icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अबूझमाड़ बाढ़ से नारायणपुर में व्यापक नुकसान, दो मासूमों की मौत

Narayanpur, Jharkhand:लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ के कारण ढोंडरीबेड़ा, कदेर, बालेबेड़ा और ब्रेहबेड़ा सहित कई गांवों में भारी तबाही हुई है। कई कच्चे मकान ढह गए, ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। सबसे दुखद घटना ब्रेहबेड़ा गांव में सामने आई, जहां बाढ़ के तेज बहाव में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे बह गए। इनमें से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की खोज अब भी जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप शनिवार को अबूझमाड़ के प्रभावित गांवों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने ढोंडरीबेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा राहत सामग्री का वितरण किया। मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि लगातार हुई भारी बारिश के कारण अबूझमाड़ का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। कई परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ब्रेहबेड़ा में दो मासूम बच्चों की मौत अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। पीड़ित ग्रामीण केदार कश्यप, वन मंत्री
0
0
Report

उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल: नीरज जैन बने नया पीसीएमई

Jaipur, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रेलवे बोर्ड ने नीरज जैन को नया पीसीएमई नियुक्त किया है, मौजूदा पीसीएमई आरके मूंदड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। नया पीसीएमई नीरज जैन इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एचएजी अधिकारी हैं। जयपुर मंडल में सुशील कुमार को नया एडीआरएम इन्फ्रा बनाया गया है, जबकि एडीआरएम (ऑपरेशन्स) गौरव गौड़ को सेवा विस्तार मिला है। सुशील कुमार इंडियन रेलवे इंजीनियर सर्विस 2007 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें रेलवे निर्माण और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का अनुभव है। जम्मू कश्मीर की उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना में डिप्टी सीई रहते हुए चिनाब रेल पुल से जुड़े कार्यों में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस बदलाव पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से पीसी मूंदड़ा के सेवानिवृत्ति समारोह और नीरज जैन के स्वागत समारोह आयोजित किये गए; यूनियन महामंत्री ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन गरुड़व्यूह: 12 किलो 120 ग्राम अफीम पकड़ी, जोधपुर तस्कर गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:ऑपरेशन गरुड़व्यूह का बड़ा एक्शन: आर.के.पुरम पुलिस ने 12.120 किलो अफीम डोडाचूरा पकड़ा, जोधपुर का तस्कर कार सहित गिरफ्तार कोटा शहर पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। विशेष अभियान 'ऑपरेशन गरुड़व्यूह' के तहत आर.के.पुरम थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी वेन (RJ-42-UA-0915) को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आर.के.पुरम थाना पुलिस की एक सप्ताह में यह लगातार पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा एवं वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के सुपरविजन में तथा आर.के.पुरम थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। 31 जुलाई 2026 को पुलिस टीम रावतभाटा-कोटा रोड पर नाहर सिंह माता वन नाका चौकी से पहले संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक जांच कर रही थी। इसी दौरान रावतभाटा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी वेन (RJ-42-UA-0915) को रोककर जांच की गई। चालक के घबराने और संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने नियमानुसार वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 12 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह डोडाचूरा मध्य प्रदेश से खरीदकर जोधपुर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश (32) पुत्र गंगाराम विश्नोई, निवासी ग्राम नादिया प्रभावती, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है मामले की आगे की जांच महावीर नगर थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह सौदा कर रहे हैं। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, मुख्य सप्लायरों और खरीद-फरोख्त की पूरी कड़ी खंगाल रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मारू के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामसिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र, नरेन्द्र चौपड़ा, कमलकिशोर, बुधाराम और मोहितराज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन गरुड़व्यूह के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में देवर के धोखे से दुष्कर्म मामला दर्ज, चार साल चले शारीरिक संबंध

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में पति के किन्नरों के साथ चले जाने के बाद देवर ने शादी का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शादी से मुकर जाने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरार थाना क्षेत्र निवासी 27 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में काशीपुरा में हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। एक 8 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी हुई। महिला के अनुसार शादी के करीब 4 साल बाद उसका पति उसे और घर छोड़कर किन्नरों के साथ चला गया और तभी से वह किन्नरों के साथ ही रह रहा है। इसके बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान देवर भूपेन्द्र कुशवाह ने उससे दूसरी शादी करने का वादा किया। इसी झांसे में आकर अप्रैल 2022 से भूपेन्द्र ने उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए। महिला का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो भूपेन्द्र ने शादी करने से इनकार कर दिया। अपने साथ हुए इस धोखे की शिकायत महिला ने मुरार थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

दमोह में दलित विरोधी अत्याचार: पुलिस-प्रशासन पर दलित संगठनों का उग्र गुस्सा

Damoh, Madhya Pradesh:फिर बढ़ रहे दलित अत्याचार, दलित विधवा महिला के साथ मारपीट , मंत्री का रिश्तेदार बताकर धमकी भीम आर्मी ने कहा पुलिस दे रही अपराधियों को संस्क्षण... दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर दो बड़ी घटनाएं हुई। इमलाई के योगेंद्र अहिरवाल चाय पान का स्टाल और किराना दुकान के मालिक अशोक पटेल के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया। Ashok Patel ने अपने बेटों के साथ दलित दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान तहस नहस कर दी; वीडियो अपने बारे में दावा करते हुए मंत्री लखन पटेल का रिश्तेदार बताकर गालियां दी गईं, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी Ashok Patel और उसके बेटों को माना और कहा कि अशोक मंत्री लखन पटेल का रिश्तेदार नहीं है। दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के बम्होरी जोधा गांव में हुई जहां एक दलित विधवा महिला को शराब पिलाने के दबंग ने जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और मारपीट की; पीड़ित महिला के अनुसार वह पिछले दो साल से परेशान है, और दबंगों के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे डराने धमकाने की कोशिश की गई। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। आगे एक-एक कर बयान दर्ज कराए गए और जांच जारी है। दलित संगठनों का गुस्सा बढ़ गया है; दोनों मामलों के आरोपी अभी फरार हैं और पीड़ित पक्ष डरे-सहमे हैं। भीम आर्मी ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए कि धाराओं के अनुसार मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, इस मामले पर अब आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष भीम आर्मी दमोह नवीन बौद्ध ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और कानूनी मदद उपलब्ध है, लेकिन वास्तविक स्थिति के अनुसार घटनाएं बताती हैं कि सरकार और पुलिस ठोस कदम लेंगी।
0
0
Report

बहादुरगंज चेयरमैन रेयाज अंसारी पर जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर आईएस 191 गैंग के सहयोगी व बहादुरगंज चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप! मुकदमा वापस लेने का दबाव, पीड़ित ने पुलिस से मांगी सुरक्षा आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य और डी-131 गैंग लीडर बताए जा रहे चेयरमैन रेयाज अंसारी पर गंभीर आरोप, कासिमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़ित वसीम अहमद ने कासिमाबाद थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की लगाई गुहार आरोप—10 दिन के भीतर मुकदमे वापस लेने, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी घटना के दौरान चेयरमैन के साथ संविदाकर्मी इरशाद अहमद के मौजूद होने का भी आरोप पीड़ित ने अपनी जान-माल को गंभीर खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की कासिमाबाद पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच शुरू कर दी है एसओ बोले—जांच के बाद तथ्यों के आधार पर होगी आवश्यक विधिक कार्रवाई गाजीपुर के बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर मुकदमा वापस न लेने पर दस दिनों के भीतर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कासिमाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे के वार्ड नंबर-5 डकीनगंज मोहल्ले का है। यहां के निवासी वसीम अहमद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार को वह अपने घर के पास पान की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी और इरशाद अहमद उर्फ मोहन बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि चेयरमैन उसके पास बैठकर गाली-गलौज करने लगे और पहले से दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव लगाया। पीड़ित का आरोप है कि चेयरमैन ने कहा कि सीजेएम कोर्ट में लंबित मुकदमा संख्या 309/2023 और थाना कासिमाबाद में दर्ज एफआईआर संख्या 02/2025 को दस दिनों के भीतर वापस ले लो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। वसीम अहमद का यह भी कहना है कि नगर पंचायत के जलकल विभाग में संविदाकर्मी इरशाद अहमद भी चेयरमैन के साथ था और उससे भी अपनी जान का खतरा बताया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कासिमाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार रेयाज अंसारी के संबंधित तथ्यों में यह भी कहा जाता रहा है कि उनका नाम आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य तथा डी-131 गैंग के लीडर के रूप में दर्ज है। साथ ही, उनके, उनकी पत्नी और कुछ करीबी लोगों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आती रही है। हालांकि, इस मामले में लगाए गए ताजा आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। only file visual &fir ki copy
0
0
Report
Advertisement

कल्याणपुर में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत: हत्या की आशंका, पांच आरोपी नामजद

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में आज देर शाम एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने जमीन के पुराने विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटना स्तर पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घटना के जल्द खुलासा करने का आदेश दिया. राम सुंदर कोरी (65) गांव निवासी थे. शनिवार सुबह घर से शौच के लिए निकले, दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. इसी दौरान गांव के एक 12 वर्षीय बालक ने उनके पुत्र शिवनाथ को पिता के अचेत पड़े होने की सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे तो राम सुंदर की मौत हो चुकी थी. उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे बांस की कोठ के पास मिला.
0
0
Report

दनुआ घाटी में NH-19 के हादसों से बढ़ा जाम, स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के चौपारण एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। अलग-अलग समय पर हुई तीन दुर्घटनाओं में कुल नौ वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में वाहन चालक असलम अली, सादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के कारण एनएच-19 पर कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर चौपारण थाना और चोरदाहा पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही। स्थानीय लोगों ने दनुआ घाटी में बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

मोडक पुलिस का जुआ अड्डे पर बड़ा छापा: 3 गिरफ्तार, 45500 नकद बरामद

Kota, Rajasthan:मोडक पुलिस का जुए के अड्डे पर बड़ा छापा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 45500 नकद जब्त कोटा ग्रामीण पुलिस का अवैध गतिविधियों पर करारा प्रहार; कोटा, झालावाड़ और मोडक के निवासी धराए जिले में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोडक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जुए के एक ठिकाने पर अचानक दबिश देकर तीन आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 45500 रू की जुआ राशि बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए मोहनलाल बंजारा (43, मोडक), बुन्दू खान (39, कोटा) और दिनेश कुमार मेहर (39, झालावाड़) को दबोच लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिनेश कुमार मेहर शातिर जुआरी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था। पुलिस की चेतावनी: कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी。 बाइट सुजीत शंकर कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक
0
0
Report

नवनेरा बैराज के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे न जाएँ

Kota, Rajasthan:नवनेरा बैराज के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा नदी किनारे नहीं जाने की अपील एंकर कालीसिंध नदी में लगातार बढ़ती पानी की आवक के बीच नवनेरा बैराज का जलस्तर निर्धारित सीमा 214.0 मीटर तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बैराज के गेट खोलकर प्रारंभिक तौर पर करीब 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। विभाग ने बताया कि यदि पानी की आवक और बढ़ती है तो गेटों की ओपनिंग बढ़ाकर अधिक पानी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने आमजन से अपील की है कि बैराज के भराव क्षेत्र तथा कालीसिंध नदी के बहाव क्षेत्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाएं।
0
0
Report

IGI एयरपोर्ट पर 2.89 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा; बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:कस्टम विभाग ने IGI एयरपोर्ट पर 2.890 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा... बैंकॉक से आए यात्री को किया गिरफ्तार.. दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.890 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यात्री बैंकॉक से दिल्ली पहुंचने के बाद ग्रीन चैनल पार कर रहा था। इसी दौरान APIS (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) के आधार पर उसकी प्रोफाइलिंग की गई और उसे जांच के लिए रोका गया। इसके बाद यात्री के सामान की एक्स-रे जांच की गई। एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान अधिकारियों को बैगेज के अंदर कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। शक होने पर सामान की बारीकी से तलाशी ली गई。 तलाशी के दौरान बैग से दो वैक्यूम-सील पैकेट मिले। इनमें हरे रंग का पदार्थ भरा हुआ था। जांच में इसे हाइड्रोपोनिक गांजा यानी कैनाबिस होने का संदेह है। कुल बरामद पदार्थ का वजन 2.890 किलो बताया गया है。 कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS एक्ट, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं बरामद हाइड्रोपोनिक गांजा, पैकिंग सामग्री और इसे छिपाने में इस्तेमाल सामान को NDPS एक्ट की धारा 43(ए) के तहत जब्त कर लिया गया है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top