835223
सिमडेगा में सावन की पहली सोमवारी पर शिव भक्तों का उत्साह, कावड़ यात्रा और भंडारा का आयोजन
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सावन की पहली सोमवारी पर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहर से लेकर गांवों तक कावड़ यात्रा की धूम रही। सैकड़ों महिला और पुरुष "हर हर महादेव" के नारों के साथ पैदल यात्रा कर शिव मंदिर पहुंचे। शिव भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। भोलेनाथ के भजनों पर भक्तों को झूमते और गाते देखा गया। कावड़ यात्रा के बाद कुंज नगर और टुकुपानी में भंडारा का भी आयोजन किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UCC पर भाजपा का पलटवार: भगत के बयान पर कांग्रेस के आरोप जवाब
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर से भाजपा नेताओं का बीपी बढ़ने वाले पूर्व मंत्री भगत के बयान का भाजपा ने किया पलटवार.. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा- भाजपा का ब्लड प्रेशर, शुगर और मेंटल लेवल एक जैसा रहता है.. कांग्रेस को पूरा बॉडी चेकअप करवाना चाहिए.. 22 राज्यों में उन्हें खदेड़ दिया गया है.. भूपेश बघेल के बयान से दिखता है.. बार बार कहते है कका अभी जिंदा है. वह दीर्घायु हो चिरायु हो पर अमरजीत भगत को उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए.. कांग्रेस का स्वास्थ्य इससे पता चल रहा.. UCC पर अमरजीत भगत के बयान पर भाजपा का पलटवार.. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा- अमरजीत भगत आदिवासी समाज से आते हैं, फिर भी आदिवासियों की समझ पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है.. आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा बेहद समृद्ध.. UCC लागू होने पर भी आदिवासी समाज की परंपराएं पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी.. लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में भी UCC मददगार होगा.. अगर कांग्रेस समय रहते समझ जाती, तो आज उसकी यह दुर्गति नहीं होती..0
0
Report
खीप का पुरा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, कलश यात्रा जनसैलाब
Karauli, Rajasthan:सूरौठ के खीप का पुरा में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सूरौठ। तहसील क्षेत्र के नजदीकी गांव खीप का पुरा में इन दिनों माहौल पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में सराबोर हो गया है। भारतीय सेवा में कैप्टन के पद से रिटायर होकर वीर सिंह डागुर एवं उनके भाई बदन सिंह के द्वारा मंदिर निर्माण करवा कर शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। नाहर सिंह डागुर ने बताया की कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।0
0
Report
राम मंदिर पर हमले की साजिश में सहारनपुर का युवक गिरफ्तार, NIA-ATS की संयुक्त कार्रवाई।
Ismailpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और उसके कुछ संदिग्ध संगठनों व व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह वहां अपनी पहचान छिपाकर पेंटर का काम कर रहा था। जांच के दौरान एजेंसियों को उसके पास से और डिजिटल उपकरणों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार सुहैल की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है प्रारंभिक जांच में आरोपी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसके संपर्क किन लोगों से थे और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। बताया जा रहा है कि वह कई संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार NIA को मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की योजना से जुड़ा हो सकता है। हालांकि मामले में अभी विस्तृत जांच जारी है और एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। उधर, उत्तर प्रदेश में भी सुहैल के संपर्कों और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसके सहारनपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में संभावित नेटवर्क, सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे षड्यंत्र की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। वही सहारनपुर के गंगोह के कोटला में रह रहे सुहेल के परिवार ने सुहेल को बेकसूर बताया है और कहा है कि सुहेल को बेवजह फसाया जा रहा है क्योंकि वह कुछ दिन पहले ही मेहनत मजदूरी करने के लिए कर्नाटक गया था उसका किसी के साथ भी कोई लिंक नहीं है उससे सिर्फ इतनी गलती हुई कि उसने पाकिस्तान में किसी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए बात की है सुहेल की बहन गुलिस्ता ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसको फसाने की एक बड़ी साजिश की जा रही है और राम मंदिर को उड़ाने जैसी साजिश का हिस्सा नहीं है0
0
Report
Advertisement
करौली में एआई सचिव जी पहल: पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा डिजिटल सहयोग
Karauli, Rajasthan:करौली में 'एआई सचिव जी' पहल शुरू, अब पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा डिजिटल एआई सहयोग, करौली । पंचायतों में सुशासन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में करौली जिले में 'एआई सचिव जी' पहल का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद, पंचायती राज विभाग और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई इस पहल के तहत सरपंचों और ग्राम विकास अधिकारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और पंचायत से जुड़ी जानकारी तत्काल प्राप्त हो सकेगी।0
0
Report
खनन अधिकारी-राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन: बाजपुर केलाखेड़ा में ग्रामीण चिंतित
Jaspur, Uttarakhand:खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की मिलीभगत से अवैध खनन के आरोप सामने आए हैं। केलाखेड़ा, बाजपुर स्थित रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विभागों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मिलीभगत की बात कही है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग की है। रामपुरकाजी और कुईखेड़ी कामरेड डेरा क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन की शिकायतें भी सामने आई हैं; कई जगह गड्ढे 20-30 फीट तक गहरे हैं, जिससे भूमि कटाव और दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
योगी के नेतृत्व में यूपी भाजपा ने विकास के नए मानक गढ़े
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा, "मैं अपने नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करना चाहता हूं...मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा और इस पार्टी का जो संगठनात्मक विस्तार है, उसको और सुदृढ़ करने का संकल्प लेकर एक कार्यकर्ता भाव से हम काम करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पार्टी जो हर नागरिक के उत्थान की चिंता करती है, जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, उन्हीं योजनाओं को पहुंचाने का काम हम कार्यकर्ता भाव से करेंगे...यह हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने वाली पार्टी है...सूची में सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिला है...हम हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो सरकार चली है, उसने विकास के नए मानक गढ़े हैं, भय मुक्त समाज की स्थापना इस प्रदेश में की है और जब जनता इन सभी बातों को देखेगी तो हैट्रिक जरूर होगी..."0
0
Report
Advertisement
केजरीवाल अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP | AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। उनका कहना है, "हम दर्शन के लिए जा रहे हैं।"0
0
Report
राजस्थान रोडवेज बस में आग, 26 यात्री सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। राजस्थान रोडवेज की अनुबंधित बस में लगी आग। जयपुर से हरिद्वार जा रही बस में आज सुबह लगी आग। बस से सभी 26 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए। फायर ब्रिगेड से बुझाई गई आग। डीलक्स डिपो की बस RJ14PF2607 का मामला। मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच लगी बस में आग। शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण।0
0
Report
सिंगरौली में SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान शुरू, लोगों को सतर्क किया गया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में SAFE CLICK-2026 साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत.... मोरवा थाना क्षेत्र सहित जिलेभर में लोगों को साइबर सुरक्षा का दिया जा रहा संदेश.... एसपी षियाज के.एम. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी... सिंगरौली में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने SAFE CLICK-2026साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के तहत जिलेभर में लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। मोरवा थाना क्षेत्र सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने पत्रकारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए। अभियान के तहत मोरवा थाना क्षेत्र समेत जिले के कई इलाकों में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। अगले 15 दिनों तक जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर यह जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की पुलिस ने की अपील.... साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह.... बाइट सियाज के. एम. , SP सिंगरौली0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावे गबन: FIR में बड़े नाम नहीं, रोहिणी आचार्य का सवाल
Patna, Bihar:राम मंदिर चढ़ावे में गबन करोड़ो का हेरफेर, चंदा चोरी और हुए FIR पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाया और X पर लिखी की प्रभु श्रीराम के नाम पर लूट मचाने वाले बड़े लूटेरों को दे दी गयी छूट ? हैरानी की बात है राम मंदिर , अयोध्या के चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर तो दर्ज की गयी , मगर बड़े नामों, जिन पर मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी है , उनका नाम एफआईआर में नहीं डाला गया , क्या जाँच व् न्याय की सीढ़ियाँ ऊपर तक नहीं जातीं ? एफआईआर है या आई - वाश ? एफआईआर में छोटे नामों की भीड़ है , असली चपत लगाने वाले चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों पर एफआईआर दर्ज नहीं होना महज संयोग है या बड़े नामों , असली गुनहगारों को बचाने की रणनीति ? जब सवाल जवाबदेही, गुनाह तय होने का हो, तब सबसे बड़ा सवाल यही बनता है कि आखिर जिनके हाथों में मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गयी , जो मंदिर के सर्वेसर्वा बने बैठे थे , उनको कानूनी दायरे से बाहर क्यों रखा गया ? प्रभु श्रीराम में अटूट आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों का सवाल है कि अगर जिम्मेदारी शीर्ष पर है, तो जवाबदेही भी वहीं से क्यों नहीं शुरू होती ? इस मामले की लीपापोती में जुटी भाजपा की सरकार को ये बात अच्छी तरह से समझ लेनी होगी कि एफआईआर में नाम नहीं होना निर्दोष होने का प्रमाण नहीं है, बल्कि इससे शक की सुई और ज्यादा गहरा रही है और आज नहीं तो कल असली गुनहगारों का पर्दाफाश हो कर ही रहेगा ..0
0
Report
दमोह के कचौरा सब्जी मार्केट की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:बारिश से पहले ही गिरने लगी सब्जी मार्केट की छत, टला बड़ा हादसा. दरअसल दमोह के कचौरा तालाब स्थित सब्जी मार्केट में बने काम्पलेक्स की कुछ दुकानों के छत गिर गए है तो कुछ दुकानों से छप्पर से सीलिंग का सीमेंट गिरा है। यहां सुबह मार्केट चालू होने से कुछ देर पहले ये हादसा हुआ जब दो दुकानों की आधी आधी छत गिरी तो कई दुकानों की छतों का सीमेंट गिरा है। जिस समय ये सब हुआ उस वक्त यहां कोई नहीं था नहीं तो मामला गंभीर हो सकता था। सब्जी और फल मार्केट होने की वजह से यहां सुबह से देर रात तक भारी भीड़ यहां रहती है। कचौरा सब्जी मार्केट की दुकानें लंबे समय से जर्जर हैं और 90 फीसदी दुकानों की स्थिति ठीक नहीं है। ये मार्केट नगर पालिका के अंडर में है लिहाजा जर्जर दुकानों को दुरुस्त कराना नगर पालिका की जवाबदारी है लेकिन सालों से यहां नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया और अब छते गिरने लगी है। आज बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन जिस हाल में ये पूरा मार्केट है उसे देखते हुये कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।0
0
Report
सेन्हा जंगल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा जंगल में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस संदर्भ में पीड़िता ने बताया कि एक परिचित युवक से इसने लिफ्ट लेने का काम किया। फिर युवक ने अपने दोस्त को बुलाकर युवती को घुमाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। अंधेरा होने का फायदा उठाकर युवती को सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा जंगल में ले जाकर पूरी रात घटना को अंजाम दिया। युवती सुबह-सुबह शौच का बहाना बनाकर आरोपियों के चंगुल से फरार हो गई। इसके बाद नजदीक के गांव के लोगों को सूचना देकर अपने घर पहुंची। और पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी गई। सेन्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़िता सहित दोनों आरोपियों का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया गया। सेन्हा पुलिस पूरे मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में मुहर्रम के अवसर पर ताज़िया जुलूस शांतिपूर्ण रहा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में मुहर्रम के अवसर पर शनिवार की सुबह पूरी श्रद्धा के साथ ताज़िया जुलूस निकाला गया। जिले के विभिन्न इलाकों से निकले ताज़िया जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। जगह-जगह लोगों ने पानी और शर्बत की व्यवस्था कर जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की। मुहर्रम के इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों की भागीदारी देखने को मिली।0
0
Report
फिरोजाबाद में चुनावी चाय पर ग्रामीणों की उम्मीदें और चिंताएं
Firozabad, Uttar Pradesh:चुनावी चाय पर आप की राय ANC -आज हम हैं फिरोजाबाद के डाहिनी गांव से—जहां चुनावी चाय पर गांव के ग्रामीण, मजदूर, किसान, युवा और महिलाएँ अपनी उम्मीदें और चिंताएँ साझा कर रहे हैं। खेती की लागत, पानी और बिजली, रोजगार की कमी और पढ़ाई प्रमुख मुद्दे हैं। कई लोग आधारभूत सुविधाओं व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवाज उठा रहे हैं। युवा रोजगार व स्वरोजगार की महिलाएं समाजिक सहायताओं पर जोर दे रही हैं। वहीं किसान खाद- बीज व पैदा हुई फसल के उचित मूल्य की आवाज उठा रहे हैं0
0
Report
बालेसर के अमृत नगर में कन्या महाविद्यालय का भव्य लोकार्पण तय
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर हौसलों के आगे रेतीले टीले भी समतल हो जाते हैं, इसकी जीती-जागती मिसाल बालेसर के अमृत नगर मार्ग पर देखने को मिली है। जनसहयोग और सरकारी सहायता के अद्भुत समन्वय से निर्मित नवनिर्मित राजकीय कन्या महाविद्यालय का दो मंजिला भव्य भवन पूरी तरह तैयार है, जिसका लोकार्पण शनिवार सुबह 11 बजे होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा (2024-25) के तहत स्वीकृत इस कॉलेज के लिए जब रेतीले टीलों वाली सरकारी भूमि चुनी गई, तो सबसे बड़ी चुनौती भूमि समतलीकरण की थी। सरकारी प्रावधान न होने पर बालेसर के जागरूक ग्रामीणों ने कमान संभाली और महज दो महीने में ₹25 लाख का जनसहयोग जुटाया। लोगों ने नकद राशि के साथ ट्रैक्टर, जेसीबी और श्रमदान कर 12 बीघा जमीन को समतल कर दिया। इसके बाद ₹4.5 करोड़ की सरकारी लागत से इस शानदार भवन का निर्माण हुआ। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ और गुरु जलंधरनाथ मंदिर के महंत संत मूलगिरी जी महाराज के सानिध्य में भव्य लोकार्पण होगा। वर्तमान में यह कॉलेज अस्थाई रूप से स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रहा है। नए भवन की शुरुआत से बालेसर, अमृतनगर, चारणी भाण्डू, जैसतर और जालंधरनगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की 330 से अधिक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे क्षेत्र में महिला शिक्षा को एक नई उड़ान मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
