। डॉक्टर सौरभ उईके, मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिठली। परिवारों के अनुभव: यह वही इलाका है, जहां पूर्व में मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों ने कहर बरपाया था। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आधा सैकड़ा से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसका दर्द आज भी ग्रामीणों के जेहन में ताजा है। उन परिवारों के आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं कि बीमारी ने एक बार फिर अपना सिर उठाना शुरू कर दिया है। बिरसा का आदिवासी अंचल, यह वही क्षेत्र है जहां पूर्व में मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों ने भयावह रूप दिखाया था। ऐसे में बीमारी की दोबारा दस्तक ने पुराने जख्मों को फिर हरा कर दिया है। स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आज भी कई गांवों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि यहां एक बार फिर मलेरिया ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। घरों में बुखार से तपते मासूम, अस्पतालों में उपचार के लिए परेशान परिजन और गांवों में पसरा डर... मौजूदा हालात की गंभीरता बयां कर रहे हैं। सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि उन मासूम जिंदगियों का है, जिनके भविष्य पर बीमारी का साया मंडरा रहा है। जरूरत है तत्काल प्रभावी स्वास्थ्य अभियान की, ताकि बिरसा का कोई और घर अपने बच्चे को खोने के दर्द से न गुजरे।0
0
Report
चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम बन गया: गौतम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "चुनाव आयोग भाजपा की बी टीम बन गया है, वो उन्हीं के इशारे पर काम कर रहा है। वो भूल गया है कि जो उसको निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की ताकत दी है, वो भारत के संविधान ने दी है...लोगों के जायज वोट काटना अपराध है और वो अपराध कर रहे हैं..."0
0
Report
Advertisement
