सिमडेगा में भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा भाजपा कार्यालय में पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई थी। सूचना के अनुसार कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मुख्य अतिथि थे। साथ ही उन्होंने डॉ. मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
