icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस की मुठभेड़ में 2 चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Shravasti, Uttar Pradesh:पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 चोरों को किया गिरफ्तार यूपी के श्रावस्ती जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे चोरों की police से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल चोर समेत उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहा जंगल का है, जहां पुलिस को चोरों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक शातिर चोर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायल चोर के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। वहीं उसके गिरफ्तार साथी के पास से चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पहले की गई चोरी के कुछ जेवरात और नगदी भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे, इसी दौरान पुलिस टीम से उनका सामना हुआ। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बरामद सामान के आधार पर पूर्व की चोरी की घटनाओं से भी उनका कनेक्शन खंगाला जा रहा है।
0
0
Report

अमरोहा: सावन के तीसरे सोमवार पर वासुदेव तीर्थ में जलाभिषेक की भारी भीड़

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव, श्री वासुदेव तीर्थ पर कांवड़ियों और शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक अमरोहा में सावन के तीसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वासुदेव पर शिव भक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा तीर्थ परिसर गूंज उठा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव کا विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों और कांवड़ियों ने पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किए।।
0
0
Report

राप्ती बैराज का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ की आशंका बढ़ी

Shravasti, Uttar Pradesh:राप्ती बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे आस-पास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खतरे का निशान 127.70 मीटर निर्धारित है और नदी का जलस्तर बढ़कर 127.80 मीटर हो गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में जारी वर्षा का असर राप्ती नदी के जलस्तर पर साफ दिख रहा है। प्रशासन नदी के जलस्तर और आसपास के इलाकों की निगरानी कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा में कान्हा चाप सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग, 30-40 राउंड गोलियां

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के छावी गांव में अमरोहा-कांठ रोड स्थित कान्हा चाप सेंटर पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने सेंटर पर बैठे युवकों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 30 से 40 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और सेंटर पर मौजूद युवक बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी लखन सिंह यादव समेत पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को 315 बोर और 12 बोर के कई खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

खंडेला में RLP का नगर निकाय सम्मेलन: 40 वार्डों में चुनाव लड़ने का ऐलान

Sikar, Rajasthan:खंडेला में RLP का कार्यकर्ता सम्मेलन नगरपालिका चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दातारामगढ़ विधानसभा के बीएलओ प्रथम दिनेश बिजारणियां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने कहा कि खंडेला की जनता के साथ बार-बार धोखा हो रहा है और गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल संकट और बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रति जनता में आक्रोश है और लोग न्याय योद्धा हनुमान बेनीवाल से उम्मीद लगाए बैठे हैं। गोदारा ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 40 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से खंडेला में RLP का बोर्ड बनेगा। मुख्य अतिथि दिनेश बिजारणिया ने कहा कि RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी पूरे राजस्थान में चुनावी मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि न्याय का दूसरा नाम हनुमान बेनीवाल है। जब भी किसी गरीब, मजदूर या बेबस व्यक्ति के साथ अन्याय होता है, हनुमान बेनीवाल उसके न्याय के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा अब RLP पर बढ़ रहा है और इसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। इस दौरान काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

राजिम में श्रावण सोमवार: कुलेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की विशाल जलाभिषेक

Majarkata, Chhattisgarh:राजिम, छत्तीसगढ़: पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को राजिम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया. श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर जलाभिषेक किया और संगम के मध्य स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने भगवान कुलेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की. श्रावण के तीसरे सोमवार पर राजिम में आस्था, भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम दिखाई दिया.
0
0
Report
Advertisement

मानसून एक बार फिर सक्रिय, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है... बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर अब प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आ रहा है... राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है... कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हुआ है, तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश ने मुश्किलें भी बढ़ाई हैं... मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है... वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है... ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है... खासकर बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है... फिलहाल प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है..
0
0
Report
Advertisement

दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया गोरखपुर मार्ग गौरीबाजार थाना क्षेत्र बैतालपुर डिपो के समीप रविवार की आधी रात के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देवरिया की ओर से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

झुंझुनूं में मशाल जुलूस के साथ कांग्रेस विरोध, पुतले दहन

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं वंदे मातरम् के कथित अपमान पर झुंझुनूं में विरोध भाजयुमो ने जिला मुख्यालय पर निकाला मशाल जुलूस जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ की अगुवाई में निकला जुलूस सैकड़ों युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं के पुतले फूंके गए भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि समेत नेता रहे मौजूद 15 अगस्त को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सामने आए विवाद के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ की अगुवाई में शहीद स्मारक से सैकड़ों युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकाला, जो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के पुतले फूंके गए। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि समेत भाजपा और भाजयुमो के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर विरोध जताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय पर जिस प्रकार राष्ट्रगीत का अपमान हुआ, वह केवल राष्ट्रगीत का अपमान नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर चोट है। उन्होंने कहा कि यह उन क्रांतिकारियों के आत्मसम्मान पर भी चोट है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मांठ ने कहा कि आज का भारत और देश का युवा इस प्रकार का अपमान सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और पुतला दहन किए जा रहे हैं। झुंझुनूं में भी सैकड़ों युवाओं ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कथित हरकतों ka युवा विरोध कर रहा है और यह संदेश देना चाहता है कि युवा सब देख रहा है और इस प्रकार के कृत्य को माफ नहीं करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे गौरवपूर्ण अवसर पर कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जो घटनाक्रम सामने आया, उसके विरोध में यह मशाल यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लिया और बाद में पुतला दहन भी किया गया। कुलहरि ने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ के दौरान कांग्रेस नेताओं की ओर से इसे रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि देश में जब कहीं ‘वंदे मातरम्’ बजता है तो लोग सम्मान और अनुशासन के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई बात अनजाने में हो जाए और बाद में व्यक्ति उसे गलती मान ले तो उसे गलती कहा जा सकता है, लेकिन उनके अनुसार यहां बार-बार रोकने का प्रयास किया गया। इसलिए इसे केवल गलती नहीं बल्कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान माना जाना चाहिए। कुलहरि ने कहा कि इस कथित अपमान का भाजपा और देश का युवा पुरजोर विरोध करता करता है और इस प्रकार का अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top