835223
सिमडेगा में नगर परिषद ने 14 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Simdega, Jharkhand:झारखंड के बाजारटांड़ में नगर परिषद ने एक अभियान चलाया है जिसके तहत 14 दुकानदारों पर ₹7000 का जुर्माना लगाया गया है। इन दुकानदारों को खुले में मांस मछली की बिक्री करते हुए पकड़ा गया था। यह कदम सिटी मैनेजर आकाश डेविड सिंह के नेतृत्व में उठाया गया है। सभी दुकानदारों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि वे अगली बार से इस प्रकार की बिक्री न करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोलन जाबली में लापरवाही से दुकान में पानी घुसा; दुकानदार ने भागकर बचाई जान
Solan, Himachal Pradesh:सोलन जाबली में दुकानदार ने भाग कर बचाई जान की लापरवाही की वजह से दुकान में घुसा पानी0
0
Report
हेमंत सोरेन ने शहरों के लिए रोडमैप बनवाने के निर्देश दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा है, शहरों के विकास के लिए रोड मैप तैयार करें । ड्रेनेज यातायात , वेंडिंग , सार्वजनिक परिवहन, पार्क हरित क्षेत्र और नागरिक सुविधाओं को योजना का हिस्सा बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ साथ सड़क के किनारे ड्रेनेज निर्माण कराने और राजधानी में लटकते तारों को व्यवस्थित करने को कहा है।0
0
Report
इचाक में सेवाने नदी के तेज बहाव में 18 वर्षीय युवक डूबा, खोज जारी
Hazaribagh, Jharkhand:इचाक थाना क्षेत्र के सेवाने नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक की पहचान इचाक निवासी पिंटू मेहता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पिंटू मेहता कोर्रा साइड के घाट की ओर से सेवाने नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। इसके साथ ही नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है。 क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सेवाने नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। युवक की तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
CM योगी फतेहगढ़ पहुंचेंगे; बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत किट और आवास योजना
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचेंगे. CM के कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन मैदान में मंच तैयार. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात. बड़ी संख्या में लोग CM योगी को सुनने के लिए पहुंच रहे. मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित. 1,000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करेंगे. 65 से अधिक गाँव है बाढ़ प्रभावित. बेघर हुए बाढ़ पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और आवास निर्माण के लिए सहायता राशि देंगे0
0
Report
झारखंड बीजेपी का 48 घंटे का अल्टीमेटम: छात्रों पर मुकदमे वापस लें
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी ने राज्य सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है, 48 घंटे के अंदर छात्रों पर किये गए मुकदमे राज्य सरकार वापस ले। मुकदमा वापस होने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है साथ ही कहा है आंदोलन की घोषणा होगी वहीं विरोधियों ने जोरदार पलटवार किया। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जिस तरह केंद्र सरकार आंदोलनरत सभी छात्रों को कोर्ट से बरी करवा दिया, सभी एफआईआर रद्द करवा दिया, झारखंड के सीएम को तो पहले ही करना चाहिए था। छात्रों पढ़ाई के लिए हैं उनका भविष्य पढ़ाई से है, न कि मुकदमे में फंसाने के लिए हैं, न्यायालय का चक्कर काटने से है। राज्य सरकार को जल्दी से जल्दी निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो बीजेपी इस सरकार का इंट से ईंट बजाने का काम करेगी। आपने छात्रों और युवाओं के प्रति जो दुर्व्यवहार रखा है उसको झेलना पड़ेगा। आने वाले कल में राज्य के युवा इस सरकार का दुश्मन बनेगें। बाइट ... दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी बीजेपी के अल्टीमेटम पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, बीजेपी डरी हुई है। संसद में पीएम बयान तक नहीं देते हैं। डरे और सहमे लोग हैं, जिस तरीके से लोगो का गुस्सा धीरे धीरे सामने आ रहा ,इनको छुपने का कहीं जगह नहीं मिलेगा। बीजेपी के नेतृत्व पर अफसोस होता है, वहां पूर्व मुख्यमंत्रियों की बाढ़ है। नकल करने के लिए भी कुछ अक्ल चाहिए पर ये लोग वो अक्ल भी भूल चुके हैं। छात्रों की मांग पर जब लाठी चर्चा हुआ तो राहुल गांधी पीएम निवास गए, झारखंड में जैसे ही मानसून सत्र शुरु हुआ बीजेपी के विधायक सीएम आवास के सामने बैठ गए। तुम जो करोगी हम यहां वही करेगें। राजनीति आप कर रहे तो गंभीरता होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के केंद्र सरकार को निर्देश दिया छात्रों पर किए गए सभी केस वापस लीजिए, यहाँ भी केस वापस लेने की मांग करने लगे। यहाँ लंबे समय तक जो हुआ, जब तक चीजें जनतांरिक थी, पुलिस ने कोई दमन नहीं किया। हम संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना जानते हैं। लोग हमारे खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, उनकी जो मांग है, दायरे में रहेगें तब तक जायज होगा। कानून को कोई हाथ में लेगा तो कानून अपना काम करेगा। बाइट ...सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा आंदोलन कई महीने से चल रहा बीजेपी के सिर्फ अराजकता फैलाई छात्रों का साथ नहीं दिया, जहां तक अल्टीमेटम की बात है 48 घंटा हो या 72 घंटा जिन बच्चों पर मामला दर्ज हुआ है राज्य सरकार, जो गलत नहीं होगें उनपर से केस वापस होगा। जो गलत होगें और वहां गलत करवा रहे होगें उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कौन लोग ये सब करवा रहे थे सब चिन्हित हैं उनका फुटेज है। उसके आधार पर कार्रवाई होगीं बीजेपी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अराजक लोगों से नहीं हटेगा। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
दिल्ली कैंट में थार ने दो बाइक सवारों को कुचला, मौत; आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कैंट इलाके में थार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; दोनों की मौत. मृतक एक महिला और पुरुष हैं. दिल्ली के द्वारका इलाके के रहने वाले थे. एमडीएमसी में जॉब करते थे. आरोपी थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कल रात का मामला0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में आरक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन, 1600 पदों पर भर्ती की मांग तेज
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा पुलिस आरक्षक भर्ती शेष बचे 1600 शेष बचे पदों की शीघ्र भर्ती, सेकंड लिस्ट निकाले जाने की मांग को लेकर आंदोलन 14वें दिन भी जारी... अब कवर्धा के निर्धारित धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में बैठे हैं सभी आंदोलनरत सभी अभ्यर्थी0
0
Report
बीकानेर कांग्रेस में अनुशासन के कड़े एक्शन: 6 साल निलंबन
Jaipur, Rajasthan:jaipur बीकानेर कांग्रेस में अनुशासन पर बड़ा एक्शन पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा 6 साल के लिए निलंबित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट मामले में हुआ एक्शन0
0
Report
रायबरेली के हरचंदपुर में छह माह की बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आईसीयू में इलाज के दौरान 29 अगस्त की रात मासूम जानवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, 22 अगस्त को मासूम का टीकाकरण कराया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही दिन में लगातार तीन टीके लगा दिए। इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे हरचंदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टीकाकरण के रिकॉर्ड में टीकों की तारीखें अलग-अलग दर्ज की गई हैं, जबकि उनके अनुसार बच्ची को एक ही दिन में तीन टीके लगाए गए थे। मासूम की मौत के बाद उसकी मां तारा ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी हरचंदपुर अधीक्षक ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में शारदा नदी बाढ़, शहर और 35 गांव प्रभावित; स्कूलें बंद
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की शारदा नदी में बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज चल रहा है तो वहीं देवहा नदी में भी 25000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिसके चलते शहर में बाढ़ आ गई है साथ ही ग्रामीण इलाकों में 35 गांव बाढ़ के मुहाने पर आ गए हैं कलेक्टर कचहरी व पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते पर भी पानी आ गया है जिससे लोग कलेक्ट व कचहरी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके साथ ही पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर भी पानी आने की संभावना बनी हुई है। जिससे उत्तराखंड के टनकपुर को जाने में लोगों को समस्या आ सकती है जिलाधिकारी ने अलर्ट घोषित किया है साथ ही लोगों से ज्यादा पैनिक ना होने की बात कही है उनका कहना है कि प्रशासन नेपाल से निपटने की सभी तैयारियां कर ली है लोग परेशान न हो किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर व डीएम का स्वयं का नंबर लोग उपयोग कर सकते हैं। हालांकि बारिश नहीं आ रही है इसके बावजूद नदियां पहाड़ों पर हो रही बारिश से अपना गई है जिसके चलते शहर में बाढ़ की स्थिति बन गई है बीएसए ने भी बाढ़ के दृष्टिगत 3 सितंबर की सभी विद्यालयों व सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।0
0
Report
पटना में EOU की जांच: संजीव मुखिया से पूछताछ, पेपर लीक मामलों में और खुलासे
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने EOU (EOU) के साथ मिलकर लोकेशन पटना के पत्रकारनगर थाना कांड संख्या 224/17 के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लुटन मुखिया से गहन पूछताछ की है. न्यायालय की अनुमति के बाद संजीव मुखिया को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई. EOU के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी और प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामलों में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है. यह मामला वर्ष 2017 का है और इसमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और IT एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज है. इस मामले में पटना पुलिस ने NEET परीक्षा में धोखाधड़ी की तैयारी के आरोप में संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 जून 2025 को EOU ने आगे की जांच अपने हाथ में ली थी. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. EOU का कहना है कि संजीव मुखिया कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में भी आरोपी रहा है. एजेंसी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.0
0
Report
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के पोस्टर में लिखा—कांग्रेस जल्द लौटेगी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Congress Office Displays Poster Saying “Congress Will Return Soon” / Visuals0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर के नए CEO नियुक्ति पर कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग
Ranchi, Jharkhand:रांची राम मंदिर के नए CEO नियुक्ति पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, नियुक्ति स्वागत योग्य, लेकिन चंदे की पाई-पाई का हिसाब भी सार्वजनिक हो। चंदा चोरी के आरोपों पर पर्दा डालने के बजाय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे ट्रस्ट。0
0
Report
तेलंगाना में कांग्रेस 1000 दिन बाद भी गारंटियाँ पूरी नहीं, लोग जवाब की आस में
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): RAVULA SRIDHAR REDDY (BRS) ON 1000 DAYS OF CONGRESS GOVERNMENT IN TELANGANA/ STATE GOVERNMENT PERFORMANCE/ POLITICAL ISSUES\nहैदाबाद - BRS के प्रवक्ता रावला श्रीधर रेड्डी कहते हैं, "कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में छह गारंटी, 13 घोषणाओं और 420 से ज़्यादा वादों के साथ सत्ता में आई थी। उनकी सरकार के 1,000 दिन बीतने के बाद भी लोग अभी तक जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं... कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से नाकाम रही है और उसने तेलंगाना के लोगों को धोखा दिया है... और जब उनसे सवाल पूछा जाता है, तो वे ध्यान भटकाने वाली राजनीति करने लगते हैं... KCR और हमारे कार्यकारी अध्यक्ष KTR के नेतृत्व में, हम हर गाँव और हर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के कुशासन के बारे में बता रहे हैं..."0
0
Report
औंग में ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर बांके से हमला; आरोपी की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:औंग में ससुराल में सो रहे 5 लोगों पर बांके से हमला, सभी घायल बुधवार रात ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर पवन विश्वकर्मा (50) ने बांके से किया हमला हमले में प्रदीप (20), राजेश, पुष्पा, राजकरण (22) और गोरे (18) घायल हो गए शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी पवन को पकड़ा, पिटाई के दौरान हुई आरोपी की मौत आरोपी अपनी पत्नी से विवाद के चलते पवन ससुराल वालों से मानता था रंजिश घायलों को मेडिकल कॉलेज से कानपुर किया गया रेफर औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
