icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा वेस्ट अंडरपास ट्रायल शुरू: 92 करोड़, 700 मीटर, छह लेन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए दिवाली से पहले जाम मुक्ति का बड़ा तोहफा: चार मूर्ति चौक पर 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा छह लेन अंडरपास तीन दिन के ट्रायल के लिए 5 से 7 नवंबर को खुला जाएगा. ट्रायल के दौरान ट्रैफिक अधिकारियों ने इसका शुभारम्भ किया. अंडरपास से लगभग 5 लाख आबादी को राहत मिलेगी और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद-गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर आसान होगा. अंडरपास को दीवारों पर लाइटिंग और चित्रकारी से सजाया गया है और जलभराव से बचाव के लिए इंतजाम हैं. निर्माण जुलाई 2024 में शुरू हुआ था और पहले योजनानुसार इसे लगभग 18 महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन ग्रेप प्रतिबन्ध, बारिश, यूटिलिटी शिफ्टिंग और रैंप से जुड़े कार्यों के कारण देरी हुई.
0
0
Report

तरुली गाँव में गुलदार पिंजरे में कैद, नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- तरुली मे गुलदार पिंजरे में कैद। एंकर- पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के तरुली गांव में बीते 9 अक्टूबर को गुलदार के हमले में एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इस गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे अंतिम रूप के विकल्प के रूप में शूट करने के आदेश मिल गए थे। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे और ट्रेप केमरे लगाए थे जिससे गुलदार की गतिविधियों को देखा जा सके साथ ही गुलदार को अंतिम विकल्प के रूप में नष्ट किया जा सके। वहीं आज गुरुवार को सुबह जानकारी मिली कि तरुली गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वहीं वन विभाग पौड़ी की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू कर उसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है। डीएफओ पौड़ी महातिम यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को हुई गुलदार की घटना के बाद क्षेत्र में उनकी टीम मुस्तैदी से काम कर रही थी। वहीं क्षेत्र में लगे पिंजरे में गुलदार कैद हो गया है जिसे नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है ताकि उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।
0
0
Report

8 वर्षीय रितिक ने मोबाइल विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान, यूपी के जालौन में मातम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के डूंगरपुरवा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर बहन से हुए विवाद के बाद महज 8 वर्षीय मासूम रितिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना ने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 3 नवंबर 2026 को रितिक घर पर अपनी बहन के साथ मोबाइल देख रहा था। वह मोबाइल पर रील देख रहा था, तभी उसकी बहन ने उससे फोन छीन लिया। इस बात से रितिक नाराज हो गया। उस समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। भाई-बहन के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद नाराज रितिक कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल इस्तेमाल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को मोबाइल देने और उसके इस्तेमाल की अवधि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। यह घटना समाज और अभिभावकों के लिए गंभीर चेतावनी है कि बच्चों को मोबाइल की आदत डालने के बजाय उनके साथ समय बिताएं, उनकी भावनाओं को समझें और उनकी गतिविधियों पर संवेदनशीलता से नजर रखें।
0
0
Report
Advertisement

लोकायुक्त उज्जैन कलेक्ट्रेट में ADM के बाबू रोहित गोठवाल से 20 हजार रिश्वत रंगे हाथ पकड़ी—खबर हैरान करने वाली

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई, सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल पकड़ाया। मां के नाम पर फर्जी उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी होने की शिकायत के बाद शुरू हुआ था मामला। जनसुनवाई में शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने की थी जांच, ADM कार्यालय तक पहुंची थी फाइल। शिकायतकर्ता से मामले में मदद के नाम पर मांगी जा रही थी 20 हजार रुपए की रिश्वत। उज्जैन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ADM कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत नागदा के बिरलाग्राम निवासी बृजेश विश्वकर्मा ने 29 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनकी मां के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी अन्य व्यक्ति के नाम उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन जारी कर दिया गया था। इस मामले को लेकर बृजेश विश्वकर्मा ने पहले कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद शिकायत की जांच खाद्य विभाग को सौंपी गई। खाद्य विभाग ने जांच कर रिपोर्ट ADM कार्यालय को भेजी थी। इसी मामले में आगे की कार्रवाई के दौरान रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार, 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट स्थित ADM कार्यालय में कार्रवाई की और रोहित गोठवाल को 20 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त संगठन के महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई।
0
0
Report

जमीन बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Damoh, Madhya Pradesh:खेत में सिंचाई कर रहा था बड़ा भाई फिर छोटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला.. दमोह में ये कहावत सच साबित हुई है जब जमीन के एक टुकड़े ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया और हालात ऐसे बने कि एक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके का है यहां खेत में सिंचाई कर रहे 40 साल के डोमन पटेल ने पानी की पाइप लाइन अपने भाई कोमल पटेल के हिस्से वाले खेत से डाल दी लेकिन ये बात कोमल को रास नहीं आई, दोनों में जमीन के बटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है लिहाजा कोमल ने अपने हिस्से की जमीन से पाइप लाइन डालने का विरोध किया भाई को चीखना चिल्लाना शुरू किया दोनों के बीच बहसबाजी चल रही थी कि अचानक कोमल और उसके साथ काम कर रहे लोगों ने डोमन पर हमला बोल दिया, और इसी हमले के डोमन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस वार ने गंभीर रूप से घायल डोमन को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टर्स के मुताबिक डोमन की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर भी रेफर किया जा सकता है वहींhospital प्रबंधन में पुलिस को भी घायल व्यक्ति की जानकारी भेजी है और पुलिस इस मामले एक जांच पड़ताल करेगी।
0
0
Report

अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर भिड़ंत: एक की मौत, दो गंभीर घायल

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत। भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। जबकि एक गंभीर घायल को रायबरेली एम्स किया गया रेफर दूसरे का सीएचसी भादर पर चल रहा है इलाज मृतक की पहचान विनोद पाल निवासी आनंद नगर के रूप में हुई। गंभीर हालत में घायल विनोद को सीएचसी भादर ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को किया मृत घोषित। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकरमाफी बौलहा के पास की है घटना
0
0
Report
Advertisement

सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग: मौलाना शहाबुद्दीन ने बोर्ड गठन की मांग की

Bareilly, Uttar Pradesh:सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ कई महीनों से भंग चल रहा है, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से धार्मिक संस्थाओं से संबंधित लोगों ने आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी से सम्पर्क करके अपनी समस्याएं बताई। जिस पर मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर कुछ मांगे रखी है। मौलाना ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि मैं इस पत्र के माध्यम से गुजारिश कर रहा हूं कि बहुत दिनों से सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ भंग है, जिसकी वजह से मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानो और आदि धार्मिक संस्थाओं के काम काज और संचालन मे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बोर्ड का गठन जल्द से जल्द कर दिया जाए। और साथ ही बोर्ड की जिम्मेदारी सुन्नी सूफ़ी मुसलमानो को दी जाये। लगभग 35 साल से कट्टरपंथी विचार धारा के लोग ही बोर्ड पर काबिज़ रहे हैं, जिन्होंने वक्फ को बहुत नुक्सान पहुंचाया है। मौलाना ने पत्र में आगे लिखा कि वक्फ बोर्ड की सम्पत्तिया हमारे बुजुर्गों ने इसलिए वक्फ की थी, कि उससे होने वाली आमदनी गरीब और कमजोर मुसलमानो पर खर्च की जायेगी, मगर इन 35 सालो मे ऐसा कुछ नही हुआ। समाजवादी पार्टी के चहिते वक्फ बोर्ड पर काबिज़ रहे, और इन्होंने वक्फ की सम्पत्तियो को बेचा और खूर्द बूर्द किया, इस घोटाले की भी जांच होनी चाहिए। पत्र में आगे कहा गया है कि नये बोर्ड के गठन मे लोगो का चयन खूब छानबीन के साथ हो ताकि भविष्य मे अच्छे काम हो सके। हमे उम्मीद है कि मेरे दिये गये सुझाव पर गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे। मौलाना ने कहा कि सुन्नी सैंट्रल वक्फ बोर्ड में एक ऐसा व्यक्ति जो 15 से 16 साल तक चेयरमैन बना रहा , उसके दौर में वक्फ की सम्पत्तियो की बड़ी बर्बादी हुई, और करोड़ों की जमीनों को रेवाड़ीयो के भाव बेचा गया। ये व्यक्ति सपा प्रमुख अखिलेश यादव का चहीता और सपा नेता आजम खान का लाडला था। इस व्यक्ति के दौर की सी वी आई से जांच करा दी जाएं, तो दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ इगलास के चौराहे पर दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस के सामने मारपीट

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग इगलास के मुख्य चौराहे पर दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस के सामने भिड़े दबंग, अलीगढ़ के कोतवाली इगलास कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बीच चौराहे पर हुई मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी, सड़क पर लगा लंबा जाम, आरोप है कि इससे पहले भी पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था, आज फिर वही गुट वर्चस्व की जंग में आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे, मुख्य चौराहे पर सरेआम मारपीट से पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, पूरा मामला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास कस्बे का。
0
0
Report

बेगूसराय में सुबह गोलीबारी: युवक गंभीर, अपराधी हथियारों के साथ फरार

Begusarai, Bihar:बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सुबह-सुबह एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूरी घटना परिहारा थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान रवि भूषण साहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रवि भूषण साहनी सड़क पर खड़ा था, तभी अचानक हथियारों से लैस अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने रवि भूषण साहनी को किस वजह से गोली मारी है और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े और सुबह-सुबह गोलीबारी की इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के साहब लाल की हेकड़ी दिखी, गिरफ्तारी के बाद जुलूस वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस ने निकाली शातिर बदमाश की हेकड़ी, मारपीट करते किया था वीडियो वायरल, अब निकला जुलूस... दमोह में दो दिन पहले एक झकझोर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स एक युवक को सड़क पर लिटाकर बेरहमी के साथ डंडे से पीट रहा है, इस वीडियो ने पुलिस की भूमिका उसके खौफ पर सवालिया निशान लगाए थे और वायरल वीडियो को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मारपीट करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल मामला देहात थाना के समन्ना का है यहां दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर साहब लाल नाम का शख्स पीटते हुए दिखेंगी रहा है वहीं पिटने वाला व्यक्ति छोटेलाल है। कुछ दिन पहले चोरी के एक मामले में छोटेलाल गिरफ्तार हुआ था और पुलिस पूंछताछ में छोटेलाल ने बताया था कि साहब सिंह भी चोरी में शामिल था, छोटेलाल जेल चला गया और साहब लाल फरार था, चार दिन पहले छोटेलाल जमानत पर रिहा होकर आया तो साहबलाल को मालूम चला और फिर उसने बीच सड़क उसके साथ ये कृत्य किया और खुद वीडियो बनवाकर उसे वायरल किया ऐसे इसे वायरल करने के पीछे मंशा खुद का रसूख दिखाना और दहशत फैलाना था। लेकिन पुलिस के सामने उसकी नहीं चल पाई, देहात थाना पुलिस ने आरोपी साहब लाल को धर दबोचा और पुलिस इस आरोपी को उसी जगह लेकर गई जिस जगह उसने छोटेलाल के साथ बेरहमी से पिटाई की थी। लंगड़ाते हुए साहबलाल की पूरी हेकड़ी निकल गई और अब उसके जुलूस के वीडियो वायरल हो रहे है। सीएसपी के मुताबिक साहब लाल गुंडा और चोर प्रवृति का व्यक्ति है तीन मामलों में फरार चल रहा था और अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने साहब लाल को जिला बदर करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है जिस पर जल्दी कार्यवाही होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top