icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के बजरंगपुरा में बीसी घोटाला, 80 लाख से अधिक फंसे, आरोपी फरार

Kota, Rajasthan:कोटा.. नदी पार के बजरंगपुरा इलाके से लाखों रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। बीसी के नाम पर लोगों से पैसा जमा करवाया गया और अब रकम वापस नहीं मिलने का आरोप है। दर्जनों पीड़ित कुन्हाड़ी थाने पहुंचे और बीसी संचालक पुरुषोत्तम तिवारी के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ितों का आरोप है कि लंबे समय से वे बीसी के जरिए पैसा जमा कर रहे थे, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। आरोप है कि संचालक ने मकान बेचकर लोगों का पैसा लौटाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। अब बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम तिवारी और उनकी पत्नी मौके से फरार हैं और मकान भी बेच दिया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 50 से ज्यादा लोगों की 80 लाख रुपए से अधिक की रकम फंसी हुई है। मामला सामने आने के बाद पीड़ितों में आक्रोश है और वे अपनी जमा रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में पीड़ित दुर्गाशंकर और सौरभ चावला के बयान भी सामने आए हैं。
0
0
Report

नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के राणेरा पाल गांव में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। रात के अंधेरे में नकाब पॉश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहे है कि रात करीब 2 बजे बदमाश मंदिर के घुसे ओर दानपात्र को तोड़ उसमें रखी राशि चोरी कर फरार हो गए। यह पूरा घटना क्रम मन्दिर में लजे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें तीन बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है। मन्दिर में चोरी की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर वल्लभनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर घटना कि जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की पहचान के प्रयास कर रही है। वही मंदिर में चोरी की घटना को लेकर मंदिर मंडल और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस बदमाशो को नही पकड़ पाई। ऐसे में उनके हौसले बुलंद हो रहे है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

तिलहर नगर पालिका के पार्षदों ने गंदगी के विरोध में दफ्तर के सामने कूड़ा फेंका

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर नगर पालिका में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, वार्ड में फैली गंदगी की सफाई ना होने से नाराज पार्षदों ने विरोध का बेहद अनोखा और तीखा रास्ता चुना। कई दिनों से वार्डों में फैली गंदगी और नगर पालिका की अनदेखी से तंग आकर पार्षदों ने पूरा कूड़ा उठाया और सीधे जिम्मेदार अधिकारियों के दफ्तर के बाहर लाकर पलट दिया। कूदेंके ढेर का नजारा तिलहर नगर पालिका परिषद कार्यालय का है, जहां सफाई की जगह कूड़े का ढेर नजर आ रहा है। बदबू से बेहाल दफ्तर का यह मंजर बता रहा है कि स्थानीय प्रतिनिधियों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। मामला वार्ड नंबर 12 बहादुरगंज और वार्ड नंबर 25 मौजमपुर का है। यहां पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी थी। गलियों में लगे गंदगी के अंबार से आम जनता परेशान थी, संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन गहरी नींद में सोया रहा। बार-बार की गुहार जब बेअसर साबित हुई, तो वार्ड 12 के पार्षद रविंदर सिंह और वार्ड 25 के पार्षद अभिषेक ने अपने वार्डों से कचरा उठवाया और सीधे नगर पालिका अधिकारियों के कार्यालय के सामने डंप करवा दिया। देखते ही देखते दफ्तर के बाहर कचरे का ढेर लग गया और पूरे परिसर में बदबू फैल गई। अधिकारियों के दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का यह अनोखा प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों का साफ कहना है कि जब तक उनके वार्डों में नियमित सफाई नहीं होगी, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। वह रोजाना इसी तरह वार्ड के पूरे को अधिकारियों के कार्यालय के सामने फेंकते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

योगी सरकार की छात्रवृत्ति से जेन-जी युवाओं के सपने सच होंगे

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम पर कहा, "आज उत्तर प्रदेश के युवाओं, नौजवानों के लिए और हमारे जेन-जी युवाओं के लिए है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम किया। छात्रों की स्कॉलरशिप आम छात्र के लिए उसके सपनों तक पहुंचने का रास्ता है... पिछली सरकारों में स्कॉलरशिप मार्च या अप्रैल में आती थी... कई बार स्कॉलरशिप न आने के कारण बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता था लेकिन आज हमारे तमाम जेन-जी युवाओं को अच्छी शिक्षा से जोड़ने के लिए, अच्छी नौकरियों से जोड़ने के लिए लगातार योगी सरकार काम कर रही है... इस साल चौथी बार है, जब मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच मौजूद रहेंगे और स्कॉलरशिप देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”
0
0
Report

हत्या के विरोध में 48 घंटे से धरना जारी, परिवार न्याय और सुरक्षा मांग रहा

Karauli, Rajasthan:युवक रूपलाल बैरवा की हत्या के विरोध में 48 घंटे से धरना जारी है. मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अड़े हुए हैं परिजन और ग्रामीण, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर रहे समझाइश के प्रयास. जिला करौली. रेती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा पर 26 सितंबर को कुछ हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान रूपलाल की मौत के बाद से ही परिजन और धरनार्थी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण धरनार्थी रातभर धरना स्थल पर डटे रहे. धरनार्थियों की प्रमुख मांगों में पीड़ित परिवार को सुरक्षा, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी देने की मांग शामिल है. इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग भी की जा रही है. धरनार्थियों की ओर से कल उपखंड अधिकारी अनूप सिंह को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अभी तक मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। मृतक रूपलाल बैरवा का शव अभी उपजिला अस्पताल सपोटरा की मोर्चरी में रखा हुआ है. धरने पर बैठे परिजनों और लोगों को समझाने के लिए उपखंड अधिकारी अनूप सिंह और डीएसपी दौलतराम लगातार प्रयास कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में झुंझुनूं कोतवाली ने सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार किया सुरेश कुमार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला आरोपी सुरेश कुमार को रीको क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया कोर्ट ने एक दिन पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा मामला में वासिद पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुका है आरोपी मजीद अभी फरार, पुलिस तलाश में जुटी हुई है झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनासर निवासी हाल रीको क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्यारेलाल जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सुरेश कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार रीको निवासी मोहम्मद इस्माइल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उसकी जमीन को हड़पने की नीयत से उसके सगे मौसे ईदगाह रोड निवासी मजीद, मौसेरे भाई वासिद तथा सोनासर हाल रीको निवासी सुरेश कुमार द्वारा जमीन से संबंधित कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले मोहम्मद इस्माइल के मौसेरे भाई वासिद को गिरफ्तार किया था। वहीं, मामले में नामजद मजीद पुत्र अब्दुल रहीम दानका और सुरेश कुमार फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए सुरेश कुमार को रीको क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड लिया गया और रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले का एक अन्य आरोपी मजीद अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
0
0
Report

बैतूल लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान शुरू

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल लिंक रोड पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. करीब एक साल से अधूरे सड़क निर्माण और अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आज सुबह से ही PWD, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम करीब तीन बुलडोजर लेकर लिंक रोड पहुंची, जहां सड़क किनारे किए गए कच्चे और पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए गए. इसके बाद आज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया. अतिक्रमण हटने के बाद अब लिंक रोड का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है. यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है और बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे तथा मरीजों की आवाजाही होती है. लिंक रोड पर बड़े निजी अस्पताल भी संचालित हैं. अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क निर्माण कितनी तेजी से पूरा होता है और लोगों को करीब एक साल से चली आ रही परेशानी से कब राहत मिलती है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top