835223
सिमडेगा में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन हस्त व्यस्त
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और खेतों तथा गलियों में पानी जमा हो गया है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है लेकिन व्यवसायिक गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। बारिश के कारण सब्जी की खेती को काफी नुकसान हुआ है जिससे बाजार में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर में मुठभेड़: बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, देर रात देवला से सूमली जाने वाली रोड पर सूमली चौराहे के पास निर्माणाधीन हाईवे के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि टीम को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल से आम के बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान तेज बारिश के कारण कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपने एक साथी के इंतजार करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे दूसरे संदिग्ध को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ कपिल निवासी लखनौती कलां और मौ. जकी निवासी आली की चुंगी, थाना नकुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटे गए पीली धातु के एक जोड़ी कुंडल और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी अर्जुन कोतवाली देहात में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस: उत्तराखण्ड में पर्यटन ने आर्थिकी और पहचान को किया मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। आज प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का उत्तराखण्ड आगमन हो रहा है। चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुई ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखण्ड की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है। #WorldTourismDay0
0
Report
वाराणसी में पितृ पक्ष: पिंडदान और तर्पण शुरू, प्रतिपदा श्राद्ध 27 सितम्बर
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): पिशाच मोचन कुंड में पितृ पक्ष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. भक्त पिंड दान और तर्पण करते हैं ताकि पूर्वजों के लिए श्रद्धा व्यक्त की जा सके. पितृ पक्ष में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा है. 2026 में प्रतिपदा श्राद्ध 27 सितम्बर को किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
भगवानपुर साजन हत्याकांड: शिवम कुमार समेत 5 गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग ने दी अंजाम
Begusarai, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र बेगूसराय में हुए चर्चित साजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिवम कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, साजन कुमार का शिवम कुमार की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद कथित तौर पर शिवम ने कई बार समझाया, लेकिन दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुआ। इसके बाद शिवम ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजन को घर से बुलाकर हत्या कर दी और शव को बघेला चौड़ में फेंक दिया गया। 18 सितंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र में साजन कुमार को उसके दोस्तों द्वारा घर से बुलाकर ले जाया गया था; इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भूधंसान, अफरा-तफरी मच गई
Giridih, Jharkhand:शनिवार रात को एक बार फिर सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भू धंसान की घटना हुई है। इस बार शनिवार रात लगभग 9:30 बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। इस घटना अस्पताल परिसर स्थित रसोई घर, जेनरेटर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। परिसर में अभी भी कई लोगों का परिवार रह रहा था। घटना के बाद परिसर में रह रहे लोग घर द्वार छोड़ निकलने लगे। लोग रात में ही घर का सामान ऑटो पर लेकर निकल पड़े। बता दे कि एक माह पहले अस्पताल परिसर में भू धंसान की घटना हुई थी। जिसके बाद अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट किया गया। अस्पताल परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए परिसर में रह रहे लोगों को जगह खाली करने का नोटिस सीसीएल प्रबंधन के द्वारा दे दिया गया था। कई स्टाफ अभी दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में थे। इस बीच फिर हुई भू धंसान की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। बता दें कि अवैध कोयला खनन के कारण अस्पताल परिसर के आसपास जमीन खोखली होने की बात कही जा रही है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद भू धंसान की घटना हुई है。0
0
Report
रायपुर में ट्रिपल मर्डर: आरोपी ने पत्नी और बच्चों पर चाकू हमला
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. डूमरतराई के साहू पारा में ट्रिपल मर्डर.. ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी.. आरोपी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से किया हमला.. हमले में तीनो की मौत, आरोपी ने भी खुद पर किया वार. मृतकों में पत्नी खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) आरोपी भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से है घायल.. माना थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर की डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने 9 महीनों में चोटियों पर तिरंगा फहराया
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के उदयपुर की 28 वर्षीय डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। महज 9 महीनों में दुनिया के 5 महाद्वीपों—एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका—की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा फहराकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। मनस्वी की पर्वतारोहण यात्रा की शुरुआत आबूराज स्थित गुजरात सरकार के स्वामी विवेकानंद पर्वतारोहण संस्थान से हुई। वर्ष 2021 में यहां उन्होंने बेसिक और एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण लिया। आबू पहुंचने पर संस्थान की प्राचार्य राजल पटेल सहित प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया। डॉ. मनस्वी ने माउंट एवरेस्ट से लेकर अंटार्कटिका के माउंट विन्सन मैसिफ तक की चढ़ाई पूरी की। उन्हें इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की सबसे तेज महिला पर्वतारोहियों में बताया जा रहा है। एवरेस्ट अभियान के दौरान 6,400 मीटर ऊंचाई पर गंभीर फ्रॉस्टबाइट के कारण उन्हें अपने पैरों की छह उंगलियां गंवानी पड़ीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना अभियान जारी रखा। कानून में पीएचडी के साथ राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग और हॉर्स राइडिंग में भी पहचान बनाने वाली डॉ. मनस्वी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मनस्वी, पर्वतारोही0
0
Report
यूपी पुलिस में पदानुसार प्रशिक्षण के निर्देश, अनुमति के बाद ही पाठ्यक्रम बनेंगे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को अब पद और जिम्मेदारी के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस विभाग में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। पद के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश दिया है कि किसी भी प्रशिक्षण कोर्स को पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की लिखित अनुमति के बाद ही तैयार किया जाए। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से सभी इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरत और संबंधित पद की जिम्मेदारियों के अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करें। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को उनकी तैनाती और काम की प्रकृति के अनुरूप प्रशिक्षण देना है। सभी स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए अलग कोर्स यूपी पुलिस में कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक, निरीक्षक और डिप्टी एसपी स्तर तक अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण और विशेष पाठ्यक्रम पहले से संचालित हैं। प्रशिक्षण निदेशालय के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में बेसिक, रिफ्रेशर और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अब इन पाठ्यक्रमों को संबंधित पद की जिम्मेदारियों के हिसाब से और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। इसके तहत किसी विशेष क्षेत्र में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को उसी विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमिश्नरेट, जोन और रेंज से मांगे गए प्रस्ताव कमिश्नरेट, जोन, रेंज और राज्य स्तरीय पुलिस इकाइयों से प्रशिक्षण कोर्स से जुड़े प्रस्ताव मांगे गए हैं। निर्देश दिया गया है कि जो भी इकाई कोई नया प्रशिक्षण कोर्स तैयार करना चाहती है, वह अपने प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजेगी। प्रस्तावों की समीक्षा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय करेगा और उसकी लिखित अनुमति के बाद ही संबंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया जा सकेगा। जरूरत के हिसाब से होंगे विशेष प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय पहले से ही मानवाधिकार, महिला अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, भीड़ नियंत्रण, आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, पुलिस स्टेशन प्रबंधन, हथियार प्रशिक्षण और वीआईपी सुरक्षा समेत कई विशेष पाठ्यक्रम संचालित करता है। हाल में पुलिस प्रशिक्षण में साइबर अपराध, डीपफेक, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो और फिनटेक फ्रॉड जैसे नए अपराधों की जांच से जुड़े प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया है। यूपी पुलिस के प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से ऐसे विषयों पर अधिकारियों के नामांकन के लिए नियमित रूप से निर्देश जारी किए जाते हैं। प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से करीब 3 लाख पुलिसकर्मियों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण देता है। अब प्रशिक्षण की जरूरत को पद, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र से जोड़कर पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर है। इस व्यवस्था से अलग-अलग इकाइयों में काम कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके काम के अनुरूप विशेषज्ञता विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
फरीदाबाद नशा मुक्ति हाफ मैराथन में आईपीएस आलोक मित्तल ने हिस्सा लिया
Noida, Uttar Pradesh:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में आयोजित नशा मुक्ति हाफ मैराथन दौड़ कार्यक्रम में आईपीएस आलोक मित्तल ने लिया हिस्सा 10 किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुए आईपीएस आलोक मित्तल लोगों को नशे से दूर और सेहत के प्रति जागरूक होने का आईपीएस आलोक मित्तल ने दिया संदेश0
0
Report
Advertisement
गंडक में जलस्तर बढ़ने से महराजगंज के तीन गांवों में बाढ़
Maharajganj, Uttar Pradesh:एहニュース: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद गंडक बैराज वाल्मीकिनगर से पानी का डिस्चार्ज तेजी से बढ़ गया। शनिवार शाम तीन बजे तक 3.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से निचलौल तहसील के टापू क्षेत्र में बसे सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। कई घरों तक पानी पहुंचने के बाद प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया। एसडीआरएफ की टीम ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाने में लगी है। नेपाल से निकलने वाले नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण स्थिति बिगड़ने की आशंका है। निचलौल एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके जलभराव का जायजा लिया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बाढ़ प्रभावित गांवों में एसडीआरएफ की टीम लगातार अभियान चला रही है। घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। कई परिवारों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया है। मवेशियों को भी सुरक्षित ठिकानों तक ले जाया गया है।0
0
Report
मुरादाबाद में तेज बारिश से जलभराव, पशु चिकित्सालय में पानी घुस गया—तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, जिला पशु चिकित्सालय में पानी घुस गया0
0
Report
कागज उद्योग पर दबाव बढ़ाने वाले संकेतों पर बहस (Clickbait)
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर के एलआईसी भवन में भीषण आग, तीन घंटे बाद काबू
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: शहर के व्यस्त बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग भवन की चौथी मंजिल पर लगी, जहां से धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे की है। एलआईसी भवन के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन के सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले चौथी मंजिल से निकलती आग की लपटों को देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल एलआईसी प्रबंधन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटना के समय भवन के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि आगजनी की इस घटना में किसी के घायल होने अथवा हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की चार गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग को अन्य मंजिलों और आसपास की इमारतों में फैलने से रोका। कड़ी मेहनत के बाद सुबह लगभग 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस चौथी मंजिल पर आग लगी, वहां एलआईसी का कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल संचालित होता है। आग के कारण इस हिस्से में रखे फर्नीचर, दस्तावेजों और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों और नुकसान के आकलन के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं.0
0
Report
कैथल में गुलाबी ठंड से गर्मी-उमस में राहत, मौसम ने बदली करवट
Kaithal, Haryana:कैथल में मौसम ने बदली करवट, गुलाबी ठंड ने दी गर्मी-उमस से राहत कैथल। जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के चलते मौसम में हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी। तापमान करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को पिछले दिनों की गर्मी और उमस से राहत मिली。 सुबह के समय मौसम सुहावना होने से लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए। लोगों का कहना है कि मौसम में समय के हिसाब से बदलाव जरूरी है और ठंडक ने उन्हें काफी राहत दी है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना भी बनी हुई है。 हालांकि, बारिश होने की स्थिति में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। इस समय धान की फसल पककर तैयार है और मंडियों में धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बारिश से खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडियों में पहुंच चुकी धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। किसानों की नजर अब मौसम के अगले बदलाव पर टिकी हुई है।0
0
Report
खूँटी में भारी बारिश से नदियां बदलीं, पर्यटन स्थलों पर प्रशासन ने रोक लगाई
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भारी बारिश ने बदला नदियों का हाल , पर्यटन स्थलों का बदला रुप। खूँटी में विगत पाँच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रकृति के वादियों का हाल तो बदला है साथ ही नदियों और पर्यटन स्थलों का भी हाल बदल गया है। खूँटी के पंचघाघ, पेरवांघाघ पांडु पुडिंग दसम फॉल में भयावह स्थिति बन गयी है। पर्यटन स्थलों में आवागमन को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट है। वहीं खूँटी जिले के अंतर्गत पर्यटन स्थलों में खतरनाक स्थलों में जाने के लिए रोक लगा दी गयी है। विचरण करने के लिए रोक तो नहीं है पर खतरनाक दुर्घटना युक्त जगह और बहते जलधारा के निकट जाने में प्रतिबंध लगा दिया गया है। जहाँ बहते जलधारा के उफान सुंदर तो लग रहे हैं लेकिन उससे ज्यादा कहीं खतरनाक भी है。0
0
Report
Advertisement
