साहिबगंज में विकास योजनाओं की हकीकत परखी, केंद्रीय सचिव ने किया निरीक्षण
Mirzacheuki, Jharkhand:साहिबगंज। आकांक्षी प्रखंड मंडरो में विकास योजनाओं की जमीनी प्रगति परखने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन पहुंचे। उन्होंने सिमड़ा पंचायत के फुलो लक्ष्मी गांव में निर्माणाधीन जलमीनार, फॉसिल पार्क, कौड़ी खुटाना पंचायत की आंगनबाड़ी और मिर्जाचौकी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में आईसीटी लैब, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति, परीक्षाफल, संक्रमण दर, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके बाद मिर्जाचौकी हाट में मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार सहित शिक्षा, योजना एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।साहेबगंज में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया
Sahibganj, Jharkhand:साहेबगंज में राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सूचना के अनुसार जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद गरीबों, पिछड़ों और मजलूमों की पार्टी है, जहां सभी को सम्मान मिलता है। आपको बता दें कि स्थापना दिवस हर साल 5 जुलाई को मनाया जाता है।
यूपी से आए बाबा ने साहिबगंज में विशेष पूजा-अर्चना कर दिखाएं चमत्कार तो भक्त हो गए आश्चर्यचकित
Sahibganj, Jharkhand:यूपी से आए बाबा ने जीभ पर कपूर की बत्ती जलाई, वर्फ की सिल्ली पर दूध खौलाई, जैसे चमत्कारों को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा ने तो आकाश से अग्नि को भी ला दिया। यह अदभुद दृश्य साहिबगंज के शोभानपुर भट्ठा में सिन्हा टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में काशी दास बाबा के पूजा में महंत प्रद्युम्न दास ने चमत्कार दिखाया। पूजा में पहुंचे हजारों भक्तों ने पूजा को देखा, वहीं राजमहल के विधायक अनंत ओझा भी पूजा में शामिल हुए।
वन विभाग के आईआरओ ने साहिबगंज का किया दौरा
Sahibganj, Jharkhand:आईआरओ रांची संजीव रेड्डी गुरुवार को साहिबगंज के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडरो स्थित फॉसिल्स पार्क, बरहरवा स्थित नगर वन एवं बड़ा बेतोना स्थित नगर वाटिका का भ्रमण किया। उन्होंने फॉसिल्स पार्क की प्रगति पर अपना सुझाव दिया एवं साथ ही साहिबगंज में चलाई जा रही अन्य योजनाओं और उधवा में होने वाले संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
साहिबगंज में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की शासी परिषद बैठक हुई संपन्न
Sahibganj, Jharkhand:उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में साहिबगंज समाहरणालय में खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की शासी परिषद बैठक हुई। सूचना के अनुसार बैठक में डीएमएफटी के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं 2015 से 2024 तक 160 करोड़ की योजनाएं पारित होने की जानकारी दी गई। साथ ही विधायक अनंत ओझा, लोबिन हेंब्रम और जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
