सिमडेगा में चौकीदार नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन किया गया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा-चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। शहर क्षेत्र के सेंट मेरिज हाई स्कूल मैदान में चौकीदार नियुक्ति दौड़ का आयोजन किया गया। यहां पर जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले में 104 पदों पर चौकीदारों की नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता जांच के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ आरंभ होने से पूर्व अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति दौड़ने में असहज महसूस कर रहा है तो वह दौड़ से बाहर हो जाए।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
