816109
यूपी से आए बाबा ने साहिबगंज में विशेष पूजा-अर्चना कर दिखाएं चमत्कार तो भक्त हो गए आश्चर्यचकित
Sahibganj, Jharkhand:यूपी से आए बाबा ने जीभ पर कपूर की बत्ती जलाई, वर्फ की सिल्ली पर दूध खौलाई, जैसे चमत्कारों को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा ने तो आकाश से अग्नि को भी ला दिया। यह अदभुद दृश्य साहिबगंज के शोभानपुर भट्ठा में सिन्हा टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में काशी दास बाबा के पूजा में महंत प्रद्युम्न दास ने चमत्कार दिखाया। पूजा में पहुंचे हजारों भक्तों ने पूजा को देखा, वहीं राजमहल के विधायक अनंत ओझा भी पूजा में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PWD ठेकेदारों का धरना: बकाया भुगतान और अनुबंध शर्तों के अनुसार भुगतान की मांग
Jaipur, Rajasthan:एंकर-बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ठेकेदारों ने शाम को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर ताले जड़ दिए और सड़क पर गद्दे बिछाकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक गतिरोध बरकरार रहा। इंजीनियरों ने ठेकेदारों को मुख्य अभियंता मुकेश भाटी से वार्ता का प्रस्ताव दिया, लेकिन आंदोलनकारियों ने इसे ठुकरा दिया। ठेकेदारों ने दो टूक कहा कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी या अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता मौके पर आकर वार्ता करें, तभी मुख्य द्वार के ताले खोले जाएंगे। वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह शेखावत की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों ने पीठ पर पोस्टर चिपकाकर विरोध जताया। 'प्रवीण गुप्ता को बदलो, PWD राजस्थान बचाओ' और 'ब्याज सहित बकाया भुगतान करो' के नारे लगाए। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि भुगतान में देरी से आर्थिक संकट बढ़ रहा है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ठेकेदारों ने 15 दिन में बकाया भुगतान, अनुबंध की शर्तों के अनुसार भुगतान, अमानत राशि समय पर लौटाने और सड़क कार्यों की डीएलपी अवधि एक वर्ष करने की मांग रखी है। साथ ही दो अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई, जीएसटी की पुरानी अंतर राशि का भुगतान, मूल्यवृद्धि का लाभ और लंबित प्रकरणों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने की मांग भी उठाई है। ठेकेदारों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
दिल्ली गेट थाना के पास आग बुझाने वाले सोनू की बहादुरी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ ब्रेकिंग न्यूज़... देहली गेट थाने के पास मोटरसाइकिला रिक्शा में लगी आग मची अफरातफरी आग लगते ही मौके पर लोगों में मचा हड़कंप, सभी ने बनाई दूरी संकट के समय सामने आया संघ के स्वयंसेवक सोनू का साहस सोनू ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर पाया काबू आग पर काबू पाकर बड़ी घटना होने से बचाई साहस को सलाम सोनू की बहादुरी की हो रही चर्चा0
0
Report
अमृतसर CCTV में कैद: Bullet सवार ने ATM के बाहर परस चुरा कर फरार.
Amritsar, Punjab:अमृतसर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला बैरी गेट क्षेत्र का है, जहां बुलेट मोटरसाइकल पर आए एक युवक ने ATM के बाहर खड़ी एक्टिवा से परस चुरा लिया और मौके से फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार के मुताबिक परस में नकद के साथ उसकी पत्नी का मंगलसूत्र और अन्य जरुरी सामान भी था। सीसीटीवी फुटेज में युवक को एक्टिवा के नज़दीक आकर परस चुराते और फिर फरार होते देखा जा सकता है। जाणकारी अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि चोरी गए परस में नकदी के अलावा उसकी पत्नी का मंगलसूत्र और अन्य जरुरी सामान भी था। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मुलजिम को जल्द गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारी: CCTV फुटेज और परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि मुलजिम की पहचान कर उसे दबोचा जा सके। आउटरो: फिलहाल पुलिस जांच जारी है और CCTV फुटेज के आधार पर मुलजिम की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नीम के पेड़ पर अजगर: गाँव में हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सकुशल नीचे उतारा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ बेकिंग गांव लखटोई में नीम के पेड़ पर विशाल अजगर चढ़ने से मचा हड़कंप। नीम के पेड़ पर विशाल अजगर को देख गांव में फैली सनसनी, भारी भीड़ जमा हुई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत गांव लखटोई पहुंची। वन विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद अजगर को पेड़ से सकुशल नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अजगर पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई हताहत नहीं हुआ। सकुशल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान/जंगल ले गई। अजगर को सकुशल पकड़े जाने के बाद लखटोई के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। थाना इगलास क्षेत्र के गांव लखटोई का मामला0
0
Report
पंजाब सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च, भगत सिंह चौक पर आक्रोशित प्रदर्शन
Rupnagar, Punjab:Ropar ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਕਤਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਦੇ ਲਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਪੜ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਚੌਕ ਵਿੱਚ ਕੈਂਡਲ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਜੋ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਦਾ ਹੈ ਉਸਦੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੱਜਦੀਆਂ ਹਨ।ਇੰਨਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਮਾੜੇ ਬਣ ਗਏ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੈ。 ਬਾਈਟ-ਗੋਰਵ ਰਾਣਾ-ਆਗੂ ਸਾਂਝੀਵਾਲਤਾ ਦਲ ਕਰਨਵੀਰ ਸਿੰਘ -ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ-ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ0
0
Report
जयपुर पुलिस ने त्योहारों के बीच पैदल मार्च कर सुरक्षा बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में त्योहारों को देखते हुए शहर पुलिस मुस्तैद रही। क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पैदल मार्च किया गया। पुलिस ने चारों जिलों में पैदल मार्च कर लोगों को भरोसा दिया। जयपुर शहर उत्तर डीसीपी करण शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। रामगंज चौपड़ से बड़ी चौपड़ और प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया गया। डीसीपी साउथ राजर्षि राज के नेतृत्व में मार्च किया गया। मानसरोवर के थड़ी मार्केट से सिटी पार्क तक पैदल मार्च किया गया। एडीसीपी ईस्ट पारसमल के नेतृत्व में गौरव टावर इलाके में पैदल मार्च किया गया। गौरव टावर से WTP गिरधर मार्ग एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर रूट मार्च किया गया। डीसीपी वेस्ट इलाके में भी पुलिस के द्वारा पैदल मार्च किया गया।0
0
Report
Advertisement
उरांव कर्मा महोत्सव: प्रकृति पूजा के साथ 5वीं अनुसूची के अधिकारों की मांग तेज
Bagaha, Bihar:जल, जंगल औऱ जमीन बचाने कों लेकर प्रकृति पूजा के तौर पर बिहार राज्य उरांव जनजाति समुदाय द्वारा 42 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े हीं धूमधाम से मनाया गया। दरअसल कर्मा-धर्मा पूजा महोत्सव में प्रकृति की पूजा के परंपरा का निर्वहन उरांव जनजाति के लोग सदियों से करते चले आ रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ष 1985 में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल होने के उपलक्ष्य में 42वें वर्षगांठ पर बगहा के सेमरा कदमहवा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल और उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव के साथ वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार समेत बगहा सदर विधायक राम सिंह ने भी शिरकत की। बतायाजाता है कि भौगोलिक रूप से बिहार का सबसे बड़ा ज़िला पश्चिमी चम्पारण में आदिवासी उरांव जनजाति समुदाय की बहुलता है। लिहाजा, हर वर्ष की भांति इस साल भी कर्मा-धर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। खास बात यह है की करमा पूजा महोत्सव में बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना में जुटी हैं। वहीं, कर्मा महोत्सव के बहाने समुदाय विशेष के महाजुटान में राज्य औऱ केंद्र सरकार से पांचवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग प्रमुखता से दोहराई गई। जबकि एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल का भी मानना है कि आदिवासी समुदाय को अभी तक उनका वाजिब हक नहीं मिला है हालांकि जागरूकता जरूर आईं है लिहाजा औऱ अधिक एकजुटता के साथ जागरूक होक़र अपने हक़ हुकूक कों आवाज बुलंद करने की जरूरत है। बता दें कि पारंपरिक तरीके से झमटा और झूमर नृत्य प्रस्तुत कर कर्मा पूजा का पंडाल सजाया गया है, जहां समुदाय के लोग दिन-रात प्रकृति पूजा समेत आराधना में जुटे हैं।0
0
Report
सासाराम की डीजल-पेट्रोल दुकान में आग: चार झुलसे, दो की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्हो में एक डीजल-पेट्रोल के खुदरा दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान का संचालक लक्ष्मी कुमार गुप्ता तथा उसकी 4 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी की आग में झुलसने से मौत हो गई। चर्चा है कि आग लगने से दुकान में रखे एक एलपीजी गैस सिलेंडर भी फट गया। बता दे कि उसे दौरान लक्ष्मी गुप्ता की पत्नी संजू देवी खाना बना रही थी। जिससे आग काफी फैल गई। बताया जाता है कि इस अग्निकांड में मां संजू देवी तथा उसका आठ माह का पुत्र सुमित कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग में झूलसे दोनों मां-बेटे को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने गांव में खुले रूप से लक्ष्मी कुमार गुप्ता एक झोपड़ी नुमा दुकान में डीजल तथा पैट्रोल आदि बेचने का व्यवसाय करते थे। इसी दौरान पेट्रोल से आग फैल गई। देखते ही देखते दुकान में रखी एक एलपीजी सिलेंडर में भी आग पकड़ लिया और सिलेंडर फटने की भी चर्चा है। जिससे आग में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। मौके पर ही 4 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी की मौत हो गई। जबकि पिता लक्ष्मी कुमार गुप्ता की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वही लक्ष्मी कुमार गुप्ता की पत्नी संजू देवी तथा उसका आठ माह का पुत्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बता दे कि ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया तथा सभी को किसी तरह से आग के अंदर से निकाला। लेकिन ज्यादा झुलस जाने के कारण पिता-पुत्री की मौत हो गई。0
0
Report
हमीरपुर में एडीजी जोन प्रयागराज की सुरक्षा समीक्षा, नवरात्रि गश्त पर जोर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण हमीरपुर पहुंचे, चौरा देवी मंदिर पहुंच कर दर्शन कर श्रद्धालुओं से की बातचीत, चौरा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सदर कोतवाली पहुंच कर कोतवाली परिसर का किया निरीक्षण, सदर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर समस्याएं जानी, नवरात्रि के दिनों में फील्ड में रहकर गश्त करेंगे अधिकारी, आगामी त्योहारों को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति जानी, मिशन शक्ति को लेकर प्रतिदिन की कार्रवाई को लेकर समीक्षा बैठक कर जानेंगे स्थिति, रात्रिविश्राम कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे एडीजी जोन ज्योति नारायण, हमीरपुर जिला मुख्यालय का मामला।0
0
Report
Advertisement
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर डैनी पर झोटा मामले में बयान; सिद्धू मुसेवाला से तुलना
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर danny का परमिंदर झोटा मामले पर बयान सिद्धू मुसेवाला से किया कंपेयर0
0
Report
रैपिडो ड्राइवर के शराबी होने का ऑडियो वायरल; सुरक्षा पर सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में रैपिडो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही आई सामने, शराब पीने के बाद राइड पर आने की बात कहकर यात्री को दिया हैरान करने वाला जवाब। • डाफी से बनारस स्टेशन जाने के लिए बुक की गई थी रैपिडो, हरिद्वार की यात्रा पर निकल रहे यात्री को हुई परेशानी। • लोकेशन एक ही जगह रुकने पर जब यात्री आशुतोष त्रिपाठी ने ड्राइवर को किया फोन, तब ड्राइवर ने बेखौफ होकर कहा— 'शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा।' • यात्री की सतर्कता से टला मुसीबत,ड्राइवर के नशे में होने की बात सुनकर यात्री ने तुरंत अपनी बुक की गई राइड कैंसिल कर दी। • ड्राइवर की शर्मनाक बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल, पीड़ित यात्री ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया और कंपनी के सामने रखे सबूत। • रात-बिरात कैब और ऑटो बुक करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रैपिडो के सिस्टम पर खड़े हुए बड़े सवाल। • मामला तूल पकड़ने के बाद हरकत में आया रैपिडो प्रबंधन, पीड़ित यात्री से संपर्क कर घटना पर मांगी लिखित और औपचारिक माफी। • रैपिडो कंपनी ने की सख्त कार्रवाई; अनुशासनहीनता और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर आरोपी ड्राइवर का अकाउंट तुरंत सस्पेंड किया गया। • कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।0
0
Report
बांदा में कुल्हाड़ी से हत्या: आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कुल्हाड़ी बरामद
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटनास्थल से इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। शराब के नशे में मामूली विवाद को लेकर 07.10.2026 को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास दुकान में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम को घटना के सफल अनावरण के लिए पुरस्कृत किया गया है। 13.10.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया; पूछताछ में उसने पुष्टि की कि शराब के नशे में मामूली विवाद के दौरान वार कर गया। गिरफ्तार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।0
0
Report
Advertisement
तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 वाहन जब्त, अवैध गाटर-काली फिल्म पर रोक
Churu, Rajasthan:तारानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाटर लगे 6 और काली फिल्म वाले 3 वाहन जब्त\n\nतारानगर। पुलिस थाना तारानगर की ओर से यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने और सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों में अवैध गाटर, काली फिल्म और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया।\n\nपुलिस कार्रवाई के दौरान गाटर लगे 6 वाहनों को जब्त कर उनमें लगे गाटर उतरवाए गए। वहीं, काली फिल्म लगे 3 वाहनों को जब्त कर उनकी काली फिल्म हटवाई गई। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत एक कार्रवाई की गई।\n\nयह कार्रवाई डीएसपी तारानगर रोहित सांखला के निकटतम सुपरविजन में तथा पुलिस थाना प्रभारी सीआई पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की ओर से की गई।\n\nपुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध गाटर, काली फिल्म और मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों की पूरी तरह पालना करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
आगरा से लाकर 274 कार्टन दवाइयां कुएं में छिपाकर करोड़ों दवाएं बरामद, तीन गिरफ्तार
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिले के बयाना उपखण्ड के खटनावली गांव में सूखे कुएं से मिली करीब 5 करोड़ रुपये की दवाइयों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आगरा से लाकर दवाइयों के 274 कार्टन कुएं में छिपाए गए थे। मामले में पुलिस ने आगरा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एसपी राजेश मीणा ने बयाना सदर थाने पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। तीनों आरोपियों की पहचान इक़रार, शामिन उर्फ छोटू और सलुआ उर्फ मुकीम के रूप में हुई है, जो आगरा के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दवाइयों के 274 कार्टन आगरा से लाकर सूखे कुएं में छिपाए गए थे। पुलिस ने कुएं से हृदय रोग, डायबिटीज और एलर्जी सहित कई बीमारियों की दवाइयां बरामद की थीं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोर्ट ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों आरोपियों को गहन पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस और औषधि विभाग की टीम दवाइयों की गुणवत्ता, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
पंचायत चुनाव: जोधपुर में नामांकन अंतिम दिन घमासान, एक महिला 22 लाख रूपए का सोना पहनकर पहुंची
Jodhpur, Rajasthan:पंचयतीराज आम चुनाव-2026 जोधपुर जिले में नामांकन का अंतिम दिन जिले परिषद में अंतिम दिन 154 प्रत्याशियों ने 164 नामांकन और पंचायत समिति में 133 प्रत्याशियों द्वारा 139 नए नामांकन आए। कोई ढोल थाली तो कोई समर्थक के साथ आया तो एक महिला 22 लाख रूपए का सोना पहनकर पहुंची नामांकन करने। जोधपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जोधपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिला परिषद सदस्यों के लिए अंतिम दिन 154 अभ्यर्थियों ने किए 164 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी प्रकार अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए अंतिम दिन तक कुल 196 प्रत्याशियों के 208 नामांकन प्रस्तुत किये है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 139 नामांकन तथा कुल आज दिनांक तक 301 अभ्यर्थियों द्वारा 307 नामांकन प्रस्तुत किये गए। जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में अंतिम दिन कुल 133 अभ्यर्थियों द्वारा 139 नामांकन पत्र प्राप्त प्रस्तुत किए गए। इसमें अंतिम मंगलवार को पंचायत समिति चांबा से 27 अभ्यर्थियों ने 28, पंचायत समिति शेरगढ से 16 अभ्यर्थियों ने 16, पंचायत समिति आगोलाई से 33 अभ्यर्थियो ने 35, पंचायत समिति सेखाला से 12 अभ्यर्थियों ने 12, पंचायत समिति बालेसर से 22 अभ्यर्थियो ने 23 तथा पंचायत समिति चामू से 23 अभ्यर्थियो ने 25 नामांकन प्रस्तुत किए है। इसी प्रकार आज अंतिम दिन मंगलवार तक कुल 301 अभ्यर्थियों द्वारा 307 नामांकन प्रस्तुत किए गए। इसमे पंचायत समिति चाबा से कुल 55 अभ्यर्थियों ने 56, पंचायत समिति शेरगढ से 45 अभ्यर्थियों ने 45, पंचायत समिति आगोलाई से 64 अभ्यर्थियो ने 66, पंचायत समिति सेखाला से 42 अभ्यर्थियों ने 42, पंचायत समिति बालेसर से 49 अभ्यर्थियो ने 50 तथा पंचायत समिति चामू से 46 अभ्यर्थियो ने 48 नामांकन प्रस्तुत किए है। नामांकन के अंतिम दिन दिनभर रहा घमासान महिला पहुंची सोने से सजधज कर नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के लिए 43 वार्डो के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था सबसे रोचक बात रही कि भाजपा देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवनसिंह भाटी ने जिला परिषद के वार्ड 18 से नामांकन दाखिल किया तो वही कई प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पंचायत राज में इस बार महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण होने की वजह से कई महिलाए नामांकन करने पहुंची जिसमें कुछ महिलाए घुंघट में आईं तो एक महिला धापूदेवी करीब 15 तोला सोना जो कि करीब 22 लाख रूपए का बताया जा रहा है उसे पहनकर सजधज कर नामांकन दाखिल करने पहुंची। उन्होंने भाजपा की ओर से वार्ड 22 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ आई महिलाएं भी सजधज कर पहुंची। सोना भलेही महंगा हो गया लेकिन जोधपुर में महिलाए शादी हो या कही पर जाना हो सोना पहनकर जरूर जाती है।0
0
Report
Advertisement
