835223
सिमडेगा में प्रधानमंत्री का जन्म दिन भाजपाइयों ने बेसहारा बच्चियों के साथ मनाया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के मौके पर सहयोग विलेज में रह रही अनाथ और बेसहारा बच्चियों के साथ जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता विद्या बड़ाईक और अन्य नेताओं ने बच्चियों के बीच फल और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी के विचारों के बारे में भी बताया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका में 2.59 करोड़ के ऋण पर सरफेसी से बैंक ने घर कब्जा लिया
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में 2.59 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की वसूली के लिए प्रशासन ने सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रसिकपुर स्थित आवासीय मकान का भौतिक कब्जा बैंक को दिलाया. दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार की मौजूदगी में इंडियन बैंक को संपत्ति का विधिवत दखल-कब्जा सौंपा गया. जानकारी के अनुसार, मैसर्स आयन ब्रिक इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से वर्ष 2021 में बैंक से ऋण लिया गया था. ऋण की नियमित अदायगी नहीं होने के कारण वर्ष 2024 में खाता एनपीए हो गया. वर्तमान में ऋण की बकाया राशि बढ़कर करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये हो गया था. जिसमें ऋण के एवज में कंपनी के निदेशक नलिन विलोचन झा और गारंटर मुन्नी झा के नाम पर रसिकपुर स्थित उक्त आवासीय संपत्ति बैंक के पास बंधक रखी गयी थी. बैंक की ओर से ऋण वसूली के लिए सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी. विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संपत्ति पर बैंक को भौतिक कब्जा दिलाया गया. इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नारायण कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में लिये गये ऋण का खाता 2024 में एनपीए होने के बाद सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी थी. बंधक संपत्ति होने के कारण नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर बैंक ने इसका भौतिक कब्जा लिया है. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि बैंक ऋण का भुगतान नहीं किये जाने के मामले में डीसी न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्रवाई की गयी है. आदेश के अनुपालन में प्रशासन की मौजूदगी में संबंधित मकान का दखल-कब्जा बैंक को सौंप दिया गया।0
0
Report
दिल्ली के राजोकी बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग तेज, सभी गाड़ियों की कड़ी जाँच
Noida, Uttar Pradesh:साउथ वेस्ट दिल्ली रजोकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस सख्त पहरा दे रही है; जयपुर गुरुग्राम से नई दिल्ली की ओर जाने वाली हर गाड़ी की चेकिंग पुलिस कर रही है। आज कोई प्रदर्शन करने या जंतर मंतर न जा सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बॉर्डर पर हर व्यक्ति और गाड़ी की चेकिंग की जा रही है।0
0
Report
आगरा में यमुना में डूबे चाचा-भतीजे, भतीजा बचा; पुलिस तलाश में
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में यमुना नदी में डूबे चाचा-भतीजे हादसे से मचा हड़कंप। भतीजे को बचाया गया, जबकि चाचा यमुना नदी में डूबा। पितृ विसर्जन के लिए यमुना नदी पर गए थे चाचा-भतीजे। रोकने के बावजूद नदी में आगे बढ़ते चले गए दोनों। हाथी घाट पर हादसा हुआ। चाचा के नदी में डूबने की खबर परिवार में कोहराम मचा रहा।0
0
Report
Advertisement
आगरा में पूर्व फौजी और पुलिसकर्मी के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हुई जमकर मारपीट, पूर्व फौजी और पुलिसकर्मी भिड़े,वर्दी भी फटी, पूर्व फौजी पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप सार्वजनिक स्थान पर पूर्व फौजी पी रहा था शराब, पुलिसकर्मी के रोकने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर दोनों में हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, दोनों पक्षों में हो गया समझौता,नहीं हुई शिकायत, एतमादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर चौकी का मामला ।0
0
Report
ध्रुव राठी के साथ बैंगलोर में वोट चोरों के नारों से गूंज उठा शहर
Noida, Uttar Pradesh:ध्रुव राठी के साथ बैंगलोर में वोट चोरों के नारों से गूंजा बैंगलोर,0
0
Report
जालौन में गौवंश से टकराई बाइक, सवार की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर घूम रहे आवारा गौवंश से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार हरिप्रकाश गंभीर रूप से हुए घायल, राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने घायल की हालत नाजुक देखते हुए ग्वालियर किया रेफर, ग्वालियर में इलाज के दौरान बाइक सवार की हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई, म्रतक हरिप्रकाश कोंच बालिका विद्या मंदिर में चलाता था गाड़ी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित ग्रीन गार्डन के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
70वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ; भामाशाहों ने आयोजन में मदद की
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीविजयनगर में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 (14 वर्ष आयु वर्ग) का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी हरलाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश सोलंकी और प्रधानाचार्य शानू असीजा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन की सबसे बड़ी पहचान बनी मंडी के भामाशाहों की सहभागिता। व्यापार मंडल, व्यापार संघ और लायंस क्लब से जुड़े भामाशाहों प्रीतम सिंह कामरा, कमल कुक्कड़, संतोष कामरा, हरीश मिड्ढा, जितेंद्र झंवर, शंकर लाल अग्रवाल, जयवीर मलिक, लेखराज, मांगीलाल मोहता, श्याम लाल तिना, श्याम नागपाल सहित अन्य ने खिलाड़ियों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। जिले भर से आए खिलाड़ी और दल प्रभारी इसमें भाग ले रहे हैं।0
0
Report
हिमंत बिस्वा सरमा हरिद्वार पहुंचे, नारायणी शिला मंदिर में विशेष पूजा
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे हरिद्वार। आज पितृ विसर्जनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में कर रहे हैं विशेष पूजा-अर्चना। पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए विधान के अनुसार अनुष्ठान में ले रहे हैं हिस्सा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।0
0
Report
वाशिम में ग्रामपंचायत आरक्षण फेरबदल: कौन से वर्ग को मिलेगा सरपंच पद आरक्षित?
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यात २०२५ ते २०३० या कालावधीतील ग्रामपंचायत सार्वत्रिक निवडणुकां साठी पाच तालुक्यांतील ३७१ सरपंचपदांची फेरआरक्षण सोडत काढण्यात आली. सरपंचपदांचे आरक्षण जाहीर झाल्याने आता गावागावातील राजकीय हाल चालींना वेग येण्याची शक्यता आहे. कोणत्या प्रवर्गासाठी सरपंचपद आरक्षित झाले,यावर अनेक इच्छुकांच्या राजकीय गणितांची दिशा ठरणार आहे. त्यामुळे आगामी ग्रामपंचायत निवडणुकांच्या पार्श्वभूमीवर गावपातळीवरील राजकारण तापण्याची चिन्हे आहेत.0
0
Report
Advertisement
एसडीएम ने मलारना डूंगर में मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधाओं का निरीक्षण किया
एंकर-सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है एसडीएम गौरव कुमार मित्तल के द्वारा क्षेत्र के मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर मतदान केंद्रो पर छाया,पानी बिजली आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।0
0
Report
घड़साना में किसान आंदोलन के बीच भाजपा नेता शिष्टमंडल, बेनीवाल सभा की तैयारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:एकर_श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर 30दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज सियासी हलचल तेज हो गई है। आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल की किसान सभा से पहले भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल किसानों को मनाने और समाधान की राह निकालने के प्रयास में जुटा है। विधायक, दो पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक किसान नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में आज घड़साना बाजार सहित कई कस्बों में बाजार बंद हैं। वहीं, बेनीवाल की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आरएसी की दो अतिरिक्त कंपनियों सहित जिलेभर से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। घड़साना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।0
0
Report
देवबंद फ्लाईओवर हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना देवबंद क्षेत्र में फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माता शाकम्भरी देवी की जोत लेकर जा रहे श्रद्धालु मेरठ जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली देवबंद के फ्लाईओवर पर पहुंची, तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर/डंपर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और मौके पर श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं; हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को देवबंद के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अमन, रमेश, सत्येंद्र और सागर के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी श्रद्धालु मेरठ के सरधना क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के लिए अभिजीत दिपके समेत दल दिल्ली पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में आज सीजेपी के प्रदर्शन के लिए अभिजीत दिपके और उनके सहयोगी सौरव दास और आशुतोष रांका मुंबई से दिल्ली आ रहे हैं, 10:15 बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड करेगी. टर्मिनल 3 गेट न. 1 और 2 पर CISF ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बैरिकेडिंग कर दी है. हालांकि देखना होगा कि दिल्ली पुलिस क्या करेगी और कहा से अभिजीत और उनके साथियों को हिरासत में लेती हैं.0
0
Report
टर्मिनल 3 गेट 1-2 पर CISF ने सुरक्षा बढ़ाई अभिजीत हिरासत पर पुलिस की निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:टर्मिनल 3 गेट न. 1 और 2 पर CISF ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बैरिकेडिंग भी कर दी है। हालाँकि देखना होगा कि दिल्ली पुलिस कहाँ से अभिजीत और उनके साथियों को हिरासत में लेती है। एयरपोर्ट से और एक सीजेपी कार्यकर्ता से बात की है।0
0
Report
NH 63 पर डिलमिली के पास बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, दो घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में डिलमिली के पास बीती रात हुआ भीषण सड़क हादसा, बाल बाल बची यात्रियों की जान, लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को यात्री बस ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना की वजह से यात्री बस का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना, कोड़ेनार थाना क्षेत्र का मामला, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम पहुंची मौके पर, घायलों को मेडिकल कॉलेज डिमरामपाल भेजा गया。0
0
Report
Advertisement
