icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

1 वोट से भाजपा ने परबतसर नगरपालिका में धमाकेदार जीत दर्ज की

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के परबतसर नगर निकाय चुनाव 2026 में सोमवार को बेहद रोमांचक और अंतिम क्षणों तक सांसें थाम देने वाले मुकाबले में भाजपा ने बाजी मार ली है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े चुनावी संघर्ष में भाजपा के प्रत्याशी श्रीभगवान बंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बजरंगलाल को महज 1 मत के सूक्ष्म अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के बीच पल-पल पलड़ा बदलता रहा। अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी श्रीभगवान बंग को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के बजरंगलाल को 12 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मात्र 1 वोट के अंतर से हुई इस जीत ने चुनाव के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया परिणाम की आधिकारिक घोषणा होते ही मतदान केंद्र (पीएम श्री स्कूल) के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचे और नारेबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीभगवान बंग का समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत परबतसर की जनता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता की जीत है। वहीं, 1 वोट से मिली इस करीबी जीत के साथ ही परबतसर नगरपालिका में भाजपा के नए बोर्ड के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
0
0
Report

अलीगढ़ के क्वारसी टावर पर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक चढ़कर नहीं उतर रहा

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... नौकरी की मांग को लेकर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक आठवीं बार टावर पर चढ़ा युवक क्वारसी चौराहे के टावर पर चढ़ने के बाद नीचे नहीं उतर रहा राजू 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी टावर से नहीं उतरा राजू राजू ने परिवहन विभाग के आरएम पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप अगर मैं टावर पर मर जाऊं तो मेरी लाश को मेडिकल कॉलेज को दान दे देना.. राजू विधायक जयवीर सिंह और विधायक अनिल पाराशर मौके पर आकर नौकरी बहाली का आश्वासन मेरे को देते हैं तो मैं नीचे उतर आऊंगा... राजू पुलिस लगातार बर्खास्त रोडवेज संविदा कर्मी को नीचे उतरने का कर रही है प्रयास थाना क्वार्सी स्थित चौराहे पर लगे टावर पर चढ़ा है युवक
0
0
Report
Advertisement

विजयपुर गांव में गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में भय, गश्ती बढ़ाने की मांग

Haldwani, Uttarakhand:विजयपुर गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। देर शाम गुलदार ने गांव में 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश ने किसी तरह गुलदार से बचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही के चलते शाम के बाद घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। गुलदार के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में स्कूटी पर घूमते युवक-युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, SIT जांच शुरू

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र में देर शाम स्कूटी से घूमने निकले युवक-युवती के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती स्कूटी से घूमने निकले थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोककर कथित तौर पर छेड़खानी की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। दरअसल, मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है और टीम लगातार छानबीन कर रही है।
0
0
Report

सिरोही नगर परिषद सभापति चयन में मतदान संपन्न, परिणाम आज घोषित होंगे

Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति पद के चुनाव के लिए नवीन भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कांग्रेस के 23 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद सहित कुल 24 पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं भाजपा के 10 पार्षदों ने भी मतदान किया। लास्ट में एक निर्दलीय चेतना सगरवंशी पार्षद ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा और प्रत्येक पार्षद की पहचान जांच के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें सभापति पद के परिणाम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने दिशा सालियान मौत मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की

Purnia, Bihar:6 साल बाद दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और उनकी मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी। इसी वजह से दोनों मामलों को लेकर वर्षों से कई तरह के सवाल और चर्चाएं होती रहती है। स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पहले की जांच को लेकर उनके परिवार और प्रशंसक की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब दिशा सालियान मामले में CBI की नई जांच शुरू होने के बाद सुशांत के परिवार और उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि इस जांच से अगर कोई तथ्य सामने आता है तो उससे दोनों मामलों के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल दोनों मामलों के बीच किसी आपराधिक कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है। वर्ष 2021 में मुंबई पुलिस की जांच में दिशा सालियान की मौत में किसी तरह की आपराधिक साजिश या सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंध नहीं पाया गया था। अब सीबीआई पुराने रिकॉर्ड, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान और मामले की पहले हुई जांच की भी समीक्षा कर रही है। उधर, दिशा सालियान मामले में बम्बई हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या दिशा सालियान की मौत की नई जांच में ऐसे कोई तथ्य सामने आएंगे, जिनसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े पुराने सवालों पर भी नई रोशनी पड़ेगी? इसका जवाब फिलहाल जांच पूरीhofer होने के बाद ही सामने आएगा।
0
0
Report

बाढ़ राहत पर श्रवण कुमार का विपक्ष पर निशाना, संवेदना पर सवाल

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की तेजस्वी यादव को जानकारी होना चाहिए बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं, संवैधानिक पद पर है आज भी विरोधी दल के नेता के रूप में काम कर रहे हैं. लेकिन आपने देखा कि भारत सरकार बिहार में जो बाढ़ आई है, उसका सर्वेक्षण भारत सरकार के द्वारा भी कराया गया. हेलीकॉप्टर से भी हुआ और धरातल पर भी जाकर के भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी पूरा निरीक्षण किए, पूरा उसकी समीक्षा किया और जहां-जहां जो दिक्कत परेशानी है, उसका भी हल निकालेंगे तो आप समझ लीजिए कि भारत सरकार में कितनी संवेदना है और राज सरकार पूरी तरह से बाढ़ से बचाव के लिए, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए, बाढ़ से में जो दिक्कत हुई, परेशानी हुई, उससे बचाव के लिए हर प्रकार का उपाय किया फिर भी अगर इनके मन में संतोष नहीं है, फिर भी ऐसे शब्दों का वह इस्तेमाल करते हैं, जिन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हर व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए, मर्यादा का पालन भी करना चाहिए, असंसदीय और अमर्यादित शब्दों کا इस्तेमाल سے बचना चाहिए. अगर नहीं बचेंगे तो जो हार उनका हुआ है, इन्हीं कारणों से हुआ है और 25 सीट पर वह सिमट गए हैं. आगे आने वाले दिनों में और भी बिहार की जनता देख रही है, उनको और भी खामियाजा भुगतना पड़.
0
0
Report

जयपुर के जेडीए जोन-12 के विंदायका में सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप

Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेडीए जोन-12 के विंदायका में भूतावाली में निर्माणाधीन सीसी सड़क में भारी भ्रस्टाचार स्पष्ट नजर आ रहा हैं। सड़क निर्माण में तकनीकी स्वीकृति की अनदेखी और गुणवत्ता से समझौता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैं। सड़क निर्माणकर्ता हरदयाल कंस्ट्रक्शन कंपनी और संबंधित सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंताओं विजय जैसेमरा की चुप्पी मिलीभगत को स्पष्ट कर रही है,,, सड़क निर्माण में भारी मुनाफे के चक्कर में हरदयाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में जोन अभियंताओं ने सारे नियम कायदे ताक में रख दिए हैं,,, तकनीकी स्वीकृति के अनुसार नई सीसी सड़क बनाने से पहले मौके पर मौजूद पुरानी सीसी सड़क को हटाया जाना था। इसके बाद पीसीसी और सीसी की निर्धारित परतों के साथ करीब 14 इंच मोटी सड़क का निर्माण किया जाना था। लेकिन मौके पर पुरानी सड़क को हटाए बिना ही उसके ऊपर सीसी की परत बिछाई जा रही है,,, बड़ी बात यह है कि टेक्निकल सैंक्शन में पुरानी सड़क को डिस्मेंटल करने का भी बड़ा अमाउंट फिक्स किया गया है तो उसके बाद नई सड़क बनी है लेकिन मोटे मुनाफे के चक्कर में निर्माण करता कंपनी बाद घर मेल कर रही है और इस मिली भगत में स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं जोन अभियंता शामिल देखिए यह रिपोर्ट.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top