icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हांसी में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, फॉगिंग जारी

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में डेंगू-मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO बोले अभी एक भी मरीज नहीं, फॉगिंग की जा रही, डेंगू मलेरिया के लिए स्पेशल टीम, हांसी में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रदेश के कई हिस्सों में डेंगू के मामले सामने आने के बीच हांसी स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग करवाई जा रही है और मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हांसी के सीएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि फिलहाल हांसी में डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभाग अलर्ट मोड पर है。 स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों और आसपास के क्षेत्रों में जाकर पानी जमा होने की स्थिति की जांच कर रही हैं। जिन घरों के बाहर या आसपास पानी खड़ा मिलता है, वहां संबंधित लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी को ज्यादा समय तक जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छरों का प्रजनन तेजी से होता है। डेंगू के संभावित मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से व्यवस्था भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शाम सुबह पूरे कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले。 सीएमओ राहुल बुद्धिराजा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों, छतों, कूलर, गमलों और आसपास पानी जमा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और फॉगिंग का काम भी जारी है। सीएमओ का साफ कहना है। हांसी में फिलहाल डेंगू या मलेरिया का कोई मरीज नहीं है, लेकिन विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
0
0
Report

351 बसों के उद्घाटन से प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का ऐतिहासिक शुभारंभ

Noida, Uttar Pradesh:सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों का सपना पूरा हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के कर कमलों से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है। प्रदेश में 21 साल बाद फिर से राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है। राज्य परिवहन सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है। आज का दिन प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक है। यह परिवहन सेवा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी। इस सेवा की शुरुआत में बस मालिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत 351 बसों को सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दिखाई हरी झंडी। मुख्यमंत्री मोहन यादव का सम्बोधन शुरू। एमपी में 5 लाख किलोमीटर तक सड़कें बनीं। गांव-गांव तक सड़कें बनाई गईं : मुख्यमंत्री। कांग्रेस स्वर्णिम चतुर्भुज योजना बंद कर रखी थी। इंदौर, जबलपुर, भोपाल समेत सब दूर बसें चलेंगी। 1500 बसों की सौगात मिल रही है। जनता के लिये जो कर सकते हैं वो करेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास का करवा बढ़ रहा है फिर भी विपक्ष के नेता मानते नहीं। कांग्रेस सरकार में राज्य परिवहन को बर्बाद किया गया। कांग्रेस सरकार में सड़क, पानी , बिजली कुछ नहीं मिलता था। राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोला हमला। कांग्रेस के राजकुमार मानने को तैयार नहीं है। राजकुमार को लगता है वो प्रधानमंत्री बनना के लिए पैदा हुआ है, घर से सरकार चलाना चाहते हैं। जनता के आभार से हमें जीत मिली है
0
0
Report

महिला सम्मान समारोह में गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश,नारी शक्ति को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

ASAmit SinghFollow10m ago
Deoria, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष एवं अंत्योदय दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत भगवती पैलेस, भलुअनी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सहभागिता की।सभी उपस्थित नारी शक्ति को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति महिलाओं की भागीदारी और सम्मान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। समाजसेवी संजय तिवारी ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा देकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर समाज की निरंतर सोच और संस्कार का हिस्सा बनना चाहिए। समारोह में महिलाओं के सम्मान के साथ सशक्त नारी सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र और बेटी बढ़ेगी, देश बढ़ेगा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में मोबाइल छीने गए युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी; पुलिस जांच शुरू

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पिटाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की है। यह तस्वीरें बेगूसराय के सुभाष चौक की हैं, जहां मोबाइल छिनतई के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ आरोपी युवक की बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। बतायाः जा रहा है कि एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने कथित तौर पर छात्रा का मोबाइल छीन लिया और मौके से भागने लगा। मोबाइल छीने जाने के बाद छात्रा ने शोर मचाते हुए 'चोर-चोर' चिल्लाना शुरू कर दिया। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग आरोपी युवक के पीछे दौड़े और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपी युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजू कुमार के रूप में बताई जा रही है। आरोपी ने लोगों के सामने दावा किया कि उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं थे, इसी वजह से वह छात्रा का मोबाइल लेकर भाग रहा था। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मोबाइल छिनतई की घटना किस तरह हुई और आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाती है। बाइट स्थानीय लोग बाइट राजू कुमार आरोपी
0
0
Report

बागेश्वर के किसानों के लिए रेशम कीट पालन बना आय का नया रास्ता

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में रेशम उत्पादन किसानों के लिए आय का एक नया जरिया बन रहा है। जिले के कई किसान रेशम कीट पालन से जुड़कर अतिरिक्त आमदनी कर रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और जरूरी सहयोग दिया जा रहा है। बागेश्वर के ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने घर और खेतों के आसपास रेशम कीट पालन कर रहे हैं। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ अतिरिक्त आय भी मिल रही है। विभाग किसानों को रेशम उत्पादन की तकनीक, कीट पालन और उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दे रहा है। किसानों का कहना है कि कम जगह और सीमित संसाधनों में शुरू होने वाला यह काम उनके लिए आय का अच्छा साधन बन रहा है।
0
0
Report
Advertisement

14 कोसी परिक्रमा चौड़ीकरण के चलते प्रभावितों के पुनर्वास की योजना शुरू

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए और गिराए गए मकानों को लेकर नगर निगम ने प्रभावित लोगों के पुनर्वास की योजना बनाई है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक जिला प्रशासन नजूल की जमीन चिन्हित करके नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद उस जमीन पर वेंडिंग जोन विकसित कर दुकानें बनवाई जाएंगी और प्रभावित लोगों को उनका आवंटन किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के जरिए चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित लोगों को कारोबार के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर नाका पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और बारिश को देखते हुए तत्काल अस्थाई शेड बनाने के निर्देश दिए हैं, वहीं, महापौर और ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि अयोध्या में राम पथ, धर्म पथ, राम जन्मभूमि पथ, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग समेत विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन सहमति के आधार पर ली गई है। नगर निगम का कहना है कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का काम अब लगभग पूरा होने वाला है और ऐसे समय में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से राजनीति की जा रही है। वहीं, प्रभावित लोगों के लिए वेंडिंग जोन और दुकानों की योजना को पुनर्वास की दिशा में कदम बताया जा रहा है।
0
0
Report

हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की 37 दिन की हड़ताल खत्म, समझौते पर तनाव

Hisar, Haryana:हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की 37 दिन चली हड़ताल के बाद सरकार से सहमति बन गई और आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों में हल्का तनाव बरकरार है। इसी मुद्दे को लेकर संघ द्वारा हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत कई जिलों में सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, हड़ताल के बाद जिला स्तर पर आ रही समस्याओं और दिक्कतों को लेकर जल्द ही हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ का एक मास डेपुटेशन (प्रतिनिधिमंडल) निकाय मंत्री विपुल गोयल से भी मुलाकात करेगा। नरेश शास्त्री ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समझौते को जल्द लागू नहीं किया, तो कर्मचारी एक बार फिर से कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे。
0
0
Report
Advertisement

भाजपा के नमो क्रिकेट लीग से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा

Chandigarh, Chandigarh:भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी ने कहा कि इस क्रिकेट लीग में करीब 3400 टीमें भाग ले रही है और करीब 54 हजार खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस लीग का मकसद है कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों के साथ जोड़ना और इस मकसद के साथ हजारों युवा इस लीग में शामिल हो रहे हैं। इस लीग में हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के हजारों खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसमें विजेता टीम को 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा जबकि अन्य टीमों को भी अच्छे ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। आने वाले दिनों में पंजाब के बहुत से बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं
0
0
Report

भिवंडी में दस दिन के गणपति विसर्जन के लिए सुरक्षा जैकेट अनिवार्य, BNCMC तैयारी

Thane, Maharashtra:भिवंडी - १० दिवसांच्या गणपती विसर्जनासाठी प्रशासन सज्ज, सुरक्षा जॅकेट बंधनकारक - BNCMC प्रशासन. भिवंडीमध्ये दीड दिवस आणि पाच दिवसाच्या गणपती विसर्जनादरम्यान सुरक्षा जॅकेट नसल्याचा मुद्दा समोर आला होता. त्यावर आता १० दिवसांच्या गणपती विसर्जनासाठी भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेने जय्यत तयारी केली आहे. विसर्जन घाटाची आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, बांधकाम विभागाची पूर्ण टीम आणि प्रभाग अधिकाऱ्यांनी पाहणी केली. विसर्जनाचा रूट आणि रस्त्यांची परिस्थिती तपासून जिथे डागडुजीची गरज आहे तिथे तात्काळ आदेश देण्यात अल्याची माहिती प्रशासनाने दिली.
0
0
Report

रसूखदार जुआड़ीयों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,जब्ती एवं स्थान को लेकर सवाल,,पहले भी गई थी टिम,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow18m ago
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती के एक प्रसिद्ध धर्मशाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.22 लाख रु नगद समेत ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त किया है,, सक्ती पुलिस जुआ सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के एक धर्मशाला में अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹2 लाख 22 हजार नगद, 19 मोबाइल फोन और 4 गड्डी ताश बरामद कर जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख 22 हजार बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, नशे सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 24 सितंबर को धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी के चलते सभी 20 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ₹2,22,000 नगद, करीब ₹5 लाख कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ताश की 4 गड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर शर्मा (35), राजेश अग्रवाल (59), मनीष राठौर (31), रितेश अग्रवाल (35), अंकित अग्रवाल उर्फ कालू (36), सौरभ अग्रवाल (28), विपूल अग्रवाल (30), सावन कुमार अग्रवाल (43), अंकित अग्रवाल (37), आदित्य अग्रवाल (35), तरूण भिंडवानी (27), नितिन अग्रवाल (35), प्रियांशु अग्रवाल (21), आदर्श अग्रवाल (26), आकाश अग्रवाल (42), नटवर अग्रवाल (45), दिनेश कथुरिया (52), बंटी अग्रवाल (42), रितेश अग्रवाल (43) और प्रताप अग्रवाल (35) शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

ज_ind में सबसे बड़े रक्तदान शिविर में 1000 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया

Jhanj Kalan, Haryana:सीआरएसयू में प्रदेश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन 1000 से अधिक का रक्तदान लक्ष्य खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह खेल मतलब हरियाणा जापान में तिरंगा फहराकर ही लौटेंगे हमारे खिलाड़ी-- गौरव गौतम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसे प्रदेश भर का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर बताया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया。 कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पंडित दीनदयাল उपाध्याय की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जिससे इस आयोजन की सार्थकता और अधिक बढ़ गई。 संबोधन के दौरान राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदाताओं का दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा, "रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह मानव द्वारा ही मानव की सेवा के लिए दिया जाता है। आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद न जाने कितने जरूरतमंद लोगों के अनमोल जीवन को बचाएगी।" उन्होंने ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजकों और रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मीडिया से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि जब भी हरियाणा के खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, तो पूरे देश की नजरें उन पर टिकी होती हैं। आज 'खेल का मतलब हरियाणा' बन चुका है। हमारे खिलाड़ी जापान की धरती पर तिरंगा फहराकर और देश के लिए ढेरों मेडल जीतकर ही वतन वापस लौटेंगे。 विपक्ष पर हमला बोलते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से दिशाहीन और भटके हुए लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। उनके पास न कोई नीति है, न नेतृत्व है और न ही देश के प्रति सही नीयत। कांग्रेस केवल भ्रम और अफवाहें फैलाकर राजनीति करना चाहती है। देश की जनता उन्हें तीन बार सबक सिखा चुकी है और चौथी बार भी उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी。 भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे एक ऊर्जावान और अनुभवी नेता हैं। उनके अनुभव का लाभ हरियाणा संगठन को मिलेगा और प्रदेश विकास के नए आयाम तय करेगा。 नमो क्रिकेट लीग से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। व्यस्तता और अलग-अलग जिम्मेदारियों के चलते कार्यक्रमों में सहभागिता रहती है, आगे भी युवाओं के प्रोत्साहन के लिए ऐसे भव्य आयोजन निरंतर होते रहेंगे。 गौरव गौतम । खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार।
0
0
Report

दवाओं के नाम हिंदी में लिखने की पहल; उपाध्याय जयंती पर संवर्धन की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्र नायकों की अभिलाषा\nचले देश में देशज भाषा"\n\nमेरे द्वारा सभी प्रिय चिकित्सक बन्धुओं से आग्रह किया गया है कि दवाओं एवं जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखें ताकि मरीज को पता रहे कि वह कौन सी दवा खा रहे हैं। मैं निजी तौर पर उन दवाओं को प्राथमिकता दूंगा जिनके नाम हिंदी में लिखे होंगे।\nआज हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान का नारा देने वाले एकात्म मानव दर्शन के प्रतिपादक और राष्ट्रवादी चिंतक पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। यह पवित्र लोक पर्व है, जिस दिन हम भारतीय भाषाओं, विशेष कर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प ले सकते हैं। मैं हिंदी का प्रयोग करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करुंगा।\nहमारे यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी विदेशों में भी हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में जन संवाद करते हैं।\nहमें इन महापुरुषों, उनके कार्यों एवं उनकी सभ्यक सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।\nयदि चिकित्सक साथी अपनी मातृभाषा भोजपुरी, अवधी आदि में संवाद करेंगे तो मरीजों को आपकी बात और अधिक समझ में आएगी एवं चिकित्सकीय व्यवस्था में मरीजों का बहुगुणित होगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top